New Traffic Rules - Sach Kahoon Hindi
New Traffic Rules: वाहन चालक हो जाओ सावधान, बदल गए है नियम, अब इतने साल तक चला सकोगे, कैबिनेट में लिया गया फैसला, जानिये
New Traffic Rules: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को यहां हुई कैबिनेट की बैठक में हरियाणा मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1993 के तहत टूरिस्ट परमिट के अनुसार चलने वाली टूरिस्ट गाड़ियों को चलाने की अवधि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन नियमों को हरियाणा मोटर व्हीकल्स (संशोधित) नियम, 2025 माना जाएगा। संशोधित नियम अनुसार, एनसीआर में आॅल इंडिया टूरिस्ट परमिट पर पेट्रोल या सीएनजी पर चलने वाली गाड़ियों को 12 साल तक चलाने की इजाजत होगी, जबकि इसी परमिट कैटेगरी की डीजल गाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा 10 साल तक चलाने की इजाजत होगी। नॉन-एनसीआर एरिया के लिए, पेट्रोल या सीएनजी और डीजल पर चलने वाली आॅल इंडिया टूरिस्ट परमिट गाड़ियों की भी ज्यादा से ज्यादा 12 साल तक चलाया जा सकेगा।
गैर एनसीआर में बसों सहित बड़ी गाड़ियों की मियाद रहेगी 15 साल
वहीं गैर-एनसीआर इलाकों के लिए, पेट्रोल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक या दूसरे स्वच्छ र्इंधन और डीजल पर चलने वाली स्टेज कैरिज, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज, गुड्स कैरिज और स्कूल बसों समेत बाकी सभी परमिट की गाड़ियों को चलाने की ज्यादा से ज्यादा 15 साल तक की अवधि होगी। वहीं एनसीआर इलाके में स्टेज कैरिज, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज, गुड्स कैरिज और स्कूल बसों समेत शेष सभी गाड़ियों के परमिट के लिए, पेट्रोल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक या दूसरे इंधन पर चलने वाली गाड़ियों की ज्यादा से ज्यादा अवधि 15 साल तय की गई है। हालांकि, केवल एनसीआर इलाके में इस टाइप के परमिट के तहत चलने वाली डीजल गाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा 10 साल तक चलाया जा सकेगा।
एचसीएस मुख्य परीक्षा में अब होंगे 6 पेपर
मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सिविल सेवा (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) नियम, 2008 में संशोधन को मंजूरी दी गई। इन नियमों को हरियाणा सिविल सेवा (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) संशोधन नियम, 2025 कहा जाएगा। संशोधन के अनुसार, एचसीएस मुख्य परीक्षा में पेपरों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है, जो कुल 600 अंकों के होंगे। संशोधित संरचना के अनुसार, अंग्रेजी का पेपर और हिंदी का पेपर प्रत्येक 100 अंकों का होगा। इसके अलावा, अब 4 जनरल स्टडीज के पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा में कोई बदलाव नहीं होगा, जो केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी और 200 अंकों की होगी। पर्सनैलिटी टेस्ट भी पहले जैसा ही रहेगा और 75 अंकों का होगा।
New Traffic Rules: हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान के वाहन चालक हो जाओ सावधान, बदल गए हैं ट्रैफिक नियम, जुर्माना कई गुना बढ़ा, जानें
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। New Traffic Rules: 2025 में भारत में मोटर वाहन चालकों के लिए जुर्माने की राशि में बड़ा बदलाव हुआ है। अब कई ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जुमार्ना पहले से 10 गुना तक बढ़ा दिया गया है। यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए नियमों के तहत, बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर, बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने पर, और शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना अब कई गुना बढ़ चुका है। यह बदलाव आम नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक करने और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा। New Traffic Rules
नए जुमार्ने से जुड़ी एक खास बात यह है कि सरकार ने कई मामलों में जुर्माने की राशि को इतना बढ़ा दिया है कि अब यह मोटे रकम में तय होगा। इससे जुड़ी जानकारी हर वाहन मालिक को ध्यानपूर्वक जाननी चाहिए, क्योंकि नियमों की अवहेलना अब महंगी साबित हो सकती है। इसके अलावा, प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस की निगरानी को भी मजबूत किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नए नियम सही ढंग से लागू हों।
इस बदलाव के साथ, उम्मीद की जा रही है कि सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा। साथ ही, नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे इन नए नियमों को समझें और खुद को सुरक्षित रखें। New Traffic Rules
यह भी पढ़ें:– राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए तीन महीनों की समय-सीमा तय: भगवंत सिंह मान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Traffic Rules: आज कल हर घर में दोपहिया वाहन हैं और उस दोपहिया वाहन से आप घर से ऑफिस या फिर किसी भी काम के लिए घर से बाहर जाते ही होगें। लेकिन क्या आप जब उस स्कूटर-बाइक पर जाते हैं, तो आप या आपके पीछे बैठा व्यक्ति हेलमेट लगाता हैं या नहीं अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए हैं, दरअसल, दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के बड़े शहर विशाखापट्टनम में दोपहिया वाहन के लिए मोटर व्हिकल एक्ट के तहत एक नया नियम लागू किया गया हैं जिसके अनुसार अब स्कूटर, बाइक चलाते वक्त पीछे बैठने वाले शख्स को हेलमेट पहनना अनिवार्य हैं। यह नियम देश के अनेक राज्यों में लागू हैं, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में इसका पालन नहीं होता।
1 सितंबर को होगा नियम लागू | Traffic Rules
देश में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए 1 सितंबर से आंध्र प्रदेश के बड़े शहर विशाखापट्टनम में हाईकोर्ट के आदेश पर मोटरसाइकल के पीछे बैठकर सवारी करने वाले व्यक्ति को भी हेलमट लगाना अनिवार्य होगा। विशाखापट्टनम के जिला कलेक्टर, जिला सड़क समिति के अध्यक्ष हरेंधीरा प्रसाद और शहर के पुलिस आयुक्त शंखब्रत बागची ने हाल ही में एक बैठक की, उन्होंने कहा कि अगर कोई नागरिक इन नियमों का पालन नहीें करता, तो उनको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं,
1035 रुपए का चालान और तीन माह के लिए लाइसेंस सस्पेंड
विशाखापट्टनम पुलिस का कहना हैं, कि जो भी नागरिक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका 1035 रुपए तक का चालान काटने के साथ-साथ उसका लाइसेंस तीन महिनें के लिए रद्द किया जा सकता हैं
हेलमेट की क्वालिटी के लिए भी दी हिदायत | Traffic Rules
हेलमेट की क्वालिटी से संबन्धित हिदायत देते हुए बताया गया, कि केवल आईएसआई मार्क वाले हेलमेट ही पहने होंगे, नहीें तो सख्त एक्शन लिया जा सकता हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में स्कूटर,बाइक के पीछे बैठने वाले लोगों के हेलमट पहने वाले नियम का सख्ती से पालन करवाया जाता हैं बहुत से शहरों में केवल दोपहिया वहान चलाने वाले चालक के हेलमेट न पहनने पर ही चालान काटा जाता हैं। Traffic Rules
यह भी पढ़ें:– देश के शीर्ष 50 चिकित्सा संस्थानों की सूची में 14 वें स्थान पर आया ऋषिकेश का एम्स
New Traffic Rules: एक गलती और भरना होगा 25 हजार का जुर्माना, बदल गया ट्रैफिक नियम, जानिए
Driving Licence New Rules: अगर आपके पास गाड़ी है तो ये खबर आपके लिए है। कहीं आप भी ऐसी गलती ना कर बैठे जिससे आपकी गाड़ी का चालान हो जाये। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर माह की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव होते हैं। जून के महीने की शुरूआत हो गई है। 1 जून की शुरूआत के साथ ही कई नए नियम लागू हो गए है तो कई पुराने बदल गए है। अगर आप सड़क पर गाड़ी लेकर जा रहे हैं तो आज से ट्रैफिक नियम में होने वाले बदलाव के बारे में जरूर जान लें। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियम में बदलाव किया है। 1 जून 2024 से ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम लागू हो गए है। ध्यान दें कि अब अगर गलती हुई आपका 25000 रुपये तक का चलान कट सकता है। New Traffic Rules
अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान | New Traffic Rules
1 जून से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस के नियम को आसान बना दिया है। नये नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर पर जाकर अपना ड्राइविंग टेस्ट दे सकता है। गौरतलब हैं कि पहले सिर्फ आरटीओ में ही ड्राइविंग टेस्ट होते थे। नए नियम लागू होने से आरटीओ में लगने वाली लंबी कतार से आजादी मिल जाएगी।
अब आप किसी भी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल में जाकर वहां ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं। सरकार इसके लिए उन सेंटर को सर्टिफिकेट इश्यू करेगी। ड्राइविंग टेस्ट के बाद सेंटर आपको सार्टिफिकेट जारी करेंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप आरटीओ में लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ट्रैफिक नियम में हुआ बदलाव
एक जून से कुछ ट्रैफिक नियम और सख्‍त हो गए हैं। बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर सख्त दंड शामिल है, जिसके तहत अब जुर्माना दो हजार रुपये तक पहुंच गया है। नाबालिगों को गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर दंड और भी कठोर है, जिसमें 25,000 रुपये का जुमार्ना और माता-पिता के खिलाफ संभावित कार्रवाई के साथ-साथ वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द करना शामिल है। ऐसा करने पर लाइसेंस रद्द होने के साथ-साथ नाबालिग को 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिलेगा। तेज गति से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर: 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीट बेल्ट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं नए नियम के अनुसार, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस या लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने या फिर रिन्यू के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
New Traffic Rules 2024: डॉ. संदीप सिंहमार। वाहन छोटा हो या बड़ा पर इसे जीवन की रफ्तार माना जाता है। इन वाहनों को लेकर देशभर की सरकारें नियम बनाती है व बदलती रहती है। केंद्र सरकार के अपने नियम होते है और राज्य सरकारों के अपने नियम। कुछ नियम दोनों के कॉमन भी होते है। विभिन्न राज्यों की सरकारें अब राज्य के वाहन मालिकों/चालको की सुविधा के लिए नए नियम बनाकर लागू करती रहती है। पुराने नियमों में नए नियम जोड़े भी जा सकते हैं व संसोधित भी किए जाते हैं। इसी क्रम में राजस्थान सरकार के जोधपुर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने एक नए नियम बनाकर पुराने नियम निरस्त कर दिए हैं। पर राजस्थान सरकार जिन नियमों में सुविधानुसार बदलाव करने जा रही है,ऐसे नियम डिजिलॉकर की शुरुआत से पहले भी लागू हैं।
Govt Job Alert : खुशखबरी, इन राज्यों में निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
ये हैं नए नियम | New Traffic Rules 2024
राजस्थान में लागू होने वाले नए नियमों के अनुसार अब वाहन मालिकों,चालकों को अपने वाहन के साथ में ड्राविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रखने की जरूरत नहीं होगी। अब वाहन मालिक/चालक अपने मोबाइल में लिंक के माध्यम से या डिजिलॉकर पर इन दस्तावेजों को रख सकेंगे। ट्रेफिक पुलिस के मांगने पर मोबाइल के माध्यम से ही दिखा सकेंगे। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
ई-डीएल व ई-रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा शुरू होगी
परिवहन विभाग की इसी नई व्यवस्था के साथ जोधपुर परिवहन विभाग 1 अप्रैल से ई-ड्राइविंग लाइसेंस एवं ई-रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की सुविधा भी शुरू कर रहा है। पहले जहां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए बड़ी-बड़ी लाइन लगानी पड़ती थी,अब इससे छुटकारा मिल जाएगा।ई-ड्राइविंग लाइसेंस एवं ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू होने से आम लोगों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।
Pension New Rules: 1 अप्रैल से लागू होगा, पेंशन से जुड़ा यह नया नियम!
क्यूआर कोड से होगी पहचान
राजस्थान में अब ई-ड्राइविंग लाइसेंस एवं ई-रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र पर क्यूआर कोड भी अंकित होगा,जिससे पहचान की जाएगी। इसको स्कैन कर वाहन पंजीयन और लाइसेंस की प्रमाणिकता की जांच की जा सकेगी। इस क्यूआर कोड को मोबाइल से भी स्कैन किया जा सकेगा। ई- प्रमाण पत्र बनने के बाद किसी को भी स्मार्ट कार्ड भी नहीं बनवाना पड़ेगा।