Train blast - Sach Kahoon Hindi

Train Blast: चलती ट्रेन में हुआ धमाका, महिला सहित 4 घायल
आधी रात को रेलगाड़ी रोककर घायलों को इलाज के लिए करवाया अस्पताल में दाखिल | Ludhiana News

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Punjab Train Blast: फतेहगढ़ में सरहन्द रेलवे स्टेशन नजदीक देर रात लखनऊ जा रही एक ट्रेन में धमाका हो गया, जिस कारण एक महिला सहित 4 जने घायल हो गए। धमाके की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर से हावड़ा जा रही थी। जब ट्रेन सरहन्द के पास पहुंची तो गाड़ी के पीछे एक जनरल बोगी में धमाका हो गया। धमाके के कारण बोगी में धूंआ फैल गया। Ludhiana News

धमाके की अवाज सुनते ही यात्री अपनी जान बचाने के लिए प्रयास करने लगे। इस दौरान किसी ने धीमी रफ्तार से चल रही ट्रेन में से छलांग लगा दी तो किसी ने एमरजैंसी खिड़की से अपने आप को बचाने की कोशिश की। रेलवे अधिकारियोंं ने सरहन्द स्टेशन पर ट्रेन रोक कर घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया व करीब आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी डीएसपी जगमोहन सिंह ने टीम सहित बचाव कार्य शुरु कर दिए व घटना की जांच शुरु कर दी।

बालटी में रखे पटाखों में लगी आग से हुआ हादसा | Ludhiana News

जांचकर्त्ता अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक व्यक्ति बालटी में पटाखे रखकर ले जा रहा था, जिनमें ट्रेन में बिजली के शॉटसर्किट से आग लग गई व धमाका हो गया। धमाके में घायल हुए लोगों की पहचान संगीता कुमार, निवासी भोजपुर पीरू के अलावा अजय कुमार, सोनू कुमार, निवासी बिहार व आशूतोस, निवासी यूपी के तौर पर हुई है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Fire: गुरुग्राम में गत्ता गोदाम में लगी भयंकर आग

Train Blast: ट्रेन कोच में लगी आग, आरपीएफ जवान जिंदा जला
मुजफ्फरपुर (एजेंसी)। Muzaffarpur Train Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पूर्व-मध्य रेलवे के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर आज बलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में लगी आग बुझाने के दौरान अग्निशमन यंत्र के विस्फोट करने से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की झुलसकर मौत हो गई। आरपीएफ सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सवा छह बजे बलसाड मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पांच पर बलसाड से आई। यात्री उतर चुके थे। ट्रेन को यार्ड में ले जाने की तैयारी हो रही थी। इस बीच करीब सवा सात बजे स्लीपर कोच एस 8 से धुआं निकलने लगा। इस पर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल विनोद यादव की नजर पड़ी। वह आनन फानन में एस8 के अग्निशमन यंत्र लेकर आग को बुझाने लगा। साथ ही इसकी जानकारी कंट्रोल और आरपीएफ पोस्ट को भी दी। Muzaffarnagar News

सूत्रों ने बताया कि आग काबू में आ गई थी लेकिन कांस्टेबल आग को पूर्ण रूप से बुझाने के लिए दूसरा अग्निशमन यंत्र चालू कर ही रहा था कि वह उसके हाथ में ही ब्लास्ट कर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक अमरीश कुमार सिन्हा, जीआरपी और रेलवे के वरीय पदाधिकारी, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम और मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी भी ट्रेन में लगे अग्निशमन यंत्र की जांच कर रहे हैं। Muzaffarpur News

रेल पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बेहद ही दुखद घटना है। हमारे कर्मी ने ड्यूटी के दौरान आग बुझाने की हरसंभव कोशिश की और सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमलोग उन्हें सैल्यूट करते है। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने और अग्निशमन दल की जांच के बाद ही घटना के कारण का पता चल पाएगा। Muzaffarpur News

यह भी पढ़ें:– पोती को लेने कार सजाकर अस्पताल पहुंचा दादा