School Summer Vacation - Sach Kahoon Hindi
School Summer Vacation: गर्मी का कहर अब उत्तर भारत के सभी राज्यों के स्कूलों में छुटियां घोषित, जानें अब किस दिन से खुलेंगे स्कूल?
School Summer Vacation: हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। वर्तमान में संपूर्ण उत्तर भारत गर्मी के कहर से तिलमिला रहा है। ऐसा लग रहा है मानो सूरज आग उगल रहा हो। हरियाणा राजस्थान पंजाब तीनों राज्यों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब चल रहा है। राजस्थान फलोदी में तो 3 दिन पहले अधिकतम तापमान 50 डिग्री पर पहुंच ही गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भी राजस्थान के फलौदी में अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं हरियाणा के सरसा व पंजाब के बठिंडा में भी अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इतना ही नहीं यदि पहाड़ी क्षेत्र की बात करें तो इस बार जम्मू-कश्मीर सहित हिमाचल के एरिया में भी गर्मी अपने चरम पर है।
Bathroom Cleaning Tips: बाथरूम में रखी गंदी बाल्टी और मग को चमका देंगे किचन में रखे ये सामान, इस तरह से करें इनका इस्तेमाल
यह ऐसे स्थान है, जहां लोग गर्मियों में मस्ती करने के उद्देश्य से घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन इस बार यह सभी इलाके भी गर्म लू की चपेट में है। गर्मी के इन दिनों में स्कूलों में शिक्षा देना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। यही सबसे बड़ी वजह है कि अब राजस्थान के बाद हरियाणा,पंजाब, हिमाचल,जम्मू कश्मीर,देश की राजधानी दिल्ली,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के स्कूलों में भी बाल वाटिका यानी नर्सरी क्लास से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों की छुट्टियां कर दी गई है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून के चलते स्कूल व कॉलेजों को दो महीनों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां स्कूल-कॉलेज अलग-अलग शेड्यूल के अनुसार 7 जुलाई से खुलने शुरू होंगे। इससे पहले स्कूलों में छुट्टियां करने के अलग-अलग दिन निश्चित होते थे। School Summer Vacation
प्रत्येक राज्य के शिक्षा विभाग में छुट्टियों का एक निर्धारित शेड्यूल बना हुआ था। लेकिन गर्मी ऐसी पड़ी कि इस भीषण गर्मी ने सभी राज्यों के शिक्षा शेड्यूल को बिगड़कर रख दिया है। अब इन राज्यों में 30 जून तक छुट्टियां रहेगी। हरियाणा,पंजाब व राजस्थान में 1 जुलाई को स्कूल खुलने का दिन निर्धारित किया गया है। लेकिन यह भी अभी संभावित है। यदि गर्मी आगामी दिनों में भी अपना कहर बरपाती रही तो छुट्टियां आगे बढ़ाई जा सकती है। हरियाणा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को तो गृह कार्य देने तक का मौका नहीं मिला, क्योंकि पहले 21 से 24 में के लिए स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई थी।
उसके बाद 25 को हरियाणा में लोकसभा चुनाव के कारण छुट्टी थी। 26 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहे और इसी दिन 26 से 31 मई तक स्कूलों को बंद करने के फिर आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद एक जून से 30 जून तक पहले से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है। अब स्कूलों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपने बच्चों को छुट्टियों के दौरान गृह कार्य कैसे दें? पर स्कूलों ने बच्चों को गृह कार्य देने के लिए वैश्विक महामारी कोविड-19 की तरह ऑनलाइन ग्रुप बनाए हैं। अब इसी के माध्यम से स्कूल बच्चों को गृह कार्य दिया जाएगा व स्कूल खुलने की सूचना भी प्रेषित की जाएगी।
School Holidays:  नई दिल्ली (एजेंसी)। चिलचिलाती गर्मी और भीषण तपिस भरी लू को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 21 अप्रैल को घोषणा राज्य के सभी स्कूलों में 25 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी। आईएमडी दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी भारत में हीटवेव अपने चरम पर होने के कारण पश्चिम बंगाल में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया, क्योंकि वहां भीषण लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। तापमान सामान्य 6.5 डिग्री से 4 डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। आईएमडी के अनुसार तापमान में थोड़ी गिरावट रहने के बावजूद 4 दिनों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया। School Holidays
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 अप्रैल को ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर गर्मी की लहर को देखते हुए 25 अप्रैल को लू की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने गत दिवस कहा था कि पारा 10 स्थानों पर 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है। भारत में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.2 दर्ज किया गया और यह ओडिशा के बारीपदा में दर्ज किया गया, राज्य की राजधानी भुवनेश्वर की बात करें तो यहां का भी यही हाल रहा था। School Holidays
Covid Variant FLiRT: वायरस का नया रूप FLiRT: जानें कितना है डरावना!
School Summer Vacation: बच्चों की हो गई मौज, स्कूल-कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई गई, सरकार ने दिए आदेश!
School Holiday : कोलकाता ( एजेंसी)। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) ने राज्य में सात चरणों में होने वाले आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आम चुनाव के लिये 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के मद्देनजर तीन निकटवर्ती जिलों कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में शैक्षणिक संस्थान 16 से 20 अप्रैल के बीच बंद रहेंगे। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को दार्जिलिंग, कलिंगपोंग और दक्षिण और उत्तरी दिनाजपुर में मतदान होगा जिसके कारण इन क्षेत्रों के 24-27 अप्रैल के बीच बंद रहेंगे। School Summer Vacation
Bael Patra Benefits: गर्मियों में सुबह खाली पेट बेल पत्र खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, इस तरह करें इसका सेवन
डब्ल्यूबीबीएसई अधिसूचना के अनुसार, मतदान के शेष पांच चरणों के लिए, कोलकाता सहित राज्य के सभी जिलों में स्कूल और कॉलेज छह मई से दो जून, 2024 के बीच बंद रहेंगे। आमतौर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश की छुट्टी नौ से 20 मई के बीच होती है, लेकिन सात चरणों के मतदान के कारण अवकाश के दिन बढ़ाये गये हैं। सूत्रों ने बताया कि अधिकांश स्कूल और कॉलेज भवनों का उपयोग मतदान केंद्र और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के अस्थायी शिविरों के रूप में किया जाता है। School Summer Vacation
अप्रैल के महीने में इतने दिन बंद रहने वाले है स्कूल, देखे छुट्टी की लिस्ट
इस समय स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्रों की परीक्षाएं चल रही है, 23 मार्च से 13 अप्रैल 2024 तक विशेष नामांकन एवं प्रवेश उत्सव अभियान चलाया जाएगा, नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा, दूसरी तरफ अप्रैल माह में बच्चों के लिए खुशखबरी है, और ऐसा इसलिए हैं क्योंकि 7 दिनों तक छुट्टी रहने वाली हैं।
छात्रों को स्कूल की छुट्टियों का है बेसब्री से इंतजार
दरअसल बच्चे अपने स्कूल की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, स्कूल की छुट्टियां देश, क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थान के आधार पर अलग-अलग होती हैं, ये आमतौर पर शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार निर्धारित होते हैं। क्योंकि भारत में शैक्षणिक संस्थान अलग-अलग बोर्ड जैसे राज्य शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य के अंतर्गत आते हैं।
प्रत्येक राज्य और शैक्षणिक संस्थान की छुट्टियों की तारिखें भिन्न हो सकती है, इसलिए छात्रों और उनके माता-पिता को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने राज्य और शैक्षणिक संस्थान के अनुसार छुट्टियों का आनंद ले सकें, तो आइए जानते हैं हरियाणा के सरकारी स्कूलों में दिसंबर महीने की छुट्टियों के बारे में….
ये है अप्रैल महीने के अवकाश
7 अप्रैल : रविवार
11 अप्रैल ईद : अल फितर (वीरवार)
13 अप्रैल : दूसरा शनिवार/वैशाखी/ छठ पूजा
14 अप्रैल : रविवार/ बी. आर. अंबेडकर जयंती
17 अप्रैल : रामनवमी (बुधवार)
21 अप्रैल : रविवार
28 अप्रैल : रविवार