Bhajan Lal Sharma - Sach Kahoon Hindi

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास लाए रंग, पचपदरा रिफाइनरी की संशोधित लागत को भी मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री ने जयपुर मेट्रो फेज-2 की मंजूरी पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देने की दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्णय हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जयपुर मेट्रो फेज-2 एवं आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा पचपदरा रिफाइनरी की संशोधित लागत को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री शर्मा ने इन ऐतिहासिक निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के अन्तर्गत प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर सीतापुरा से लेकर वीकेआईए तक के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों को जोड़ते हुए यह जयपुर की जीवनरेखा के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से जयपुर के शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। Rajasthan News

सीतापुरा से वीकेआईए तक औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्र जुड़ेंगे मेट्रो नेटवर्क से

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दी है। इस कॉरिडोर में कुल 36 स्टेशन होंगे और परियोजना की कुल लागत 13037.66 करोड़ है। इस परियोजना का क्रियान्वयन राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जो भारत सरकार और राजस्थान सरकार की 50ः50 साझेदारी वाली संयुक्त कंपनी है। यह फेज-2 कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआईए, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और स्टेडियम, अंबाबाड़ी तथा विद्याधर नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसमें एयरपोर्ट क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन भी शामिल होंगे जिससे शहर में एकीकृत और निरंतर मेट्रो नेटवर्क सुनिश्चित होगा।

जयपुर में फेज-1 के तहत ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक 11.64 किलोमीटर लंबी मेट्रो सेवा संचालित है, जिसमें 11 स्टेशन हैं। प्रस्तावित फेज-2 उत्तर-दक्षिण दिशा में इस नेटवर्क को और विस्तार देगा, जिससे पूरे शहर में व्यापक मेट्रो कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और शहरी परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा। इससे जयपुर को एक आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार शहर के रूप में और मजबूती मिलेगी, जो विकसित भारत और विकसित राजस्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Rajasthan News

पूरे देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुदृढ़ करेगी पचपदरा रिफाइनरी

मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के लिए 79 हजार 459 करोड़ की संशोधित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इस दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा इससे 25 हजार से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, जो प्रदेश के आर्थिक सशक्तीकरण में सहायक होंगे। Rajasthan News

भाजपा मुख्यालय में वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान की कार्यशाला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कहा- मगरमच्छों की गिनती कांग्रेस करें

कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे

कांग्रेस झूठ फैलाने में नम्बर वन

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और पं. दीनदयाल उपाध्याय की सोच को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के नेता हैं जो हर योजना में कमी निकालने का काम करते हैं। चाहे वह सीएए हो, ईवीएम का मुद्दा हो या फिर एसआईआर। कांग्रेस हर विषय पर भ्रम फैलाने का प्रयास करती है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस को ‘जी रामजी’ नाम से भी आपत्ति है। हमने तो राजस्थान से ‘आरए’ और मध्यप्रदेश से ‘एम’ लिया और महत्वपूर्ण परियोजना ईआरसीपी का नाम स्वतः ही ‘राम जल सेतु’ हो गया। यदि कांग्रेस को राम जी से ही दिक्कत है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं। प्रकृति का नियम है कि जो होना है, वह होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश धीरे-धीरे रामराज्य की ओर बढ़ रहे हैं।

न भ्रष्टाचार करने देंगे, न होने देंगे | Jaipur News

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश को खोखला करने का काम किया है। वह हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है, लेकिन अब मोदी जी का जमाना है। अब न तो भ्रष्टाचार करने दिया जाएगा और न ही भ्रष्टाचार होने दिया जाएगा। कांग्रेस को इस बात का दर्द है कि अब वे भ्रष्टाचार नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भ्रष्टाचार हुआ भी है तो मोदी सरकार उसे बाहर निकाल कर सामने लाएगी।

सीएम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने में नंबर वन है, भ्रम फैलाने में नंबर वन है और तुष्टिकरण के आधार पर राजनीति करना चाहती है। इसलिए झूठ का पर्दाफाश करना आज सबसे अधिक आवश्यक है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान को लेकर गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचना होगा। लोगों को यह बताना होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 100 नहीं बल्कि 125 दिन का रोजगार दिया है और 15 दिन में मजदूरी की गारंटी दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी डबल इंजन सरकार युवाओं के रोजगार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार ने अब तक 1 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी हैं, 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रिया में हैं और 1 लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमने पहले ही कह दिया था कि आप पेन और डायरी लेकर बैठ जाएं, हम आपको हर बात का हिसाब देंगे। Jaipur News

पेपर लीक के मामलों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अब तक 400 लोग जेल में हैं। अब यह गिनती करना कांग्रेस का काम है कि ये 400 लोग छोटी मछली हैं या बड़े मगरमच्छ। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

यह भी पढ़ें:– विकास के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं – पवन खरखौदा

Bhajan Lal Sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में उड़ाई पतंग
Makar Sankranti 2026: जयपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर स्थित जलमहल की पाल पर पतंग उड़ाकर राज्य स्तरीय ‘पतंग उत्सव’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्यदेव के उत्तरायण होने का यह पुण्यकाल सभी के जीवन में नवचेतना, आरोग्य और समृद्धि लेकर आए। Bhajan Lal Sharma

पतंग उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर आधारित विशेष पतंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने वहां उपस्थित लोक कलाकारों से संवाद किया और राजस्थान की लोककला एवं सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखने में उनके योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री ने कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोक संस्कृति ही किसी भी समाज की आत्मा होती है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व राजस्थान की सांस्कृतिक चेतना, परंपराओं और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ‘पतंग उत्सव’ जैसे आयोजन न केवल लोक संस्कृति को सशक्त करते हैं, बल्कि रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और पर्यटन विकास को भी नई दिशा देते हैं। Bhajan Lal Sharma

आकाश में लहराती रंग-बिरंगी पतंगें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा संदेश में लिखा कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जलमहल की पाल पर आयोजित पतंग उत्सव का शुभारंभ कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि आकाश में लहराती रंग-बिरंगी पतंगें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति हैं, जो पीढ़ियों को एक सूत्र में बांधती हैं।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य संदेश में बताया कि मुख्यमंत्री निवास पर भी यह पर्व पारंपरिक उल्लास और आनंद के साथ मनाया गया, जहां पतंगों से सजा आकाश उत्सव की उमंग का साक्षी बना। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष पतंग उत्सव का आयोजन प्रदेश के सभी सात संभागीय मुख्यालयों के साथ-साथ जैसलमेर और माउंट आबू में भी किया जा रहा है।

जलमहल की पाल पर रंगीन पतंगों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देश-विदेश से आए पर्यटकों की मौजूदगी ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, विधायक बालमुकुंदाचार्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यटन) प्रवीण गुप्ता, पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाद, वरिष्ठ अधिकारीगण, विदेशी-देशी पर्यटक तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। Bhajan Lal Sharma

रीको एवं एनबीसीसी के मध्य राजस्थान मण्डपम एवं एलाइड परियोजनाओं पर हुआ एमओयू
हाईटेक-हैरिटेज के अनूठे संयोजन के साथ विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी विकसित

सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन, जयपुर बनेगा कॉन्फ्रेंस टूरिज्म का केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में नेशनल बिल्ंडग कन्स्ट्रक्शन कंपनी (एनबीसीसी) और रीको के मध्य राजस्थान मण्डपम एवं एलाइड परियोजनाओं के निर्माण के संबंध में एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इसके अनुसार जयपुर में बी-2 बाईपास पर रीको की भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आईटी टावर के निर्माण के साथ ही, 5-स्टार होटल, 4-स्टार होटल, आवासीय एवं वाणिज्यिक टावरों का विकास किया जाएगा। Jaipur News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जयपुर में प्रस्तावित राजस्थान मण्डपम मल्टीनेशनल कंपनियों एवं कॉरपोरेट जगत में सम्मेलन, सेमिनार एवं प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के छोटे से लेकर बड़े सभी आयोजनों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास के साथ विरासत भी’ के संकल्प को ही आधार मानते हुए राजस्थान मण्डपम में प्रदेश के हैरिटेज के साथ हाईटेक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह स्थल सांस्कृतिक और व्यावसायिक आयोजनों के साथ ही स्थानीय कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रमुख आकर्षण केन्द्र भी बनेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान मण्डपम के माध्यम से कॉन्फ्रेंस टूरिज्म में जयपुर विश्व के मानचित्र पर प्रमुख गंतव्य स्थान के रूप में उभरेगा। Jaipur News

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जयपुर को विभिन्न आयोजनों के लिए विश्वस्तरीय केन्द्र बनाने की दिशा में राजस्थान मण्डपम मील का पत्थर साबित होगा।

विरासत से विकास की थीम पर बनेगा राजस्थान मण्डपम | Jaipur News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान मण्डपम की प्रोजेक्ट डिजाइन की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश की समृद्ध विरासत से सीख लेते हुए निर्माण की कार्ययोजना में रखरखाव के पहलू को भी विशेष तौर पर शामिल करना चाहिए। बैठक में बताया गया कि राजस्थान मण्डपम का निर्माण विरासत से विकास की थीम पर किया जाएगा जिसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, एक्सपो हॉल, कॉमर्शियल सेन्टर सहित विभिन्न विश्वस्तरीय सुविधाओं में राजस्थान की स्थानीय कला और संस्कृति का आधुनिक तकनीक से संयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं रीको अध्यक्ष श्री शिखर अग्रवाल, एनबीसीसी सीएमडी श्री के.पी. महादेवास्वामी सहित रीको एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– विश्व आत्महत्या रोकथाम विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट से पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी नई ऊंचाई
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, प्राचीन धरोहर तथा जनजातीय संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को वीर योद्धा महाराणा प्रताप के जीवन से परिचित कराने तथा उनके शौर्य की गाथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित कर रहे हैं। Jaipur

इस सर्किट में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों जैसे, चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, दिवेर, उदयपुर आदि को सम्मिलित किया जाएगा। जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट भी 100 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। इससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा। Jaipur

शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट तथा ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से हमें हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा के साथ ही स्वाभिमानपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। हम महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट के माध्यम से उनके संदेश को विश्वभर में पहुंचाना चाहते हैं। जिससे इन स्थलों पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक उनकी वीरता की महान गाथा से परिचित हो सकेंगे।

हल्दीघाटी में बनेगा चेतक का भव्य स्मारक | Jaipur

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप के स्वामीभक्त घोड़े चेतक का ऐतिहासिक एवं विशाल स्मारक बनाया जाए। साथ ही, हल्दीघाटी के युद्ध का जीवंत चित्रण पर्यटकों को दिखाने के लिए थ्रीडी तकनीक, लाइट एण्ड साउण्ड शो जैसी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए।

शर्मा ने कहा कि चावंड में महाराणा प्रताप का समाधि स्थल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके समाधि स्थल को भव्य रूप में विकसित किया जाए, साथ ही, दिवेर की ऐतिहासिक विजय के प्रतीक के रूप में विजय स्तंभ भी विकसित किया जाए। जिससे यह ऐतिहासिक विजय पर्यटकों की स्मृति में चिरस्थाई बन सके।

उन्होंने दिवेर, गोगुंदा तथा चित्तौड़गढ़ में भी प्रताप के जीवन से जुड़े स्थानों पर विभिन्न स्मृति चिन्ह तथा स्मारक आदि विकसित करने के निर्देश दिए।

जनजातीय इतिहास और संस्कृति को किया जाएगा संरक्षित

शर्मा ने कहा कि राजस्थान के इतिहास में जनजातीय समुदाय का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। हम जनजातीय संस्कृति तथा वैभव को संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीतामाता अभयारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर, मातृ कुण्डिया सहित विभिन्न पर्यटक स्थलों को शामिल करते हुए 100 करोड़ रुपये व्यय कर ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बेणेश्वर धाम तथा मानगढ़ धाम का भी विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेणेश्वर धाम में सोम, माही और जाखम नदी के संगम पर विशास आदिवासी मेला आयोजित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होते हैं। सरकार यहां स्थिति घाटों को नया स्वरूप देकर सुविधाएं विकसित करेगी। इसके साथ ही, बजट घोषणा के अनुरूप जनजातीय नायकों को सम्मान देने के लिए डूंगरपुर में डूंगर बरंडा तथा बांसवाड़ा में बांसिया चारपोटा के स्मारक भी बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मती दिया कुमारी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा वित्त विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। Jaipur

यह भी पढ़ें:– राशन का सामान लेने दुकान पर पहुंचे युवक के साथ बुरी तरह मारपीट

Rajasthan News: राजस्थान की लाखों बहनों की हो गई बल्ले-बल्ले, सीएम भजन लाल शर्मा ने कर दिया बड़ा ऐलान
बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) की अभिनव पहल से प्रदेश की लाखों माताओं, बहिनों और बेटियों के लिए रक्षाबंधन का यह त्यौहार यादगार बनने जा रहा है। दो दिन पूर्व जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहिनों के मानदेय खातों में पांच सौ एक रुपए हस्तांतरित कर उन्हें बड़ी सौगात दी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश के इतिहास में पहली बार दो दिनों तक बहिनों और बेटियों के लिए रोडवेज बसों की यात्रा नि:शुल्क कर, बहिनों और बेटियों को दोहरी सौगात दी है। Rajasthan News

प्रदेश भर में पहली बार 5 अगस्त को हुए ‘आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह’ के दौरान मुख्यमंत्री ने जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहिनों से रक्षासूत्र बंधवाकर, प्रदेश भर की बहिनों की सुरक्षा का संकल्प लिया और राखी उपहार स्वरूप पांच सौ एक रुपए, मिठाई का पैकेट और छाता भेंट किया। ‘भाई’ से मिला यह उपहार पाकर बहिनें भी गदगद दिखी। जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान आंगनबाड़ी बहिनों के चेहरों पर खुशी और चमक साफ देखी जा सकती थी।

बीकानेर जिले में भी लगभग तीन हजार बहिनों को यह सौगात मिली। मुख्यमंत्री की पहल से प्रेरणा लेकर यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आंगनबाड़ी बहिनों से रक्षा सूत्र बंधवाए और उनकी रक्षा का प्रण लिया। वहीं दूसरी ओर पहली बार रक्षाबंधन के अवसर पर दो दिनों तक प्रदेश की सीमा में बहिनों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात देकर मुख्यमंत्री ने आधी आबादी का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत अब पहली बार रक्षाबंधन के अवसर पर 9 और 10 अगस्त को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए प्रदेश के एक कौने से दूसरे कौने तक जाने वाली बहिनों और बेटियों को रोडवेज की नि:शुल्क यात्रा करवाई जाएगी। एक अनुमान के अनुसार प्रदेश की साढे़ आठ लाख तथा बीकानेर जिले की लगभग दस हजार बहिनों, बेटियों और माताओं को इस निर्णय का लाभ मिलेगा।

बीकानेर के इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सपना मारू ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस दोहरी सौगात पर प्रसन्नता जताई। उसने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार लिए गए दोनों निर्णय लाखों परिवारों के लिए दोहरी खुशी लाए हैं। अब वह देशनोक में रहने वाले अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने ना सिर्फ जा पाएगी, बल्कि एक दिन वहां रहने के बाद दूसरे दिन भी बिना एक पैसा खर्च किए रोडवेज बस से नि:शुल्क आ सकेगी।

चौखूंटी क्षेत्र में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीता नायक के चेहरे पर भी खुशी की लहर दिखी। उसने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक भाई का दायित्व निभाते हुए राखी उपहार स्वरूप पांच सौ एक रुपए, मिठाई और छाता दिया। अब भाई को राखी बांधने के लिए अजमेर जाने पर होने वाला खर्च वहन करने का जिम्मा भी उठाया है। श्रीमती नायक ने इसे महिला सशक्तीकरण और पारिवारिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करने की दिशा में सराहनीय बताया। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– Weather: यूपी सहित इन राज्यों में अलर्ट, कहां-कहां होगी बारिश और ओले? मौसम की ताजा अपडेट

Rajasthan: धरातल पर उतरने लगी सीएम भजनलाल सरकार की घोषणाएं
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा 2025-26 की घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। खासकर पशुपालन विभाग से जुड़ी बजट घोषणाओं की बात करें तो महज चार माह में ही 50 फीसदी से ज्यादा पूरी हो गई हैं। इसके लिए विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयास सराहनीय रहे हैं। उन्होंने बताया कि बजट वर्ष-2024-25 में पशुपालन विभाग के चिकित्सालयों के क्रमोन्नत या नए उप केंद्र खोलने की बात हो वे घोषणाएं शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं। Rajasthan News

25 प्रथम श्रेणी व 50 उप केंद्र हुए क्रमोन्नत

इसी तरह बजट 2025-26 की घोषणाओं की बात करें तो अब तक 50 फीसदी से ज्यादा घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं। बजट घोषणा-2025-26 के संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग ने अब तक 25 बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय, 50 पशु चिकित्सालयों के क्रमोन्नत की वितीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इसके तहत नागौर के डेगाना, डीडवाना कुचामन के मकराना, खैरथल तिजारा के मुंडावर, जालौर के सांचोर, भीलवाड़ा के शाहपुरा व गंगापुर, जयपुर के दूदू, झुंझुंनु जिले के बगड़, धौलपुर जिले के गांव बाड़ी के प्रथम श्रेणी चिकित्सालय को बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। इन क्रमोन्नत बहुउदेशीय चिकित्सालयों के लिए उपनिदेशक, पशु चिकित्सा अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, एक्स-रे टैक्नीशियन व पशुधन परिचर सहित कुल 116 पद सृजित किए गए हैं।

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत (Joraram Kumawat) ने बताया कि बजट वर्ष-2024-25 में 25 प्रथम श्रेणी से बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय, 50 पशु चिकित्सालय से प्रथम श्रेणी चिकित्सालय तथा 100 उप केंद्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया था। साथ ही प्रदेश में 500 नए उप केंद्र खोलने की स्वीकृति जारी की गई थी।

50 पशु चिकित्सा उप केंद्र क्रमोन्नत | Rajasthan News

कुमावत ने बताया कि पशुपालन विभाग के शासन उप सचिव संतोष करोल ने 50 पशु चिकित्सा उपकेंद्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने क्रमोन्नत चिकित्सालयों के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी व पशुधन परिचर के कुल 92 नए पदों की प्रशासनिक व वितीय स्वीकृत दे दी है। इसके तहत पाली जिले के खुण्डावास, सिंदरली, इटंदरा मेडतियान, चेण्डा, सुमेरपुर बस स्टेंड के पास, सिंदरू, बालराई, जीवंदकलां, सीकर जिले के पचार, बावड़ी, जालौर के मोरसीम, आकोली, पहाड़पुरा, बाड़मेर के बाछडाऊ, हडवा, मारूडी व रोहिड़ी (शिव), भीलवाड़ा जिले के फलामादा, छापरेल (जहाजपुर) उप केंद्र को क्रमोन्नत किया गया है।

इसी तरह टोंक जिले के काबरा, जोधपुर के जानादेसर, शिकारपुरा, चाबा, झुंझुंनुं के टोडपुरा, नागौर के आकेली-ए, चुटिसरा, जैसलमेर के मोडरडी, भैंसडा, सिरोही के फूंगनी, सवाईमाधोपुर के श्यामपुरा, डीग (भरतपुर) के बरई, धमारी, श्रीगंगानगर के गोविंदसर, बीकानेर के खारीचाराण व आडसर, रामसर, गुंसाईसर बड़ा, जयपुर के हाथोज, जोतड़ावाला, दहमीकलां, फालियावास, चूरू के खासोली, रेडी, प्रतापगढ के चिकलाड तथा उदयपुर जिले के गांव ढावा व पई, बूटाटी (डेगाना)-नागौर, टिटपुरी (कठूमर)-अलवर, हडियाला (तारानगर)-चूरू, धीरपुरा-जोधपुर के पशु चिकत्सा उप केंद्र को क्रमोन्नत किया जा चुका है। इन क्रमोन्नत पशु चिकित्सालयों के लिए फर्नीचर व उपकरण के लिए 30-30 हजार रुपए की स्वीकृति की अनुमति भी दी गई है।

पशुपालकों की आजीविका बेहतर बनने के लिए प्रतिबद्ध | Rajasthan News

पशुपालन मंत्री कुमावत ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार पशुपालन क्षेत्र को और भी मजबूत करने तथा पशुपालकों की आजीविका बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य केवल विभागीय ढांचे का विकास करना नहीं है बल्कि इससे जुड़े लोगों को भी सीधे लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पशु चिकित्सा को मजबूती देने के उद्देश्य से, संस्थाओं को क्रमोन्नत किए जाने के साथ-साथ नवीन संस्थाएं भी खोली जा रही हैं।

कुमावत ने बताया कि बजट घोषणा क्रियान्विति के तहत इन संस्थाओं का क्रमोन्नयन करते हुए नवीन संस्थाओं को खोले जाने की मंजूरी दी गई है। कुमावत ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हर वर्ग को आर्थिक रूप से सुदृढ करने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही भजनलाल सरकार के पांच साल में पांच लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है। Rajasthan News

यमुना जल समझौते से शेखावाटी को मिलेगा भरपूर पानी: सीएम
झुंझुनूं (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शेखावाटी क्षेत्र की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन झुंझुनूं जिले के मंडावा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आमजन की सरकार है और हम जन-जन की सेवा के संकल्प के साथ आए हैं। हमारी सरकार संकल्प पत्र के वादों को पूरा करते हुए युवाओं और किसानों के सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं को मेहनत करने का संदेश देते हुए कहा कि आप मेहनत करिए, राज्य सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करेगी। Jhunjhunu News

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब तक 69 हजार नियुक्तियां दे चुकी है, शीघ्र ही हम 1 लाख नियुक्तियों के लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत, नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी उपस्थित रहे।

शेखावाटी जवानों और किसानों की धरती

नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुकुंदगढ़ में आयोजित स्वागत एवं आभार सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी जवानों और किसानों की धरती है। यहां का युवा सेना में शामिल होकर देश सेवा के लिए हमेशा आगे रहता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 16 महीने में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ, लूट और तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग ट्वीट कर यमुना जल समझौते से शेखावाटी में आने वाले पानी को लेकर सवाल पूछते हैं। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में सरकार बनने पर यमुना जल समझौते को रद्द करने का समर्थन करने वाले लोगों को सवाल पूछने का कोई हक नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कांग्रेस नेताओं से यह सवाल पूछें कि पूर्व में जब राजस्थान, हरियाणा और केंद्र में उनकी सरकार थी तब उन्होंने शेखावाटी में यमुना जल लाने के लिए क्या प्रयास किया। कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल, कैलाश वर्मा, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच उपस्थित रहे।

किसान अब बनेगा ऊर्जादाता भी | Jhunjhunu News

झुंझुनू टोल प्लाजा पर आयोजित आभार सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश भी उन्नत और खुशहाल होगा। किसानों की प्रमुख आवश्यकताओं बिजली और पानी की पूर्ति के लिए हमने रामजल सेतु लिंक परियोजना व यमुना जल समझौते का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं नहरी क्षेत्र में डिग्गियों के विकास के लिए अभूतपूर्व बजट का प्रावधान किया। दक्षिणी राजस्थान के जिलों के लिए देवास परियोजना के कार्य को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारा वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य है। हम किसानों को अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता भी बनाना चाहते हैं। कार्यक्रम में झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Jhajjar Road Accident: मकान में घुसा ट्रक, महिला घायल, चालक फरार

केन्द्र सरकार की प्रदेश को विशेष सौगातें, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
प्रदेश में रेल एवं सड़क तंत्र होगा सुदृढ़, विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रीय राजमार्ग-458 के रायपुर-जस्सा खेड़ा खंड से सड़क निर्माण के लिए 394.03 करोड़ रुपये स्वीकृत

रामदेवरा से पोकरण के बीच भैरव गुफा एवं कैलाश टेकरी होकर नई रेल लाइन स्वीकृत

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने प्रदेश में सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा दी गई स्वीकृतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गड़करी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। Jaipur News

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के विकास को नई गति मिल रही है। केन्द्र सरकार द्वारा दी गई इन विशेष सौगातों से प्रदेश में रेल एवं सड़क तंत्र सुदृढ होगा तथा आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। Jaipur News

बर और पिपलिया कलां औद्योगिक पार्क से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने राजस्थान में 394.03 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-458 के रायपुर-जस्सा खेड़ा (लंबाई 7.95 किमी, पैकेज-2) खंड से पेव्ड शोल्डर एलिवेटेड संरचना के साथ 2-लेन के निर्माण की स्वीकृति दी है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-58 के जंक्शन से लाडनू में शुरू होकर जस्सा खेड़ा तक जाता है।

इस खंड के विकास के बाद भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ की यात्रा 38 किमी कम हो जाएगी तथा इससे बर और पिपलिया कलां औद्योगिक पार्क से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इस परियोजना में टॉडगढ़-रावली वन्यजीव अभयारण्य में आने वाले 7.95 किमी खंड पर एलिवेटेड संरचना का निर्माण भी किया जाएगा।

प्रदेश को मिली नई रेल लाइन, 100 प्रतिशत होगी विद्युतीकृत | Jaipur News

वहीं, केन्द्र सरकार की ओर से प्रदेश में रामदेवरा से पोकरण के बीच भैरव गुफा एवं कैलाश टेकरी होकर नई रेल लाइन की स्वीकृति मिली है। इससे बीकानेर और जोधपुर से जैसलमेर की रेल यात्रा में लगभग 45 मिनट की बचत होगी। यह रेल लाइन 100 प्रतिशत विद्युतीकृत होगी।

यह भी पढ़ें:– Vande Bharat: बर्फीली वादियों में दौड़ेगी वंदे भारत

राजस्थान दिवस पर 5 हजार करोड़ कार्यों का होगा लोकर्पण
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Bhajan Lal Sharma: राज्य सरकार ने बजट 2025-26 में राजस्थान दिवस (30 मार्च) के उपलक्ष्य पर सप्ताहभर वृहद् स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की है। इस पर्व पर जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रमों के साथ ही निवेश उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लगभग 5 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लाकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। Jaipur

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर रोजगार उत्सव के माध्यम से सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही जिला मुख्यालय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह बजट घोषणओं की अनुपालना में राज्य सरकार कौशल नीति एवं युवा नीति भी लेकर आएगी। विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान भी शुरू किए जाएंगे। Jaipur

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह किसान कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का मेलों का आयोजन तथा किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदान हस्तान्तरण भी किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत लाड़ो प्रोत्साहन योजना की लाभार्थियों एवं विभिन्न महिला समूहों को सी.आई.एफ. राशि का हस्तान्तरण किया जाएगा। इसी तरह प्रदेश की महिलाओं को इंडक्शन कुकटाप, कालीबाई भील योजना के अन्तर्गत स्कूटी वितरण एवं विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वितों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया जाएगा। Jaipur

राज्य सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को डीबीटी, डेयरी बूथ अलॉटमेंट, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण एवं विद्युत चालित चाक का वितरण किया जाएगा। गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी शक्ति के सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं के दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।

राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन की पहली तिमाही के पूरा होने पर लगभग 3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट की ग्राउण्ड ब्रेकिंग करने जा रही है। इसके साथ ही राइजिंग राजस्थान निवेश प्रस्तावों की मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल एप लॉन्च की जाएगी। साथ ही, प्रत्येक जिले में सांस्कृतिक कार्योक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोडा़, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कुलदीप रांका, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रेहा गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईडी भास्कर ए सावंत उपस्थित रहे। Jaipur

यह भी पढ़ें:– Dihuli Murder Case: दिहुली हत्याकांड मामला में तीनों आरोपियों को हुई फांसी की सजा

राजस्थान सीएम का दिखा नया रंग, नया रूप! जानकर आप भी रह जाओगे दंग
‘फूल चमन में खिलते हैं, हम सदन में मिलते हैं’… | Bhajan Lal Sharma

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा पर प्रत्युत्तर के दौरान शेरो-शायरी, कविता, गीत की पंक्तियों से लेकर महापुरूषों के कथन, श्रीमद्भगवत गीता के श्लोक का उल्लेख किया –

विधानसभा में कविताओं व शेरो-शायरियों से दिया विपक्ष को जवाब | Bhajan Lal Sharma

1. हमसे बैर रखो या ना रखो, ये आपकी है मर्जी

लेकिन जनहित के कार्यों में सहयोग करो, ये हमारी है अर्जी।

2. कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर जी की पंक्तियां-

‘‘सच है, विपत्ति जब आती है,

कायर को ही दहलाती है।

शूरमा नहीं विचलित होते,

विघ्नों को गले लगाते हैं,

काँटों में राह बनाते हैं।

मुख से न कभी उफ कहते हैं,

संकट का चरण न गहते हैं।

जो आ पड़ता सब सहते हैं,

उद्योग-निरत नित रहते हैं।

3. पुराने गीत का अंश-

‘‘चाहे दिन हो चाहे रैना।

बस नोट गिनते रहना।

…………. मचाये शोर।।‘‘

4. स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का कथन-

महान उपलब्धियां कभी भी आसानी से नहीं मिलती

और आसानी से मिली उपलब्धियां महान नहीं होती।

5. श्रीमद्भगवत गीता के तीसरे अध्याय का 19वां श्लोक –

‘‘तस्माद्सक्तः सततं कार्य कर्मसमाचर।

असक्तो ह्यारन्कर्म परमाप्नोति पुरूषः।।‘‘

अर्थात् ‘‘आसक्ति का परित्याग करके कर्तव्य समझकर कर्म करना चाहिये क्योंकि फल की आसक्ति किये बिना कर्म करने से व्यक्ति परम लक्ष्य को प्राप्त करता है।‘‘

6. ‘‘फूल चमन में खिलते हैं।

हम सदन में मिलते हैं।

फूलों के होने से,

चमन खिलता है।

हम सबके होने से,

सदन चलता है।

फूलों का रूठ जाना,

चमन को वीरान करता है।

हमारा रूठ जाना,

सदन को उदास करता है।

फूल खिलते रहें,

तो चमन आबाद है।

हम मिलते रहे,

तो ये सदन शाद है।

फूलों में और हममें,

बस इतना ही फर्क है…

फूल बायकॉट नहीं करते।

चमन छोड़ कर,

बाहर नहीं जाते।

वो चमन की गरिमा को,

ठेस नहीं पहुँचाते।

फूल फूल से नाराज हो,

पर चमन को नहीं छोड़ता।

हम सबसे पहले

सदन छोड़ते हैं।

मर्यादाएं तोड़ते हैं।

क्या सही है क्या गलत

हम नहीं देख पाते हैं,

एक दूसरे की नाराजगी में,

सदन ही छोड़ जाते हैं।

शादी में नाराज फूफा,

शादी नहीं रूकवाता है।

उसकी नाराजगी भी चलती है,

शादी भी चलती है।

पर यहाँ,

नाराज फूफा, मामा, मौसी

सदन नहीं चलने देते।

जैसे कोई नाराज बाराती,

शादी बिगाड़ डाले।

जैसे कोई गुस्से में आया फूल,

चमन उजाड़ डाले।

क्या भाई भाई से गुस्सा हो,

घर छोड़ देता है?

घर की चीजें, कुर्सी टेबल

तोड़ फोड़ देता है?

क्या नाराजगी से

सुबह शाम रूक जाते हैं?

घर के रोजमर्रा के

सारे काम रूक जाते हैं?

नहीं, ऐसा नहीं होता।

काम होते रहते हैं,

चमन खिलता रहता है,

ऐसे ही,

कोई रूठे नाराज हों,

पर सदन चलना चाहिए।

कार्यवाही होनी चाहिए।

गरिमा बनी रहनी चाहिए।

गलतियां कह लो,

कहलवा लो।

सॉरी की बात हो तो,

बोल लो, बुलवा लो।

पर घर तो मत छोड़ो…

सदन से तो न जाओ…

चमन को तो मत भूलों…

प्यार से, प्रेम से, स्नेह से

बनाओ प्रेम रंगोली, आप

सबको मेरी तरफ से

हैप्पी वाली होली।’’

7. मुख्यमंत्री ने इस दौरान ’जैसी दृष्टि-वैसी सृष्टि’, ’नाच न जाने आंगन टेढ़ा’, ’देर आए दुरस्त आए’, ’अधजल गगरी छलकत जाय’ जैसे मुहावरों एवं लोकोक्तियों का भी जिक्र किया। Bhajan Lal Sharma

सरकार ने प्रदेशवासियों की कर दी बल्ले बल्ले! दी कई बड़ी सौगातें!

फिल्म निर्माण में राज्य सरकार की सिंगल विंडो सुविधा एक वरदान: मुख्यमंत्री
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि हमारे गौरवशाली राज्य की राजधानी जयपुर में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (आईफा) का सिल्वर जुबली का आयोजन होना गर्व की बात है। आईफा केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक विस्तार का प्रतीक है, जिससे राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय फिल्म और मनोरंजन उद्योग में नई पहचान मिलेगी। श्री शर्मा शनिवार को नोवोटल कन्वेंशन सेंटर में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। Jaipur News

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सदियों से अपनी भव्यता, शाही विरासत और राजसी आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध रहा है। हर साल हजारों विवाह यहां के भव्य महलों, किलों, हवेलियों और होटलों में होते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटी भी राजस्थान को अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए चुन रहे हैं। देश की 75 प्रतिशत हेरिटेज प्रॉपर्टी यहां है, जो इसे डेस्टिनेशन वेडिंग का सबसे आकर्षक स्थल बनाती हैं। Jaipur News

श्री शर्मा ने कहा कि बॉलीवुड के कलाकार राजस्थान के ब्रांड एम्बेसडर हैं। वे जब राजस्थान की धरती पर आते हैं तब धरती धोरां री और पधारो म्हारे देश की संस्कृति को दुनियाभर में लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण को सरल बनाने के लिए राजस्थान सरकार की सिंगल विंडो सुविधा एक वरदान है। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– ASI Arrested: एएसआई 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार