Iran Israel War - Sach Kahoon Hindi

Iran Israel War: इजरायल पर ईरानी हमलों की लहर: केंद्रीय शहरों में मिसाइल हमले, दर्जनों घायल
Iran Israel War: तेल अवीव, इजरायल: इजरायल की पत्रकार सामाह वतद ने अल जज़ीरा से बातचीत में बताया कि ईरानी हमलों की गति लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन हमलों के कारण केंद्रीय इजरायल में सायरन बज उठी और लेबनान से दागा गया एक मिसाइल उत्तर इजरायल में एक कार से टकरा गया, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। Iran Israel War

सामाह वतद ने बताया, “पिछले 30 मिनट में यह तीसरी चेतावनी है। हमलों की गति पहले की तुलना में बढ़ गई है और अब यह और भी तीव्र हो गई है।”

बताया गया कि अराद और डिमोना में रात के दौरान हुए हमलों में लगभग 100 लोग घायल हुए और काफी नुकसान हुआ। इजरायल की सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि कई मिसाइलें उनकी हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा नहीं रोकी जा सकीं।

हालांकि, न्यूक्लियर सुविधाओं पर हमले की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वतद ने यह भी कहा कि संवेदनशील साइटों और पूरे देश में नुकसान के आसपास भारी सेंसरशिप लागू की गई है। Iran Israel War

इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचय अद्राई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि लेबनान से दागा गया एक प्रोजेक्टाइल उत्तर इजरायल के एक शहर में गिरा, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा और लोगों के घायल होने की खबर है। उन्होंने कहा कि यह घटना थोड़ी देर पहले हुई और इसकी जांच की जा रही है।

अभी तक घायल लोगों की संख्या और उनकी गंभीरता के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

Iran Israel War: अमेरिका ने इजरायल को 12,000 बम बेचने की मंजूरी दी
वॉशिंगटन (एजेंसी)। America Israel Iran War: अमेरिका ने इजरायल को 12,000 हवाई बमों सहित हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस सौदे की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर है। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि इजरायल ने 1,000 पाउंड क्षमता वाले 12,000 बम खरीदने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि यह इन रक्षा सामग्रियों का सौदा अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप है। इस कारण इस संबंध में बने कानून की एक धारा 36(बी) के तहत आवश्यक कांग्रेस समीक्षा प्रक्रिया को भी दरकिनार किया गया। मंत्रालय ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री से इजरायल की वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने में मदद मिलेगी, उसकी घरेलू सुरक्षा को बल और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी प्रतिरोध क्षमता बढ़ेगी। इस सौदे में केवल साजोसामान की खरीद ही नहीं बल्कि इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स और तकनीकी सहायता सेवाएं सहित अन्य तरह की खरीद भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:– IND vs NZ: भारत की नजरें जीत पर, न्यूजीलैंड इतिहास के पक्ष में

Barabanki: ईरान में फंसे यूपी के बाराबंकी के लोग, परिजनों ने मांगी केंद्र सरकार से मदद
बाराबंकी। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच जिले के कई परिवार गहरी चिंता में डूबे हैं। जानकारी के अनुसार, कुम (ईरान) में बाराबंकी के 12 से अधिक छात्र, मौलाना और उनके परिजन शिक्षा एवं धार्मिक अध्ययन के सिलसिले में रह रहे हैं। हालिया हमलों के बाद इंटरनेट सेवाएं बाधित हो जाने से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे परिवारों की व्याकुलता बढ़ गई है। Barabanki News

परिजनों का कहना है कि हमलों के तुरंत बाद शुरुआती कुछ घंटों में फोन के माध्यम से बातचीत संभव हो सकी थी। उस दौरान बताया गया कि शहर की सीमा के आसपास धमाकों की आवाजें सुनी गई थीं, हालांकि शहर के भीतर स्थिति सामान्य बताई गई थी। इसके बाद से इंटरनेट सेवा ठप होने के कारण कोई सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बाराबंकी में कई परिवार अपने प्रियजनों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं

कुम में रह रहे मौलाना जफर अब्बास, मौलाना आबिद हुसैन काजमी, मौलाना अली मेहदी रिजवी और मौलाना सैयद काशिफ रिजवी जैदपुरी सहित अन्य लोग वहां तालीम व धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। बाराबंकी में कई परिवार मस्जिदों में एकत्र होकर अपने प्रियजनों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भले ही अनौपचारिक सूचनाओं के अनुसार सभी सुरक्षित बताए जा रहे हों, लेकिन प्रत्यक्ष संपर्क न होने से अनिश्चितता बनी हुई है।

परिवारों ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित वापसी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए समय रहते ठोस और संवेदनशील कदम उठाना आवश्यक है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और विदेश मंत्रालय से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर परिजनों को अवगत कराया जाएगा। Barabanki News

Iran Israel attacks: ईरान का इजरायल पर ताबड़तोड़ हमला, दागीं आठ मिसाइलें, हुई भारी तबाही
Iran missiles attacks on Israel:  तेल अवीव। ईरान और इज़रायल के बीच चल रहा तनावपूर्ण संघर्ष और अधिक उग्र हो गया है। मंगलवार को ईरान ने मध्य और दक्षिणी इज़रायल की ओर आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इन मिसाइलों में से एक सीधे बीरशेबा स्थित एक आवासीय इमारत पर आकर गिरी, जिससे भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस हमले में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। Iran Israel attacks

इज़रायल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा ‘मैगन डेविड एडोम’ के कर्मियों ने तीन मृतकों की पुष्टि की है। घायलों को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है, हालांकि, अब तक घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने जानकारी दी कि हमले के बाद मध्य और दक्षिणी इज़रायल में मिसाइल हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन पुनः बजने लगे, जिससे संभावित अगली मिसाइल बौछार की आशंका व्यक्त की जा रही है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान ने स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के 4 बजे से इज़रायल के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई रोकने की एकतरफा घोषणा की थी। ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह युद्धविराम पूरी तरह सशर्त है और यह इज़रायल की ओर से आक्रामक कार्रवाई बंद करने पर निर्भर करता है।

युद्धविराम की पुष्टि के कुछ समय बाद ही तेहरान ने दावे को खारिज कर दिया

वहीं, अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच युद्धविराम की पुष्टि करने के कुछ समय बाद ही तेहरान ने इस दावे को खारिज कर दिया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उन्हें वाशिंगटन की ओर से कोई औपचारिक युद्धविराम प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य कार्रवाई अस्थायी रूप से रोक दी गई है, किंतु यदि इज़रायल के हमले जारी रहे तो इसका जवाब दिया जाएगा।

अब तक इस 12 दिवसीय संघर्ष में अनुमानतः ईरान में लगभग 400 और इज़रायल में 24 लोगों की जान जा चुकी है। यह टकराव उस समय शुरू हुआ जब इज़रायल ने “ऑपरेशन राइजिंग लायन” के अंतर्गत ईरान के सैन्य और परमाणु प्रतिष्ठानों पर लक्षित हमले किए। इसके प्रतिउत्तर में ईरान ने भी कई बार इज़रायल पर मिसाइलें दागी हैं। इस पूरे संघर्ष ने तब और विकराल रूप ले लिया जब अमेरिका ने ईरान के तीन मुख्य परमाणु ठिकानों — फोर्डो, नतांज और इस्फहान — पर सीधे सैन्य हमले किए। Iran Israel attacks

Israel-Iran War Latest Updates: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने दागीं कई बैलिस्…

Iran-israel War Latest Updates: अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने लिया दुनिया को चौंकाने वाला ये बड़ा फैसला!
ईरान की संसद ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का प्रस्ताव किया पारित

Iran-israel War Latest Updates: तेहरान। ईरान की संसद ने रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के समर्थन में मत दिया है। यह कदम अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हाल ही में किए गए हवाई हमलों के प्रति प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया है। होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के सबसे संवेदनशील और व्यस्त तेल परिवहन मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर नियंत्रण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल बाजार को गहरे स्तर पर प्रभावित कर सकता है। Iran-israel War News

हालाँकि, यह प्रस्ताव अभी केवल संसद की ओर से समर्थन का संकेत है। अंतिम निर्णय ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल और देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा लिया जाएगा। ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य तथा रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के वरिष्ठ अधिकारी इस्माइल कोसारी ने कहा, “संसद इस निष्कर्ष पर पहुँची है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किया जाना चाहिए, परंतु निर्णय सर्वोच्च सुरक्षा परिषद को लेना है।”

यह प्रस्ताव अमेरिका द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के तुरंत बाद आया है। इस सैन्य कार्रवाई में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स सहित कुल 125 अमेरिकी सैन्य विमानों ने हिस्सा लिया और ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। यह अभियान केवल 25 मिनट में पूर्ण किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताया, जबकि संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल डैन कैन ने कहा कि वास्तविक क्षति का आकलन करने में अभी समय लगेगा। Iran-israel War News

होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्री नौवहन के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया जाएगा

यदि ईरान वास्तव में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करता है, तो इसका अर्थ होगा कि यह क्षेत्र समुद्री नौवहन के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया जाएगा। इसमें समुद्री माइन्स बिछाना या तेल टैंकरों पर मिसाइल हमले जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। इसकी सबसे संकरी चौड़ाई लगभग 21 मील है, जिसमें से दोनों दिशाओं के लिए दो-दो मील की नौवहन लेन निर्धारित हैं।

विश्व के लगभग 20 प्रतिशत कच्चे तेल का परिवहन इसी जलडमरूमध्य के माध्यम से होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह मार्ग बंद होता है, तो तेल की कीमतों में 30 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है, और ईंधन की खुदरा कीमतें पांच डॉलर प्रति गैलन तक पहुँच सकती हैं। ज्ञात हो कि 1980 के ईरान-इराक युद्ध के दौरान भी ईरान ने इस मार्ग से गुजरने वाले तेल टैंकरों और लोडिंग स्टेशनों को निशाना बनाया था, हालांकि उस समय भी मार्ग पूरी तरह बंद नहीं हो पाया था। Iran-israel War News

Russian big statement on America attacks: इजराइल-ईरान की लड़ाई में अब रूस भी कूदा! अमेरिकी हमलों को ल…

Donald Trumps Warn Iran: ईरान-इजरायल वॉर चरम पर, ट्रंप ने दी तत्काल प्रभाव से तेहरान खाली करने की चेतावनी
Donald Trumps Warn Iran:नई दिल्ली। इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से हर हाल में रोका जाएगा। ट्रंप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “ईरान को वह समझौता स्वीकार कर लेना चाहिए था, जो मैंने पहले प्रस्तावित किया था। अब मानवीय क्षति का खतरा उत्पन्न हो गया है। मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त नहीं करने दिया जाएगा। सभी लोगों को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए।” Iran-Israel War News

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब इज़राइल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बयान से न केवल ईरान में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिंता की लहर दौड़ गई है।

ईरान को सैन्य उद्देश्य के लिए परमाणु हथियार विकसित करने से रोका गया था

गौरतलब है कि अमेरिका वर्ष 2018 में ईरान के साथ हुए जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (JCPOA) से अलग हो गया था। इस समझौते के तहत ईरान को सैन्य उद्देश्य के लिए परमाणु हथियार विकसित करने से रोका गया था। हालांकि ईरान ने हमेशा यह दावा किया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए है, लेकिन अमेरिका और इज़राइल को इस पर संदेह है। इसी कारण अमेरिका ने उस समझौते से स्वयं को अलग कर लिया था।

इस बीच, व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति ट्रंप कनाडा में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन को निर्धारित समय से पहले छोड़कर अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान देने के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्हें मंगलवार देर रात तक कनाडा में रहना था, परंतु अब वे समय से पूर्व लौट रहे हैं। सम्मेलन का समापन 17 जून को होना है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वे ईरान और इज़राइल के बीच वार्ता की पहल कर सकते हैं। वर्तमान में दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में ड्रोन और मिसाइल हमलों के चलते कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। Iran-Israel War News

भारत की बढ़ी परमाणु शक्ति, पाकिस्तान में खौफ़!”SIPRI रिपोर्ट में खुलासा

Iran-Israel War Updates: ईरानी जनरल ने दे डाली ये बड़ी चेतावनी! दुनिया खौफ़जदा!
Iran-Israel War Updates: नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नया मोड़ तब आया, जब ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि पाकिस्तान ने उनके प्रति समर्थन जताते हुए इज़राइल को परमाणु हमले की चेतावनी दी है। ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मोहसिन रेज़ाई ने यह बयान ईरान के सरकारी टेलीविज़न चैनल पर दिया। उन्होंने कहा कि यदि इज़राइल ईरान की धरती पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान भी इज़राइल पर उसी प्रकार की कार्रवाई करेगा। Iran-Israel War News

मोहसिन रेज़ाई, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनरल और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं, ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने ईरान को स्पष्ट आश्वासन दिया है कि संकट की इस घड़ी में वह उसके साथ खड़ा रहेगा। इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी एक बयान में कहा था कि उनका देश ईरान को ‘भाई’ मानता है और वह हर स्थिति में ईरान के हितों की रक्षा करेगा।

ईरान और इज़राइल के बीच वायु हमलों की घटनाएं लगातार तेज

इस बीच, ईरान और इज़राइल के बीच वायु हमलों की घटनाएं लगातार तेज हो रही हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़राइली हमलों में अब तक 224 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 1277 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, इज़राइल के आपातकालीन स्वास्थ्य संगठन मैगन डेविड एडोम (MDA) के अनुसार, सेंट्रल इज़राइल में ईरानी मिसाइलों के हमलों में तीन लोगों की जान गई है और 67 लोग घायल हुए हैं।

इन घायलों में एक 30 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि छह अन्य की हालत स्थिर है। बाकी अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं या वे मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि यदि अवसर मिला, तो वह ईरान और इज़राइल के बीच शांति समझौता कराने के लिए तैयार हैं। Iran-Israel War News

Covid-19 Updates: देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट से बढ़ रही हैं मौतें, आँकड़ा 100 के पार

Iran-Israel War Updates: रक्षा मुख्यालय और तेल अवीव पर हमले, भारी जानमाल का नुकसान, भयानक हो सकते हैं परिणाम!
Iran-Israel War Updates: मध्य पूर्व में ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष ने तीसरे दिन भी तीव्र रूप ले लिया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, जिससे भारी जान-माल की हानि हुई है। हालिया घटनाक्रम से क्षेत्रीय अस्थिरता और गहरी हो गई है। Iran-Israel War News

ईरान-इज़राइल संघर्ष में अब तक जो हुआ | Iran-Israel War News

रविवार सुबह ईरान द्वारा दो स्थानों पर किए गए हमलों में कम से कम तीन लोगों की जान गई, जिनमें एक 69 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय वृद्धा और 10 वर्षीय बालक शामिल हैं। 130 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इज़राइल का पलटवार

इज़राइली रक्षा बलों ने दावा किया कि उन्होंने तेहरान स्थित ईरान के रक्षा मंत्रालय, एसपीएनडी परमाणु परियोजना और अन्य सैन्य ठिकानों पर हमला किया। यह कार्रवाई “ईरान के परमाणु हथियार प्रयासों को रोकने के उद्देश्य” से की गई।रविवार तड़के लगभग 2:30 बजे तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। हालांकि इन विस्फोटों की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी, लेकिन माना जा रहा है कि यह ड्रोन और मिसाइल हमलों की श्रृंखला का हिस्सा थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इज़राइली हमले ईरान के ऊर्जा ढांचे तक पहुँच गए। दक्षिण पारस क्षेत्र की एक प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण इकाई में भीषण विस्फोट की सूचना है।

तेल डिपो पर भी हमला

ईरान के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक तेल भंडारण केंद्र को भी निशाना बनाया गया, हालांकि ईरानी तेल मंत्रालय ने कहा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। ईरान ने दावा किया कि उसने तेल अवीव और हाइफा सहित कई इज़राइली शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इज़राइली वायु सुरक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को मार गिराया।

रूसी राष्ट्रपति की चिंता

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बात कर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और हालात को नियंत्रण में लाने का आग्रह किया। शनिवार रात इज़राइल ने यमन स्थित हौथी नेताओं की बैठक को निशाना बनाया। इस हमले में हौथी सैन्य प्रमुख मोहम्मद अल-गमारी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

नेतन्याहू की चेतावनी

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियों को रोकने के लिए यह संघर्ष “जितने दिन चले, उतने दिन जारी रहेगा।” उन्होंने इस कार्रवाई को “ईरानी परमाणु संवर्धन के केंद्र” पर सीधा प्रहार बताया। जहाँ इज़राइल इसे ईरानी सैन्य ढांचों पर केंद्रित हमला बता रहा है, वहीं ईरानी सरकारी मीडिया का दावा है कि कई नागरिक ठिकानों को भी नुकसान पहुँचा है। Iran-Israel War News

Uttarakhand Helicopter crashes: अहमदाबाद के बाद अब उत्तराखंड में बड़ा हादसा! गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्…

Israel Aistrikes Iran Update: ईरान के खिलाफ इजरायल का सबसे बड़ा एक्शन, अमेरिका ने की पुष्टि! पूरी दुनिया में मचा हाहाकार
Iran Israel War Live:  पूरी दुनिया को जिस बात का डर था वो ही हो गया, जी हां! इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजरायल ने आज ईरान के कई शहरों पर मिसाइल व ड्रोन हमले किये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान के परमाणु प्लांट पर भी इजरायल ने मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, ईरान ने भी हमले का जवाब दिया है और कई प्रांतों में एंटी डिफेंस बैटरीज मिसाइलें दागी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने इस्फहान में परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया ह।. बता दें कि ईरान ने 13 अप्रैल की आधी रात को इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए थे। ईरान ने इजरायल पर 300 से ज्यादा मिसाइलें दागी थीं, जिसे इजरायल ने अमेरिका और अन्य देशों की मदद से नाकाम कर दिया था। हमले के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ईरानी सोशल मीडिया पर आए फुटेज में दिख रहा है कि इमाम खुमैनी इंटरनेशनल हवाी अड्डे पर घोषणआ की जा रही है, जिसमें यात्रियों को बताया जा रहा है कि सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को हवाई अड्डा छोड़ने को कहा गया है। इसके अलावा तेहरान आने वाले विमानों को भी डायवर्ट कर दिया गया है। Israel Aistrikes Iran Update

आॅस्ट्रेलिया ने जारी की एडवाइजरी | Israel Aistrikes Iran Update

इजरायल के हमले को देखते हुए ईरान ने अपने सभी एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। इस बीच ईरान-इजरायल के बीच जंग जैसे हालात को देखते हुए आॅस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और अगर अभी निकलना सुरक्षित है तो इजरायल-फिलिस्तीन के इलाकों से अपने नागरिकों को तुरंत निकलने के लिए कहा है।

ईरान ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

अभी तक ईरान के नौ लोकेशन्स को टारगेट करने की खबर है। ईरान के साथ साथ इराक और सीरिया में ईरानी समर्थित सैन्य ठिकानों को भी इजरायल ने बनाया है। हमले के बाद ईरान ने अपने अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। सीरिया और इराक में ईरान के प्रोक्सीज मौजूद हैं और पिछले हमले में इन प्रोक्सीज ने भी ईरान की मदद की थी। अब इजराइल ने इनको बी निशाना बनाया है।

गाजा में इजरायली हवाई हमले में 13 फिलिस्तीनी मारे गए

उत्तरी गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों की एक सभा को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम 13 फिलिस्तीनी मारे गए। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और चिकित्सा सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि गाजा शहर के शेख राडवान में इंटरनेट का उपयोग करने की कोशिश कर रहे फिलिस्तीनियों की एक सभा पर एक ड्रोन के जरिए हमला किया गया। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि कम से कम 13 फिलिस्तीनियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, और कई अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, इजरायली मीडिया ने बताया कि हवाई हमले में हमास पोलित ब्यूरो नेता इस्माइल हनिएह का भतीजा भी मारा गया।

इस बीच, फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी में नुसीरात शरणार्थी शिविर में एक आवासीय चौराहे को ध्वस्त कर दिया, जो लगभग एक सप्ताह से सैन्य अभियान का स्थल रहा है। सूत्रों ने कहा कि इजरायली सेना ने हवाई और गोला बारी तेज कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि11 अप्रैल को, इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ छह महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के एक हिस्से के रूप में मध्य गाजा पट्टी में एक आश्चर्यजनक सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।