Nayab Singh Saini - Sach Kahoon Hindi

बवानी खेड़ा अनाज मंडी में 78 करोड़ रुपए की 7 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन-शिलान्यास
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने रविवार को बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित ‘विकास संकल्प जनसभा’ में क्षेत्र के विकास का बड़ा खाका पेश किया। मुख्यमंत्री ने करीब 78 करोड़ रुपये की लागत वाली 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही बवानी खेड़ा के लिए कई नई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1446 करोड़ 38 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में केवल 609 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च हुए थे।

स्कूल, जलघर और कैनाल रेस्ट हाउस का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने 3.51 करोड़ रुपये की लागत से तैयार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरानी और 2.62 करोड़ रुपये से तैयार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा के भवन का उद्घाटन किया। गांव खेड़ा में 16.98 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कैनाल रेस्ट हाउस के कार्यालय परिसर व स्टाफ आवासीय भवन तथा बवानी खेड़ा में 28.89 करोड़ रुपये से जलघरों के नवीनीकरण और जलापूर्ति वितरण नेटवर्क का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने प्रेम नगर में 9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दीनदयाल उपाध्याय 25 बिस्तरों के आयुर्वेदिक अस्पताल, नाथुवास से गुजरानी होते हुए बामला तक 10.59 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई लिंक रोड तथा 4.72 करोड़ रुपये से बनने वाले बलियाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया।

50 करोड़ से नागरिक अस्पताल का होगा विस्तार

नायब सैनी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि डिलिमिटेशन का काम पूरा होने के बाद वर्ष 2028 में बवानी खेड़ा को उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कामकाज के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने बवानी खेड़ा के 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल के विस्तार की घोषणा की। अस्पताल पर 50 करोड़ रुपये खर्च कर नया भवन बनाया जाएगा और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रेवाड़ी खेड़ा में 16.50 करोड़ रुपये से 33 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा। खरक कलां में महिला कॉलेज का भवन तैयार किया जाएगा। बवानी खेड़ा में जमीन उपलब्ध होने के बाद नई सब्जी मंडी भी बनाई जाएगी।

गांवों में ग्राम सचिवालय और कम्युनिटी सेंटर

बलियाली और जमालपुर में 90-90 लाख रुपये की लागत से ग्राम सचिवालय बनाए जाएंगे। बड़सी गुजरान और सैय में भी 90-90 लाख रुपये से बहुउद्देशीय हॉल बनाए जाएंगे। कलिंगा में 85 लाख रुपये से महाराणा प्रताप कम्युनिटी सेंटर, मढ़ाणा में 1.75 करोड़ रुपये और मुंढाल कलां में 80 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने सिरसा घोघड़ा में 19 लाख रुपये से पार्क बनाने तथा कलिंगा में 24.47 करोड़ रुपये से जलघर के पुनर्निर्माण और विस्तार की घोषणा की। जाटू लोहारी में जमीन उपलब्ध होने पर स्टेडियम बनाया जाएगा। तिगड़ाना और धनाना में 50-50 लाख रुपये से खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बवानी खेड़ा में एक करोड़ रुपये से ई-लाइब्रेरी और दो करोड़ रुपये से महर्षि वाल्मीकि भवन बनाया जाएगा।

94.5 किलोमीटर सड़कों की होगी मरम्मत

बवानी खेड़ा में 50 लाख रुपये से महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर भवन, 5 करोड़ रुपये से नगर पालिका कार्यालय का नया भवन, 15 करोड़ रुपये से महर्षि वाल्मीकि के नाम पर स्टेडियम और 10 करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग का नया रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव की भी घोषणा की। मार्केटिंग बोर्ड की डीएलपी के अधीन 13 सड़कों की 40.7 किलोमीटर लंबाई का रखरखाव संबंधित एजेंसी करेगी। पीडब्ल्यूडी की डीएलपी के अधीन 68 सड़कों की 184.10 किलोमीटर लंबाई का रखरखाव भी एजेंसी के माध्यम से कराया जाएगा। इसके अलावा 94.5 किलोमीटर लंबी 47 सड़कों की 55.45 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत कराई जाएगी।

Chandigarh News: बवानी खेड़ा अनाज मंडी में 78 करोड़ रुपए की 7 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

Haryana Safai Karamchari News: सफाई कर्मचारियों की हुई मौज! हरियाणा सरकार ने किया बड़ा ऐलान, 60 साल तक नौकरी सुरक्षित
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Safai Karamchari News: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार ने पालिका रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का ऐलान किया है। सरकार ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील करते हुए उन्हें हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉईज (सर्विस की सुनिश्चितता) एक्ट, 2024 के दायरे में लाने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है। इससे उनकी सेवा 60 वर्ष की आयु तक सुरक्षित होगी।

सरकार ने सफाई कर्मचारियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह जोखिम भत्ता देने का भी सैद्धांतिक फैसला किया है। इसके अलावा अधिनियम के तहत पात्र कर्मचारियों को मिलने वाली राशि से 15 प्रतिशत अधिक भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के नगर निकायों में फिलहाल 13,093 पालिका रोल सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। अधिनियम के दायरे में आने के बाद कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश सहित अन्य लाभ मिलेंगे।

एचकेआरएन के तहत एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता और नियुक्ति का लाभ भी मिलेगा। 10 साल से अधिक समय से पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मासिक देय राशि बढ़कर 25,560 रुपये हो जाएगी। इसमें 21,970 रुपये वेतन, 2,000 रुपये जोखिम भत्ता और 1,590 रुपये अन्य भत्ते शामिल हैं। वर्तमान में इन्हें 20,590 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं।

Seva Sankalp Abhiyan: जिला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान - उपायुक्त नेहा
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: प्रधानमंत्री  के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर  17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की। बैठक में अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों, जनभागीदारी तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिला सोनीपत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं।

आशीर्वाद का दीया से होगा अभियान का शुभारंभ

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन 17 सितंबर की सायंकाल आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रमुख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा कोविड-19 टीकाकरण के लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा।

स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेवा गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल के तहत नागरिकों को 25 निर्धारित सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इनमें रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम भ्रमण, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, योग, नशा मुक्त भारत अभियान तथा सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर प्रभावी सौंदर्यीकरण एवं फेस-लिफ्टिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगा आंगन का उत्सव

इस दौरान आंगन का उत्सव के तहत जिले के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें माताओं, बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भागीदारी रहेगी। पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ लाभार्थी माताओं के अनुभव साझा किया जाएगा।

गांवों से जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा

इस दौरान सेवा ज्योति यात्रा के तहत गांवों से मशाल यात्राएं शुरू होकर जिला मुख्यालय तक पहुंचेंगी। कार्यक्रम में युवा संगठनों एवं अन्य संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला मुख्यालय पर विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उपायुक्त ने बताया कि नमो सेवा गाथा और कहानी बदलाव की के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों को वीडियो एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Sonipat News: जिला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान - उपायुक्त नेहा

Haryana Property ID News: प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतों को तुरंत करें हल, नहीं तो होगी कार्यवाई: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Property ID: हरियाणा के शहरों में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी लगातार आ रही शिकायतों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी कोई भी शिकायत चंडीगढ़ तक नहीं पहुंचनी चाहिए। यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर पर शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार रात चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ प्रॉपर्टी आईडी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े मामलों की विस्तृत जानकारी ली और लंबित समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

2.79 लाख प्रॉपर्टी आईडी हो चुकीं अप्रूव

मुख्यमंत्री ने बताया कि 4 लाख 42 हजार 570 प्रॉपर्टीज में से 2 लाख 79 हजार 658 की प्रॉपर्टी आईडी अप्रूव की जा चुकी हैं। बाकी प्रॉपर्टीज की आईडी का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। इसी तरह विभाजित की जाने वाली 63 हजार 878 प्रॉपर्टी आईडी में से 36 हजार 545 को अप्रूव किया जा चुका है।

खाली प्लॉटों को भी वैध करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैध कॉलोनियों की सीमा में यदि कोई खाली प्लॉट है तो उसे भी वैध मानते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तर्ज पर एक्सटेंशन फीस लेकर आगे की कार्रवाई की जाए। यदि किसी प्लॉट या मकान में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं तो विकास शुल्क आदि लेकर उसे भी अनुमति देने की प्रक्रिया अपनाई जाए। मुख्यमंत्री ने भूमि को कृषि, व्यावसायिक और आवासीय श्रेणियों में बांटकर उसका आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानदंड पूरे करने वाली सभी कॉलोनियों को वैध घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी में मौजूद मिसमैच को भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।

आधार से मैच होंगी ग्रामीण प्रॉपर्टी आईडी

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1 करोड़ 39 लाख प्रॉपर्टी आईडी में से 31 लाख का आधार कार्ड से मिलान किया जा चुका है। बाकी प्रॉपर्टी आईडी का मिलान करीब एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है। शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं का समाधान नई नीति के तहत किया जाएगा। बैठक में बिल्डरों द्वारा बड़ी संख्या में नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने और व्यक्तिगत तथा पुरानी रजिस्ट्री पर अलग-अलग सब-आईडी बनाने के मामलों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिला - मुख्यमंत्री नायब सैनी
सोनीपत (सच कहूँ/ हेमंत कुमार)। Sonipat News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सोनीपत स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रदेश के युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, इस कौशल प्रयोगशाला से सीखकर युवा सीधे उद्योगों तक पहुंचेगा। उनके सपनों को रोजगार, उद्यम तथा राष्ट्र-निर्माण की शक्ति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नाम किसान मसीहा दीनबंधु सर छोटू राम के नाम पर है। जिन्होंने सपना देखा था कि भारत में परिश्रम करने वालों को सम्मान मिले। आज यह केंद्र सर छोटूराम के विचार का आधुनिक विस्तार है। आज हमारे युवाओं का कौशल विकसित-भारत और विकसित हरियाणा की दिशा तय कर रहा है। सर छोटू राम जी का कृषि-विजन और आधुनिक तकनीक का यह संगम मुरथल से पूरे प्रदेश के लिए नई प्रेरणा बनेगा।

युवाओं से तीन संकल्प का किया आह्वान

मुख्यमंत्री   ने विद्यार्थियों से तीन संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पहला संकल्प– जीवन भर सीखते रहें, क्योंकि तकनीक बदलती है और सीखना ही हमें प्रासंगिक रखता है। दूसरा संकल्प– कौशल के साथ चरित्र निर्माण करें, क्योंकि ज्ञान शक्ति देता है, पर ईमानदारी उस शक्ति को सही दिशा देती है। तीसरा संकल्प– जो सीखें, उसका कुछ अंश समाज को लौटाएं, क्योंकि सफलता का सर्वोच्च रूप सेवा है।

हरियाणा का युवा तकनीक में आ रहे बदलाव का दर्शक नहीं बल्कि नायक बने

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में स्थापित वोल्वो-आइशर लेबोरट्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को आधुनिक कमर्शियल व्हीकल टेक्नोलॉजी से जोड़ने का काम किया है। इस केंद्र की सफलता इसके प्रशिक्षित युवाओं, पेटेंट, स्टार्टअप, सुरक्षित वाहनों और बेहतर सेवाओं से तय होगी। उन्होंने कहा कि आज ऑटोमोबाइल क्षेत्र बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इसलिए कौशल भी स्थिर नहीं रह सकता, जो कल मैकेनिक था, आज वह मेका-ट्रॉनिक्स तकनीशियन है। जो कल कमी देखकर अनुमान लगाता था, आज वह डेटा पढ़कर निदान करता है।

कौशल के दम पर युवा नौकरी मांगने वाला नहीं रोजगार देने वाला बने

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की पहचान किसान, जवान, खिलाड़ी और अब तेजी से आगे बढ़ते तकनीकी कौशल से है। हमें ऐसी शिक्षा चाहिए जिसमें हमारा युवा विश्वस्तरीय तकनीक सीख सके। हमारी बेटियां ऑटोमोबाइल डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा और डायग्नोस्टिक्स में नेतृत्व कर सकें।

विश्विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि आरसीडीसी लैब का उद्घाटन विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह लैब केवल आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि उद्योग और शिक्षा जगत के बीच मजबूत समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र तेजी से बदल रहा है और इलेक्ट्रिक वाहन, कनेक्टेड वाहन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन मोबिलिटी तथा सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट जैसी नई तकनीकें भविष्य की दिशा तय कर रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित रखने के बजाय उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करना जरूरी है।

इस मौके पर विधायक सोनीपत विधायक  निखिल मदान, सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मेयर राजीव जैन, दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के कुलगुरू प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह, रजिस्ट्रार अमित कुमार कंबोज, अशोक भारद्वाज,  बिजेंद्र मलिक, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका दहिया, भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, प्रदीप सांगवान, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, ज़िला उपायुक्त नेहा सिंह, वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड और वोल्वो समूह के वरिष्ठ अधिकारीगण और जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

सेना प्रमुख जनरल की सीएम सैनी और राज्यपाल से मुलाकात
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: भारतीय सेना के 31वें थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात की। सेना प्रमुख बनने के बाद दोनों से उनकी यह पहली मुलाकात थी। सीएम सैनी से उनके आवास संत कबीर कुटीर और राज्यपाल से हरियाणा लोक भवन में बैठक हुई। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में सिविल-मिलिट्री समन्वय मजबूत करने, क्षेत्रीय व आंतरिक सुरक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और पूर्व सैनिकों के पुनर्वास व स्थायी बसाव के लिए नई संभावनाएं तलाशने पर भी जोर दिया गया। आवास परियोजनाओं और आत्मनिर्भरता से जुड़ी पहलों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सेना-प्रशासन के बेहतर तालमेल पर जोर

प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और नुकसान कम करने के उपायों पर भी चर्चा हुई। आॅपरेशनल तैयारियों से जुड़े मुद्दे भी बैठक में शामिल रहे। जनरल धीरज सेठ ने पूर्व सैनिकों के कल्याण में राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया।

सेना के खिलाड़ियों की तारीफ की

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात में भी सुरक्षा, अग्निवीर रोजगार, पूर्व सैनिक कल्याण, हाउसिंग प्रोजेक्ट, आत्मनिर्भरता और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दे उठे। राज्य से जुड़े सेना के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई। सेना प्रमुख ने राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र-निर्माण के प्रति सेना की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक के अंत में स्मृति चिह्नों का आदान-प्रदान हुआ।

Haryana में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2012 बैच के IAS डॉ. शालीन अब केंद्र में देंगे सेवाएं, मिली अहम जिम्मेदारी
चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 2012 बैच के IAS अधिकारी डॉ. शालीन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। नए आदेश के बाद डॉ. शालीन तत्काल प्रभाव से भारत सरकार में सेवाएं देंगे।

केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी डॉ. शालीन (HY:2012) को दिल्ली स्थित निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग में निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. शालीन वर्तमान में हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। आदेश के मुताबिक उनकी नई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके साथ ही डॉ. शालीन केंद्र सरकार के अधीन अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

कौन हैं IAS डॉ. शालीन?

डॉ. शालीन हरियाणा कैडर के 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उनका जन्म 13 मई 1986 को हुआ था। उन्होंने एमडी यूनिवर्सिटी, रोहतक से चिकित्सा की पढ़ाई की और MBBS की डिग्री हासिल की। IAS बनने के बाद उन्होंने हरियाणा प्रशासन में अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

कई अहम पदों पर कर चुके हैं काम

डॉ. शालीन के प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल रही हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार में पर्यटन निदेशक, विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक, रजिस्ट्रार, मुख्य प्रशासक और उपायुक्त जैसे पदों पर सेवाएं दी हैं।
इसके अलावा वह नगर आयुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त (ADC)-सह-CEO, SDO और विशेष अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

विभिन्न विभागों और प्रशासनिक पदों पर काम करने के लंबे अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार में उनकी नई नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. शालीन को तत्काल प्रभाव से केंद्र सरकार में सेवाएं देने के लिए नियुक्त किया गया है। अब वह दिल्ली में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

डॉ. शालीन की नई नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब केंद्र और राज्य स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उनकी नई जिम्मेदारी के साथ हरियाणा कैडर के इस वरिष्ठ अधिकारी का अनुभव अब केंद्र सरकार के कामकाज में भी उपयोग होगा।

Haryana News: Haryana में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2012 बैच के IAS डॉ. शालीन अब केंद्र में देंगे सेवाएं, मिली अहम जिम्मेदारी

Haryana News: जींद-रेवाड़ी में बनेंगे राज्य स्तरीय हर्बल गार्डन, गुरुग्राम और फतेहाबाद में पंचकर्म अस्पताल
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana News: नायब सरकार ने विजन-2047 के तहत प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में आयुष सेवाओं के व्यापक विस्तार का रोडमैप तैयार किया है। जींद और रेवाड़ी में राज्य स्तरीय हर्बल गार्डन स्थापित किए जाएंगे, वहीं गुरुग्राम और फतेहाबाद में पंचकर्म अस्पताल बनाए जाएंगे। यही नहीं, हर योगशाला के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत आयुष परियोजनाओं, बजट और संकल्प पत्र से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि संकल्प पत्र और बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 'सुरक्षित आहार' अभियान के जरिए आयुर्वेद आधारित पोषण को बढ़ावा, जींद-रेवाड़ी में राज्य स्तरीय हर्बल गार्डन,

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, पंचकर्म अस्पतालों तथा मेडिटेशन सेंटर जैसी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में संकल्प पत्र के तहत जींद और रेवाड़ी में राज्य स्तरीय हर्बल गार्डन स्थापित करने की योजना की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा प्रदेश की प्रत्येक योगशाला के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने की दिशा में हो रहे कार्यों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने की दिशा में कार्य लगातार जारी है। इसके साथ ही योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को आयुष प्रणाली के तहत मान्यता देने और उनके पंजीकरण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए सर्विस रूल तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिए गए हैं और जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

चिकित्सा अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

'हरियाणा स्वास्थ्य एवं पोषण (सुरक्षित आहार)' अभियान के माध्यम से प्रदेश में आयुर्वेद आधारित संतुलित एवं पौष्टिक आहार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत 847 आयुष योग सहायकों, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों तथा संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य कुपोषण, एनीमिया तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के साथ-साथ खेल भावना को बढ़ावा देना, आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार पथ्य-अपथ्य का प्रचार इत्यादि करना है।

आयुष विवि में बनेगा अत्याधुनिक मेडिटेशन सेंटर

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक मेडिटेशन सेंटर और बड़े मेडिटेशन हॉल के निर्माण पर चर्चा हुई। इसके अलावा फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में आयुष पंचकर्म अस्पताल, भिवानी के प्रेम नगर में दीनदयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं 25 बिस्तरों वाले अस्पताल तथा गुरुग्राम के जमालपुर में पंचकर्म सुविधाओं वाली डिस्पेंसरी और अस्पताल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि प्रदेश के लोगों को बेहतर और सुलभ आयुष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Haryana News: जींद-रेवाड़ी में बनेंगे राज्य स्तरीय हर्बल गार्डन, गुरुग्राम और फतेहाबाद में पंचकर्म अस्पताल

Korea Digital Summit: कोरिया डिजिटल समिट में दिखेगा हरियाणा का एआई मॉडल, मुख्यमंत्री को मिला विशेष आमंत्रण
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Korea Digital Summit: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर राज्य में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, कौशल विकास और डेटा-आधारित प्रशासन को नई दिशा देने पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा तकनीक को केवल नवाचार तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि उसका लाभ सीधे आम नागरिक तक पहुंचे, यही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तकनीक तभी सार्थक है, जब वह लोगों के जीवन को आसान बनाए और सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज एवं प्रभावी बनाए।

बैठक के दौरान वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 19 से 22 अक्टूबर तक कोरिया में आयोजित होने वाले कोरिया डिजिटल समिट में विश्व बैंक द्वारा हरियाणा सरकार के सहयोग से विकसित एआई सैंडबॉक्स को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान दुनिया भर के आईटी मंत्री और डिजिटल क्षेत्र के विशेषज्ञ इसकी उपलब्धियों से अवगत होंगे। वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी इस समिट में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

पी.पी.पी. 2.0, डेटा लेक और एआई मॉडल से और मजबूत होगा डिजिटल हरियाणा

मुख्यमंत्री ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को राज्य की सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों में से एक बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्य इस मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं। अब समय की जरूरत को देखते हुए इसे और अधिक आधुनिक तथा उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के लिए पी.पी.पी. 2.0 विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा व्यापक डेटा एक्सचेंज पॉलिसी और डेटा लेक विकसित कर विभिन्न विभागों के बीच सूचनाओं के सहज आदान-प्रदान की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। इससे नीति निर्माण और प्रशासनिक निर्णय अधिक सटीक एवं प्रभावी होंगे।

पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रदेश सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर हरियाणा को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति से जुडऩा ही भगवान शिव से जुडऩा है। सावन के पावन माह की शुरुआत पर हर व्यक्ति एक लोटा जल भगवान शिव के नाम और एक पौधा आने वाली पीढ़ी के नाम का संकल्प ले।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को करनाल के कुटेल स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने की, जबकि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 800 स्कूली बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया तथा सभी को एक पेड़ मां के नाम की प्रतिज्ञा दिलाई। इसके उपरांत उन्होंने वन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज एवं धार्मिक वृक्षारोपण पुस्तिकाओं का विमोचन किया। समारोह के दौरान मियावाकी के तहत 20 हजार पौधों का रोपण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छ हरियाणा, हरित हरियाणा विषय पर आयोजित क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

घरौंडा विधानसभा को मिली सौग़ात

हालांकि यह कार्यक्रम वन विभाग का था परंतु इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण के निवेदन पर मेडिकल यूनिवर्सिटी कैंपस के साथ लगती  मुगल ड्रेन नंबर-1 के हिस्से को मजबूत किये जाने की घोषणा की। सिंचाई विभाग द्वारा इस प्रोजेक्ट के लगभग 7.00 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इस हिस्से के सौंदर्यीकरण का कार्य वन विभाग को दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा ड्रेन नंबर-1 और ड्रेन नंबर-2 के सुदृढ़ीकरण व रीमॉडलिंग के कार्य की भी घोषणा की है जिसके लिए पैसा नाबार्ड द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। सिंचाई विभाग द्वारा इसकी डीटेल व अनुमान तैयार किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने गाँव उपली में 100 एकड़ में बनने वाले डियर पार्क का भी जिक्र किया जिसकी घोषणा उन्होंने अपने बजट में की थी।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने जहाँ मुख्यमंत्री का आभार जताया वहीं उन्होंने कहा कि इस वन महोत्सव के दौरान मेडिकल यूनिवर्सिटी में बड़े स्तर पर होने वाले वृक्षारोपण से यह प्रांगण बहुत हरा भरा तथा खूबसूरत होगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि सावन माह का शुभारंभ हुआ है। भगवान शिव का संपूर्ण स्वरूप प्रकृति से जुड़ा हुआ है और उनका प्रत्येक रूप हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करते हैं, उसी प्रकार बेल सहित अन्य उपयोगी वृक्षों का रोपण और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हर घर, हर गांव, हर खेत और हर शहर को हरियाली से भरने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान मनुष्य के स्वास्थ्य की रक्षा करता है, जबकि वृक्ष पूरी पृथ्वी के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन जीवन बचाती है, लेकिन जंगल हमें चौबीसों घंटे प्राकृतिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली अनेक बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। हमारे पूर्वजों ने पीपल, वट, तुलसी और नीम जैसे वृक्षों को विशेष महत्व दिया। माता अमृता देवी बिश्नोई और उनके साथियों का बलिदान आज भी हमें वृक्षों की रक्षा का संदेश देता है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, जल संकट और प्रदूषण जैसी चुनौतियों का समाधान तभी संभव है, जब सरकार के साथ समाज भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आगे आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। पंचायतों और सार्वजनिक भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। दुर्लभ एवं संकटग्रस्त वृक्ष प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है तथा किसानों को खेतों की मेड़ों और उपलब्ध भूमि पर स्थानीय एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि और वानिकी एक-दूसरे के सहयोगी हैं और वृक्ष किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी, जल और पर्यावरण की भी रक्षा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 में प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 44 हेक्टेयर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से सघन वन विकसित किए जाएंगे। पिछले वित्त वर्ष में प्रदेश में 1 करोड़ 52 लाख पौधे लगाए गए। प्रदेश में 58 हर्बल पार्क, 75 नमो पार्क, प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ऑक्सी वन, गांवों में पंचवटी तथा कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थों पर पंचवटी वाटिकाएं विकसित की जा रही हैं। प्रदेश के 610 वन मित्र हरियाली बढ़ाने और पौधों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं प्राण वायु देवता योजना के तहत 5,360 पुराने एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रति वृक्ष 3,000 रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

विद्यार्थी कम-से-कम एक पौधे को गोद ले

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों से आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यार्थी कम-से-कम एक पौधे को गोद ले और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पौधे का नाम रखें, उसके विकास का रिकॉर्ड तैयार करें और अपने जन्मदिन सहित अन्य विशेष अवसरों पर उसके संरक्षण का संकल्प दोहराएं। यदि आज का युवा एक-एक पौधे को जीवनभर संवारने का संकल्प ले ले, तो हरियाणा की हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का सपना स्वत: साकार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के प्रति हमारी आजीवन जिम्मेदारी और संस्कार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। सच्चा विकास वही है, जिसमें सडक़ भी हो और छायादार वृक्ष भी, उद्योग भी हों और स्वच्छ हवा भी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए हरियाली से समृद्ध हरियाणा छोडऩा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

एक पेड़ मां के नाम अभियान लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम कर रहा: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि जिस परिसर में आज पौधारोपण किया जा रहा है, वहां वर्षों पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भी पौधा लगाया था। आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उसी संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आज लगाए जा रहे पौधे आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष बनेंगे और मेडिकल विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। जिस प्रकार बड़े संस्थान किसी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हैं, उसी प्रकार यह विश्वविद्यालय करनाल और पूरे हरियाणा की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में विकसित होने वाला मियावाकी वन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे परिसर में घना हरित क्षेत्र विकसित होगा, लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और आने वाली पीढिय़ों को भी इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोडऩे का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति से जो विरासत मिली है, उसे और समृद्ध बनाकर आने वाली पीढिय़ों को सौंपना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि बजट में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ में मियावाकी वन विकसित करने की घोषणा की गई है, जो भविष्य में पर्यावरण संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

श्री हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री से मेडिकल विश्वविद्यालय के समीप से गुजरने वाली ड्रेन की सफाई और सुदृढ़ीकरण कराने का भी आग्रह किया, ताकि परिसर का वातावरण और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।

पर्यावरण संरक्षण आज केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है: कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह
पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए हर व्यक्ति को कम-से-कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के 13 जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का हिस्सा हैं। सर्दियों के मौसम में दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के ये जिले भी वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से प्रभावित होते हैं। ऐसे में अधिक से अधिक पौधारोपण ही प्रदूषण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

राव नरबीर सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़ों का विशेष महत्व है। पेड़ जीवनभर हमें छाया, ऑक्सीजन और फल-फूल देते हैं और अंत समय में भी अंतिम संस्कार के काम आते हैं। इसलिए हमें पेड़ों को केवल लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना चाहिए।

उन्होंने बदलती जीवनशैली का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2018 में एक सर्वे के अनुसार देश में लगभग 10 करोड़ शादी के कार्ड छपे थे। सोचिए, इन्हें बनाने के लिए कितने पेड़ों की कटाई हुई होगी। आज वर्ष 2026 में यह संख्या और भी बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि शादी के निमंत्रण के साथ भेजे जाने वाले भारी-भरकम गिफ्ट बॉक्स और कागज का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण पर अतिरिक्त बोझ डालता है। आज जब हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन है और हम अन्य शुभकामनाएं व संवेदनाएं डिजिटल माध्यम से भेज सकते हैं, तो विवाह के निमंत्रण भी डिजिटल माध्यम से भेजने की आदत विकसित करनी चाहिए। इससे बड़ी मात्रा में कागज की बचत होगी और पेड़ों की कटाई भी कम होगी।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थापित होने से इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण के प्रयासों और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। जिस प्रकार वर्षों पहले गुरुग्राम में उद्योगों के आने से वहां की तस्वीर बदल गई थी, उसी प्रकार यह मेडिकल यूनिवर्सिटी भी करनाल और आसपास के क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

समारोह के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक के. सी. मीना ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2026-27 के दौरान कुल 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 1 करोड़ पौधे वन विभाग द्वारा तथा 40 लाख पौधे अन्य सरकारी विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान को चार चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत आज प्रदेशभर में 25 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोड़ते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा सडक़ों एवं एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है, जिससे वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मियावाकी पद्धति से सघन वन विकसित किए जा रहे हैं, जो कम समय में तेजी से विकसित होकर हरित आवरण बढ़ाने में प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्थानीय जलवायु के अनुकूल देशी प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, चीफ व्हीप एवं इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध विधायक योगेंद्र राणा, महापौर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, हरियाणा के केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमेन यशपाल ठाकुर, व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सतीश गुप्ता, हरियाणा वन विकास निगम के अध्यक्ष रवि सैनी, करनाल सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा, पीसीसीएफ नवदीप सिंह, घनश्याम, अतुल व टी.पी. सिंह, उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एसपी नरेंद्र बिजराणिया, डीएफओ नवल किशोर सहित वन विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये बच्चे हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 77वें  राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में वन एवं पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 से12वीं कक्षा के छात्र सार्थक, द्वितीय स्थान पर रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ मॉडल संस्कृति माध्यमिक स्कूल से 11वीं कक्षा की छात्रा पलक व तृतीय स्थान पर ओ.पी.एस. विद्या मंदिर सेक्टर-13 से 9वीं कक्षा के छात्र वेदांक गोयल को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता (श्रेणी कक्षा 6 से 8) में प्रथम स्थान पर ओ.पी.एस. विद्या मंदिर सेक्टर-13 अर्बन स्टेट से आठवीं कक्षा की छात्रा ईशानी, द्वितीय स्थान पर ओ.पी.एस. विद्या मंदिर सेक्टर-13 अर्बन स्टेट से 7वीं कक्षा की छात्रा याश्वी और तृतीय स्थान पर ओ.पी.एस. विद्या मंदिर से कक्षा 7वीं की छात्रा ऐश्रा को सम्मानित किया गया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता (श्रेणी कक्षा 9 से 12)में प्रथम स्थान पर ओ.पी.एस. विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा 9 की छात्रा अनुष्का शर्मा, द्वितीय स्थान पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 से कक्षा 11वीं की छात्रा ग्रेसी व तृतीय स्थान पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से कक्षा 10वीं की छात्रा तमन्या सिंह को सम्मानित किया गया।

77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी (निर्माणाधीन) कुटेल में 30 जुलाई को 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस दौरान बड़े स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से समारोह को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और ‘हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज’ व ‘धार्मिक वृक्षारोपण’ पुस्तिकाओं का विमोचन भी करेंगे।

समारोह की खास बात यह रहेगी कि करीब 800 स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री के साथ मिलकर पौधारोपण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री बच्चों और नागरिकों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की शपथ भी दिलाएंगे। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से करीब 20 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।

इस राज्य स्तरीय समारोह में इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी और असंध विधायक योगेंद्र राणा के शामिल होने का प्रस्ताव है। इसके अलावा हरियाणा पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख डॉ. के. सी. मीणा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Gharaunda News: करनाल में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की तैयारियां पूरी, सीएम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

अंत्योदय परिवार उत्थान योजना आशाओं, अवसरों और आत्मनिर्भरता का है मेला: नायब सिंह सैनी
लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। Ladwa News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत प्रदेशभर में लगने वाले अंत्योदय मेले आशाओं, अवसरों और आत्मनिर्भरताओं के मेले है। इन अंत्योदय मेलों के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि विकास के लाभ उन लोगों तक पहुंचाया जाए, जो दशकों से उपेक्षित रहे है। इन मेलों के एक मंच पर ही 19 विभागों की 47 योजनाओं का लाभ सीधा पात्र लाभार्थी को दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि प्रदेश में अब तक 166 जगहों पर अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जा चुका है। इन मेलों में 4 लाख 24 हजार 278 परिवारों को आमंत्रित भी किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा के आईजीएन कॉलेज में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित अंत्योदय मेला में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना मेले का उदघाटन किया और इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के लाभ देने के लिए लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव गोबिंदपुरा निवासी लाभार्थी ताराचंद को पीएम स्ट्रीट वैंडर योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम अनुभव मेहता, चेयरमैन सुभाष कलसाना, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी मौजूद रहे।

अब तक 55 हजार 422 पात्रों को मिले आजीविका के लाभ: सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन सरकार इसी विचार को जमीन पर उतार रही है। प्रदेश में अब तक 166 स्थानों पर अंत्योदय मेलों का आयोजन किया गया है। इन मेलों के दौरान 4 लाख 24 हजार 272 परिवारों का आमंत्रित किया गया और 1 लाख 88 हजार 792 परिवार मेलों में पहुंचे। इनमें से 1 लाख 52 हजार 157 परिवारों को विभाग के पास भेजा गया। उन्होंने कहा कि अब तक 55 हजार 422 पात्र लाभार्थियों तक आजीविका के लाभ पहुंचे है।