people - Sach Kahoon Hindi

कोविड से बेरोजगार लोगों को पन्द्रह हजार रूपये का भत्ता दे सरकार: रामगोपाल
नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव ने आज राज्यसभा में कहा कि कोविड महामारी के कारण देश भर में लाखों लोगों की नौकरी चली गयी है और इनकी हालत सुधारने के लिए सरकार को इन्हें पन्द्रह हजार रूपये का भत्ता देना चाहिए। यादव ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण हुई पूर्णबंदी से छोटे बड़े कारखाने तथा कारोबार बंद हो गये हैं जिससे बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं और भुखमरी के कारण अवसाद की स्थिति में पहुंचे ये लोग अब आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा में 44 लोगों की कोरोना से संबंधित मामलों में मौत हुई है जबकि 165 ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन लोगों की स्थिति सुधारने के लिए उन्हें 15 हजार रूपये का भत्ता देना चाहिए।

कांग्रेस के पी एल पूनिया ने विशेष उल्लेख के तहत यही मामला उठाते हुए कहा कि कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर लोगों को मनरेगा के तहत काम तो मिला लेकिन अब उनके काम के 100 दिन पूरे हो गये हैं इसलिए इसे बढाया जाना चाहिए और उन्हें हर रोज 300 रूपये की राशि दी जानी चाहिए। साथ ही एक परिवार से एक के बजाय दो लोगों को काम दिया जाना चाहिए। कांग्रेस की छाया वर्मा ने कहा कि मनरेगा के तहत सभी को 200 दिन का काम मिलना चाहिए और मजदूरी का समय पर भुगतान किया जाना चाहिए। कांग्रेस के ही आनंद शर्मा ने मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों की स्थिति की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इनकी हालत बहुत दयनीय है और सरकार को इस दिशा में कदम उठाने चाहिए। मानसिक रोगों को उन्होंने चिकित्सा बीमे के दायरे में लाने की भी मांग की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Coronavirus : चीन में मरने वालों का आकड़ा 636 पहुंचा
चीनी राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ कोरोनावायरस को लेकर बातचीत की।

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस (Coronavirus) से 73 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 636 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना वायरस से पुष्ट मामलों की संख्या करीब 31,000 हो गई। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर बातचीत की। इस दौरान जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन ने इस महामारी से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया है।

1,540 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। Coronavirus

संक्रमण से पीड़ित करीब 1,540 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चीनी अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार तक देश में रह रहे 19 विदेशी नागरिकों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई। हालांकि उन्होंने उनकी नागरिकता के बारे में खुलासा नहीं किया। कोरोनावायरस को लेकर भारत ने सख्ती बरतते हुए दुनिया के किसी भी कोने से भारत आने वाले चीनी नागरिकों को पांच फरवरी से पहले जारी हुए वीजा के अमल पर रोक लगा दी है। इसमें नियमित (स्टीकर) और ई-वीजा शामिल है। हालांकि, हांगकांग, मकाऊ और ताइवान के चीनी पासपोर्ट धारकों को रियायत दी गई है।

ऑनलाइन न्यूज पोर्टल का दावा, 24 हजार से ज्यादा मरे

चीन में कोरोनावायरस से होने वाली मौतों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। कई देशों में काम करने वाली चीनी कंपनी टेनसेंट ने कुछ दिन पहले कथित तौर पर एक डाटा जारी किया जिसके अनुसार कोरोनावायरस के कारण चीन में 24,589 लोगों की मौत हो चुकी है। इस खबर के पूरी दुनिया में आग की तरह फैलने के बाद अचानक से कंपनी की साइट से यह डाटा भी लिया गया। लेकिन अंजाने में हुए इस कथित खुलासे से इस कयास को बल मिला है कि चीनी सरकार मरने वालों की संख्या को घटा कर पेश कर रही है।

कोडिंग की गड़बड़ी या फिर भंडाफोड़

सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हैं कि कम्प्यूटर में कोडिंग की गड़बड़ी की वजह से टेनसेंट का यह असली डेटा ऑनलाइन लीक हो गया। कुछ अन्य लोगों का मानना है कि टेनसेंट में काम करने वाले किसी शख्स ने जानबूझकर असली डेटा लीक किया है ताकि दुनिया को वास्तविक हालात का पता चल सके।

अस्पताल के कॉरिडोर में लोगों के शव बिखरे पड़े

सोशल मीडिया में कुछ दिनों पहले एक वीडियो जारी हुआ था।

जिसमें दावा किया गया कि वह वुहान के एक अस्पताल का है ।

और उसके कॉरिडोर में लोगों के शव बिखरे पड़े हुए हैं।

उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है।

हालत यह है कि एक युवा डॉक्टर की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई है।

चीन ने इस महामारी से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Coronavirus : चीनी नागरिकों से लोगों ने बनाई दूरी , होटल ने लिखा-नो एंट्री
चीन में कोरोनावायरस की वजह से अब तक 361 की मौत, 14,562 लोग चपेट में |Coronavirus

Edited By Vijay Sharma

सियोल(एजेंसी)। कोरोनावायरस (Coronavirus) से बढ़ते खतरे के बीच पूरी दुनिया में चीन विरोधी भावनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। कई देशों ने चीन के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया, जापान, हॉन्ग कॉन्ग और वियतनाम में कई रेस्त्रां ने चीनी ग्राहकों से दूरी बना ली है। इनके लिए नो एंट्री के बोर्ड लगा दिए हैं। फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया और एशिया के अन्य हिस्सों में चीनी नागरिकों को अपमान झेलना पड़ रहा है। चीन में कोरोनावायरस की वजह से अब तक 361 की मौत हो गई है। वहीं, 14,562 लोग इसकी चपेट में हैं। वहीं, फिलीपींस में कोरोनावायरस की वजह से एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है।

दक्षिण कोरिया में लोगों ने चीनी नागरिकों से दूरी बनाई | Coronavirus

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई वेबसाइटों पर ऐसी अनेक टिप्पणियां आ रही हैं, जिन पर चीन के लोगों को बाहर निकालने या उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है। सियोल में एक सी फूड रेस्त्रां ने एक बोर्ड लगा दिया कि चीनी नागरिकों को प्रवेश नहीं। लेकिन विरोध के बाद इसे हटा लिया गया। अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में किसी ने चीनी-अमेरिकी नागरिक एरी देंग को लेकर यह अफवाह फैला दी कि उसे कोरोनावायरस है। वह कैम्पस में अपने दोस्तों के साथ बैठी थी। इसी दौरान छात्र परेशान होने लगे और अपना सामान लेकर वहां से निकल गए। इटली के एक रेस्त्रां में नोटिस लगाया गया कि जो लोग चीन से आ रहे हैं, उन्हें अंदर आने की इजाजत नहीं है।

हॉन्ग कॉन्ग में खाना परोसने से इनकार किया | Coronavirus

हॉन्गकॉन्ग में जापान के एक रेस्त्रां ने चीन के लोगों को भोजन परोसने से इनकार कर दिया है।

फ्रांस में भी ऐसी स्थिति भी देखने को मिली ।

जब लोगों ने एशियाई दिख रहे व्यक्ति को देखकर अपना रास्ता बदल लिया।

पेरिस में चीनी समुदाय के कानूनी सलाहकार सोक लाम ने कहा कि लोगों को यह नहीं मानना चाहिए कि हम एशियाई हैं,

हमारे जरिए वायरस फैलने की संभावना ज्यादा है।’

इटली के एक रेस्त्रां में नोटिस लगाया ।

नोटिस कहा कि जो लोग चीन से आ रहे हैं, उन्हें अंदर आने की इजाजत नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पतंग उतारते हुए हाईटेंशन तारों की चपेट में आई बच्ची, 90% झुलसी
लोग बोले-तारें शिफ्ट न करने के चलते हुआ हादसा

यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। स्कूल से लौटी 13 वर्षीय बच्ची पतंग उतारते हुए हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। जोरदार धमाके के साथ घर में आग लग गई। इस दौरान कमरे में खेल रही एक अन्य बच्ची आग की चपेट में आ गई। धमाके के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया। झुलसी बच्ची को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। 90 प्रतिशत झुलस चुकी बच्ची को ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई घरों में धमाके के साथ बिजली के उपकरण फूंक गए। जबकि पिछली तरफ बने एक घर में आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान तबाह हो गया।

दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे शहर की जम्मू कॉलोनी में हुआ।

सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं फॉयर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। हादसे के समय बच्ची अपनी तीन छोटी बहनों के साथ घर पर अकेली थी। मां-बाप फैक्टरी में काम करने गए हुए थे। इस दौरान घर में लगी आग की चपेट में आने से झुलसी बच्ची की छोटी बहन भी चपेट में आग गई। जिसे समय रहते ही लोगों ने बचा लिया। हादसे से जम्मू कॉलोनी निवासियों में बिजली विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी विभाग ने यहां से तारे शिफ्ट नहीं की। जिस कारण यह हादसा हुआ।

जम्मू कॉलोनी बी निवासी 37 वर्षीय बब्लू यादव और उसकी पत्नी सुनीता यादव दोनों ही फैक्टरी में काम करते हैं।

उनके पास चार बेटियां हैं।

चारों स्कूल में पढ़ती हैं।

शुक्रवार को बब्लू और सुनीता रोज की तरह काम पर गए हुए थे।

चारों बेटियां स्कूल में थीं।

छुट्टी के बाद बच्चियां घर आकर खाना खाने लगी।

इस दौरान 10 वर्षीय कशिश खेलने छत पर चली गई।

वहां उसने एक पतंग बिजली की 11 केवी तारों में उलझी देखी तो वह डंडे से उतारने लगी। डंडा तारों में छू गया। जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ और कशिश सिर से पैर तक झुलस गई। धमाके की अवाज सुनते ही आसपास के लोग उस तरफ भागे। धमाके के साथ ही घर में आग लग। घर में खेल रही कशिश की छोटी बहन 9 वर्षीय तनु की पैंट में आग लग गई।  सूचना पर पहुंची आशा वर्कर रेखा रानी, वार्ड नंबर-13 पार्षद निर्मल चौहान सहित अन्य मौके पर पहुंचे और तनु को आग से बचाया। वहीं बुरी तरह झुलसी कशिश को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। सूचना गांधी नगर चौकी पुलिस और फॉयर ब्रिगेड को दी गई। फॉयर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जन योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतारना अधिकारियों की जिम्मेदारी : मुख्य सचिव
संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है

(Keshini Anand Arora)

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने कहा है कि लोगों की सुविधाओं के लिए जन योजनाएं बनाने का कार्य करना और उन्हें धरातल पर उतारकर जन-जन तक पहुंचाना प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। श्रीमती अरोड़ा आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम में हरियाणा सिविल तथा अलाइड सेवा परीक्षा के नवनियुक्त 134 अधिकारियों के पहले ज्वाइंट फाउंडेशन कोर्स के प्रारंभिक सत्र को संबोधित कर रही थी।

इस अवसर पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभागों के सचिव नितिन यादव भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार की अपेक्षा है।

आप सेवा, समर्पण एवं कर्मठता के साथ राष्ट्रहित में योगदान देकर आदर्श स्थापित करें ।

खुशहाल समाज और देश के निर्माण में भरपूर सहयोग दें।

आप सभी मैरिट पर इस सेवा में चयनित होकर आए हैं और अब यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि अंत्योदय की राह पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पारदर्शी तरीके एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने में भागीदार बनें। (Keshini Anand Arora) उन्होंने कहा कि संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। आई टी का प्रयोग करके विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का ध्यैय है। सरकार द्वारा जनसाधारण की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए ई-गर्वनेंस पर बल दिया जा रहा है।

श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि अधिकारियों को समय-समय पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

उस समय अपने विवेक एवं धैर्य का प्रयोग करते हुए समाज हित में निर्णय लेना ही अधिकारी की असली परीक्षा है ।

जो इन परीक्षाओं में पास हो जाता है वहीं सफल अधिकारी माना जाता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रियंका का आरोप : समाज के लोगों की आवाज उठाने पर भाजपा कर रही है हार्दिक को परेशान
पूर्व सयोजक हार्दिक पटेल को शनिवार को पुलिस ने किया था गिरफ्तार  (Priyanka Gandhi)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka) वाड्रा ने पार्टी नेता हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अपने समाज के लोगों की आवाज उठाने के लिए उन्हें (हार्दिक) को परेशान किया जा रहा है। गुजरात में अहमदाबाद की एक अदालत से राजद्रोह के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद कांग्रेस में शामिल हो चुके पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के पूर्व सयोजक हार्दिक पटेल को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

रविवार को जज के आवास पर पेश किया जायेगा

सुश्री वाड्रा ने रविवार को ट्वीट कर कहा,‘ युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल जी को भाजपा बार-बार परेशान कर रही है। हार्दिक ने अपने समाज के लोगों की आवाज उठाई,उनके लिए नौकरियां मांगी, छात्रवृत्ति मांगी। किसान आंदोलन किया। भाजपा इसको ‘देशद्रोह’ बोल रही है। हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर सहायक पुलिस आयुक्त राजदीप झाला ने यूनीवार्ता को बताया था कि अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुका, जो उनका गृह क्षेत्र भी हैं, के हांसलपुर चौराहे के पास से पकड़ा गया।

हार्दिक को शनिवार रात अपराध शाखा के लॉक अप में रखा गया ।

छुट्टी का दिन होने के कारण उन्हें रविवार को जज के आवास पर पेश किया जायेगा।

ज्ञातव्य है कि अदालत ने सुनवाई के दौरान हार्दिक बारंबार अनुपस्थिति नहीं होने पर वारंट जारी किया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रिकॉर्ड तोड़ सर्दी से ठिठुरी दिल्ली, लोग बेहाल
1901 के बाद सबसे ठंडा दिसंबर | Record breaking

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर और ठिठुरन शनिवार को और बढ़ गई और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने से लोगों का ठंड से बुरा हाल है। दिल्ली में 14 दिसम्बर से शीतलहर का प्रकोप शुरू हुआ था और अभी अगले तीन दिनों तक बने रहने की आशंका है। वर्ष 1901 के बाद यह दूसरी बार है जब राजधानी में इतने लंबे समय तक शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसने पिछले सालों के रिकॉर्ड (Record breaking) को पीछे छोड़ दिया है।

तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे सबसे कम तापमान आया नगर में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सफदरजंग में तापमान 2.7 और पालम में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 फीसदी दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक और दो जनवरी को ओलावृष्टि के अनुमान के चलते नये वर्ष के जश्न में खलल भी पड़ सकता है विभाग का मानना है कि तीन जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार हिमपात होगी।

मौसम विभाग के अनुसार

दिसंबर में इस साल औसत अधिकतम तापमान अब तक 19.85 डिग्री सेल्सियस रहा

वर्ष के आखिरी दिन यह 19.15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है

यदि अधिकतम तापमान 19.15 तक गिरता है तो यह 1901 के बाद दूसरा मौका होगा, जब दिसंबर सबसे ठंडा होगा।

बाईस साल पहले दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

1997 के बाद से दिसंबर माह में सबसे अधिक ठंडे दिन रहे हैं।

1997 में 17 दिनों तक लगातार लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा था।

2019 में 15 दिसंबर से ही दिल्ली के लोग कड़ाके की ठंड का अनुभव कर रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली: 2 मंजिला मकान में लगी आग, 9 लोगों की मौत
हादसे के समय मकान में करीब 13 लोग मौजूद थे । Delhi fire

Edited By VIjay Sharma

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के किराड़ी इलाके में कपड़े के गोदाम में भीषण आग (Delhi fire) ने 2 मंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां मौजूद 13 लोगों में से 9 की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। जान गंवाने वालों में कई महिलाएं और मासूम बच्चे भी हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रेम नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं।

आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियों मौके पर पहुंची। Fire

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें देर रात  12:30 बजे किराड़ी स्थित इंदर एंक्लेव फेस -1 , डी ब्लॉक गली नंबर 4 मकान नंबर 206 में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। यह मकान राम चंद्र झा का है। दमकल के अधिकारियों के मुताबिक, कुल 5 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी थी।

आग पर काबू पाने के दौरान कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

6 लोग पूरी तरह से बेहोश व गम्भीर हालत में थे।

उन्हें संजय गांधी व पास के आसपास में भर्ती कराया गया था।

इनमें से भी एक की मौत की सूचना है।

हादसे के समय मकान में करीब 13 लोग मौजूद थे।

ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े के गोदाम में लगी थी आग

बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी वह 50 गज जमीन पर बना है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम है। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग नीचे ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जो धीरे-धीरे ऊपर बने दो मंजिला मकान में पहुंच गई। माना जा रहा है कि देर रात होने के चलते लोग सो रहे होंगे। ऐसे में उन्हें पता नहीं चला होगा और आग तेजी से फैलती चली गई । मरने वालों में राम चंद्र झा, सुधिया देवी] संजू झा, उदय चौधरी, मुस्कान, अंजली, आदर्श, तुलसी शामिल हैं। जबकि एक महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

धान के उत्पादन में आई कमी, विभिन्न वर्गों के लोग प्रभावित
पैसो की कमी होने के कारण लोगों को कई  मुश्किलों के साथ  होना पड़ रहा दो चार | Paddy Production

बठिंडा/नथाना(गुरजीवन सिद्धू)। मौसम की खराबी के कारण इस बार धान के कम हुए (Paddy Production) उत्पादन ने समाज के अलग -अलग वर्गों को प्रभावित किया है और पैसो की कमी होने के कारण लोगों को कई किस्म की मुश्किलों के साथ दो चार होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार मंडियों में धान की आमद में पंद्रह से बीस प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। चाहे धान के कम उत्पादन का सीधा नुक्सान किसान वर्ग को हुआ है परंतु इस धंधे से जुड़े ओर कारोबारी लोग भी प्रभावित हुए हैं। इस तरह की स्थिति बनने से आढ़ती वर्ग बेहद परेशान नजर आ रहा है क्योंकि किसान अपनी, रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आढ़तियों पर ही निर्भर होते हैं।

आढ़तियों का कहना है कि उत्पादन कम होने से उनको खरीद एजेंसियों से मिलने वाली आढ़त में बड़ी कमी आई है, जिस कारण उनको अपना कारोबार चलता रखने के लिए भारी मुश्किल आ रही है। पंजाब मंडी बोर्ड के सूत्रों अनुसार झाड़ घटने का बड़ा प्रभाव प्राप्त होने वाली मार्केट फीस पर भी पड़ा है। सूत्रों अनुसार चाहे इस बार मार्केट फीस दर दो प्रतिशत से बढ़कर तीन प्रतिशत हो गई है परंतु फिर भी मार्केट फीस की वसूली पिछले साल की अपेक्षा कम हुई है।

सैलर उद्योग भी इस मंदी से हो रहे हैं प्रभावित | Paddy Production

पिछले कई सालों से सैलर कारोबार के साथ जुड़े आ रहे अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि धान का उत्पादन कम होने से इस बार उनको मिलिंग के लिए पिछले साल के मुकाबले कम धान की फसल मिली है जबकि उनके औद्योगिक खर्चों में पिछले साल के मुकाबले विस्तार हुआ है। इस तरह सैलर उद्योग भी इस मंदी से प्रभावित हो रहे हैं।

जिला मुख्य कृषि अधिकारी गुरादित्ता सिंह सिद्धू ने बताया कि जिले में एक लाख चालीस हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की काश्त की हुई थी, जिसके उत्पादन में आई कमी को दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा धान के पकने समय मौसम में आए बदलाव के कारण हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

अयोध्या फैसले पर लोगों ने देशहित को सर्वोपरि माना : मोदी
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को किया सम्बोधित | PM Narendra Modi

संविधान दिवस पर संसद में होगा विशेष आयोजन

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय (PM Narendra Modi) के फैसले के बाद देश में जिस प्रकार की प्रतिक्रिया देखने को मिली उससे साबित हो गया कि देशवासियों ने देशहित को सर्वोपरि माना। मोदी ने अपने मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा ‘पिछले ‘मन की बात’ में मैंने 2010 में अयोध्या मामले में आए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के बारे में चर्चा में कहा था कि देश ने तब किस तरह से शांति और भाई-चारा बनाए रखा था। निर्णय आने के पहले भी, और, निर्णय आने के बाद भी।

इस बार भी, जब, नौ नवम्बर को उच्चतम न्यायालय का फैसला आया, तो 130 करोड़ भारतीयों ने फिर से साबित कर दिया कि उनके लिए देशहित से बढ़कर कुछ नहीं है। देश में, शांति, एकता और सद्भावना के मूल्य सर्वोपरि हैं। राम मंदिर पर जब फैसला आया तो पूरे देश ने उसे दिल खोलकर गले लगाया। पूरी सहजता और शांति के साथ स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवंबर देशवासियों के लिए खास दिन बताते हुए रविवार को कहा कि इसे और यादगार बनाने के लिए संसद में विशेष आयोजन के साथ देशभर में पूरे साल अलग -अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मोदी ने स्कूलों से की फिट इंडिया सप्ताह मनाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसबंर में ‘फिट इंडिया’ सप्ताह मनाने के लिए सभी राज्यों के स्कूल बोर्ड और स्कूलों के प्रबंधन से अपील की है।

मोदी ने अपने मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने फिट इंडिया सप्ताह की एक सराहनीय पहल की है।

इसके तहत स्कूल दिसम्बर महीने में कभी भी फिट इंडिया सप्ताह मना सकते हैं।

इसमें फिटनेस को लेकर कई प्रकार के आयोजन किए जाने हैं।

इनमें क्विज, निबंध, लेख, चित्रकारी, पारंपरिक और स्थानीय खेल, योगासन, नृत्य एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

राजस्थान में मानसिक विक्षिप्तों को जंजीरों में बांधकर रखने पर पाबंदी
लोगों को जंजीरों में बांधकर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई होग | Mentally Deranged

मानसिक विक्षिप्त के जंजीरों में बांधे रखने की सूचना मिलेगी तो उसके लिए वे अधिकारी अथवा कर्मचारी जिम्मेदार होंगे

जयपुर(एजेंसी)।  राजस्थान में अब मानसिक रूप से विक्षिप्त (Mentally Deranged) लोगों को जंजीरों में बांधकर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को जंजरों में बांधकर रखने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला कलेक्टरों को राज्य के गृह विभाग ने निर्देश दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि मानसिक विक्षिप्तों को सही ढ़ंग से रखने के लिए गांवों में ग्राम पंचायत और शहरों में स्थानीय निकाय व उपखंड अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। गृह विभाग ने पत्र में कहा है कि यदि कहीं किसी मानसिक विक्षिप्त के जंजीरों में बांधे रखने की सूचना मिलेगी तो उसके लिए वे अधिकारी अथवा कर्मचारी जिम्मेदार होंगे,जिन्हे जिला कलेक्टर ने इस काम का जिम्मा सौंपा है।

जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश

राज्य मानवाधिकारी आयोग ने पिछले दिनों स्वप्रेरणा से संज्ञान लेते हुए राज्य मानसिक विक्षिप्त लोगों को जंजीरों में बांधकर रखने की प्रवृति पर चिंता जताई थी। मानवाधिकार आयोग ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप को को निर्देश दिए। इस पर गृह विभाग की ओर से जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर मानसिक विक्षिप्तों के उचित रखरखाव के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर एक-एक अधिकारी और ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारी नियुक्त करने के लिए कहा है।

गृह विभाग और चिकित्सा विभाग की एक टास्क फोर्स भी गठित की जा रही है

जो कि मानसिक विक्षिप्तों से जुड़े मामलों पर निगरानी रखेगी।

गृह विभाग ने कहा कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यदि कहीं मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को जंजीरों में बांधकर रखा हुआ पाया गया तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पर हर्जाना आरोपित कर पीड़ित को दिलवाया जाएगा।

ऐसा होने से प्रदेश के मानसिक विक्षिप्तों और उनके परिजनों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Relief, Mentally, Deranged, People, Rajasthan

अबोहर : ठाकर आबादी के बाशिंदों ने किया चक्का जाम
बीते कई सालों से सीवरेज व सड़क समस्या का संताप झेल रहे लोग | Protest

एसडीएम के आश्वासन के बाद धरनाकारियों ने उठाया धरना

अबोहर(सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। पिछले कई वर्षों से सीवरेज एवं सड़क समस्या का संताप झेल (Protest) रहे ठाकर आबादी के बाशिंदों ने अभी भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा न किए जाने के विरोध में आज हनुमानगढ रोड स्थित ओवरब्रिज पर करीब 3 घंटों तक चक्का जाम कर धरना लगाए रखा, इस दौरान दोनों और वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। मौके पर गए थाना अधिकारियों के धरना उठाने के प्रयास भी रंग न लाए तो एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ इस ऐरिया का दौरा कर उन्हें आश्वासत किया, जिसके बाद धरनाकारियों ने अपना धरना उठा दिया।

चक्का जाम से सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारें

धरना दे रहे लोगों ने बताया कि पंजाब में कांग्रेस सरकार को आए करीब तीन वर्ष बीत गए लेकिन अभी भी इस क्षेत्र सहित पूरे शहर में अमृत योजना के कार्य अधूरे पड़े हैं। उन्होंने बताया कि शिअद-भाजपा सरकार के समय पूर्व मंत्री विजय सांपला ने इस क्षेत्र में अमृत योजना के तहत विकास कार्य का नीवं पत्थर रखा था ।

लेकिन उसके बाद कोड आफ कंडक्ट लगने व अन्य कुछ कारणों के चलते काम पूरा नहीं हो सका, फिर पंजाब में काग्रेस सरकार के काबिज होने पर प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के प्रयास से अबोहर पहुंचें पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिधू ने इस मार्ग पर पर पुन: सीवरेज डालने और सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ का उद्घाटन किया उस बात को भी अब 3 वर्ष बीत गए लेकिन सड़क निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ, जिस कारण न सिर्फ ठाकर आबादी के लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है।

कंपनी अधिकारी ने एसडीएम से शुक्रवार तक अधूरे कार्य को पूरा करने का मांगा समय | Protest

सूचना मिलने पर दोनों थानों के प्रभारी सुनील कुमार व चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे व उन्हें धरना उठाने का आग्रह किया

धरना कारी अपनी मांग पर अडिग रहे, जिस पर एसडीएम पूनम सिंह मौके पर पहुंची

उन्होंने उनकी भी बात मानने से इंकार कर दिया

करीब 3 घंटे तक जाम लगा रहने से दोनों और लंबी लंबी कतारें लग गई।

लोगों के रोष को देखते हुए एसडीएम खुद उनके साथ उनके मोहल्ले में गई

वहां के बुरे हाल को देखते हुए सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन जुगल किशोर को बुलाकर कहा

वे तुरंत कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें

कंपनी अधिकारी इस काम को पूरा करने में रूचि नहीं दिखा रहे, जिसका खामियाजा लोगो को भुगतना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि कंपनी अधिकारियों की लापरवाही के चलते ठाकर आबादी और पुरानी फाजिल्का रोड में काम अधूरा पड़ा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन ठाकर आबादी का इलाका रिहायशी होने के कारण यहां के लोग सबसे अधिक संताप झेल रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।