Rupnagar News - Sach Kahoon Hindi

पंजाब में शिक्षा क्रांति का नया युग शुरू: सीएम
बोले, स्कूल ऑफ एमिनेंस से उभर रहे भविष्य के निर्माता

सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परीक्षाओं की करवाई जा रही तैयारी

मोरिंडा/रूपनगर (सच कहूँ न्यूज)। Morinda News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा क्रांति के एक नए युग की शुरूआत की है, जो विद्यार्थियों को भविष्य के प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार कर रही है और उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने योग्य बना रही है। मुख्यमंत्री आज मोरिंडा स्थित शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल आॅफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे और उनके साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर जहां युवाओं को रोजगार देने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने योग्य बनाना है।

118 स्कूलों पर 231.74 करोड़ खर्च | Morinda News

मान ने बताया कि वर्ष 2022 में शिक्षा क्रांति की शुरूआत की गई थी। उन्होंने कहा, जब हम अतीत की ओर देखते हैं, तो यह पीड़ा होती है कि गलत नीतियों ने गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर दिया। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में 118 स्कूल आॅफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जिन पर अब तक 231.74 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। ये स्कूल गरीब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माने जा रहे हैं।

मुफ्त यूनिफॉर्म और विशेष बस सेवा दी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म दी जा रही है और विशेष रूप से लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी लड़की शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये स्कूल आधुनिक युग के मंदिर के रूप में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर हजारों विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करेंगे।

मान ने बताया कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं की तैयारी के साथ-साथ नीट, जेईई, सीएलएटी और निफ्ट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि स्कूल आॅफ एमिनेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में योग्यता प्राप्त की, 44 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस पास किया और 848 विद्यार्थियों ने नीट में सफलता प्राप्त की। Morinda News

यह भी पढ़ें:– रेलवे ओवरब्रिज से गिरा युवक, अस्पताल में हुई मौत

तजाकिस्तान में फंसे रूपनगर के सात युवक 27 अक्तूबर को लौटेंगे ‘वतन’
रूपनगर के जिलाध्यक्ष अजयवीर लालपुरा के प्रयासों से सुरक्षित वापसी हुई सुनिश्चित

अजयवीर ने विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री का आभार जताया

रोजगार की तलाश में ठगे युवाओं ने खोली एजेंटों की धोखाधड़ी की परतें

रूपनगर (सच कहूँ न्यूज)। Rupnagar News: तजाकिस्तान में फंसे रूपनगर जिले के सात पंजाबी युवकों की सुरक्षित वतन वापसी की राह अब साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के रूपनगर जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा ने इस दिशा में अहम भूमिका निभाते हुए इन युवकों को 27 अक्टूबर को भारत लौटने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के गांव बैसां के हरविंदर सिंह, हरदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह, रायपुर के अमरजीत सिंह,

ढेर के अवतार सिंह, मोड़ा के रवींद्र सिंह और घनौली के मनजीत सिंह रोजगार की तलाश में एजेंटों के माध्यम से तजाकिस्तान गये थे। वहां उन्हें ड्राइविंग का काम देने का वादा किया गया था, लेकिन वास्तविकता में उन्हें मजदूरी के लिए मजबूर किया गया। जिन गाड़ियों पर उन्हें काम करना था, वे दो वर्षों से कबाड़ हालत में खड़ी थीं। आर्थिक संकट इतना गहरा गया कि वे भोजन तक को तरस गये और परिवारों से संपर्क भी टूट गया।

हरविंदर ने बताई पीड़ा | Rupnagar News

हरविंदर सिंह ने बताया कि वे एजेंटों के भरोसे विदेश गये थे, लेकिन वहां जाकर उन्हें धोखा मिला। जब हालात बिगड़ने लगे, तब उन्होंने फोन के माध्यम से अजयवीर सिंह लालपुरा से संपर्क किया। लालपुरा ने न केवल तत्काल प्रतिक्रिया दी, बल्कि संबंधित अधिकारियों से बात कर युवकों को यह विश्वास दिलाया कि वे सुरक्षित अपने घर लौटेंगे। लालपुरा ने कहा, जब मैंने हरविंदर सिंह से उनकी हालत सुनी, तो मेरा दिल भर आया।

जिन परिवारों के बेटे विदेशों में फंसे हों, उनकी तकलीफ शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। मैंने तुरंत अधिकारियों से बात की और इस मामले में पूरा सहयोग दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्रालय का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मानवीय दृष्टिकोण से तत्काल मदद की।

युवाओं के पलायन पर चिंता

लालपुरा ने सवाल उठाया कि रूपनगर, जो बिजली पैदा करता है और जहां की रेत सोने जितनी कीमती है, वहां के नौजवानों को रोटी के लिए परदेश की राह क्यों देखनी पड़ती है। उन्होंने इसे पंजाब सरकार की असफलता करार देते हुए कहा कि युवाओं को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है, यह चिंताजनक है। उन्होंने पंजाब सरकार से आत्ममंथन करने की अपील की और कहा कि रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में पिछड़ने से ही नौजवान एजेंटों के झांसे में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– युवक पर दबंगता करने व बदमाशी का रौब झाड़ने का आरोप

रुपनगर में नशीले पाउडर, पिस्तौल के साथ तीन गिरफ्तार
रुपनगर (सच कहूँ न्यूज)। Rupnagar News: रुपनगर की पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 220 ग्राम नशीला पाउडर व एक पिस्तौल 32 बोर, दो कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने सोमवार को बताया कि जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी व गश्त के माध्यम से नशा तस्करों व शरारती तत्वों की जांच की, जिसके दौरान थाना कीरतपुर साहिब पुलिस ने सुनील कुमार निवासी गांव गोचर, थाना नूरपुरबेदी, मनप्रीत सिंह निवासी नजदीक सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब व वैभव निवासी चोई बाजार श्री आनंदपुर साहिब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 220 ग्राम नशीला पाउडर/पदार्थ व एक पिस्तौल 32 बोर, दो कारतूस बरामद किए तथा उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। Rupnagar News

एसएसपी ने बताया कि जिला पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से उपमंडल व थाना स्तर पर ‘समाधान कैंप’ भी लगाए जिसके दौरान 230 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। इसके अलावा प्रोजेक्ट ‘संपर्क’ के तहत आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक करने तथा जनता और पुलिस के बीच तालमेल को और बढ़ाने के लिए गांवों में राजपत्रित अधिकारियों और पुलिस थाने के मुख्य अधिकारी की मीटिंग की गई तथा उन्हें पंजाब नशा विरोधी हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। Rupnagar News

यह भी पढ़ें:– Haryana Rain News: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

बाल सुरक्षा इकाई ने नाबालिग लड़के की शादी रुकवाई, कार्रवाई के निर्देश
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर को मिली थी सूचना | Mohali News

डॉ. बलजीत कौर ने माता-पिता से कहा, बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप

रूपनगर (सच कहूँ न्यूज)। Rupnagar News: पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर को सूचना मिली कि रूपनगर में एक परिवार द्वारा नाबालिग लड़के की शादी करवाई जा रही है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। Mohali News

कैबिनेट मंत्री ने वीरवार को बताया कि बाल विवाह विरोधी कानून के उल्लंघन से संबंधित जानकारी चाइल्डलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई थी। इसमें कहा गया कि गांव आसपुर कोटा, जिला रूपनगर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की शादी की जा रही है। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर जिला बाल सुरक्षा इकाई रूपनगर ने तुरंत कार्रवाई करते हुये बाल विवाह रोकथाम अधिकारी के साथ मिलकर हस्तक्षेप किया। Mohali News

डीसीपीयू और डीएमपीओ की टीम ने गांव आसपुर कोटा के पंचायत सदस्यों, शादी वाले लड़के और लड़की के परिवारों और विवाह स्थल के मालिक को शामिल करते हुए शादी की तैयारियों को रुकवा दिया। मौके पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किये गए। टीम ने लड़के और लड़की को समझाया, जिसके बाद परिवार ने आश्वासन दिया कि लड़का अगले दिन से स्कूल जाएगा।

इस दौरान डॉ. बलजीत कौर ने बच्चों की भलाई सुनिश्चित करने के लिये नागरिकों से अपील की कि वे बाल विवाह से संबंधित घटनाओं की सूचना जिला अधिकारियों को तुरंत दें। उन्होंने माता-पिता से कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि बचपन बच्चों के विकास का समय होता है, इसलिये अपने बच्चों का बाल विवाह न करें।

डॉ. बलजीत कौर ने बच्चों की भलाई सुनिश्चित करने के लिये नागरिकों से अपील की कि वे बाल विवाह से संबंधित घटनाओं की सूचना जिला अधिकारियों को तुरंत दें। उन्होंने माता-पिता से कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। Mohali News

यह भी पढ़ें:– सीएम मान व राज्यपाल गुलाब चंद ने की महोत्सव में शिरकत

बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत
रूपनगर (सच कहूँ न्यूज)। Rupnagar News: रूपनगर में नंगल के मोहल्ला पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र की शनिवार को सवा साल के बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गया। जब परिवार के सदस्य उसे ढूंढते हुए पहुंचे तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की पहचान वारिस के रूप में हुई है। परिवार के लोगों के अनुसार, उनकी जॉइंट फैमिली है। वारिस घर में ही खेल रहा था। Rupnagar News

परिवार के सदस्यों को लगा कि कोई उसे गोदी में उठाकर इधर-उधर घूम रहा होगा। जब कई देर तक वारिस दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे। तभी परिवार के लोगों की नजर बाथरूम की तरफ गई। अंदर जाकर देखा तो वारिस पानी की बाल्टी में सिर के बल गिरा हुआ था। उसे तुरंत बाहर निकालकर संभाला, लेकिन वह बेसुध हो गया था। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Rupnagar News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: सड़क दुर्घटना में दो सगे भाईयों समेत तीन युवकों की मौत