Food Poisoning - Sach Kahoon Hindi

विषाक्त भोजन खाने से लगभग 50 से अधिक छात्र बीमार!
पुणे। जिले की खेड़ तहसील में एक कोचिंग सेंटर के 50 से अधिक छात्रों के संदिग्ध अवस्था में विषाक्त भोजन खाने से अस्पताल में भर्ती होने का समाचार सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है और प्राथमिक जांच और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। घटना के संबंध में पुणे ग्रामीण के खेड़ पुलिस स्टेशन, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजकुमार केंद्रे ने कहा कि कोचिंग सेंटर जेईई और एनईईटी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करता है और 500 से अधिक छात्रों को कोचिंग देता है। Pune News

बीती देर रात खाना खाने के बाद, कुछ छात्रों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने के बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर कुछ प्राथमिक जांचें की गई और उपचार के बाद छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने यह भी कहा कि विषाक्त भोजन खाने के कारणों का पता लगाने को जांच चल रही है, साथ ही भोजन के नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।

लगभग 600 लोगों के विषाक्त भोजन खाने से तबीयत बिगड़ने का समाचार

रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले भी 14 अप्रैल को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में फूड पॉइजनिंग के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 75 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इस संबंध में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया था कि यह घटना एक काली मंदिर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव की पूर्व संध्या पर एक धार्मिक समारोह के दौरान 400 से अधिक लोगों के ‘प्रसाद’ खाने के बाद हुई।

पिछले महीने इसी प्रकार की ही एक अन्य घटना में, उत्तरी महाराष्ट्र के धुले शहर में भी सौ से अधिक प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को संदिग्ध अवस्था में विषाक्त भोजन खाने का सामना करना पड़ा था। लेकिन ये सभी खतरे से बाहर बताए गए थे। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले 633 छात्रों में से, लगभग 110 ने विषाक्त भोजन के लक्षणों की शिकायत की। अब तक की ताजा घटनाओं में लगभग 600 लोगों के विषाक्त भोजन खाने से तबीयत बिगड़ने का समाचार है। Pune News

कुछ इस तरह से मनाया हिमाचल की साध-संगत ने MSG भंडारा!