School Bus Accident - Sach Kahoon Hindi

School Bus Accident: ऐलनाबाद में 20 बच्चों से भरी स्कूल बस ट्रांसफार्मर से टकराई, मची अफरा-तफरी
School Bus Accident: ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। गांव पोहड़का में शनिवार सुबह एक निजी स्कूल बस ट्रांसफार्मर से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार 15 से 20 बच्चे सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक की हालत संदिग्ध थी और उस पर नशे में होने का शक जताया जा रहा है। Sirsa News

ग्रामीणों का आरोप है कि चालक को होश नहीं था और उसने बच्चों को बस से उतारने की भी कोशिश नहीं की। ग्रामीण ओमप्रकाश ने बताया कि गेहूँ सीजन के चलते उस समय ट्रांसफार्मर में बिजली सप्लाई बंद थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लगातार चालक को बस पीछे करने के लिए कहते रहे, लेकिन वह बस को आगे बढ़ाता रहा और बार-बार ट्रांसफार्मर से टक्कर मारता रहा, जिससे ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने चालक को बस से नीचे उतारा और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। Sirsa News

Roadways Bus Accident: दादरी में रोडवेज व आर्यन स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौत, 18 छात्रायें घायल
भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज़)। School Bus Accident: चरखी दादरी जिले में रविवार सुबह एक भीषण सडक हादसा हो गया। दादरी-बिरोहड़ रोड पर गांव भागवी के समीप हरियाणा रोडवेज की बस और एक निजी स्कूल बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रोडवेज बस की टक्कर से निजी स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में दादरी शहर के आर्यन स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा इशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा तीन शिक्षक, रोडवेज बस और स्कूल बस के चालक व कंडक्टर सहित दो अन्य सवारियां भी घायल हुई हैं। Charkhi Dadri News

यह भी पढ़ें:– पराली जलाने की शून्य घटनाएं प्रदूषण नियंत्रण में बड़ी सफलता: रेखा गुप्ता

School Bus Accident: प्राइवेट स्कूल बसों की हुई भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक बच्चों सहित 15 लोग घायल
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Road Accident News: लाखनमाजरा में प्राइवेट स्कूलों की दो बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक बच्चों सहित करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद काफी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए और तुंरत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर उपायुक्त सचिन गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरियां भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। हादसे में दोनो बसों के चालको गंभीर चोट लगी है, जबकि बच्चों व अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लाखनमाजरा थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे लाखनमाजरा सीएचसी के पास दो बसों की टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि एक स्कूल बस भगवतीपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस थी जिसमे स्कूल के छात्र सवार थे। दूसरी बस शाहपुर जींद के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस थी जिसमे प्राइवेट व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दोनों बसों में सवार छात्रों व अन्य व्यक्तियों को चोटें आई है। ज्यादातर छात्रों को मामूली चोटें आई थी जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि एक छात्र व दूसरी बस में सवार एक व्यक्ति व एक बच्चे को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। हादसे में बस चालकों को भी गंभीर चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। Rohtak News

प्राइवेट स्कूलों ने सरकारी आदेशों की अवहेलना की तो होगी सख्त कारवाई: एसपी

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया पीजीआई पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने इस घटना के जांच के आदेश भी दिए। एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर स्कूल बसों का निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्कूल बसों के लिए सरकार द्वारा नियम बनाये गए है जो भी स्कूल संचालक स्कूल बसों के संदर्भ में बनाये गए नियमो की पालन नहीं करते हुए पाया गया उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध, हाथों में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

School Bus Accident: पलवल में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 7 बच्चे घायल
पलवल (सच कहूँ न्यूज़)। School Bus Accident: मंगलवार को एक स्थानीय प्राइवेट स्कूल की बस पलट गई, जिसमें 7 बच्चे घायल हो गए। किसी को सिर तो किसी को बाजू पर चोट आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। बच्चों ने बताया कि बस स्पीड में थी। 25 छात्र सवार थे। हादसा सुबह 8 बजे होडल-नूंह रोड पर सौंध गांव के पास हुआ। Palwal News

जानकारी के अनुसार होडल के दयानंद पब्लिक स्कूल की बस बहीन, नांगल और मानपुर सहित अन्य गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। सौंध गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर बस पर से संतुलन खो बैठा। इससे बस सड़क किनारे पलट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को रास्ते से हटाया। वहीं बस का ड्राइवर राजू मौके से फरार हो गया है। Palwal News

यह भी पढ़ें:– Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणाएं

School Bus Accident: स्कूल बस नाले में गिरी, कोई हताहत नहीं
राहगीरों व ग्रामीणों ने खिड़कियां तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला

फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। Firozpur School Bus Accident: पंजाब के फिरोजपुर में अरमानपुरा गांव स्थित एक निजी स्कूल की बस गुरु रामदास पब्लिक स्कूल की बस शनिवार को हस्ती वाला गांव के पास असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। दुर्घटना के समय बस में लगभग दो दर्जन बच्चे सवार थे। हालांकि, इस दौरान चालक और बच्चों को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब सड़क से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बस की खिड़कियां तोड़कर बच्चों को बाहर निकाल लिया। Firozpur News

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,‘‘फिरोजपुर में सेम नाले में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत कार्यों की मैं पल-पल की जानकारी ले रहा हूँ। परमात्मा से सभी की कुशलता और सुरक्षा की प्रार्थना करता हूँ।’’ Firozpur News

यह भी पढ़ें:– Suspended: लापरवाही के आरोप में पंजाब रोडवेज इंस्पेक्टर निलंबित

कैथल स्कूल बस हादसा: गांव वालो ने की नहर पर पुल बनाने की मांग, डीसी ने क्रैश बैरियर लगाने के दिए आदेश
डीसी प्रीति ने किया हादसा स्थल का दौरा, चोटिल हुए बच्चों से भी मिलीं डीसी

नहर में गिरे बच्चों की मदद करने वाली तीन महिलाओं को किया जाएगा महिला दिवस पर सम्मानित

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal School Bus Accident: सोमवार को गांव नौच के पास एक निजी स्कूल हांसी-बुटाना नहर में गिर गई थी। हादसे में 7 बच्चे घायल हो गए थे। मंगलवार को डीसी प्रीति ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित हांसी बुटाना नहर का उस जगह दौरा किया, जहां सोमवार को स्कूल बस नहर में गिरी थी। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने नहर पर पुल बनाने की मांग की। डीसी ने कहा कि स्थाई प्रबंध करने में समय लग सकता है, तब तक सिंचाई विभाग के अधिकारी नहर पर मजबूत क्रैश बैरियर लगाएं। ताकि कोई ओर हादसा न हो सके। उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दिग्विजय को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में नहरों पर हादसे रोकने के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट दें। ताकि उस पर विभागीय नियमानुसार आवश्यक उपाय किए जा सकें।

डीसी प्रीति ने चोटिल बच्चों से उनके घर जाकर मुलाकात की। डीसी गांव नौच के पास स्थित डेरे में पहुंचीं। जहां उन्होंने चोटिल बच्चों से बातचीत करते हुए उनका हाल-चाल जाना। उनसे इलाज के बारे में भी पूछा। साथ ही कहा कि वे जल्द ठीक होंगे। घबराएं नहीं। वे जल्द ठीक होकर उत्साह से अपनी वार्षिक परीक्षाएं दें। अभिभावकों को भी आश्वासन देते हुए डीसी ने कहा कि प्रशासन आपके साथ है। बच्चों के सामने हादसे को लेकर ज्यादा बातचीत न करें। डीसी ने कहा कि मौके पर हादसों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

तीन महिलाओं को किया जाएगा महिला दिवस पर सम्मानित | Kaithal News

मौके पर गांव के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद डेरे से तीन महिलाओं ने नहर में उतर कर बच्चों को बचाया। जो एक बड़ी हिम्मत का काम था। डीसी प्रीति ने महिलाओं के हौंसले की सराहना करते हुए कहा कि यह बात उनके संज्ञान में आई है। इन महिलाओं ने जो हिम्मत दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। तीनों को महिला दिवस के अवसर पर प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दिग्विजय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Bharat Tex 2025: पीएम मोदी ने निटरा के नए प्राकृतिक टेक्सटाइल फाइबर को सराहा

School Bus Accident: स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत
कीर्ति नगर पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा | Sirsa News

माँ के साथ सड़क पार कर रही थी मासूम बच्ची

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। School Bus Accident News: शहर के बेगू रोड स्थित कीर्ति नगर पुलिस चौकी के पास प्राइवेट स्कूल बस की चपेट में आने से एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बच्ची के शव को मोर्चरी में रखा गया है और बुधवार को परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Sirsa News

जानकारी मुताबिक सिंगीकाट मोहल्ला निवासी महादेव की पुत्री सानवी अपनी माता के साथ मंगलवार दोपहर बाद करीब 4:30 बजे सड़क को क्रॉस कर रही थी। इस दौरान चौपटा की ओर से आ रही प्राइवेट स्कूल बस ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और घायल अवस्था छात्रा को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने बस को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि महादेव के कोई संतान नहीं है। उसने सानवी को अपने साले से गोद लिया हुआ था। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Rohtak Crime News: तेजधार हथियार से युवक की बेरहमी से की हत्या, झांडियों में मिला शव

School Bus Accident: स्कूल बस पलटी, कई छात्र घायल
पंचकुला के मोरनी हिल्स में टिक्कर ताल के पास हुआ हादसा

पंजाब से भ्रमण पर आए थे स्कूली बच्चे

पंचकुला (सच कहूँ/चरन सिंह)। School Bus Accident: पंचकुला जिले के मोरनी हिल्स में टिक्कर ताल के पास बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में कई छात्र घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पंजाब के मलेरकोटला जिले में ननकाना साहिब से एक निजी स्कूल के छात्र मोरनी भ्रमण पर आए थे। इसी दौरान टिक्कर ताल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक के दोनों पैर टूट गए और कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। Panchkula News

स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए मोरनी के चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है। दुर्घटना में बस ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव दल के आने से पहले ही बाहर निकाला। उसे सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। Panchkula News

यह भी पढ़ें:– पटाखों की बिक्री के लिए 20 अस्थाई लाइसेंस जारी

Haryana School Bus Accident : हरियाणा स्कूल बस हादसे के बाद एक्शन में पंजाब सरकार, जारी किए आदेश!
Haryana School Bus Accident : 20 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। हरियाणा में हाल ही में हुए स्कूल बस हादसे के बाद पंजाब सरकार एक्शन मोड़ में नजर आई। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शुक्रवार देर शाम इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए और 20 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के सभी प्राइवेट स्कूलों की बसों को लेकर सख्ती देखने को मिलेगी। Punjab News

मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को आदेश जारी किए गए हैं कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे को लेकर पंजाब सतर्क हो जाए और अपने-अपने जिलों में तुरंत चेकिंग अभियान शुरू कर दे। इस चेकिंग के दौरान सभी डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को रूटीन नियमों के अलावा 5 बिंदुओं का पालन करने को कहा गया है। Punjab News

बस में क्षमता से ज्यादा बच्चों को नहीं बैठाया जाए | Punjab News

मुख्य सचिव के आदेश के मुताबिक हर बस का फिटनेस सर्टिफिकेट चेक किया जाए तो किसी भी बस में क्षमता से ज्यादा बच्चों को नहीं बैठाया जाए। इसके साथ ही बसों में स्पीड मीटर चालू हालत में होना चाहिए, तो बस के ड्राइवर के पास वैध लाइसेंस भी होना चाहिए। सरकार द्वारा बनाई गई सुरक्षित स्कूल वाहन योजना को हर हाल में लागू किया जाना चाहिए। अगले 20 दिन में यह रिपोर्ट सौंपने के साथ ही इन आदेशों को सख्ती से लागू करने को भी कहा गया है। Punjab News

Indian Currency in Japan: भारत के कितने रुपये के बराबर होता है 500 जापानी येन? जानकर चौंक जाएंगे!