CBSE Board Result - Sach Kahoon Hindi

CBSE Board Result: शिखर शिक्षा सदन का शानदार CBSE 12वीं रिजल्ट: मिष्टी प्रजापति ने किया टॉप, 6 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एक बार फिर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित कर दिया।

इस वर्ष विद्यालय के कुल 101 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी, जिनमें से 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। विशेष बात यह रही कि 8 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को और मजबूत किया।

विद्यालय में मिष्टी प्रजापति ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। फलक ज़हरा ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जसमन दीप ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर जगह बनाई। इसके अलावा तयम्मून नूरेन ने 91 प्रतिशत, गुंजन खन्ना ने 90.6 प्रतिशत तथा कशिश ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा, डायरेक्टर राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत, कॉर्डिनेटर दीप्ति व्यास एवं कृति शर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी।

CBSE Board Result: द न्यू हाइट्स एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में खुशी की लहर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सीबीएसई के 12वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग ने इस सफलता को यादगार बना दिया।

परीक्षा परिणाम के अनुसार आस्था सैनी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया। सानिया मिर्जा ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षरा शर्मा ने 76 प्रतिशत और वजीहा ने 75 प्रतिशत अंक अर्जित करके क्रमशः तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल कर यह साबित किया कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। विद्यालय के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे छात्रों ने अपनी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो पूरी निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हैं।

यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह परिणाम केवल अंकों की सफलता नहीं, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास, संघर्ष और निरंतर प्रयासों की जीत है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों पर गर्व है और भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध रहेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रताप स्कूल के केशव ने बारहवीं कक्षा में 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ खरखौदा ब्लॉक में किया टॉप
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। CBSE Board Result: सीबीएसइ द्वारा घोषित कक्षा दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम में प्रताप स्कूल ने एक बार फिर से परचम लहराया। बारहवीं कक्षा में 109 विद्यार्थियों ने मैरिट व 110 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी व दसवीं कक्षा के 80 विद्यार्थियों ने मैरिट व 91 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में कक्षा पास कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा बारहवीं में केशव ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करते खरखौदा ब्लॉक में टॉप किया। विद्यालय में मुस्कान ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व तनिशा ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ व अंश नागर ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। Kharkhoda News

विज्ञान संकाय में उर्वशी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करते विज्ञान संकाय में पहला, वाणिज्य संकाय में भारत ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करते वाणिज्य संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में स्नेहा ने 94.6 प्रतिशत के साथ विद्यालय में पहला, इशा ने 94.4 प्रतिशत के साथ दूसरा, अदिति व प्रिंस ने 93.2 अंकों सहित तीसरा व गार्गी ने 92 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। कक्षा बारहवीं में 21 विद्यार्थियों ने व कक्षा दसवीं से 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। Kharkhoda News

कक्षा बारहवीं में व्यक्तिगत विषयों में मुस्कान ने ज्योग्राफी व नेहा ने राजनीति विज्ञान में 100 में से 100 अंक, केशव ने इकोनोमिक्स में 99, सेजल ने अंग्रेजी में 98, उर्वशी ने कैमिस्ट्री, तनिशा ने हिन्दी, सेजल, कोमल, वंदना व सवि ने फिजिकल एजुकेशन में 97, आर्यन व यशवीर ने कॉमर्स में 96, कोमल व हर्षित ने एकाउंटैंसी में 95, नैंसी व रिंकी ने बायोलॉजी में 95, परीक्षा ने इतिहास, उर्वशी, यश गौतम व केशव ने मैथ में 95, आशीष ने योगा में 95, यश गौतम ने फिजिक्स में 94 व प्रियंका ने साइक्लोजी में 94 अंक, कक्षा दसवीं से स्नेहा व गार्गी ने मैथ में 100 में से 100, प्रिंस ने आइटी में 97, अदिति व केशव ने अंग्रेजी व इशा ने साईंस में 95, स्नेहा व गार्गी ने हिन्दी में 94 व अदिति ने सामाजिक अध्ययन में 92 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। Kharkhoda News

प्रात:कालीन प्रार्थना-सभा में सभी मैरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह‌्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में मिठाइयाँ बाँटकर खुशी मनाई गई। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, कठोर परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग को दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अपने बच्चों की सफलता के लिए प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति एवं शिक्षकवृंद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे बच्चों को समर्पित होकर निरंतर परिश्रम करने के लिए उत्साहित किया। इसी के परिणामस्वरूप हमारे बच्चे इस सफलता को प्राप्त करने में सफल हुए। Kharkhoda News

इस अवसर पर प्राचार्या दया दहिया व एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने पर बधाई दी तथा इसी प्रकार से लगन और मेहनत करते हुए भविष्य में अपने जीवन की उच्चतम सफलताओं को प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा व खेलों का अद्भुत संगम है। विद्यालय में 24 प्रकार के खेलों का एनआइएस क्वालीफाइड प्रशिक्षकों की देखरेख में अभ्यास करवाया जाता है। यहाँ के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 226 पदक व राष्ट्रीय स्तर पर1805 पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। हमें पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा और खेलों में नए आयाम स्थापित करते देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:–  Income Tax Filing Avoid Mistakes: यदि आप भी भरते हैं इनकम टैक्स तो ना करें ये गलतियाँ!

10th Result 2024: 10वीं, 12वीं के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म? यहाँ देख सकते रिजल्ट!
10th Result 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा कर सकता है। परिणामों की घोषणा के बाद सभी विद्यार्थी एमपी परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in  पर देख सकते हैं। यह रिजल्ट एमपीबीएसई की वेबसाइट mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल, 2024 के बाद घोषित किए जा सकते हैं। लेकिन एमपी बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जिस तरह एमपी बोर्ड ने पिछले वर्ष एमपीबीएसई परिणामों की घोषणा से पहले परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की घोषणा की थी, उसी प्रकार इस वर्ष भी करेगा।

इस वर्ष एमपीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक हुआ था, और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की डेट, समय, सीधा लिंक, कैसे जांचें, इसके लिए नवीनतम अपडेट जानने के लिए ब्लॉग का अनुसरण करें। 10th Result 2024

UP Board 10th, 12th Result 2024: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे 10th, 12th रिजल्ट!