T20 Cricket - Sach Kahoon Hindi

Cricket News: संजू सैमसन का बल्ले से जवाब, 22 गेंदों में तूफानी पारी
नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने बल्ले से शानदार वापसी करते हुए 22 गेंदों में 57 रन की आक्रामक पारी खेली। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई इस पारी में सैमसन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने एक बार फिर शीर्ष क्रम में अपनी उपयोगिता साबित की। सीरीज के पहले मुकाबले में सैमसन केवल 8 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बना पाए थे। दूसरे मैच में उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उनकी पारी ने टीम के लिए अहम योगदान दिया।

मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैमसन से अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से मिल रही प्रतिस्पर्धा को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के शीर्ष क्रम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसी स्थिति टीम प्रबंधन के लिए आसान नहीं होती। सैमसन के मुताबिक, सभी खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं और उनका प्राथमिक उद्देश्य टीम को जीत दिलाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक खिलाड़ी के तौर पर उनका ध्यान उन चीजों पर रहता है, जो उनके नियंत्रण में हैं।

'हम बाहर से प्रतिद्वंद्वी, अंदर से एक टीम'

सैमसन ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों को एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि एक ही लक्ष्य के लिए काम करने वाले साथियों के रूप में देखना चाहिए। उनके अनुसार मैदान के बाहर भले ही खिलाड़ियों के बीच स्थान को लेकर प्रतिस्पर्धा दिखाई देती हो, लेकिन ड्रेसिंग रूम में सभी भारतीय टीम की सफलता के लिए प्रयास करते हैं। उन्होंने माना कि कप्तान, मुख्य कोच और चयनकर्ताओं के लिए भी खिलाड़ियों के बीच चयन करना चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए सैमसन ने कहा कि महज 15 साल की उम्र में आईपीएल में 700-800 रन बनाने के बाद किसी खिलाड़ी से प्रदर्शन की उम्मीदें बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि वैभव ने उनके बाद मिले अवसरों का अच्छा फायदा उठाया।सैमसन के अनुसार, जब उन्होंने कुछ मुकाबलों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया और वैभव अच्छी लय में थे, तब टीम का लक्ष्य मैच जीतना था। ऐसे में नेतृत्व समूह के सामने चयन को लेकर कठिन फैसले लेने की स्थिति बनी।

टीम में संवाद को बताया अहम

सैमसन ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बीच स्पष्ट बातचीत जरूरी होती है। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड सीरीज के दौरान भी इस विषय पर चर्चा हुई थी और मौजूदा सीरीज से पहले भी मुख्य कोच के साथ बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि नेतृत्व समूह टीम को प्राथमिकता देते हुए कई मुश्किल फैसले ले रहा है और ऐसे निर्णयों में संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। अब निगाहें सीरीज के तीसरे मुकाबले पर हैं, जहां टीम संयोजन में बदलाव होता है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

ETPL 2026: आईपीएल के बाद अब शुरू हो रहा है ईटीपीएल! प्रवासी भारतीय खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
European T20 Premier League: मुंबई (एजेंसी)। यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले संस्करण का शुभारंभ 26 अगस्त से होने जा रहा है। नई टी20 लीग को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए प्रसिद्ध जोंटी रोड्स तथा बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने उत्साह व्यक्त किया है। दोनों ने इसे यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच बताया। ETPL 2026

जोंटी रोड्स के अनुसार, यूरोप में क्रिकेट के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ईटीपीएल के माध्यम से इस क्षेत्र में क्रिकेट को नई दिशा मिल सकती है। छह टीमों वाली इस प्रतियोगिता में रॉटरडैम डॉकर्स भी हिस्सा ले रही है। रोड्स का मानना है कि यूरोप में क्रिकेट की मौजूदगी को लेकर अक्सर जितनी कम चर्चा होती है, वास्तविक स्थिति उससे कहीं व्यापक है।

युवा खिलाड़ियों के लिए मिलेगा बड़ा मंच

रोड्स ने कहा कि फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट से जमीनी स्तर पर खेल को मजबूती मिलती है। युवा खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने और अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिलता है। उनके अनुसार, ऐसे मंच के अभाव में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पर्याप्त क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिल पाता। उन्होंने यह भी बताया कि टीम के दक्षिण अफ्रीका और भारत के साथ मजबूत संबंध हैं। निवेश और स्वामित्व के स्तर पर इन दोनों देशों से जुड़े होने के कारण लीग में विभिन्न क्रिकेट संस्कृतियों का मेल देखने को मिलेगा। ETPL 2026

यूरोपीय खिलाड़ियों पर रहेगा विशेष ध्यान

जोंटी रोड्स ने कहा कि ईटीपीएल केवल युवा खिलाड़ियों को अनुभव हासिल करने का मंच नहीं है, बल्कि वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए भी सीखने का अवसर है। उनके अनुसार, क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें हर स्तर पर नई चुनौतियां सामने आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप में आयोजित होने वाली नई फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, अनुभवी प्रशिक्षक और युवा यूरोपीय प्रतिभाएं एक साथ काम करेंगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तर के क्रिकेटरों से सीखने का अवसर मिलेगा।

रोड्स ने यूरोप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की मौजूदगी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों में भारतीय प्रवासी समुदाय काफी बड़ा है और कई युवा खिलाड़ी अब दूसरे देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा साबित करने का शानदार अवसर बन सकती है। ETPL 2026

जॉन अब्राहम ने बताया सम्मान की बात

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने ईटीपीएल का हिस्सा बनने को अपने लिए सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट भारत में बेहद लोकप्रिय खेल है और इस प्रतियोगिता से जुड़ना उनके लिए विशेष अनुभव है।

जॉन अब्राहम ने कहा कि लीग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मान्यता प्राप्त है और इसके आयोजन के लिए अगस्त-सितंबर की अवधि तय की गई है। उन्होंने जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे क्रिकेट जगत के चर्चित नामों के साथ साझेदारी को भी खास बताया।

उन्होंने कहा कि उन्हें खेलों में काफी रुचि है, लेकिन क्रिकेट भारतीय खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में क्रिकेट से जुड़ी इस नई प्रतियोगिता का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व का विषय है। ईटीपीएल के पहले संस्करण के आयोजन से यूरोप में क्रिकेट के विस्तार, युवा प्रतिभाओं को अवसर देने और विभिन्न क्रिकेट देशों के बीच संबंध मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। ETPL 2026

Cricket News: शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी की बड़ी उपलब्धि, दो होनहार खिलाड़ी शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में चयनित
Sher-e-Punjab T20 League: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी, सरसा (Shah Satnam Ji Cricket Academy Sirsa) के लिए गौरव का एक और पल सामने आया है। अकादमी के दो होनहार क्रिकेटरों रणदीप सिंह और युवी गोयल का शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग के लिए हुए ऑक्शन में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, शानदार प्रदर्शन और खेल प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। ऑक्शन में ऑलराउंडर रणदीप सिंह को जालंधर वॉरियर्स ने 3.20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा, जबकि ऑलराउंडर युवी गोयल को लुधियाना लायंस ने 2.70 लाख रुपए में खरीदा। शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का आयोजन 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होगा।

पूज्य गुरु की प्रेरणा और अकादमी की मेहनत से मिली सफलता

रणदीप सिंह और युवी गोयल दोनों ने शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा, आशीर्वाद और खेल संबंधी मार्गदर्शन को दिया है। अकादमी में मिले प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास ने भी दोनों खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। अ

कादमी के कोच जसकरण सिंह सिद्धू ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि रणदीप और युवी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस और निरंतर मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में भी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ेंगे और अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वहीं शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां और स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. नवजीत भुल्लर ने भी दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

कनिष्क चौहान भी बढ़ा चुके हैं अकादमी का मान

शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की फेहरिस्त में इससे पहले होनहार ऑलराउंडर कनिष्क चौहान भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। कनिष्क ने अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम में अहम भूमिका निभाकर अकादमी और सरसा का नाम रोशन किया था। और आईपीएल सीजन 2026 में आरसीबी की टीम द्वारा उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा गया था। वहीं अब रणदीप सिंह और युवी गोयल के शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में चयन से अकादमी की प्रतिभाओं को एक और बड़ा मंच मिला है। 30 अगस्त से शुरू होने वाली लीग में दोनों खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Cricket News: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या कह दिया! हो रही खूब चर्चा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में केवल 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के बाद उनकी बल्लेबाजी की हर ओर सराहना हो रही है। इस बीच भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा खिलाड़ी को लेकर अहम बात साझा की है। Cricket News

दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में ईशान किशन ने कहा कि टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी लगातार यह प्रयास करते हैं कि वैभव का ध्यान बाहरी चर्चाओं या सोशल मीडिया की बजाय केवल क्रिकेट पर केंद्रित रहे। उनके अनुसार, इतनी कम उम्र में मिली लोकप्रियता कई बार खिलाड़ियों का ध्यान भटका सकती है, इसलिए सही मार्गदर्शन बेहद आवश्यक है।

ईशान ने बताया कि वैभव एक समझदार खिलाड़ी हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह अहसास है। वह जानते हैं कि मैदान पर किस प्रकार प्रदर्शन करना है और मैदान के बाहर कैसा व्यवहार बनाए रखना है। फिर भी, टीम के साथी खिलाड़ियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे उन्हें अनावश्यक दबाव और प्रचार-प्रसार से दूर रखें। Cricket News

उन्होंने कहा कि वह स्वयं, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल और अन्य खिलाड़ी समय-समय पर वैभव से बातचीत करते रहते हैं। सभी का उद्देश्य यही रहता है कि युवा बल्लेबाज अपना पूरा ध्यान अभ्यास, प्रदर्शन और खेल में निरंतर सुधार पर लगाए। सोशल मीडिया पर होने वाली प्रतिक्रियाओं या किसी मैच में अपेक्षित प्रदर्शन न होने जैसी बातों का असर उनके आत्मविश्वास और शारीरिक भाषा पर नहीं पड़ना चाहिए।

ईशान और तिलक की दमदार बल्लेबाजी से भारत की बड़ी जीत

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 81 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, तिलक वर्मा ने भी आक्रामक अंदाज अपनाते हुए 29 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

दोनों बल्लेबाजों की विस्फोटक पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 219 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और लक्ष्य हासिल करने में असफल रही। भारत ने शानदार प्रदर्शन के साथ मुकाबले पर अपना दबदबा कायम रखा। Cricket News

Cricket News: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह, सुनील गावस्कर ने दी ये बड़ी चेतावनी
Vaibhav Suryavanshi Debut: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि इंटरनेशनल डेब्यू में हो रही यह देरी वैभव पर और दबाव बढाएगी। Cricket News

गावस्कर ने 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' के साथ बात करते हुए कहा, "वैभव को जब भी मौका मिलेगा, तो यह देरी उन पर और अधिक दबाव डालेगी। हालांकि, 15 साल की उम्र में आप दबाव के बारे में ज्यादा कुछ नहीं सोचते हैं। वह जानते हैं कि अगर उन्हें दूसरे और तीसरे मैच में मौका मिला, तो उन्हें हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा। मगर वह टीम में आकर खुश हैं। भारतीय टीम शानदार खिलाड़ियों से भरी हुई है, जिनसे वैभव काफी कुछ सीख सकते हैं।"

वैभव को अगर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिलता है, तो वह मेंस टी20 इंटरनेशनल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी फिलहाल यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने 16 साल और 309 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर भारत की ओर से खेलने वाले भी सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे। सचिन ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 16 साल की उम्र में किया था। Cricket News

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। हालांकि, झमाझम बारिश की वजह से इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका और मुकाबले को रद्द करना पड़ा।

टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा (59 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। Cricket News

ICC Rankings: ईशान किशन बने टी20 के 'बादशाह', 'अभिषेक राज' किया खत्म
दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान ने लगभग 1 साल से नंबर वन की कुर्सी पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। ईशान किशन ने टी20 फॉर्मेट में वापसी के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ICC Rankings

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन की वजह से ही ईशान टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज बन सके हैं। टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर चले गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे, श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें और भारत के तिलक वर्मा छठे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के जोस बटलर को एक स्थान का फायदा हुआ है। बटलर सातवें स्थान पर चले गए हैं। सूर्यकुमार यादव एक स्थान के नुकसान के साथ आठवें स्थान पर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श नौवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस दसवें स्थान पर हैं। आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को 2 स्थान का फायदा हुआ है। ICC Rankings

हेड टेस्ट फॉर्मेट के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट को 2 स्थान का घाटा हुआ है। रूट पहले स्थान से तीसरे स्थान पर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका के तेंबा बावुमा पांचवें स्थान पर हैं। बावुमा को 1 स्थान का फायदा हुआ है।

वनडे फॉर्मेट के शीर्ष 5 बल्लेबाजों की रैंकिंग पर गौर करें तो न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले, शुभमन गिल तीन स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली को एक स्थान का घाटा हुआ है। वह तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा चौथे और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 2 स्थान के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर हैं।  ICC Rankings

India vs Ireland: बेलफास्ट के सिटी हॉल में टीम इंडिया का खास स्वागत, तिरंगे की रोशनी में जगमगाया बेलफास्ट
India vs Ireland 2nd T20: बेलफास्ट। भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर आयरलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टी20 से पहले बेलफास्ट में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने उत्तरी आयरलैंड की राजधानी में टीम इंडिया के लिए खास रिसेप्शन रखा। India vs Ireland

भारत की कॉन्सुलेट जनरल किरण खत्री ने टीम इंडिया का स्वागत किया। टीम इंडिया के स्वागत के लिए, बेलफास्ट सिटी हॉल को भारतीय तिरंगे से रोशन किया गया। खत्री ने एक्स पर लिखा, "खेल हमारे लोगों के बीच सबसे अच्छे पुलों में से एक है। भारतीय टीम को शुभकामनाएं।"

बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कार्यक्रम की झलकियां साझा की हैं। बोर्ड ने कैप्शन में लिखा, "बेलफास्ट में गर्मजोशी, भाईचारे और भारतीय भावना से भरी एक शाम। बेलफास्ट में भारत के कॉन्सुलेट जनरल किरण खत्री द्वारा आयोजित खास रिसेप्शन में भारतीय टीम का स्वागत किया। भारतीय समुदाय के सदस्यों और खास मेहमानों के साथ, इस मौके ने लोगों को करीब लाने में क्रिकेट की हमेशा रहने वाली अपील को दिखाया।" India vs Ireland

भारतीय टीम के लिए रविवार का मुकाबला बेहद अहम है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भी भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें हैं। देखना होगा कि उन्हें डेब्यू कैप मिलती है या नहीं। दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलावों की संभावना है।

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। साथ ही, वाशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा किसी बदलाव की संभावना नहीं है। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। India vs Ireland

Cricket News: सीएसके कप्तान ऋतुराज ने सजा के तौर पर भुगते 24 लाख, ये था आरोप
IPL 2026: नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख का जुर्माना लगा है। ऋतुराज पर यह जुर्माना सीएसके द्वारा गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण लगा है। जीटी के खिलाफ सीएसके को 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा। Cricket News

आईपीएल 2026 में यह दूसरा मौका रहा, जब सीएसके की टीम निर्धारित समय पर अपने 20 ओवर फेंकने में नाकाम रही है। इसी कारण कप्तान ऋतुराज के साथ-साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल सीएसके के बाकी खिलाड़ियों पर भी 6 लाख या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जिसमें इम्पैक्ट खिलाड़ी भी शामिल है।

सीएसके और कप्तान ऋतुराज को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का दोषी पाया गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 229 रन लगाए। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानादर शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 125 रन जोड़े। सुदर्शन ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की दमदार पारी खेली। Cricket News

सुदर्शन ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों का योगदान दिया। जोस बटलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 27 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। हालांकि, 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम सिर्फ 140 रन बनाकर ढेर हो गई। संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो ऋतुराज गायकवाड़ 16 रन ही बना सके।

वहीं, मैथ्यू शॉर्ट ने 14 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। उर्विल पटेल जीरो पर आउट हुए, जबकि कार्तिक शर्मा सिर्फ 19 रन ही बना सके। डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ला भी खामोश रहा और वह सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिवम दुबे ने अंत के ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 47 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। इस हार के साथ ही सीएसके का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त हो गया। Cricket News

India vs England: भारत या इंग्लैंड कौन जीतेगा वानखेड़े? किसका कटेगा फाइनल का टिकट, जानें, क्या कहते हैं आंकड़े?
T20 World Cup 2026: मुंबई। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार शाम 7 बजे क्रिकेट प्रेमियों की नजरें मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium पर टिकी रहेंगी, जहां भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, इसलिए दोनों ही टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।टूर्नामेंट में अब तक भारत और इंग्लैंड दोनों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। भारतीय टीम को सुपर-8 चरण में केवल दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र पराजय मिली थी। इसके बाद दोनों टीमों ने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। India vs England

भारतीय टीम की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी जरूर दिखी है, लेकिन लगभग हर मुकाबले में किसी न किसी बल्लेबाज ने महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ Sanju Samson की प्रभावी पारी इसका उदाहरण रही। हालांकि पिछले दो मुकाबलों में स्पिन गेंदबाज Varun Chakravarthy अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। सेमीफाइनल में भारतीय टीम को अपने शीर्ष क्रम से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जिसमें Abhishek Sharma, Ishan Kishan और Suryakumar Yadav की भूमिका अहम मानी जा रही है।मध्यक्रम में Shivam Dube, Hardik Pandya और Tilak Varma से भी उपयोगी योगदान की अपेक्षा है। इसके साथ ही भारतीय टीम को अपनी स्पिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी सुधार करना होगा ताकि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दबाव बनाया जा सके।

घरेलू दर्शकों का समर्थन भारतीय टीम के लिए अतिरिक्त प्रेरणा बन सकता है

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत नेपाल के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत से की थी, लेकिन उसके बाद उसने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार दिखाया। सुपर-8 चरण में इंग्लैंड ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया और आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि सलामी बल्लेबाज Phil Salt और Jos Buttler की जोड़ी अब तक बड़ी शुरुआत देने में पूरी तरह सफल नहीं रही है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को इन दोनों से मजबूत शुरुआत की उम्मीद रहेगी। मध्यक्रम में Harry Brook और Will Jacks अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजी आक्रमण भी संतुलित नजर आता है, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकता है।

टी20 विश्व कप के इतिहास में यह लगातार तीसरा अवसर है जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। वर्ष 2022 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी, जबकि 2024 में भारतीय टीम विजयी रही थी। दिलचस्प तथ्य यह है कि इन दोनों मौकों पर सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने ही अंततः खिताब भी अपने नाम किया था। आंकड़ों की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 29 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड 12 मैचों में सफल रहा है। मुंबई के वानखेड़े की पिच प्रायः बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में दोनों टीमों के विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन मुकाबले का रुख तय कर सकता है। साथ ही घरेलू दर्शकों का समर्थन भारतीय टीम के लिए अतिरिक्त प्रेरणा बन सकता है। India vs England

ZIM vs SA: नई दिल्ली में आज वर्ल्ड कप मैच, लोग रखें ट्रैफिक का ध्यान
T20 World Cup 2026 ZIM vs SA: नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के अंतर्गत रविवार को राजधानी में एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें South Africa national cricket team का सामना Zimbabwe national cricket team से होगा। यह मैच दिल्ली स्थित Arun Jaitley Stadium में दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ZIM vs SA

दर्शकों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विशेष यातायात प्रबंध लागू रहेंगे। सुरक्षा तथा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात परिवर्तन तथा कुछ मार्गों पर प्रतिबंध की घोषणा की है।

आवश्यकता पड़ने पर बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग तथा गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लागू रहेगी। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक इन मार्गों से परहेज करें।

इसके अतिरिक्त निम्न क्षेत्रों में भी यातायात का दबाव बढ़ सकता है | ZIM vs SA

जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट चौराहा तक)

आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक)

बहादुरशाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक तक)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को बहादुरशाह जफर मार्ग तथा आईटीओ चौराहे पर संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए समय से पहले यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर चुकी है। सुपर-8 चरण में टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते। पहले मैच में उसने भारतीय टीम को 76 रनों से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया।

जिम्बाब्वे की नजर सम्मानजनक विदाई पर | ZIM vs SA

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में वह टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ करने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगी। उल्लेखनीय है कि टी20 प्रारूप में जिम्बाब्वे अब तक दक्षिण अफ्रीका को पराजित नहीं कर सका है, इसलिए यह मुकाबला उसके लिए ऐतिहासिक अवसर भी हो सकता है।

ICC T20 rankings: आईसीसी टी20 रैंकिंग में ये भारतीय गेंदबाज छाए, बॉश, बुमराह व फोर्ड की लंबी छलांग
ICC T20 rankings: नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गेंदबाजों और बल्लेबाजों की ताज़ा टी20 रैंकिंग जारी की है। इस सूची में भारतीय स्पिनर Varun Chakravarthy शीर्ष स्थान पर कायम हैं। उनके निरंतर प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें नंबर एक की कुर्सी पर बनाए रखा है। ICC Rankings

दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के कप्तान Rashid Khan हैं, जिन्होंने अपनी धारदार लेग स्पिन से विरोधी टीमों को लगातार परेशान किया है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज Corbin Bosch ने उल्लेखनीय उछाल लेते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर Adil Rashid चौथे पायदान पर हैं।

पाकिस्तान के स्पिनर Abrar Ahmed को दो स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है और वे पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर Adam Zampa ने दो स्थान की प्रगति के साथ छठा स्थान प्राप्त किया है। वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाज Matthew Forde ने बड़ी छलांग लगाते हुए शीर्ष दस में जगह बनाई है। ICC Rankings

भारतीय तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने अपने सटीक और नियंत्रित गेंदबाजी प्रदर्शन के बल पर सात स्थान की उछाल दर्ज की है और अब वे आठवें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के Mustafizur Rahman नौवें स्थान पर बने हुए हैं। श्रीलंका के ऑलराउंडर Wanindu Hasaranga दसवें स्थान पर हैं, हालांकि उन्हें कुछ स्थानों का नुकसान हुआ है। उल्लेखनीय है कि शीर्ष दस गेंदबाजों में अधिकांश स्पिनर शामिल हैं, जो टी20 प्रारूप में स्पिन की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

बल्लेबाजों की रैंकिंग | ICC Rankings

टी20 बल्लेबाजों की सूची में भारत के Abhishek Sharma पहले स्थान पर हैं। इंग्लैंड के Phil Salt दूसरे स्थान पर काबिज हैं। पाकिस्तान के Sahibzada Farhan को दो स्थान का लाभ मिला है और वे तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका के Pathum Nissanka चौथे स्थान पर हैं, जबकि भारत के Ishan Kishan ने प्रगति करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। भारतीय बल्लेबाज Suryakumar Yadav छठे स्थान पर हैं।

भारत के युवा बल्लेबाज Tilak Varma सातवें स्थान पर हैं, हालांकि उन्हें कुछ स्थानों का नुकसान हुआ है। इंग्लैंड के कप्तान Jos Buttler आठवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के Dewald Brevis ने प्रभावशाली प्रदर्शन के बल पर उल्लेखनीय छलांग लगाई है और नौवें स्थान पर पहुंचे हैं। न्यूजीलैंड के Tim Seifert दसवें स्थान पर बने हुए हैं।

यह रैंकिंग दर्शाती है कि टी20 प्रारूप में स्पिन और आक्रामक बल्लेबाजी दोनों ही निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक बन गई है। ICC Rankings

Team India: अभिषेक शर्मा व तिलक वर्मा की लगातार असफलताओं को लेकर टीम प्रबंधन पुनर्विचार पर विवश
अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने भारत को 76 रनों से पराजित कर दिया। टी20 विश्व कप के इतिहास में रन अंतर के आधार पर यह भारत की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है। Team India News

इस अप्रत्याशित परिणाम के बाद टीम चयन और बल्लेबाजी क्रम को लेकर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं। मैच के उपरांत सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने संवाददाताओं से बातचीत में संकेत दिए कि आगामी मुकाबलों में संयोजन में परिवर्तन संभव है। पूरे टूर्नामेंट में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने वाले अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध भी प्रभाव नहीं छोड़ सके। अभिषेक ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि तिलक केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लगातार असफलताओं ने टीम प्रबंधन को पुनर्विचार के लिए विवश कर दिया है।

संजू सैमसन को अवसर देने के विषय में पूछे जाने पर डेशकाटे ने कहा कि वे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और शीर्ष क्रम में दाएं हाथ के विकल्प के रूप में संतुलन प्रदान कर सकते हैं। इस टिप्पणी के बाद यह अनुमान प्रबल हो गया है कि सुपर-8 के शेष मुकाबलों में सैमसन को अंतिम एकादश में स्थान मिल सकता है। Team India News

डेशकाटे ने यह भी स्पष्ट किया कि अभिषेक शर्मा हाल ही में भोजन-विषाक्तता से उबर रहे थे और लगातार शून्य पर आउट होने का मानसिक दबाव भी झेल रहे थे, यद्यपि इसे प्रदर्शन का औचित्य नहीं ठहराया जा सकता। तिलक वर्मा के संदर्भ में भी उन्होंने स्वीकार किया कि अपेक्षित रन नहीं आ पाए हैं।

आगामी मुकाबलों में बदलाव संभव | Team India News

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाले मैचों में टीम प्रबंधन नई रणनीति अपना सकता है। यदि ऐसा होता है तो संजू सैमसन को मध्य या शीर्ष क्रम में अवसर मिल सकता है। अब सभी की दृष्टि आगामी चयन पर टिकी है।