Home Remedy for ants - Sach Kahoon Hindi
Home Remedy For Ants: क्या आप सोच रहे हैं कि अपने घर से चींटियों को प्राकृतिक तरीके से कैसे भगाया जाए? क्या आप ऐसे तरीकों की तलाश कर रहे हैं जो वास्तव में काम करते हैं और चींटियों को खत्म करने और भगाने में आपकी मदद करते हैं? अगर हाँ, तो चींटियों को दूर रखने और उनके संक्रमण को प्रभावी ढंग से खत्म करने के लिए इन आसान घरेलू उपायों को आज़माएँ।
चींटियाँ भारत में आम घरेलू कीट हैं। वे भोजन, पानी और तापमान जैसी अनुकूल परिस्थितियों और रहने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में आपके घर पर आक्रमण कर सकती हैं। ज़्यादातर चींटियाँ हानिरहित होती हैं और हानिकारक रोगाणुओं को फैलाने और बीमारियाँ फैलाने के लिए नहीं जानी जाती हैं। हालाँकि, बढ़ई चींटियों जैसी कुछ चींटियाँ आपके फ़र्नीचर को नुकसान पहुँचा सकती हैं। आग की चींटियाँ, खेत की चींटियाँ, हार्वेस्टर चींटियाँ और कुछ अन्य चींटियाँ लोगों को काट सकती हैं या डंक मार सकती हैं, जिससे त्वचा पर जलन और खुजली हो सकती है।
IMD Alert: सावधान हो जाएं! 5 दिन आसमान से गिरने वाली है आफत, सोच-समझकर घर से निकलें…
याद रखें कि चींटियाँ सामाजिक कीट हैं। अगर कोई आपके घर में घुसती है, तो जल्द ही दूसरी भी आ जाएँगी। अगर आपने चींटियों के संक्रमण के लक्षण देखे हैं, तो आपको जल्द से जल्द उनसे छुटकारा पाने के लिए काम करना चाहिए क्योंकि चींटियों के साथ घर साझा करना निराशाजनक हो सकता है।
पुदीना: गर्मी के दिनों में पुदी​ना का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है, और इन दिनों चीटियां भी खूब निकलती हैं, ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप पुदीना के पत्तों को यूज कर सकते हैं। दरअसल, पुदीना की तेज गंध चींटियों को बर्दाश्त नहीं होती है, जिससे वह तुरंत ही उस जगह से भागने लगती हैं। ऐसे में पुदीना को पानी के साथ उबालकर या इसके एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदों और एक कप पानी में मिलाकर चींटियों के ठिकानों पर छिड़क दें। इसे दिन में दो बार दोहराएं।
दालचीनी: ​गरम मसाले में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी आपके घर की सारी चींटियों को मिनट भर में गायब कर सकती है। ऐसा दालचीनी की तेज गंध के कारण होता है। इसके प्रभाव को और तेज करने के लिए आप इसके पाउडर को एसेंशियल तेल के साथ मिलाकर चींटियों के ठिकानों के पास रख सकते हैं। दालचीनी के यह उपाय घर की बदबू को दूर करने का भी काम करता है।
काली मिर्च: चींटियों को काली मिर्च बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए घर में जहां से चीटियां आती हैं वहां काली मिर्च छिड़क दें। इसके लिए आप काली मिर्च पाउडर को पानी में घोलकर स्प्रे कर सकते हैं। ऐसा करने से चींटियों मरती नहीं है, लेकिन तुरंत वहां से गायब हो जाती है।
नींबू: नींबू की गंध भी तेज होती है, जिससे छोटे कीड़े खौफ खाते हैं। ऐसे में चींटियों को घर में आने से रोकने लिए रोज पोंछा लगाते समय इसे फ्लोर पर छिड़क दें। नींबू वाले पानी से आप किचन के स्लेब को भी पोछकर आप आसानी चींटियों को चीनी से दूर रख सकते हैं।
Kitchen Tips: रसोई में घुस गई है चींटियों की सेना, तो ऐसे करें इनका सफाया, बस एक बार अपना लें ये ट्रिक
Home Remedy for ants: जैसे ही किचन में किसी भी तरह का मीठा बनाया जाता हैं तो वैसे ही किचन में चींटियों की बारात सी ही आ जाती है, वहीं कुछ लोगों की रसोई में तो अक्सर चींटियों की समस्या बनी ही रहती है, अगर रसोई में कोई भी खाना खुला छोड़ दिया जाए तो तुरंत चींटियों की सेना उस पर हमला कर देती है। कई बार तो ये भी समझ नहीं आता है कि आखिर ये चींटियां आ कहां से रही हैं, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में भी लोगों के घरों तक चींटियां पहुंच जाती हैं। ऐसे में खाने को या तो एयरटाइट कंटेनर में रखो या फिर हर चीज को फ्रीज में घुसाकर रखना पड़ता है, और अगर ऐसा नहीं किया तो चींटियां पूरे खाने को बर्बाद कर देती हैं, हालांकि मार्केट में चींटी भगाने के लिए कई स्प्रे और दूसरे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन आप घर में ही कुछ उपाय करके चीटियों का सफाया भी कर सकते हो, तो चलिए आज हम आपको चींटियों को भगाने के लिए कुछ हैक्स बताते है:
आरबीआई का बड़ा ऐलान, अब एटीएम कार्ड रखने की जरूरत नहीं, यूपीआई से भी बैंक खातों में जमा होंगे रुपये
चींटी भगाने के लिए बोरेक्स पाउडर | Kitchen Tips
आप चींटियों को भगाने के लिए बोरेक्स पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच बोरेक्स पाउडर को मिला लें और इसमें 2 चम्मच चीनी मिला दें, अब एक कॉटन बॉल को पानी में भिगोकर प्लेट में रख दें, इस तरह सारी चीटियां प्लेट में आ जाएंगी और आप आसानी से उन्हें बाहर कर सकते हैं।
चीटियों का भगाने के लिए साबुन का पानी | Kitchen Tips
चीटियों को भगाने के लिए साबुन का पानी भी एक बहुत अच्छा आॅप्शन हैं, जहां भी चींटियां लगती हैं वहां साबुन और पानी के घोल से क्लीन कर दें। इसके लिए साबुन और पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें और उसमें कोई कपड़ा भिगोकर उन जगहों को क्लीन कर लें जहां चीटियां आती रहती हों, फ्रूट कंटेनर और किचन काउंटर को इसी घोल वाले पानी से साफ कर लें, आपकी रसोई से चींटियां साफ हो जाएंगी।
Pension Yojana 2024: खुशखबरी! इस तारीख को आएगी पेंशन आपके खाते में? Modi सरकार ने दिए निर्देश
चींटी को भगाने के लिए करे हल्दी का इस्तेमाल
अक्सर किचन में कई बार लाल रंग वाली चीटियां आने लग जाती हैं, जो तेजी से काटने भी लगती हैं, इस तरह की चीटियों को भगाने के लिए हल्दी पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है, हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हंै जो चींटियों को दूर भगाने का काम करते हैं, जहां से चींटियां आ रही हैं उस जगह पर हल्दी पाउडर छिड़क दें। इससे सारी चींटियां गायब हो जाएंगी।
चींटी भगाने के लिए सिरका का प्रयोग
कुछ लोग चींटी भगाने के लिए सिरका का भी इस्तेमाल करते हैं, एक स्प्रे बोतल में सिरका भर लें और उस जगह पर छिड़क दें जहां चींटियां आती हैं। इस को आप हफ्ते में 1-2 बार स्प्रे कर दें इससे कई दूसरे कीड़े भी किचन से दूर रहेंगे।