Bad - Sach Kahoon Hindi

बुरी स्वास्थ्य सुविधाएं
एक तरफ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय व राज्य सरकारें कोरोना वायरस के साथ निपटने के लिए पूरे प्रबंधों का दावा कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ पंजाब के फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में मरीजों को गलत ग्रुप व एचआईवी पीड़ित रक्त चढ़ाने का मामला सामने आया है। अस्पताल की ये लापरवाही कितनी घातक हो सिद्ध हो सकती है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं, यह सीधा मरीजों की जिंदगी के साथ जुड़ा सवाल है। चिंता वाली बात यह है कि देश में मेडीकल सेवाओं का ढ़ांचा ही अभी तक इस कार्य में सक्षम नहीं हो पाया कि पीड़ित मरीज को सुरक्षित व सही ग्रुप का रक्त मुहैया करवाया जाए।

कभी देश में रक्तदान की कमी रहती थी, जिसे समाज सेवी संस्थाओं ने दूर करने में अहम योगदान दिया है। लेकिन अस्पतालों में जमा किए गए रक्त का सही प्रयोग ही ना हो पाना सरकार व स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की नाकामी का ही परिणाम है। वैसे स्वास्थ्य मंत्रियों द्वारा अस्प्तालों में छापेमारी की खबरें प्रतिदिन ही आती रहती हैं। अस्पतालों में ईलाज में लापरवाहियों के जारी रहने से छापेमारी पर भी सवाल उठने स्वाभाविक है।

दरअसल सेवाओं में ऊपर से लेकर नीचे तक चूक न होना बहुत ही आवश्यक है। केवल छापेमारी ही समस्या का हल नहीं बल्कि उच्च अधिकारियों का निम्न स्तरीय अधिकारियों के कामकाज को दुरूस्त बनाना आवश्यक है। दरअसल सरकारी अस्पताल केवल गरीबों के अस्पताल बनकर रह गए हैं। इन अस्पतालों की कमियां तब ही सामने आती हैं जब कोई बड़ी घटना घटित हो जाए। ईमानदार व मेहनती कर्मचारियों को कोई शाबाशी नहीं दी जाती व सही तरीके से काम न करने वाले अधिकारी/कर्मचारी अपनी लापरवाही हमेशा जारी रखते हैं। अगर अस्पतालों के कामकाज की समय पर जांच होती रहे तब लापरवाही रोकी जा सकती है। जब किसी एक घटना के घटने पर कोई सबक नहीं लिया जाता या कुछ दिनों बाद ही घटना को भुला दिया जाता है तब फिर कोई न कोई नयी घटना घटित हो जाती है।

सरकारी भाषा में ‘जांच’ एक ऐसा शब्द है जो मामले को लम्बे समय तक लटकाकर लापरवाही करने वालो को ‘सुरक्षा कवच’ प्रदान करता है। सख्त सजाएं देंगे, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे जैसे शब्द घिस-पिट चुके हैं। महज सजाएं देना ही मामले का हल नहीं बल्कि सिस्टम में सुधार व माहौल बनाने की भी बड़ी आश्यकता है। कर्मचारियों-अधिकारियों में काम के प्रति जिम्मेवारी, लगन व सेवा भावना होनी चाहिए। जब डॉक्टर या मेडीकल अधिकारी यह समझेंगे कि उसकी छोटी सी लापरवाही या बुरे व्यवहार से किसी मरीज की जान जा सकती है और सही तरीके से काम करने पर किसी की जिंदगी बचा सकती है, तब यह सोच कभी भी गलती करने का मौका ही नहीं देगी। इससे सेवाएं बेहतर बनेंगी व राष्ट का विकास होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चेतावनी, आज कई राज्यों में मुसीबत बनकर बरसेंगे बदरा
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी

Warning, today in many states trouble will become bad

नई दिल्ली(एजेंसी)। समय से पूर्व आए मानसून की वजह से देश में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं जमकर बरसात हो रही है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से जुलाई के पहले सप्ताह में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है (Warning, today in many states trouble will become bad)। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा व मिजोरम में रविवार को भारी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने एवं किसी भी स्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं।

छह जुलाई तक मानसून की सक्रियता हिमालय के तराई क्षेत्र में रहेगी

मौसम विभाग द्वारा व्यक्त पूर्वानुमान के मुताबिक एक से छह जुलाई तक मानसून की सक्रियता हिमालय के तराई क्षेत्र में रहेगी (Warning, today in many states trouble will become bad)। इसके परिणामस्वरूप पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में अधितर स्थानों जबकि पंजाब, हरियाणा और बिहार के कुछ इलाकों में रविवार से मंगलवार तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में छिटबुट बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित

उत्तराखंड में जनजीवन पर मौसम के तेवर भारी पड़ने लगे हैं। मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। आपदा प्रबंधन से जुड़े महकमों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा पर रोक
बारिश के कारण बालटाल मार्ग पर जगह-जगह  भूस्खलन

Stop the Amarnath Yatra due to bad weather

नई दिल्ली (एजेंसी)।  लगातार हो रही बारिश के चलते जम्मू – कश्मीर में भूस्खलन की परेशानी देखने को मिल रही हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए आज अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह से रोक दिया गया है Stop the Amarnath Yatra due to bad weather। जम्मू – कश्मीर में खराब मौसम के चलते श्रद्धालुओं को जम्मू कैंप पर ही रोका गया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया बारिश के कारण बालटाल मार्ग पर जगह-जगह होने वाले भूस्खलनों की वजह से आज इस मार्ग से अमरनाथ यात्रा निलंबित रही।

5 हजार से अधिक श्रद्धालु बालटाल व पहलगाम आधार शिविर में फंसे

Stop the Amarnath Yatra due to bad weather

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से काली माता ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी वजह से बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा।इसके कारण 5 हजार से अधिक श्रद्धालु बालटाल व पहलगाम आधार शिविर में फंसे हुए हैं, उन्हें मौसम के खुलने का इंतजार है। प्रशासन का मानना है कि यदि लगातार मौसम खराब रहा तो फिर बेस कैंप में और यात्रियों को रखने में दिक्कतें आएंगी, जिसके कारण प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। इस वजह से जम्मू आधार शिविर से भी जत्थे की रवानगी रोकनी पड़ेगी।

Stop the Amarnath Yatra due to bad weather

अधिकारियों ने कहा कि सुबह करीब 6.30 बजे बारिश में ही कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थ यात्री 90 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। बनिहाल-ऊधमपुर सैक्टर में भारी बारिश से पंथाल, नेदगार्ड, डिगडोल और समरोली में आज सुबह भूस्खलन की घटनाएं हुईं। पत्थर गिरने से 260 किलोमीटर लंबा राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। जिसे जवानों ने साफ किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरसाती पानी के भेंट चढ़ी मक्की की दस हजार बोरी
मंडी में नहीं पानी निकासी का ठोस प्रबंध, फसलों को पहुंचा नुकसान

मूंगी की फसल भी हुई प्रभावित

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंंडी में प्रबंध अधूरे

जगरावां (जसवंत राए)। गत दिवस आए तेज तूफान व बारिश के कारण एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी मक्की की 10 हजार के करीब बोरियों के नुक्सान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। बारिश के कारण जहां मूंग की दाल की फसल प्रभावित हुई वहीं धान की रोपाई ने भी तेजी पकड़ ली।

जानकारी देते हुए अनाज खरीद एसोसिएशन जगरावां के प्रधान कन्हैया लाल ने बताया कि जगरावां की मंडी का बहुत बुरा हाल है क्योंकि यहां न तो शैड सही हैं और न ही तरपालों की व्यवस्था, जिस कारण खुले आसमान के नीचे पड़ी किसानों की फसलों को भारी नुक्सान होता है।

मायूसी से घर वापिस लेकर गए फसल

उन्होंने बताया कि जब तेज आंधी आई तो मक्की पर पड़ी तरपालें उड़ गई और बारिश के कारण 10 हजार के करीब बोरियों का नुक्सान हो गया। उन्होेंने बताया कि यह मंडी व्यापारियों के लिए नहीं बनी, जहां कोई प्रबंध नहीं, जिस कारण किसानों सहित व्यापारियों का भी भारी नुक्सान होता है। मंडी में मक्की की फसल बहुत ज्यादा आने कारण सारी मंडी फसल के साथ भरी पड़ी है।

जगरावां की मंडी में जो किसान घर से मक्की और मूंग की दाल की सूखी फसल बेचने के लिए लेकर गए थे शाम के समय बारिश के साथ भीगी फसल को घर को बहुत मायूसी और उदास चेहरो के साथ ट्रालियों में लोड कर वापिस ले गए। किसान प्रितपाल सिंह ने बताया कि सोचा था कि आज मक्की की फसल बेचकर लोगों का कर्ज उतार देंगे, लेकिन उल्टा बारिश के साथ मक्की की फसल भीग कर खराब हो गई जिस के हजारों रुपए मिलने थे अब सैंकड़े भी मिलेंगे मुश्किल हो गए हैं।

पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं

मींह के पानी में मक्की की डूबी फसल को मजदूरों की मदद से बहार निकालते प्रितपाल सिंह ने बताया कि 100 क्विंटल के करीब मक्की की फसल बेचने प्रात:काल मंडी आए थे। बारिश के पानी ने सारी फसल का नुकसान कर दिया। उन्होंने कहा कि मार्केट समिति जगरावां द्वारा पानी की निकासी का कोई ठोस प्रबंध न होने के कारण मक्की की फसल का ज्यादा नुक्सान हुआ है।

किसान रुककर फसल लाएं: प्रधान कलेर

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर ने कहा कि उन्होंने दो तीन दिन पहले भी किसान भाइयों से अपील की थी कि वह रुक-रूककर अपनी फसल लाएं, क्योंकि मंडी में फसल रखने की कोई जगह नहीं थी लेकिन किसानों ने अपील के ध्यान न दिया जिस कारण फसल का नुकसान ज्यादा हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।