PBKS vs GT - Sach Kahoon Hindi

PBKS vs GT: इस खिलाड़ी की बदौलत पंजाब ने गुजरात टाइटंस को दी शिकस्त
PBKS vs GT:  मुल्लांपुर। अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेल रहे कूपर कोनोली (नाबाद 72 ) के शानदार अर्धशतक से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को मंगलवार को तीन विकेट से हराकर लगातार छठे साल जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ की। पंजाब ने गुजरात को 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन पर रोकने के बाद 191 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर जीत हासिल की। कोनोली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। कोनोली ने विजयी चौका मारा। पंजाब किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। प्रियांश आर्य ने एक छक्का लगाकर शुरूआत की, लेकिन कैगिसो रबाडा ने उन्हें एक तेज शॉर्ट बॉल पर आउट कर दिया।

कूपर कोनोली प्रभसिमरन सिंह के साथ आए और दोनों ने जबरदस्त बैटिंग की। इसकी शुरूआत रबाडा के खिलाफ एक अटैक से हुई, जहाँ उन्होंने एक ओवर में तीन छक्के मारे और रेगुलर इंटरवल पर बाउंड्री लगती रहीं। राशिद ने प्रभसिमरन के आउट होने पर 76 रन की पार्टनरशिप खत्म की। इस बीच, आईपीएल में डेब्यू कर रहे आॅस्ट्रेलिया के कोनोली ने रन बनाए। उनके कुछ छक्के आसान लग रहे थे। श्रेयस अय्यर ने अशोक की गेंद पर कुछ छक्के मारे और होस्ट टीम के लिए रन-चेज आसान लग रहा था। लेकिन पहली इनिंग की तरह, इसमें भी कुछ रुकावट आई। 13वें ओवर में आए प्रसिद्ध ने अपनी पहली ही बॉल पर श्रेयस को आउट कर दिया और पंजाब अचानक 110/2 से 118/6 पर आ गया, क्योंकि वढेरा, शशांक और स्टोइनिस सस्ते में आउट हो गए। कोनोली ने 34 गेंदों में एक चौका लगाकर फिफ्टी बनाई और रबाडा की गेंद पर छक्का लगाकर पंजाब कैंप का माहौल शांत किया। यानसन ने भी छक्का मारा लेकिन उसके बाद वह संघर्ष करते दिखे और आखिर में अशोक ने उन्हें आउट कर दिया। आखिरी दो ओवर में 16 रन चाहिए थे और सिर्फ 3 विकेट बाकी थे, मैच रोमांचक मोड़ पर था। लेकिन प्रसिद्ध के आखिरी से पहले वाले ओवर में 14 रन बने, जिसमें बार्टलेट का चौका और कोनोली का छक्का शामिल था। और फिर इस युवा आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने, जिसने शानदार बल्लेबाजी की, विजयी रन बनाए।

IPL 2024 : साई किशोर की लय पकड़ती गेंदबाजी को विपक्षी टीम देखती ही रह गई, टाइटंस शीर्ष हाफ में पहुंचा
IPL 2024 PBKS vs GT: नई दिल्ली। रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की अच्छी शुरूआत के बावजूद टीम टाइटंस से हार गई। टीम की ओर से कप्तान सैम कुरेन और प्रभसिमरन सिंह ने 52 रनों की शुरूआती साझेदारी की। लेकिन उसके बाद पंजाब टीम की पारी के पहिए थम से गए क्योंकि गुजरात टाइटंस के स्पिनर गेंदबाजों ने पंजाब के रनों पर अंकुश लगा दिया। नूर अहमद और राशिद खान की अफगानी जोड़ी ने पावरप्ले के बाद सबसे पहले उन्हें पटरी से उतारा जिसके बाद साईं किशोर (Ravisrinivasan Sai Kishore) ने लयबद्ध गेंदबाजी के दम पर पंजाब की बखिया उधेड़ दी। साईं ने 4/33 के साथ पंजाब की कमर तोड़ कर रख दी और पंजाब किंग्स 20 ओवर में 142 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करना उतना आसान नहीं था जितना टाइटन्स सोच रही थी। काफी जद्दोजहद के बाद 30 गेंदों पर 42 रन बनाने के साथ, टाइटंस ने अंतत: राहुल तेवतिया (16 गेंदों पर नाबाद 36) के दबाव मुक्त पारी की बदौलत 19.1 ओवर में आसान जीत दर्ज की। यह गुजरात टाइटंस की आठ मैचों में चौथी जीत थी जबकि पंजाब किंग्स को आठ मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा।

लिविंगस्टोन की गेंद पर गलत समय पर हवाई हिट का शिकार होने से पहले शुबमन गिल (29 गेंदों में 35 रन) ने ओपनर बल्लेबाजी करते हुए कड़ी मेहनत की। साई सुदर्शन ( 31) ने भी जोरदार स्ट्रोक लगाए जबकि खतरनाक डेविड मिलर लिविंगस्टोन का दूसरा शिकार बने। पंजाब किंग्स बीच के ओवरों में दबाव बनाने में सक्षम थी, लेकिन तेवतिया ने छह चौकों सहित समय पर आक्रमण करके उनके खतरे को कम कर दिया। IPL 2024

विषाक्त भोजन खाने से लगभग 50 से अधिक छात्र बीमार!