UPSC Results - Sach Kahoon Hindi

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली शहजादपुर की बेटी सुहासिनी मित्तल के निवास पर जाकर दी बधाई और शुभकामनाएं
नारायणगढ़ (सचकहूंँ /सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: कस्बा शहजादपुर की होनहार बेटी सुहासिनी मित्तल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 413वां रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने शहजादपुर स्थित सुहासिनी मित्तल के निवास पर पहुंचकर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सुहासिनी मितल को मिठाई खिलाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुहासिनी मितल के पिता संजीव मित्तल, माता प्रतिभा मित्तल तथा दादी श्यामा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी बधाई दी। Naraingarh News

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान एक सामाजिक आंदोलन है, जिसे हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है और इसमें सफलता प्राप्त कर सुहासिनी मित्तल ने न केवल जिला अंबाला बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि सुहासिनी मित्तल की सफलता युवाओं के लिए भी एक संदेश है कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। जो युवा भटकाव और भ्रम में नहीं पड़ते, उन्हें मेहनत के दम पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी क्षमता पर विश्वास रखते हुए निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी एक बेटी के पिता है और बिटिया सुहासिनी मित्तल की सफलता पर उन्हें भी गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी जब आगे बढऩे के मौके मिलते है तो वे अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहरा देती है।

इस अवसर पर सुहासिनी मित्तल के पिता संजीव मित्तल ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी बेटों के समान अवसर मिलने चाहिए, तभी वे समाज और देश के विकास में अपना योगदान दे सकती हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी तैयारी करें और किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें, सफलता अवश्य मिलेगी।

उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से युवा जीवन में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सुहासिनी मित्तल के पिता संजीव मित्तल शहजादपुर में सीमेंट व सरिया के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी माता प्रतिभा मित्तल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और गेस्ट टीचर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। सुहासिनी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। Naraingarh News

सुहासिनी मित्तल ने बताया कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उनका 413वां रैंक आया है। उन्होंने आईआईटी मुंबई से गणित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उनके पिता संजीव मित्तल ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। सुहासिनी बड़ी हैं, जबकि बेटा राघव मित्तल उनसे छोटा है और वर्तमान में गुरुग्राम में नौकरी कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, मार्केट कमेटी शहजादपुर के चेयरमैन गोपाल मित्तल, बीएलए वन अश्वनी अग्रवाल, डॉ. राजीव गुप्ता, विनोद मित्तल, राजीव मित्तल एडवोकेट प्रशांत गुप्ता, माई भारत अभियान के एमिनेंट पर्सन अर्पित अग्रवाल, संजीव गोयल टोनी, सौरभ गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन मनीष मित्तल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह आयुष गुप्ता, संजीव कुमार, रमेश शर्मा तथा मंगतराम वर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– पिहोवा के मुख्य चौक की शोभा बढ़ाएगा शंख, 50 लाख के बजट से होगा जीर्णोद्धार

गुरुग्राम की एक-दो नहीं बल्कि चार बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम
सभी के परिवारों में आसपास के लोगों व रिश्तेदारों ने पहुंचकर दी बधाई

गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में गुरुग्राम की एक या दो नहीं बल्कि चार बेटियों ने सफलता हासिल करके नाम रोशन किया है। सभी को बधाई देने वालों को तांता लगा रहा। परिवारों में भी खुशी व जश्न का माहौल है। सबसे पहले हम बात करते हैं रुहानी की। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रुहानी ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 5वां स्थान हासिल किया है। रुहानी ने शहर में ही प्राइवेट स्कूल 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की। वर्ष-2017 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस विश्वविद्यालय से अर्थ शास्त्र में रुहानी ने स्नातक की पढ़ाई की।

इसके बाद वर्ष 2019 में इग्नू से अर्थ शास्त्र में मास्टर डिग्री पूरी की और वह भारतीय अर्थ शास्त्र सेवा में शामिल हो गई। तीन साल तक वहां पूरी मेहनत से कार्य किया। रुहानी दो साल तक नीति आयोग में भी कार्यरत रहीं। बाद में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो गईं। नवंबर-2023 से हैदराबाद में वे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यूपीएससी की परीक्षा में रुहानी ने अपनी प्रतिभा दिखाई और 5वां श्रेष्ठ रैंक हासिल कर लिया। उनके पिता सुरेश और माता नीलम दोनों ही सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद नियुक्त हैं। एक छोटा भाई निजी कंपनी में नौकरी करता है।

सुमन यादव ने हासिल किया 170वां रैंक | Gurugram News

शहर के सराय अलावर्दी की रहने वाली सुमन यादव ने यूपीएससी की परीक्षा में 170वां रैंक हासिल किया है। मंगलवार को यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन का जब परिणाम आया और सुमन यादव का नाम देखकर परिजनों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। सुमन ने दूसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा पास की है। पिछले वर्ष भी सुमन यादव ने परीक्षा दी थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। पिछले तीन वर्षों से सुमन यादव यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

सुमन के मुताबिक उन्होंने पहली से 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई गुरुग्राम के सुचेता मेमोरियल पब्लिक स्कूल से की है। इसके बाद 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई जमालपुर गांव में सूरज पब्लिक स्कूल से की। स्कूल शिक्षा पूरी होने के बाद उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की। बीएससी के बाद ही उसने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। सुमन यादव के पिता बलवान सिंह यादव का कहना है कि बेटी की इस कामयाबी ने जीवन की सबसे बड़ी खुशी दी है।

प्रख्या ने 584वीं रैंक हासिल करके पाई सफलता

गुरुग्राम के पालम विहार अपराध शाखा में तैनात सहायक उप-निरीक्षक रामबीर की बेटी प्रख्या ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल की है। प्रख्या ने 584वीं रैंक हासिल की है। प्रख्या ने दिल्ली के ढासा स्थित एक प्राइवेट स्कूल से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। नेकीराम कॉलेज रोहतक से बीएससी व बीएड की। प्रख्या ने दूसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता रामबीर ने बताया कि उनकी बेटी की शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही है। अच्छे अंकों से परीक्षाएं पास की है। प्रख्या की मां गृहिणी हैं। रामबीर के मुताबिक उनकी एक बेटी कॉलेज में, एक बेटी 12वीं कक्षा में और बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। Gurugram News

दिव्या ने 665वीं रैंक हासिल करके परिवार का नाम चमकाया | Gurugram News

गुरुग्राम पुलिस में ही इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बलराज यादव की बेटी दिव्या ने यूपीएससी की परीक्षा में 665वीं रैंक हासिल की है। पहली से नौवीं कक्षा तक मुंबई के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करने वाली दिव्या ने करनाल के दयाल पब्लिक स्कूल से 10वीं व 12वीं कक्षा पास की है। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम पास की। अब वह दिल्ली के ही एक कॉलेज से एम.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। दिव्या की दो बहनें भी हैं, जो कि अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। मां गृहिणी हैं। पुलिस सेवा में तैनात पिता बलराज यादव ने बताया कि दिव्या ने पहली बार में ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है।

यह भी पढ़ें:– सरकारी अस्पतालों का मरीज देखने का समय बदला

UPSC Results: हरियाणा के इन बच्चों ने यूपीएससी परीक्षा में लहराया परचम
बहादुरगढ़ के शौर्य ने हासिल की 14वीं रैंक

UPSC Results: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)।  यूपीएससी मेंस के जारी हुए रिजल्ट में हरियाणा के भी कई होनहार शामिल हैं। बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में रहने वाले शौर्य अरोड़ा ने यूपीएससी की परीक्षा में 14वी रैंक हासिल की है। परिवार में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिता के सपने को पूरा किया है। पिता ने भी चार बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो बेटे ने सपना पूरा कर दिया है। पिता भूषण अरोड़ा और मां आरती अरोड़ा ने मिठाई खिलाई। इसी के साथ तोशाम के भावेश ख्यालिया ने 46 वीं रैंक पाकर आईएएस बनने का अपना सपना पूरा कर लिया है। वहीं खरहर गांव के बेटे शिवांश राठी ने भी 63 वीं रैंक हासिल कर आईएएस बन गए हैं। फिलहाल वह दिल्ली में एसडीएम के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिवांश का परिवार बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में रहता है। इससे पहले वे यूपीएससी की रिजर्व लिस्ट में स्थान हासिल कर वह एसडीएम बने थे। UPSC Results

Haryana News: आने वाले समय में हरियाणा के इस शहर की बदल जाएगी किस्तम, जल्द ही बनाएं जाएंगे 6 नेशनल हाईवे, उद्योगपति भी सोचेंगे अपना उद्योग स्थापित करना

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा मंगलवार को जारी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन-2023 के परिणाम में हरियाणा के कई युवाओं ने बाजी मार ली। भिवानी में तोशाम भावेश ख्यालिया ने 46वीं रैंक प्राप्त कर आइएएस बनने का अपना सपना पूरा कर लिया। वहीं खरहर गांव के बेटे शिवांश राठी ने भी 63वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनेंगे। फिलहाल वह दिल्ली में एसडीएम के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिवांश का परिवार बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में रहता है। वहीं पानीपत के सिंक गांव के जसवंत मलिक ने 115वीं रैंक, गुरुग्राम की सुमन यादव ने 170वां रैंक, हरियाणा के खेल विश्वविद्यालय के कुलपति रिटायर्ड आईपीएस अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने 178वां रैंक, सरसा की कोमल गर्ग का 221वां, चरखी दादरी के तरूण पाहवा ने 231वीं रैंक प्राप्त की। करनाल के सेक्टर 7 निवासी गिरीशा चौधरी ने 263वां रैंक हासिल किया है। गिरीशा ने इससे पहले एचसीएस में 30वां स्थान हासिल किया था।

जिसके बाद वह रेवाड़ी जिले में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। महम की बेटी डॉ. प्रगति वर्मा ने 355वां रैंक, जींद जिले के गांव जुलानी व हाल आबाद गुरूग्राम निवासी प्रतिभा सहारण ने 356वां रैंक और कैथल के सेक्टर-19 निवासी शुभम सिंगला ने 420वां रैंक, महेंद्रगढ़ के अटेली हल्का के गांव सैदपुर गांव के दीपक यादव ने 518वीं रैंक और नरवाना के साहिल ढिल्लो ने 729वां रैंक प्राप्त किया है।

कुल 352 महिला अभ्यर्थियों का हुआ चयन | UPSC Results

सिविल सेवा के लिए कुल 664 पुरुष और 352 महिलाओं का चयन किया गया है। यूपीएससी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए गए इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस पूरी प्रक्रिया के उपरांत सिविल सर्विस (आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय पद) पर चयनित हुए उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर उनकी रैंक के हिसाब से जारी किए गए हैं।