NDA - Sach Kahoon Hindi

Lok Sabha Election 2024: एनडीए बनाम इंडिया, BJP कहे-नो टेंशन! सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले!
Lok Sabha Election 2024: 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को टक्कर देने का सपना लिए कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों ने मिलकर एक महागठबंधन बनाया है, जिसको इंडिया नाम दिया गया है। अब एनडीए बनाम इंडिया होगा। इसी के मद्देनजर एक सर्वे के द्वारा लोगों के मन की बात जानने की कोशिश की गई और ये भी जाना गया कि क्या इंडिया नामक महागठबंधन बनने से बीजेपी को उस पर हमला करने में कोई परेशानी होगी। सर्वे में बेहद चौंकाने वाले और विपक्षी गठबंधन की नींद उड़ाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। Lok Sabha polls

एक एजेंसी द्वारा किए सर्वे के मुताबिक, 49 फीसदी लोगों की सोच अनुसार विपक्ष गठबंधन 2024 के आम चुनाव में पीएम मोदी के सामने घुटने टेकते नजर आए। वहीं 19 फीसदी लोगों के अनुसार एकजुट विपक्ष कुछ हद तक ही बीजेपी को टक्कर दे सकता है जबकि करीब 17 प्रतिशत लोगों ने ये माना है कि एकजुट विपक्ष बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकता है, वहीं 15 फीसदी लोगों ने पता नहीं में अपना जबाव दिया। Lok Sabha Election 2024

सर्वे के अनुसार, भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए को आगामी लोकसभा चुनावों में अच्छी बढ़त मिलती नजर आ रही है। भाजपा गठबंधन को 292 से 338 सीटें, वहीं कांग्रेस गठबंधन को 106-144 सीटों पर लोगों ने स्वीकार किया। टीएमसी की बात करें तो 20 से 22 सीटें, वाईआरसीपी को 24 से 25 सीटें, नवीन पटनायक की बीजेडी को 11-13 सीटें तथा अन्य के खाते में 50 से 80 सीटें मिलती नजर आई।

इतने फीसदी लोगों को राहुल गांधी पीएम के रूप में पसंद | Lok Sabha Election 2024

सर्वे की मानें तो लोकसभा चुनावों में मजबूत पीएम उम्मीदवार के रूप में 13 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को, 12 प्रतिशत लोगों ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को, केवल 6 फीसदी लोगों के पीएम बिहार के सीएम नीतीश कुमार हो सकते हैं। वहीं 5 फीसदी लोगों ने केसीआर पर सहमति जताई। जबकि सबसे ज्यादा 64 फीसदी लोगों ने माना कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही 2024 के लोकसभा चुनावों में भी प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालेंगे।

Chirag Paswan In NDA: क्या चिराग पासवान भाजपा में होने जा रहे हैं शामिल?
पटना। Chirag Paswan In NDA: बिहार से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि एनडीए (NDA Meeting) की बैठक में चिराग पासवान (chirag paswan) को शामिल होने के लिए भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पत्र लिखा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चिराग पासवान भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। वहीं जीतन राम मांझी को भी भाजपा ने न्योता भेजा है। वहीं आपको बता दें कि एनडीए के 25 वर्ष पूरे होने पर 18 जुलाई को होटल अशोक में सिल्वर जुबली मनाई जा रही है।

बिहार विधानमंडल के दोनों सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र शुक्रवार को समाप्त होने के बाद दोनों सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने निर्धारित बैठकों की कार्यवाही संपन्न कराने के बाद क्रमश: राज्य विधानमंडल के निचले और ऊपरी सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। चौधरी और ठाकुर दोनों ने निचले और उच्च सदन के कामकाज में सहयोग के लिए सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। 10 जुलाई से शुरू हुए मॉनसून सत्र के दौरान दोनों सदनों की पांच बैठकें हुईं।

विपक्ष ने सत्र के दौरान दोनों सदनों में नियोजित शिक्षकों की सेवाओं को सरकारी कर्मचारी के रूप में नियमित करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेलवे में “नौकरी के बदले जमीन घोटाले” में आरोपपत्र दाखिल होने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे की भी मांग की।

मॉनसून सत्र के दौरान 31 मार्च, 2020 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष और 31 मार्च, 2021 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए बिहार के स्थानीय निकायों के वार्षिक तकनीकी निरीक्षण पर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट दोनों सदनों में पेश की गई। इसी तरह, 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए बिहार के राज्य वित्त लेखा परीक्षा पर कैग की रिपोर्ट भी दोनों सदनों में पेश की गई। इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम अनुपूरक बजट और संबंधित बिहार विनियोग (3) विधेयक 2023 पारित किया गया। इसी तरह बिहार माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2023 भी राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में पारित हुआ।

NDA Topper: हरियाणा के छोरे नै गाड़े झंडे, अनुराग सांगवान बना एनडीए का टॉपर
पहली बार में ही पहला स्थान, दादा-दादी से हुआ प्रेरित

चरखी दादरी। कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती (NDA Topper Anurag Sangwan) और जिनमें जोश, जज्बा और जुनून होता है उनके सफलता कदम चूमती है। इसी शौर्य को सार्थक करते हुए चरखी दादरी के गांव चंदेनी निवासी अनुराग सांगवान ने अपने रिटायर्ड अध्यापक दादा-दादी से प्रेरणा से यूपीएससी की 2022 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अनुराग ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गांव के इस लाल की इस शानदार उपलब्धि पर जहां एक ओर गांव में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई वहीं ग्रामीणों द्वारा अनुराग को सम्मानित करने का भी फैसला किया गया है। यह पूरे गांव के लिए गौरव की बात है, इससे पूरे गांव में जश्न का माहौल है। हरियाणा के इस छोरे की सफलता के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फोन कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

फौजियों का गांव माना जाता है चंदेनी | NDA Topper Anurag Sangwan

गौरतलब है कि चरखी दादरी जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चंदेनी को फौजियों का गांव माना जाता है। अब तक गांव के करीब 35 योद्धा सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए पहुंचे हैं और सेना में उच्च पदों पर हैं। वहीं गांव के दो आईएएस, एक आईपीएस सहित एमबीबीएस के अलावा सिविल में भी उच्च पदों पर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। गांव चंदेनी के बेटे अनुराग सांगवान के दादा-दादी गांव के ही सरकारी स्कूल में अध्यापक रहे हैं और सेवानिवृति के बाद भिवानी चले गए थे।

पहली बार में ही पहला स्थान | NDA Topper Anurag Sangwan

ग्रामीणों के अनुसार बेटे को बड़ा अफसर बनाने का संकल्प लेते हुए अनुराग के पिता जीवक सांगवान गुरुग्राम चले गए थे। पिता ने अनुराग का एनडीए के लिए फार्म भरवाया और प्रथम बार में ही अनुराग ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। बेटे की उपलब्धि पर ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और अनुराग व परिवार को 20 अप्रैल को गांव के सरकारी स्कूल में सम्मानित करने का फैसला किया है।

दादा रतन सिंह की सोच पर दिया पहरा

गांव चंदेनी के सरपंच राज सिंह, पूर्व सरपंच राजबीर सांगवान, राजेश पंच सहित अध्यापकों व ग्रामीणों ने बताया कि अनुराग के दादा रतन सिंह की सोच पोते को बड़ा अफसर बनाने की रही है। इसलिए वे गांव से शहर में गए और बेटे अनुराग ने भी पूरी मेहनत से दादा के सपने को साकार करते हुए एनडीए में टॉपर बनकर गांव का नाम रोशन किया है।

गांव के विकास हेतु एक करोड़ के पैकेज की मांग

एक तरफ जहां गांव वालों ने एक सभा करके अनुराग व उसके परिवार को 20 अप्रैल को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, वहीं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने गांव के बेटे अनुराग व परिवार को बधाई देते हुए हरियाणा सरकार से मांग की कि अनुराग की उपलब्धि पर गांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया जाए। साथ ही कहा कि मेरे गांव का बेटा एनडीए में देशभर में प्रथम स्थान पर आया है, यह उनके क्षेत्र व हरियाणा के लिए गर्व है। सांगवान ने कहा कि उनके भी पोता-पोती एनडीए के माध्यम से सिलेक्ट हुए थे और वे देश सेवा में कार्य कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एक हजार महिलाओं ने पास की एनडीए की परीक्षा
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के दरवाजे महिलाओं के लिए खोले जाने के बाद हुई पहली परीक्षा में 1002 महिला उम्मीदवारों ने इसे सफलतापूर्वक पास किया है। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “एनडीए की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 8000 उम्मीदवारों में पहली बार परीक्षा में बैठी 1002 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।” उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सरकार ने एनडीए के दरवाजे महिला उम्मीदवारों के लिए खोल दिए थे और उसके बाद हुई परीक्षा में 1000 से भी अधिक महिलाओं उम्मीदवारों ने इसे पास किया है।

इन महिला उम्मीदवारों को अब आगे की चयन प्रक्रिया के तहत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के मानकों तथा मेडिकल फिटनेस की कसौटी पर खरा उतरना होगा। परीक्षा पास करने वाली 1002 महिला उम्मीदवारों में से केवल 19 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा। समूची चयन प्रक्रिया के आधार पर अगले कोर्स के लिए 400 उम्मीदवारों को चुना जाना है जिनमें 19 स्थान महिलाओं के लिए रखे गए हैं। इनमें से 10 को सेना में, छह को वायु सेना और तीन को नौसेना में कमीशन मिलेगा। यह पहला मौका होगा जब एनडीए कोर्स में महिला कैडेट पुरुषों के साथ प्रशिक्षण लेंगी। इसके लिए पुणे मैं खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में सभी जरूरी व्यवस्था तथा इंतजाम किए जा रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एनडीए में महिलाओं की उम्मीदवारी से संबंधित अंतरिम आदेश हटाने से इनकार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षाओं में महिला उम्मीदवारों को शामिल करने संबंधी अपना अंतरिम आदेश हटाने से बुधवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रक्षा मंत्रालय का वह आग्रह ठुकरा दिया कि महिला उम्मीदवारों को एनडीए में शामिल करने के लिए मई 2022 तक तंत्र विकसित किया जा सकेगा और तब तक न्यायालय को अपना अंतरिम आदेश हटा लेना चाहिए, हालांकि न्यायालय ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया।

खंडपीठ ने रक्षा मंत्रालय का वह अनुरोध ठुकरा दिया जिसमें उसने कहा था कि शीर्ष अदालत को एनडीए परीक्षा में महिलाओं को इस बार से ही शामिल करने की अनुमति देने संबंधी अपना अंतरिम आदेश वापस ले लेना चाहिए, क्योंकि इस बार से महिलाओं को शामिल कर पाना संभव नहीं होगा। याचिकाकर्ता कुश कालरा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता चिन्मय प्रदीप शर्मा ने दलील दी कि सरकार की प्रस्तावित योजना के अनुसार, अगले साल मई में आयोजित होने वाली परीक्षा से महिलाओं को उम्मीदवारी देने का मतलब है उनका एनडीए में प्रवेश 2023 में ही हो पाएगा।

क्या है मामला

उनकी यह दलील सुनकर न्यायमूर्ति कौल ने कहा कि सशस्त्र बल आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूपेण प्रशिक्षित है, ऐसे में ये महिलाओं को प्रवेश देने के लिए कोई न कोई त्वरित हल निकाल ही लेंगे। अत: खंडपीठ अपने अंतरिम आदेश वापस नहीं लेगी। रक्षा मंत्रालय की ओर से कैप्टन शांतनू शर्मा द्वारा मंगलवार को दायर हलफनामे में कहा गया था कि यद्यपि एनडीए में प्रवेश के लिए साल में दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है, लेकिन महिलाओं के लिए आवश्यक तंत्र मई 2022 तक विकसित की जा सकेगी।

हलफनामे में कहा गया था कि महिलाओं को एनडीए के जरिये सेना में प्रवेश देने में आने वाली दिक्कतों और महिला उम्मीदवारों के निर्बाध प्रशिक्षण के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि इसके लिए महिला उम्मीदवारों के वास्ते चिकित्सा मानदंडों के निर्धारण सहित तमाम पहलुओं के मानक तय किये जा रहे हैं। मंत्रालय का कहना था कि यदि प्रशिक्षण के किसी भी मानक से समझौता किया जाएगा तो सशस्त्र बलों की युद्धभूमि में क्षमता पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रथम चरण में राजग और महागठबंधन के पांच नये प्रत्याशी के बीच होगी टक्कर
पटना। बिहार विधानसभा के लिए 28 अक्टूबर को प्रथम चरण की 71 सीटों पर होने वाले चुनाव में सुल्तानगंज, अमरपुर, डुमरांव, मखदुमपुर (सु) और अरवल पांच सीटें ऐसी हैं, जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के नवोदित प्रत्याशियों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। बाबा की नगरी के रूप में प्रसिद्ध भागलपुर जिले के सुल्तानगंज सीट से राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने प्रो.ललित नारायण मंडल को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वहीं महागठबंधन की ओर से कांग्रेस की टिकट पर ललन यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की नीलम देवी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में लगी हुयी है। वर्ष 2015 के चुनाव में इस सीट से जदयू प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुबोध राय ने बीएलएसपी उम्मीदवार हिमांशु प्रसाद को 14033 मतों के अंतर से पराजित किया था।

बांका जिले के अमरपुर सीट से जदयू ने निवर्तमान विधायक जर्नादन मांझी की जगह उनके पुत्र जयंत राज को टिकट दिया है, जो पहली बार चुनावी रणभूमि में किस्मत आजमायेंगे। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर जीतेन्द्र सिंह उम्मीदवार बनाये गये हैं। सिंह भी पहली बार चुनावी संग्राम में उतरे हैं। वर्ष 2015 में जनार्दन मांझी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और पूर्व मंत्री गुणेश्वर प्रसाद सिंह के पौत्र मृणाल शेखर को 11773 मतों के अंतर से पराजित किया था। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज मृणाल शेखर ने इस बार लोजपा का दामन थाम लिया और इस सीट पर लोजपा के उम्मीदवार भी बनाये गये हैं। बक्सर जिले की डुमरांव विधानसभा सीट से जदयू ने पार्टी की प्रवक्ता अंजुम आरा को उम्मीदवार बनाया है, जो पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजग में सीटों पर नहीं बनी बात, भूपेंद्र और देवेंद्र दिल्ली से लौटे
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर घटक दलों में जारी खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस शनिवार को दिल्ली से वापस लौट आए। राजग के घटक दल भाजपा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में सीटों के बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से कवायद की जा रही है। घटक दलों के शीर्ष नेता इस मुद्दे पर आम सहमति बनाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक तल्खी कम नहीं होती दिखाई पड़ रही है। जदयू और भाजपा में सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की कई दौर की बातचीत अब तक हो चुकी है।

इसी को देखते हुए भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस पिछले दो दिनों से पटना में कैंप कर इसे सुलझाने में लगे रहे। इस पर बात नहीं बनने पर यादव और फडणवीस कल देर रात दिल्ली चले गए थे, जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं से विमर्श के बाद आज फिर वापस लौट आए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि वह अपनी परंपरागत सीट को किसी भी हाल पर नहीं छोड़ेंगे। दोनों घटक दलों के बीच संख्या और सीट दोनों को लेकर जबरदस्त पेंच फंसा हुआ है।

भाजपा की कई परंपरागत सीट जदयू मांग रहा है, जिसे देने को भाजपा तैयार नहीं है। इसी से इन दोनों घटक दलों में बात नहीं बन रही है। ऐसी 15 सीटें हैं, जिन पर जदयू अपनी दावेदारी पेश कर रहा है। वहीं, जदयू से सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रही लोजपा पर सभी की निगाहें टिकी है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान आज शाम संसदीय बोर्ड की होने वाली बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और बिहार की 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में आज का दिन राजग के लिए काफी अहम माना जा रहा है। वैसे भाजपा अपनी सहयोगी लोजपा को छोड़ना नहीं चाहती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजग के कुनबे में लगातार इजाफा : मोदी
राजग की देश के 21 राज्यों में सरकार

नयी दिल्ली (वार्ता):

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता की लगातार कोशिशों के बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का कुनबा बढ रहा है। मोदी ने मंगलवार को यहां राजग नेताओं तथा सांसदों के साथ बैठक में कहा कि राजग की देश के 21 राज्यों में सरकार है। उन्होंने विपक्षी दलों के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए संसद सत्र के दौरान सभी सांसदों को लगातार सदन में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

सत्तारूढ गठबंधन के सूत्रों के अनुसार कई सांसदों का मानना है कि विपक्षी दलों के आरोपों का माकूल जवाब देने के लिए वह तैयार हैं। भाजपा के कुछ सांसदों का कहना है कि राज्यसभा के उप सभापति के लिए अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल के नाम के पर विपक्षी दलों में पहले ही फूट पड़ चुकी है।

महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में सहयोग करें : राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को श्री मोदी से आग्रह किया है कि वह 18 जुलाई से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराएं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा, ”मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप संसद के आगामी मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में सहयोग करें।’

उन्होंने कहा, ‘भाजपा और सहयोगी दलों के पास लोकसभा में बहुमत है, ऐसे में इस ऐतिहासिक विधेयक को पारित कराने के लिए आपके सहयोग की जरूरत है। मैं आशा करता हूं कि इसमें अवरोध पैदा नहीं होगा।” श्री गांधी ने कहा कि कांग्रेस इस विधेयक को पारित कराने में सरकार का पूरा सहयोग करेगी।

विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर श्री गांधी के पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस यदि महिलाओं को वास्तव में बराबरी का हक एवं प्रतिनिधित्व दिलाना चाहती है तो वह भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर तीन तलाक सहित महिलाओं से संबंधित सभी विधेयकों को पारित कराये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

4 साल बाद एनडीए का हिस्सा बना जदयू
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दी मंजूरी

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) करीब चार साल के बाद भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने राजग में शामिल होने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में पंजाब और झारखंड समेत कई अन्य राज्यों के जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे। पार्टी के इस फैसले के साथ ही चार साल बाद जदयू की राजग में वापसी हो गई।

पिछले लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा की ओर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के विरोध में जदयू जून 2013 को राजग से अलग हो गया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद जदयू ने राष्ट्रीय जनता दल(राजद) और कांग्रेस के साथ महागठबंधन बनाकर वर्ष 2015 का विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें महागठबंधन को दो तिहाई से भी अधिक सीटों पर सफलता मिली। इस अपार जनसमर्थन के बल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 20 माह तक महागठबंधन की सरकार चलाई, लेकिन 26 जुलाई को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। कुमार इस्तीफे के 24 घंटे के अंदर ही भाजपा से नाता जोड़कर फिर से मुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद कुमार जब पहली बार दिल्ली गए तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।

महागठबंधन अमानत, मजबूत विपक्ष का प्रयास रहेगा जारी : शरद

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समानांतर बैठक में महागठबंधन को अमानत बताते हुए कहा कि संकट से घिरे देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी हैै। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन बनना अमानत के समान था लेकिन यह बिखर गया। महागठबंधन का बिखरना काफी दुखद है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बिहार में तख्तापलट के बाद भाजपा का अगला पड़ाव तमिलनाडु
नई दिल्ली। तमिलनाडु में अपनी स्थिति मजबूत करने और खुद को द्रविड़ विरासत को संभालने की प्रबल दावेदार के तौर पर पेश करने के लिए अब बीजेपी पूरी तरह तैयार है। बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन करने के बाद अब भाजपा के अगुआई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अब दक्षिण भारत में अपनी पैठ बनाने की ओर है। भाजपा का अगला पड़ाव अब तमिलनाडु है।

पूर्व सीएम जे. जयललिता के निधन और DMK चीफ एम करुणानिधि के सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के बाद बनी खाली जगह को भरने के लिए बीजेपी जुट गई है। भाजपा चाहती है तमिलनाडु में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में कम से कम 120 सीटें जीत ले, ताकि राज्य में उसकी पैठ बन सके।

2016 के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक नई रणनीति तैयार की है।

विस्तारक कार्यक्रम का कर रही है आयोजन

पार्टी राज्य में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए विस्तारक कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें फिलहाल 10 हजार पार्टी कार्य़कर्ता पार्टी की मेंबरशिप बढ़ा रहे हैं। 5 हजार अन्य कार्यकर्ता बदलाव लाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। एक बीजेपी नेता के मुताबिक जयललिता के भरोसेमंद उत्तराधिकारी पन्नीरसेल्वम पीएम मोदी की पसंद बन गए हैं लेकिन अगर पलानीसामी शशिकला के परिवार को दूर रखे तो बीजेपी को ईपीएस कैंप से भी गुरेज नहीं हैं।

कौन होगा देश का 14वां राष्ट्रपति?
नई दिल्ली:  देश का 14वां राष्ट्रपति कौन होगा, इसका फैसला गुरुवार को हो जाएगा। इसके लिए संसद भवन में काउंटिंग होगी। एनडीए कैंडिडेट रामनाथ कोविंद और यूपीए की मीरा कुमार में से एक नेता अगला प्रेसिडेंट होगा। दोनों में से कोई भी जीते, देश को केआर नारायणन के बाद दूसरा दलित राष्ट्रपति मिलना तय है। वे 1997 में चुने गए थे। वैसे, पलड़ा कोविंद का भारी है।

वोटिंग से पहले उन्हें 63% वोटों का सपोर्ट था। लेकिन उम्मीद से ज्यादा करीब 70% वोटिंग उनके फेवर में होने का अनुमान है। सभी राज्यों से वोट के बैलेट बॉक्स संसद पहले ही पहुंच चुके हैं और संसद में कड़ी सुरक्षा में उसे रखा गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 32 जगहों पर मतदान हुआ था। इनमें 29 राज्य, दिल्ली और पुडुचेरी समेत दो केंद्र शासित प्रदेश और संसद भवन शामिल है जहां पर राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों ने मतदान किया।

किस तरह होगी काउंटिंग?

सबसे पहले पार्लियामेंट का बैलेट बॉक्स खोला जाएगा। उसके बाद दूसरे राज्यों से आए बैलेट बॉक्स खोले जाएंगे। राज्यों के वोट की काउंटिंग अल्फाबेटिकल बेस पर होगी। वोट की काउंटिंग चार अलग-अलग टेबल पर की जाएगी। करीब आठ राउंड में यह पूरी की जाएगी।

राष्ट्रपति चुनाव में हुई थी 99% वोटिंग

सोमवार को हुई वोटिंग में 99% वोटिंग हुई थी, रिटर्निंग अधिकारी अनूप मिश्रा ने बताया कि यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग है. अभी लोकसभा (543) और राज्यसभा (233) में कुल 776 सांसद हैं. दोनों लोकसभा और राज्यसभा से दो-दो सीट खाली हैं. बिहार के सासाराम से बीजेपी के सांसद छेदी पासवान के पास वोटिंग का अधिकार नहीं था, इस तरह 771 सांसदों को वोट डालना था, लेकिन 768 सांसदों ने ही वोटिंग की.

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उपराष्ट्रपति चुनाव: वेंकैया ने फाइल किया नॉमिनेशन
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए कैंडिडेट वेंकैया नायडू ने मंगलवार को संसद भवन में नॉमिनेशन फाइल किया। नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज समेत बीजेपी के कई नेता उनके साथ रहे। सोमवार शाम बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग के बाद अमित शाह ने खुद उनके नाम का एलान किया था। वोटिंग 5 अगस्त को होगी। उसी दिन नतीजे आएंगे।

मौजूदा उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का टेन्योर 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। कांग्रेस समेत विपक्ष की 18 पार्टियों ने गोपालकृष्ण गांधी को उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए कैंडिडेट रामनाथ कोविंद को सपोर्ट कर चुकी ओडिशा की बीजेडी ने इस चुनाव में यूपीए कैंडिडेट गांधी को समर्थन देने का एलान किया है।

ये है जीत का गणित

उप राष्ट्रपति के चुनाव में केवल लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोटिंग करते हैं।

उप राष्ट्रपति बनने के लिए 396 वोट चाहिए।

वोट देने वाले: लोकसभा सांसद+राज्यसभा सांसद= 790। एनडीए के पास 412 सांसद हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।