Ganganagar News - Sach Kahoon Hindi

Pakistani Smugglers Arrested: भारत-पाक सीमा पर पाक तस्करों ने गिराई 12 किलो हेरोइन, उठाने आए दो युवक काबू
Pakistani Smugglers Arrested: श्रीगंगानगर । भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त अभियान से एक बार फिर बड़ी तस्करी का खुलासा हुआ है। श्रीकरणपुर क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के ज़रिए गिराई गई करीब 12 किलो हेरोइन बरामद कर इसे उठाने पहुंचे पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह बड़ी कार्रवाई बीएसएफ, सीआईडी, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान की गई। Sri Ganganagar News

जानकारी अनुसार सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तुरंत ब्लॉकेड लगाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात के अंधेरे में ड्रोन की आवाज सुनाई दी और उसके बाद पैकेट्स गिरते देखे गए। तलाशी में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन से छोटे-छोटे पैकेट्स में पैक कर गिराई गई 12 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस दौरान हेरोइन उठाने आए पकड़े गए दोनों युवक पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार बॉर्डर पर ड्रोन गतिविधियां बढ़ रही हैं। एंटी-ड्रोन सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है। गिरफ्तार युवकों से आगे की पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी और पंजाब में सप्लाई करने का प्लान था। Sri Ganganagar News

फिट हो आमजन जागरूक करने साइकिल पर चली पुलिस
फिट इण्डिया मिशन के अन्तर्गत “संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Fit India Mission: भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के अन्तर्गत, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आज “संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया गया। साईकिल रैली को डॉ. मंजू, जिला कलक्टर श्रीगंगानगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन श्रीगंगानगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साईकिल रैली रिजर्व पुलिस लाईन श्रीगंगानगर से प्रारम्भ होकर आजाद टाकीज, सर्किट हाउस रोड़ से होते हुए गंगा सिंह चौक, भगत सिंह चौक, बीरबल चौक, सुखाड़िया सर्किल, शिव चौक, चहल चौक से होते हुए मीरा चौक पर समाप्त हुई। साईकिल रैली में साईकिल रैली में पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर शर्मा रामेश्वरलाल भी रैली में भाग लेने वालों के साथ साइकिल चलाकर गये। Sri Ganganagar News

रैली में पुलिस स्टाफ, आमजन, छात्र-छात्राएं, दूर दी गंगानगर साईकिल क्लब, विक्रम ज्याणी मय रेड आर्ट टीम व अन्य साईकिल क्लबों के सदस्य सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त जिला श्रीगंगानगर में वृत्त स्तर पर सादुलशहर, करणपुर, रायसिंहनगर, सूरतगढ़ व अनूपगढ़ में भी साईकिल रैलियां आयोजित की गई। अभियान के अन्तर्गत सर्वप्रथम 6 एएम से 7 एएम तक रिजर्व पुलिस लाईन श्रीगंगानगर में योग व जुम्बा का सैशन आयोजित किया गया। जिसमें योगाचार्य अजय मय टीम द्वारा उपस्थित पुलिस स्टाफ व आमजन को योग व जुम्बा करवाया गया। तत्पश्चात साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

साईकिल रैली का उद्देश्य सभी उम्र के लोगों को अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे भारत एक स्वस्थ राष्ट्र बन सके। युवाओं और नागरिकों से अपील है कि वे अपने व्यस्त जीवन में से रोजाना कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालें। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, और यह राष्ट्र निर्माण के लिए भी आवश्यक है। Sri Ganganagar News

–डॉ. अमृता दुहन, जिला पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़ें:– Crime News: पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Farmers News: मांगों को लेकर किसान इस दिन करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव
5 को टोल नाके फ्री करवाएंगे, 7 मई को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कलेक्ट्रेट का घेराव

Farmers News: श्रीगंगानगर। गंगनहर में पूरा पानी चलाने की मांग को लेकर किसानों ने आज महाराजा गंगा सिंह चौंक पर महापड़ाव डाल दिया। किसानों ने इस दौरान श्रीगंगानगर के कॉटन बेल्ट को खत्म करने की साजिश रचने के आरोप लगाए। प्रशासन के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसान नेताओं ने आपस में विचार विमर्श कर आंदोलन के आगामी चरण की घोषणा कर दी। Sri Ganganagar News

जानकारी के अनुसार 5 मई को श्रीगंगानगर-श्रीकरणपुर भारतमाला प्रोजेक्ट रोड, श्रीगंगानगर- पदमपुर मार्ग और श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ नेशनल हाईवे पर टोल नाके फ्री करवाने के लिए किसान धरने लगाएंगे। फिर 7 मई को ट्रैक्टर ट्राली में सहित कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। दोपहर को जिला कलेक्टर डॉ मंजू से किसान प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। इसमें जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरज चावल तथा रेगुलेशन खंड के अधिशासी अभियंता आदि अधिकारी शामिल हुए। वार्ता में प्रशासन की ओर से बताया गया कि राज्य स्तर पर पानी की मात्रा बढ़ाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रशासन अपने प्रयास करें और हम अपना आंदोलन तेज करेंगे

मगर किसान प्रतिनिधियों ने असंतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपने प्रयास करें और हम अपना आंदोलन तेज करेंगे। शाम को प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि पंजाब और हरियाणा में नहरी पानी को लेकर चल रहे मसले के संबंध में दिल्ली में एक बैठक हो रही है।इस बैठक में राजस्थान से भी नहरी विभाग के अधिकारी गए हुए हैं।यह अधिकारी भी राजस्थान के लिए पंजाब से और पानी लेने का प्रयास भी कर रहे हैं। इससे पूर्व किसानों के महापड़ाव डालने का असर यह हुआ की आरडी

45 से आज सुबह पानी की मात्रा बढ़ाकर लगभग 1700 क्यूसेक कर दी गई। पानी की बढी हुई मात्रा का खखां हैड असर कल दोपहर तक दिखाई देने की संभावना है। खखां हैड पर पानी 11-1200 क्यूसेक हो जाने की उम्मीद है, लेकिन किसान मांग कर रहे हैं कि आरडी 45 से कम से कम 2500 क्यूसेक सीट पानी छोड़ा जाए,जिससे कि खखां हैड पर 18-19 सौ क्यूसेक पानी मिल सके।इतने पानी से गंग कैनाल की सभी नहरें रेगुलेशन से चल पाएंगी और किसान फसलों की बिजाई कर पाएंगे। Ganganagar News

Girija Vyas Dies: राजस्थान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. गिरिजा व्यास नहीं रहीं, राजनीतिक जगत में शो…

पाकिस्तानी ड्रोन और अढ़ाई किलो हैरोइन मिली
बीएसएफ का दावा: जवानों ने फायरिंग से ड्रोन को मार गिराया

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज )। Ganganagar News: अनूपगढ़ जिले में पाकिस्तानी तस्करों ने एक बार फिर ड्रोन से घुसपैठ की है। इस बार रावला थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ की सखी और नेमीचंद बॉर्डर पोस्ट मध्य चक 23-केडी के पास से कल रात को पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से हीरोइन के पैकेट गिराने की कोशिश की।इस दौरान ड्रोन क्षतिग्रस्त हो गया। ड्रोन और हैरोइन के पैकेट चक 23-केडी में गौशाला के समीप बारानी भूमि में पड़े मिले। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार ड्रोन के साथ एक बड़े आकार का पैकेट बंधा हुआ था। Ganganagar News

पैकेट में तीन छोटे-छोटे पैकेट मिले,जिन में कुल मिलाकर करीब 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पैकिंग सहित हैरोइन का कुल वजन 2 किलो 616 ग्राम बताया गया है। बरामद हैरोइन का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए है। अनूपगढ़ जिले में बीते एक महीने के दौरान पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से हैरोइन की तस्करी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले समेजा कोठी थाना क्षेत्र में कुछ दिनों के अंतराल पर दो घटनाएं हुई थीं। इस दौरान भी करोड़ों रुपए पर मूल्य की हैरोइन बरामद हुई थी। रावला थाना क्षेत्र में कल रात 9:30 बजे की घटना बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की ओर से आज सुबह इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई।

दोपहर को पुलिस के कुछ अधिकारी घटनास्थल पर भी पहुंचे। इससे पहले ही बीएसएफ ने यह मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सुपुर्द कर दिया। एनसीबी जोधपुर के ट्विटर हैंडल(एक्स) हैरोइन तथा ड्रोन की बरामदगी के इस मामले का उन्होंने खुद श्रैत लिया है जबकि बीएसएफ ट्विटर हैंडल (एक्स) इसे बीएसएफ ने अपनी एक बड़ी उपलब्धि बताया है। बीएसएफ ने ट्वीट किया कि बरामद हुई हैरोइन 2 किलो 616 ग्राम है और इसकी कीमत 5 करोड़ 23 लाख है। बाद में बीएसएफ की ओर से एक ब्रीफ नोट में दावा किया गया कि हैरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 करोड रुपए आंकी गई है।बीएसएफ ने यह भी दावा किया है कि कल रात नेमीचंद बॉर्डर पोस्ट पर तनाव जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी तो उन्होंने फायरिंग की। Ganganagar News

फायरिंग से हिट होकर ड्रोन नीचे आ गिरा। उसके साथ बंधे पैकेट में 2 किलो 600 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। ड्रोन और हैरोइन के पैकेट मिलने का पता चलने पर इस एरिया में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बटालियन के कमांडेंट प्रभाकर सिंह एवं जी-ब्रांच के निरीक्षक सुनील कुमार, निरीक्षक कमलेश कुमार, कंपनी कमांडर(कार्यवाहक) निरीक्षक अखिलेश कुमार राय आदि मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया गया लेकिन कहीं कोई और संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हैरोइन लेने के लिए आए भारतीय तस्कर भी पकड़ में नहीं आए। अब खुफिया एजेंसियां इस क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों में आए बाहरी व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

बचने के लिए बदला तरीका – मादक पदार्थ हैरोइन की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े भारत और पाकिस्तान के तस्करों ने तरीका बदल लिया है।अब पाकिस्तानी तस्कर रात को ड्रोन के माध्यम से हैरोइन के पैकेट भारतीय क्षेत्र में गिराने के बाद भारतीय तस्करों को व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजते हैं। इसके बाद भारतीय तस्कर लोकेशन पर तत्काल नहीं पहुंचते बल्कि उसके आसपास छुपे रहकर दो-तीन दिन तक नजर रखते हैं। इसके बाद वे मौका पाते ही माल उठाकर गायब हो जाते हैं। यह तरीका इसलिए अपनाया गया है ताकि भारतीय क्षेत्र में ड्रॉप हुई हैरोइन को लेने आए भारतीय तस्कर तत्काल पकड़ में ना सके। Ganganagar News

पूर्व में कई बार पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से जैसे ही भारतीय क्षेत्र में पैकेट गिराए जाते हैंस पहले से ही मिली लोकेशन के आधार पर भारतीय तस्कर तैयार मिलते, जो माल को उठाते हुए अथवा उठाकर ले जाते हुए पकड़ में आ जाते थे। ऐसा हर बार नहीं होता था लेकिन कभी कभार हो जाता था। इसीलिए अब तरीका बदल दिया गया है। अब माल ड्रॉप किए जाने के बाद में पाकिस्तानी तस्कर लोकेशन व्हाट्सएप पर भेजते हैं। भारतीय तस्कर दो-तीन दिन अथवा इससे भी ज्यादा दिन बाद जाकर लोकेशन से माल उठाते हैं।

यह भी पढ़ें:– अबोहर के कॉलेज में प्रधानगी को लेकर विवाद, तीन हुड़दंगी गिरफ्तार, सात आरोपी नामजद