Dubai Flood Update - Sach Kahoon Hindi

Dubai Flood Update: यूएई में बाढ़ से सब कुछ तबाह! भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह
अबू धाबी, (एजेंसी)। Dubai Flood Update: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इस सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण दुबई में काम करने वाले फिलीपींस के तीन नागरिकों की मौत हो गयी है। प्रवासी श्रमिक विभाग (डीएमडब्ल्यू) के प्रभारी अधिकारी हंस कैकडैक ने बताया कि दो महिलाओं की कार के अंदर फंस जाने के बाद दम घुटने से मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति की मौत उसके वाहन के सिंकहोल से टकराने के बाद हुई। Dubai Flood Update

उन्होंने बताया कि दुबई और अबू धाबी स्थित उनका कार्यालय फिलीपींस दूतावास और महावाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि दुबई में फिलीपीन्स के 648,929 नागरिक हैं। किसी ने भी स्वदेश वापसी का अनुरोध नहीं किया है। वहींभारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

संयुक्त अरब अमीरात में 75 वर्षों में सबसे अधिक बारिश हुई

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मंगलवार को 75 वर्षों में एक दिन में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। मूसलाधार बारिश के कारण व्यापक बाढ़, यात्रा में व्यवधान और क्षति हुई।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) के अनुसार 1949 में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद 75 वर्षों में यह सबसे अधिक बारिश हुई है। अल ऐन में 24 घंटों के भीतर 254 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो लगभग दो साल की औसत वर्षा के बराबर है। मौसम केन्द्र ने कहा कि यह ‘जलवायु डेटा रिकॉर्ड करने की शुरूआत के बाद से यूएई के जलवायु इतिहास में एक असाधारण घटना थी। Dubai Flood Update

दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने घोषणा की कि कल शाम मौसम की स्थिति में सुधार होने तक आने वाली उड़ानों का मार्ग में परिवर्तन किये गए हैं। हालाकि विमानों के प्रस्थान का परिचालन चालू रहेगा। खराब मौसम को देखते हुए पूरे यूएई में स्कूल बंद कर दिये गये और बुधवार को भी स्कूल बंद रहने की उम्मीद है। दुबई प्रशासन ने भी अपने कर्मचारियों के लिए दूरस्थ कार्य समय को बुधवार तक बढ़ा दिया। यूएई में मूसलाधार बारिश होने से बेहद खराब मौसम के कारण अल ऐन में होने वाला एशियाई चैंपियंस लीग फुटबॉल सेमीफाइनल मैच को रद्द कर दिया है, जो यूएई और सऊदी अरब के बीच होना था। यहां बाढ़ और तूफान से ओमान सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है इसके बाद, यूएई, बहरीन और कतर के कुछ हिस्सों भी प्रभावित हैं, जहां कई लोग फंसे हुये हैं।

यह भी पढ़ें:– Chandrayaan-3 Landing Update: उम्मीदों का रिसर्च: चंद्रयान-3 के लिए वैकल्पिक लैंडिंग साइट में हो सकते है नए प्रयोग