T20 World Cup 2024 - Sach Kahoon Hindi
T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी-20 विश्वकप के लिए टीम की घोषणा की
सिडनी (एजेंसी)। Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अक्टूबर में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप के लिए अलिसा हीली की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर की चोट से उबर रहीं डार्सी ब्राउन को भी शामिल किया गया है। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ जब विश्वकप टीम में अनुभवी स्पिनर जेस जॉनासन को जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा टीम में ग्रेस हैरिस और सोफी मोलिन्यू भी हैं। उन्होंने चोट से जल्द वापसी करने के लिए इंग्लैंड में हुए हंड्रेड टूनार्मेंट में हिस्सा नहीं लिया था। ब्राउन के साथ विश्वकप टीम में टाएला व्लेमिंक हैं। फीबी लीचफील्ड के लिए यह उनका पहला टी-20 विश्व कप होगा। T20 World Cup 2024
यह टीम टीम अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैच भी खेलेगी। हालांकि इस टीम में आॅलराउंडर हेदर ग्रैम भी शामिल हैं, जो कि विश्वकप टीम का हिस्सा नहीं है। महिला टी-20 विश्व कप के लिए आॅस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है:- अलिसा हीली (कप्तान/ विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, तालिया मैकग्रा, सोफी मोलिन्यू, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगान शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम और टाएला व्लेमिंक। T20 World Cup 2024
यह भी पढ़ें:– जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने की 15 उम्मीदवारों की घोषणा
Team India:  T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी, आखिरी ओवर में जब सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का कैच पकड़ा तो वह बड़े विवाद का कारण बन गया था, हालांकि भारत चैंपियन बन चुका था लेकिन अगले ही दिन एक वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि कैच लेते वक्त सूर्यकुमार का बायां पैर बाउंड्री को छू रहा था, सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हुई, जिसे लेकर लोग 2 गुटों में बंट गए थे, अब दक्षिण अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने इस मामले पर बहुत बड़ा बयान दिया हैं।
एक मीडिया इंटरव्यू में केशव महाराज ने कहा कि उन्हें वर्तमान स्थिति पर ध्यान रहना चाहिए और फैसले को बदला नहीं जा सकता हैं, उन्होंने कहा कि हार का दुख तो उन्हें भी बहुत हैं, लेकिन जो भी फैसला लिया गया या नहीं लिया गया, उसे अब बदला नहीं जा सकता, नकारात्मक चीजों पर चर्चा करने से कभी भी किसी का फायदा नहीं हुआ हैं, एक समय आएगा जब हम कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे, हम एक समय पर ऐसा जरूर करेंगे, जो हो चुका हैं, उसे हमें भुलाकर आगे बढना होगा।
Jamun Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर, बीमारियों से रखे दूर ये फल
आखिरी ओवर का लेखा-जोखा | Team India
भारत ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 176 रन लगाए थे, लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन बनाते थे, हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए और उनकी पहली गेंद फुट-टॉस रही, इस कारण डेविड मिलर ने बड़ा शॉट खेलने के लिए बल्ला घुमाया और ऐसा लग रहा था जैसे गेंद बाउंड्री के पार चली जाएगी, मगर सूर्यकुमार यादव ने शानदार एथलेटिक क्षमता दिखाते हुए शानदार अंदाज में कैच पकड़ा, हालांकि दूसरी ही गेंद पर कैगिसो रबाडा ने चौका लगाया, लेकिन टीम को 7 रन की हार से नहीं बचा पाए।
ICC T20 World Cup 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा टी20 विश्व कप 2024 में भारत का पक्ष लेने के दावों को नकारते हुए, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान सलमान बट ने कहा कि बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम अपनी हार को पचा नहीं पा रही है और इसके लिए खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहरा रही है। बट ने यह भी कहा कि आरोप केवल इसलिए हैं क्योंकि पाकिस्तान को भारत की जीत पच नहीं रही है। Salman Butt
कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद टी20 विश्व चैंपियन ट्रॉफी जीती।
यूट्यूब के एक शो क्रिकेट बैठक पर एक बहस के दौरान बोलते हुए बट ने कहा, “हम लोग इस बारे में बहुत बात कर रहे हैं कि ICC ने भारत का पक्ष कैसे लिया, उन्होंने गुयाना में अपना खेल कैसे निर्धारित किया। उन्होंने अब वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में कहा, अगर हमने 42 गेंदों में 42 रन बनाए होते और हमारे पास 8 विकेट बचे होते तो वे मैच हमारे होते।” “चूंकि वो भारत है, इसलिए हमें इस मामले पर कुछ बोलने की ज़रूरत नहीं है,” रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया की उनके “विधिवत दृष्टिकोण” के लिए प्रशंसा करते हुए, उन्होंने कहा कि टीम की सफलता के पीछे यही “विधिवत दृष्टिकोण” है। Salman Butt
39 वर्षीय सलमान बट ने पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट मैच और 78 वनडे मैच खेले हैं, उन्होंने कहा, “अगर हम पेशेवर रूप से और योग्यता के आधार पर बात करें, तो भारतीय टीम ने बेहतर क्रिकेट खेला है, उनके क्रिकेट के रास्ते बिल्कुल स्पष्ट हैं।” भारत और पाकिस्तानी क्रिकेट टीमों के बीच एक शानदार तुलना करते हुए, बट ने कहा कि उनकी घरेलू टीम के पास कोई योजना नहीं है, जबकि भारत ने अपनी भूमिका स्पष्टता, नेतृत्व, कोचिंग, बेंच स्ट्रेंथ बनाने के तरीके के साथ, सभी युवाओं और एक युवा कप्तान के साथ जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए अपनी टीम की घोषणा की है।
बट ने कहा, “हम जो भी करते हैं वह अप्रासंगिक है। और फिर, हमें भारत की जीत पसंद नहीं है। यह सही मानसिकता नहीं दिखाता है।” ग्रुप चरणों से पाकिस्तान के बाहर होने की पूर्व खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की है। यूएसए और भारत से हार के बाद, बाबर आज़म की अगुवाई वाली टीम ने चार मैचों में से दो में जीत हासिल की। Salman Butt
Google Doodle Today : गूगल डूडल आज फ्रांस संसदीय चुनाव 2024 को समर्पित!
T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप के वो 5 रोमांचक क्षण, जब स्टेडियम में पसर गया था सन्नाटा!
T20 World Cup 2024 Final: खेल डेस्क। आखिरकार 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने एक नया इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि इस मैच की शुरूआत खराब रही और भारत ने अपनी पकड़ खो दी थी। लेकिन विराट कोहली के दमदार प्रदर्शन और गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने दूसरी बार ट्रॉफी जीतने कामयाबी हासिल की। यहां पर आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के वे शीर्ष रोमांचक क्षण बताए जा रहे हैं जब मैच का लुत्फ उठा रहे दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों के दिलों में धक-धक हुई, कि मैच तो अब गया और अब गया। जानें वो रोमांचक क्षण:- T20 World Cup 2024
सबसे पहले विराट कोहली और अक्षर पटेल की जबरदस्त साझेदारी
वर्ल्ड कप फाइनल की पहली 7 पारियों में सिर्फ 75 रन बनाने के बाद, विराट ने सबसे महत्वपूर्ण समय पर एक महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए 59 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 विजयी रन बनाए। उन्होंने ये रन 128.81 के स्ट्राइक रेट से बनाए। इस टी20 वर्ल्ड कप में विराट ने 8 पारियों में 18.87 की औसत और 112.68 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।
दूसरा क्षण: भारत ने 5 ओवर में ही 3 विकेट गंवाना
भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विपक्षी टीम ने भारत के इस फैसले को पहले तो गलत साबित कर दिया और 34/3 पर समेटने में कोई समय नहीं लगाया, इससे बाकी टीम और भारतीय क्रिकेट के फैन तनाव में आ गए। लेकिन फिर विराट (76) और अक्षर पटेल (31 गेंदों में 47 रन, एक चौका और 4 छक्के) के बीच 72 रनों की जवाबी साझेदारी ने भारत की स्थिति को दुरुस्त कर दिया।
तीसरा क्षण: सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच
सूर्यकुमार यादव का ऐसा जबरदस्त मिलियन-डॉलर का कैच सालों-साल याद रखा जाएगा। हार्दिक पांड्या की गेंद पर उनके सनसनीखेज कैच ने डेविड मिलर को आउट करने में कामयाबी हासिल की।
चौथा क्षण: विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन
विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ का खिताब जीता। 2024 का यह टी20 टूर्नामेंट हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के अंतिम मैच ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 टूनार्मेंट में करियर का अंत भी कर दिया।
पांचवां क्षण: हेनरिक क्लासेन का अर्धशतक | T20 World Cup 2024
इस पूरे टी20 विश्व कप 2024 में भारत का दबदबा बना रहा, लेकिन दक्षिण अफ्रÞीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मैच को दक्षिण अफ्रÞीका के पक्ष में लाने का जीतोड़ प्रयास किया। क्लासेन की 27 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से वर्ल्ड कप की इस ट्रॉफी को भारत के मुंह से छीनने के लिए 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसने दर्शक दीर्घा में सन्नाटा सा ला दिया था। T20 World Cup 2024
ICC T20 World Cup 2024 :रोहित शर्मा के संन्यास पर राहुल द्रविड़ ने कही ये बड़ी बात!
नई दिल्ली। Ravindra Jadeja: भारत को दूसरा टी-20 विश्वकप खिताब दिलाने वाले टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने रन मशीन विराट कोहली के टी-20 को अलविदा कहने के बाद कुछ देर बाद अपने संन्‍यास की घोषणा की। वहीं रविवार को भारतीय टीम के टी-20 विश्वकप में जीत दर्ज करने के बाद, फैंस के लिए लगातार एक के बाद एक दिल टूटने वाली खबरें आ रही हैं। कैप्टन रोहित शर्मा, किंग कोहली के बाद अब जड्डू रवींद्र जडेजा ने भी इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रवींद्र जडेजा ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
गौरतलब हैं कि जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 फरवरी 2009 को डेब्यू किया था। उन्होंने पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। डेब्यू टी20 में जडेजा ने 4 ओवर में 29 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था। जबकि बल्ले से 7 गेंदों पर 5 रन बनाए थे। जडेजा ने आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेला। इस मुकाबले में जडेजा ने बल्ले से 2 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में भी 12 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके। यानी उनका डेब्यू और आखिरी मैच लगभग एकजैसा ही रहा है।
यह मेरा भी आखिरी टी-20 मैच: रोहित शर्मा
विश्वकप फाइनल जीतने के बाद पत्रकारों से बातचीत मे रोहित ने कहा, ‘यह मेरा भी आखिरी टी-20 मैच था। इस प्रारूप को अलविदा कहने का इससे बेहतर लम्‍हा नहीं है। मैंने हर लम्‍हे का आनंद लिया है। मेरे करियर की शुरूआत ही इस प्रारूप के साथ हुई थी। मैं बस इस कप को जीतना चाहता था। उन्होंने कहा, ‘मैं सच में इस कप को जीतना चाहता था। इसको शब्‍दों में बयां करना मुश्किल है। यह मेरे लिए बहुत भावुक पल है। मैं अपने करियर में सच में इस खिताब को चाहता था। मैं खुश हूं कि हम लाइन को पार कर पाए हैं। Ravindra Jadeja
रोहित ने अपने टी-20 करियर में 159 मैचों में सबसे अधिक पांच शतक, 32 अर्धशतक के साथ 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए हैं और 140.89 के स्‍ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए। उन्होंने उन्होंने अपने करियर में दो आईसीसी टूनार्मेंट जीते। इससे पहले वह 2007 टी-20 विश्‍वकप जीतने वाली टीम का हिस्‍सा थे और उन्होंने इस बार बतौर कप्‍तान यह खिताब जीता है।
इससे कुछ देर पहले विराट कोहली ने भी पत्रकारा वार्ता के दौरान टी-20 से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा यह उनका आखिरी टी-20 विश्वकप था। भारत ने शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी टी-20 विश्वकप के रोमांचक फाइनल में सात रन से हरा दिया। कोहली ने इस अहम मुकाबले में 76 रन का योगदान दिया जो आखिर में टीम की जीत का कारक बना। विश्वकप की जीत के बाद भावुक विराट ने कहा ‘ यह मेरा आखिरी टी-20 विश्वकप था। मै इससे पहले छह टी-20 विश्वकप में खेल चुका हूं। अब वक्त आ गया है जब नयी प्रतिभाओं को मौका मिले। मैने खेल का भरपूर आनंद लिया और यह लम्हा मेरी जिंदगी के लिये यादगार रहेगा।
उन्होने कहा, ‘इस जीत के लिये टीम का हर सदस्य बराबर का हकदार है। सभी ने बेहतरीन खेल दिखाया जिसके चलते भारत यह विश्वकप अपने नाम कर सका। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे के गले लग कर रो पड़े। हार्दिक पांड्या,सूर्य कुमार यादव,ऋषभ पंत समेत हर भारतीय खिलाड़ी की नम थी मगर यह खुशी के आंसू थे। कमेंटरी बाक्स में भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान भी फूट फूट कर रोये। उन्होने कहा कि रोहित की टीम ने आज कमाल कर दिया। वह इस टीम के शुक्रगुजार हमेशा रहेंगे जिन्होने उनका सपना साकार कर दिया।
यह भी पढ़ें:– T20 World Cup 2024 Final: क्रिकेट का रोमांच, अनोखे क्षण और भारत वर्ल्ड चैंपियन
T20 World Cup 2024 Final: क्रिकेट का रोमांच, अनोखे क्षण और भारत वर्ल्ड चैंपियन
T20 World Cup 2024: आईसीसी ने 20-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में की थी। तब रोमांचक क्षण में फाइनल मुकाबले की पिच पर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। इस रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। आखिर 17 साल बाद फिर वही क्षण आया और भारत चैंपियन बना। साउथ अफ्रीका को हराकर एक बार फिर 20-20 क्रिकेट वर्ल्ड कपका विश्व विजेता बना। आईसीसी के मुख्य वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विभिन्न प्लेटफार्म पर ट्रोल हो रहे थे। T20 World Cup 2024
तब भारतवासियों को भी मायूसी मिली थी। इसका जवाब भारत ने जहां बल्ले से दिया वहीं बोलिंग व फील्डिंग से भी 140 करोड़ भारतवासियों का दिल जीता। लेकिन खेल कोई भी हो जितना एक ही है। हार जीत कोई मायने नहीं रखती। पर खेल सकारात्मक से खेला जाना चाहिए। भारत की इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में कुछ ऐसी ही मैनेजमेंट दिखाई दी। टीम के गुरुदेव राहुल द्रविड़ का भी वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। हालांकि भारत की बैटिंग के बाद साउथ अफ्रीका को 177 रन का लक्ष्य दिया गया। मैच के बीच में एक बार ऐसा भी दौर आया, जब भारत के हाथ से वर्ल्ड कप फिसलता नजर आ रहा था। T20 World Cup 2024
खिलाड़ियों के साथ-साथ देशवासियों के भी चेहरे मायूस थे। पर बुम-बुम बुमराह की तेज रफ्तार व हार्दिक पांड्या के धार और सूर्या के चमत्कार से एक बार फिर 20-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का वर्ल्ड चैंपियन बन गया। भारत के क्रिकेटरों ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि हम पहले भी दमदार थे और अब भी दमदार हैं। लेकिन यह क्रिकेट है। इसमें कुछ भी हो सकता है। किसी भी पल खेल का पैसा पलट सकता है। पहली पारी के बाद जब भारत बॉलिंग कर रहा था। उस वक्त पासा पलट गया था,लेकिन खिलाड़ियों की मेहनत व किस्मत से वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर भारत का कब्जा हुआ। जो दबदबा क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत में था,वह तब दबदबा कायम रहा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा व बल्लेबाज विराट कोहली 16 नवंबर के मुख्य क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच में वर्ल्ड कप न जीत पाने पर आंसू बहा रहे थे।
आंसू तब भी थे, आंसू 20-20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने के बाद भी। इन्हीं दोनों खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे। पर तब आंसू दुख के थे, अब आंसू खुशी के थे। साउथ अफ्रीका हो या भारत दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैच को बड़े ही रोमांचक ढंग से खेला। खेल चाहे कोई भी हो जीत सभी चाहते हैं। यहां भी दोनों टीम जीत की चाहवान थी। वर्ल्ड कप की इस् चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कौन नहीं करना चाहता? लेकिन ट्रॉफी मिलती उसे है,जिसे जीत हासिल होती है। पल-पल बदलते रोमांचक मैच के दौरान भारत ने अपनी बेहतरीन रणनीति दिखाते हुए 2007 की तरह इस बार भी 20-20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा किया व दुनिया को अपनी बादशाहत दिखाई खेल। चाहे कोई भी हो,फाइनल मुकाबले में हर कोई खिलाड़ी दबाव में होता है। क्योंकि मैच जीतना होता है,ऐसा ही दबाव साउथ अफ्रीका ब भारत की टीमों पर दिखाई दिया। कुलदीप ने बड़े ही बेहतरीन अंदाज में कैच लपककर साउथ अफ्रीका की उम्मीद पर पानी फेर दिया।
अब जीत भारत को मिल गई है। वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला जीतने का सबसे ज्यादा फायदा यह होगा कि क्रिकेट टीम का मनोबल एक बार फिर बढ़ेगा। देशवासियों की उम्मीद इन खिलाड़ियों से अब पहले से दोगुनी होगी। दुनिया के किसी भी खेल में खिलाड़ियों पर अक्सर दबाव होता है। इस दबाव से भारत जबरदस्त तरीके से उभरा। इस मैच को देखते हुए ऐसा लगा जैसे 19 नवंबर,2023 को संपन्न हुए वर्ल्ड कप फाइनल का बदला भारत ने ले लिया हो। हालांकि यह फाइनल ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं था। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुका था। लेकिन इस बार मुकाबला साउथ अफ्रीका से था। साउथ अफ्रीका की टीम की कोई भी रणनीति काम नहीं आई। इस टीम का भी पूरे विश्व में डंका बजता है। पर भारत के खिलाड़ी किसी भी सूरत में कमजोर नहीं है।
जीत-हार का सिलसिला चलता रहता है। देशवासियों को भी खिलाड़ियों के दर्द व हौसले को समझना चाहिए, क्योंकि वह देश के लिए खेलते हैं। हर किसी टीम का कप्तान यह चाहता है कि उसकी कप्तानी में वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्राफी पर उसके नेतृत्व में कब्जा हो। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 19 नवंबर के वन डे वर्ल्ड कप फाइनल में बेशक किसी भी प्रकार की चूक कर गए। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसी गलती कोई भी नहीं दोहराई,जो गलती19 नवंबर के फाइनल मुकाबले में की गई थी। 20-20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर यदि एक नजर डाली जाए तो इसकी शुरुआत आईसीसी ने 2007 में की थी। तब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। उनकी कप्तानी में 20-20 वर्ल्ड कप भारत ने जीता था। वर्ल्ड कप की दूसरी ट्रॉफी पाकिस्तान में श्रीलंका को हराते हुए जीती थीं। इसी प्रकार तीसरे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था। T20 World Cup 2024
उसके बाद 2012 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 36 रनों से हराया। 2014 में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया।2016 वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। फिर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया। 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। अब 2024 में 17 साल बाद भारत फिर से चैंपियन बन गया। प्रत्येक फाइनल मुकाबले में कुछ अनोखे क्षण और नाटकीय क्षण रहे,जो 20-20 क्रिकेट के रोमांच को दर्शाती हैं। हालांकि इस बार संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी 20-20 वर्ल्ड कप में भाग लिया। इससे पहले अमेरिका ने कभी भी क्रिकेट में अपना भाग्य नहीं आजमाया था। पर अमेरिका की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही,पर प्रयास अच्छे थे। कुछ भी हो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से चुनी गई भारत के टीम ने उम्मीद के अनुरूप खेल,खेला और भारत वासियों का दिल जीता।                                                                   डॉ.संदीप सिंहमार। (वरिष्ठ लेखक एवं स्वतंत्र टिप्पणीकार)
यह भी पढ़ें:– मानसून सिर पर, ड्रेनो की सफाई का कार्य 70 से 75 प्रतिशत हुआ
Prime Minister Narendra Modi : टी20 विश्व कप जीत के बाद पहली बार पीएम मोदी ने इन खिलाडियों को किया फोन और कह दी ये बात!
Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ICC टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) का विजेता बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और अनुभवी बल्लेबाज के टी20 करियर की भी सराहना की। Narendra Modi
प्रधानमंत्री ने टी20 विश्व कप फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी प्रशंसा की। गौरतलब है कि विराट और रोहित दोनों ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने मैच के आखिरी ओवर में किफायती गेंदबाजी करने के लिए हार्दिक पांड्या की भी प्रशंसा की, जबकि मैच के आखिरी ओवर में डेविड मिलर का अहम कैच लेने के लिए सूर्यकुमार यादव की फील्डिंग कौशल की भी प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी धन्यवाद दिया। भारत के मुख्य कोच के रूप में द्रविड़ का कार्यकाल 2024 टी20 विश्व कप के समापन के साथ समाप्त हो गया और अब BCCI  को उनकी जगह लेने के लिए एक नया कोच ढूंढना होगा। Narendra Modi
यह फोन पीएम मोदी द्वारा अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद आया। संदेश में, पीएम मोदी ने न केवल विश्व कप जीतने के लिए बल्कि देशवासियों के दिलों को जीतने के लिए 1.4 करोड़ भारतीयों की ओर से मेन इन ब्लू को धन्यवाद दिया था।
उन्होंने कहा, “इस शानदार जीत के लिए पूरे देश की ओर से टीम इंडिया को बधाई। आज आपके शानदार प्रदर्शन पर 1.40 करोड़ भारतीय गर्व महसूस कर रहे हैं। आप सभी ने विश्व कप जीता, लेकिन भारत के सभी गांवों, गलियों और समुदायों में आपने हमारे देशवासियों का दिल जीत लिया।”
“यह जीत एक बहुत ही खास वजह से याद की जाएगी। इतनी सारी टीमें थीं, फिर भी भारत अपराजित रहा। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने खेल के महान खिलाड़ियों द्वारा फेंकी गई हर गेंद को खेला और जीतते रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस अपराजित रन ने आपका मनोबल बढ़ाया और टूर्नामेंट को मनोरंजक बनाए रखा। मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई।” Narendra Modi
T20 World Cup 2024 : विराट के साथ ही रोहित शर्मा ने भी कर दी ये बड़ी घोषणा कहा, ‘इससे ​​बेहतर स…
खेल डेस्क। शनिवार को अपनी टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जिताने के बाद विराट कोहली ने संन्यास की घोषणा कर दी, उनके साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए फाइनल मैच के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले रोहित ने कहा, करियर का इससे शानदार अंत नहीं हो सकता। Rohit Sharma
टी20 विश्व कप जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले की पुष्टि करते हुए रोहित ने कहा, “यह मेरा आखिरी (टी20) मैच भी था… इस प्रारूप को अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैंने इसके हर पल का लुत्फ उठाया है। मैंने अपने भारतीय करियर की शुरुआत इसी प्रारूप में खेलते हुए की थी। मैं यही चाहता था, मैं कप जीतना चाहता था।”
“मैं इसे बहुत चाहता था। शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। यह मेरे लिए बहुत भावुक पल था। मैं अपने जीवन में इस खिताब के लिए बहुत बेताब था। भारतीय कप्तान ने कहा, “मुझे खुशी है कि हमने आखिरकार ये करके दिखा दिया।”
रोहित शर्मा का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड | Rohit Sharma
रोहित का टी20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड उनकी क्लास को बयां करता है, भारतीय कप्तान इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। खेले गए 159 टी20 मैचों में, रोहित ने 32 की औसत और लगभग 141 की स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए। टी20 विश्व कप 2024 के दौरान, रोहित शर्मा 156.70 की शानदार स्ट्राइक रेट और 36.71 की औसत से 257 रन बनाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
रोहित शर्मा ने अपने संन्यास की घोषणा करने के लिए मैच के बाद की प्रस्तुति तक इंतजार किया, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार विराट कोहली ने शनिवार को प्लेयर ऑफ द मैच की प्रस्तुति के दौरान प्रारूप को बड़ी विदाई देने का फैसला किया। कोहली ने कहा कि यह एक “खुला रहस्य” है कि वह विश्व कप के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे और अगर ऐसा होता तो भी वह ऐसा कर लेते। भारत ने टी20 विश्व कप नहीं जीता था। Rohit Sharma
IND vs SA T20 World Cup : वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने कर दे ये बड़ी घोषणा! कहा, अब समय अगली…
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत बना 17 साल बाद टी20 विश्व चैंपियन
रोमांचक फाइनल में अफ्रीका को 7 रन से हराया | IND vs SA
भारत ने जीती हारी बाजी, तेज गेंदबाजों ने पलटा मैच
कोहली की अर्धशतकीय पारी
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में आज आधी रात को दिवाली मनाई जा रही है. 17 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी ने जो सपना देखा था, उसे रोहित शर्मा की सेना ने पूरा कर दिखाया. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेला गया. इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की 72 रन की पारी और अक्षर पटेल के साथ उनकी जबरदस्त साझेदारी की मदद से 20 ओवर में 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्टजे और केशव महाराज ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिए। मार्को जानसन और कैगिसो रबाडा को 1-1 विकेट मिला। (IND vs SA)
यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Custody: विशेष अदालत ने केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत भेजा
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और टीम ने दूसरे ही ओवर में ओपनर बल्लेबाज रेजा हेंड्रिक्स का विकेट खो दिया, बाद में कप्तान एडेन मार्कराम कुछ और नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने रन बन गया बाद में चौथे विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और डी कॉक के बीच बड़ी साझेदारी हुई. स्टब्स को अक्षर पटेल ने आउट किया, फिर क्लासेन और डी कॉक ने तूफानी बल्लेबाजी की और अफ्रीका को मैच में वापस ला दिया. एक समय अफ्रीका को 36 गेंदों में 34 रनों की जरूरत थी। (IND vs SA)
An ICON of the game bows out from T20I cricket ?
More ⬇️https://t.co/sdmSPX1Dxz
— ICC (@ICC) June 29, 2024
लेकिन गेंदबाजी करने आए हार्दिक पंड्या ने मैच का नक्शा पलट दिया. बाद में, जसप्रित बुमरा का जादू सबसे अच्छा था और बुमरा ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट लिए। बाद में हार्दिक पंड्या ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए और मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया. आखिरी ओवर में अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम हार्दिक से आगे नहीं निकल पाई और 7 रनों से मैच हार गई. इसके साथ ही अफ्रीका का पहली बार विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया और भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता. इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। (IND vs SA)
The wait of 17 years comes to an end ??
India win their second #T20WorldCup trophy ? pic.twitter.com/wz36sxYAhw
— ICC (@ICC) June 29, 2024
IND vs SA T20 World Cup : वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने कर दी ये बड़ी घोषणा! कहा, अब समय अगली पीढ़ी का’
IND vs SA T20 World Cup Final : खेल डेस्क| भारत द्वारा दूसरा T20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार को T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। कोहली ने कहा, “यह मेरा आखिरी T20 विश्व कप है। यह मेरा आखिरी T20 विश्व कप था, हम जो हासिल करना चाहते थे, वो हमने हासिल कर लिया है। मेरी यह संन्यास की घोषणा कुछ समय से एक खुला रहस्य रहा है और अब अगली पीढ़ी के लिए इसे संभालने का समय आ गया है।” Virat Kohli
शनिवार को केंसिंग्टन ओवल में भारत ने टी-20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया । 2007 के चैंपियन भारत ने सूखी सतह पर बल्लेबाजी करते हुए शीर्ष क्रम की विफलता को मात देते हुए 176-7 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। विराट कोहली (76) ने इस विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक लगाया और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेलकर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। IND vs SA
एनरिक नॉर्टजे और केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए दो-दो विकेट लिए। प्रोटियाज का शीर्ष क्रम भी ध्वस्त हो गया, लेकिन क्विंटन डी कॉक (39) और ट्रिस्टन स्टब्स (31) ने टीम को फिर से पटरी पर ला दिया। हेनरिक क्लासेन (52) ने इसके बाद शानदार अंदाज में जवाबी हमला किया, लेकिन भारत की शानदार डेथ ओवरों की गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका को 169-8 पर रोक दिया। Virat Kohli
Earthquake : 80 से ज़्यादा भूकंप से धरती पर आया भूचाल! इससे पहले 14 लोगों की ले ली थी जान!
India vs England: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल के चक्कर में पिता ने बेटी के लिए 70 लाख प्रति वर्ष आय वाला दूल्हा भी छोड़ा!
India vs England: नई दिल्ली (एजेंसी)। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी एक पोस्ट में साझा किया कि उसके चचेरे भाई के लिए एक तरफ तो भारत और इंग्लैंड का टी20 विश्व कप 2024 का सेमीफाइनल मैच था तो वहीं दूसरी ओर उसकी बेटी के लिए दूल्हे का चयन करना था। इस दौरान उसने भारतीय क्रिकेट टीम के मैच को प्राथमिकता दी और उसके लिए 70 प्रति वर्ष कमाने वाले दूल्हे के चयन को भी छोड़ दिया। इस पर लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बहुत सी मजेदार प्रतिक्रियाएँ दी हैं। Social Media News
राहुल नाम के चचेरे भाई ने Shaadi.com पर एक निजी चैट में अपना परिचय दिया। ‘‘नमस्ते, मैं राहुल हूँ, बैंगलोर से सॉफ़्टवेयर इंजीनियर। Shaadi.com पर आपकी बेटी की प्रोफाइल देखी। वर्तमान में 70 लाख प्रति वर्ष ले रहा हूँ और मुझे लगता है कि मैं आपकी बेटी के लिए बहुत अनुकूल रहूंगा।
वहीं दूसरी ओर बेटी के पिता ने कहा, ‘‘नमस्ते, धन्यवाद! मैं प्रियंका का पिता हूँ। मैच के बाद बात करते हैं।’’ संभावित दूल्हे का मोटा वेतन पैकेज भी पिता के लिए इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के प्रति प्रेम को कम नहीं कर सका।
इस पर नेटिजन्स ने इस पोस्ट पर अपनी उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनमें से एक ने कहा, ‘‘स्वीकृति या अस्वीकृति मैच के परिणाम पर निर्भर करेगी।’’ दूसरे ने लिखा, ‘‘क्रिकेट या 70 लाख प्रति वर्ष कमाने वाला दामाद।’’ एक अन्य ने लिखा, ‘‘बेटी का ब्याह तो कल भी हो जाएगा, सेमीफाइनल तो आज ही होगा’’, जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘‘अंकल की प्राथमिकताएँ स्पष्ट थीं।’’ Social Media News
My cousin was looking for rishta on https://t.co/BMuHYGCkZu during the match and this happened ? pic.twitter.com/l7IwmXUKDO
— Naina (@Naina_2728) June 28, 2024
दूसरे की तरफ से जवाब आया, ‘‘बेटी का रिश्ता जुड़ने से पहले इंग्लैंड की साझेदारी टूटते देखना ज्यादा जरूरी है अंकल के लिए।’’
टी20 विश्व कप 2024 | Social Media News
मैच देखने के बाद ऐसा लगा कि पिता की प्राथमिकताएँ सही थीं। आखिरकार, उन्होंने 27 जून को टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड को 68 रनों से हराते हुए देखा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत 29 जून को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। यह मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। अब देखना यह होगा कि क्या भारत और दक्षिण अफ्रीका जोकि दोनों ही टूनार्मेंट में अब तक अपराजित रहे हैं। इस साल का विश्व कप विजेता कौन बनेगा। अपराजित रहकर कौन खिताब जीतने वाली टीम बनकर इतिहास रचेगी।
Delhi Rain: मानसून की दस्तक: भारी बारिश से दिल्ली हुई पानी-पानी! आईएमडी ने किया ये बड़ा ऐलान!
T20 World Cup 2024: बड़े बेआबरू होकर हम तेरे कूचे से निकले! भारत ने इंग्लैंड को उसके देश किया रवाना!
T20 World Cup 2024 खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को बुरी तरह हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। शुरूआत में बारिश के कारण भारत को काफी परेशानी हुई, लेकिन बाद में मैदान सूख गया और दोनों टीमों के बीच मैच हुआ। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह फैसला भारत ने गलत साबित कर दिया और भारतीय टीम ने 20 ओवर में 171 रन बनाए। India vs England
भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा अर्धशतक वाली पारी खेली, उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 47 रन बनाए, उप कप्तान हार्दिक पंड्या ने 23 रनों की तेज पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जोफरा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा। चौथा ओवर लेकर आए अक्षर पटेल ने मैच पलट दिया।
कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए | India vs England
अक्षर ने पहली ही गेंद पर कप्तान जोस बटलर का बड़ा विकेट लिया। बाद में अगले ही ओवर में जसप्रित बुमरा ने फिलिप सॉल्ट को बोल्ड कर बड़ा विकेट चटकाया। बाद में इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई और लगातार विकेट खोती रही। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को तोड़ दिया। इंग्लिश टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 103 रन बनाकर आॅलआउट हो गई और भारतीय टीम ने यह मैच 68 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। भारतीय टीम 10 साल बाद किसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है।
अब भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अक्षर पटेल को ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। इससे पहले टीम 2014 में फाइनल में पहुंची थी। India vs England
Pension News: पेंशन पाने वालों के लिए खुशखबरी, सीएम ने बढ़ी हुई पेंशन भेजी सीधे पेंशनर्स के खातों में…