Salman Khan News - Sach Kahoon Hindi

Snake News: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 'घोड़ा पछाड़' सांप मिलने से मचा हड़कंप
मुंबई। अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित प्रसिद्ध गैलेक्सी अपार्टमेंट (Salman Khan Galaxy Apartment) में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब परिसर में एक लंबा धामन सांप दिखाई दिया। करीब पांच फुट लंबे इस सांप को देख वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने तुरंत वन्यजीव बचाव दल से संपर्क किया। इसके बाद स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ सांप को सुरक्षित पकड़कर वहां से बाहर निकाल लिया। Snake News

राहत की बात यह रही कि इस पूरी प्रक्रिया में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और वन विभाग को भी दी गई। अधिकारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए मामले को दर्ज कर लिया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सांप ‘धामन’ प्रजाति का था, जिसे इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है।

यह विषहीन प्रजाति मानी जाती है और सामान्यतः इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होती। धामन मुख्य रूप से चूहों, मेंढकों और छोटे जीवों को खाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि धामन सांप किसानों के लिए लाभदायक माना जाता है, क्योंकि यह खेतों में चूहों की संख्या नियंत्रित करता है।

इसकी तेज गति के कारण कई क्षेत्रों में इसे ‘घोड़ा पछाड़’ नाम से भी जाना जाता है। यह प्रजाति भारत के कई हिस्सों में सामान्य रूप से पाई जाती है और इसकी लंबाई प्रायः पांच से आठ फुट तक हो सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे सांप दिखने पर घबराने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को तुरंत सूचना दें। Snake News

Lawrence Bishnoi: सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी!
Gangster Lawrence Bishnoi: मुंबई (एजेंसी)। मुंबई के बांद्रा में एक व्यक्ति और बुर्का पहनी महिला ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता एवं मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को कथित तौर पर धमकी दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलीम खान जब सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह पर थे तो एक आदमी एवं महिला ने उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम धमकी दे डाली। आरोपियों ने जांच के दौरान ये बात कबूली है। घटना के बाद पुलिस ने आगे की जांच के लिए संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था। जांच के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सलीम खान के साथ शरारत कर रहे थे। Salman Khan News

मीडिया रिपोर्ट में एक अधिकारी ने बताया, एक आदमी और बुर्का पहनी महिला ने दोपहिया वाहन पर जा रहे सलीम खान को बैंडस्टैंड सैरगाह पर बैठे देखा और यू-टर्न लेकर उनके पास आ गए। वे उनके पास पहुंचे और उनको कहने लगे, ‘‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजू क्या?’’ इतना कहकर उक्त आरोपी मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, सलीम खान के अंगरक्षक ने बाद में बुधवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया | Salman Khan News

पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि ‘‘हमने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने हमें बताया कि वे शरारत कर रहे थे।’’ पुलिस ने कहा कि यह घटना एक शरारत ही प्रतीत होती है। इससे पहले 14 अप्रैल को, मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे। बाद में उन्हें गुजरात से गिरफ्तार किया गया और लॉरेंस बिश्नोई और उनके गिरोह के प्रमुख सदस्य रोहित गोधारा के साथ उन पर आरोप लगाए गए।

पुलिस रिपोर्ट में बिश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने हमले की साजिश रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माना जाता है कि घटना से एक महीने पहले पनवेल में हथियारों की डिलीवरी उसने ही प्राप्त की थी और शूटरों को विस्तृत निर्देश दिए थे। कथित तौर पर इस नियोजित गोलीबारी से शूटरों को कुल 3 लाख रुपये की कमाई हुई। Salman Khan News

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना को लेकर सरकार ने ये आदेश किये जारी! अब इन लोगों को भी मिलेगा लाभ!

Salman Khan Assault Case: सलमान खान पर हमले के लिए पाकिस्तान से मंगवाई थी एके-47!
Salman Khan Assault Case: मुंबई (एजेंसी)। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 4 सदस्यों को पनवेल में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से निकलकर आई है। Mumbai News

योजना बनाने के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

रिपोर्ट में बताया गया है कि खान पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी हथियार आपूर्तिकर्ता से हथियार मंगवाने की योजना थी। इस संबंध में लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा और गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नवी मुंबई पुलिस ने समाचार एजेंसी को बताया कि आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नाहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है। Mumbai News

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी अजय कश्यप ने सलमान खान के घर और फार्महाउस की शय ली हुई थी। सलमान खान पर हमले की साजिश में पाकिस्तान में डोगर नाम का व्यक्ति शामिल था, जिससे वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया गया और एके-47 जैसे हथियार मंगवाए गए। नवी मुंबई पुलिस ने कहा, ‘‘जानकारी मिली है कि लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के गिरोह के करीब 60 से 70 लड़के मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आए हैं और सलमान खान पर नजर रख रहे हैं।’’

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि सलमान खान पर हमला करने और कन्याकुमारी से नाव के जरिए श्रीलंका भागने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने की योजना थी। सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को राजपुरा से गिरफ़्तार किया गया। बदमाशों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ ​​लाडी और सुबीर सिंह उर्फ ​​सुबी के रूप में हुई है। ये गैंगस्टर पंजाब के एसएएस नगर जिले के जीरकपुर के रहने वाले हैं। Mumbai News

EPFO KYC Update Online: ऐसे कर सकते हैं अपने ईपीएफ खाते में सुधार!

Salman Khan House Firing Case: आरोपी ने की मुंबई पुलिस हिरासत में आत्महत्या!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित हाउस फायरिंग मामले की घटना के आरोपियों में से एक अनुज थापन ने बुधवार को मुंबई में पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली जिससे उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अनुज थापन ने हवालात के शौचालय में बेडशीट से फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि उन्हें सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। Mumbai News

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियार सप्लाई करने के आरोप में थापन को सोनू कुमार बिश्नोई के साथ पंजाब से गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। 29 अप्रैल को, मुंबई में एक विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) अदालत ने सलमान खान के आवास पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। विशेष मकोका न्यायाधीश एएम पाटिल ने आरोपी विक्की गुप्ता, सागर पाल और अनुज थापन को पुलिस हिरासत में भेज दिया था और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को चिकित्सा आधार पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। Mumbai News

इससे पहले, आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कथित शूटर गुप्ता और पाल के साथ-साथ बिश्नोई और थापन के खिलाफ कड़े मकोका के प्रावधान लागू किए, जिन पर दो आग्नेयास्त्रों और गोलियों की आपूर्ति करने का आरोप है और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल को वांछित आरोपी के रूप में दिखाया गया है।

क्या है मामला: पुलिस ने 14 अप्रैल की सुबह खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा गोलीबारी करने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की थी। Mumbai News

Delhi Bomb Threat: दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की खबर, मचा हड़कंप

Salman Khan: सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले पर आया बड़ा अपडेट
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: मुंबई के बांद्रा उपनगर में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के सिलसिले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के आरोपों का सामना कर रहे एक व्यक्ति ने मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा व्यक्त की है। मुंबई अपराध शाखा के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान का खुलासा किए बिना सूत्रों ने कहा कि 14 अप्रैल की गोलीबारी मामले में गिरफ्तार किए गए और मकोका के तहत आरोपों का सामना कर रहे लोगों में से एक ने सरकारी गवाह बनने की इच्छा व्यक्त की है और इसके तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। Salman Khan News

उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार जांच एजेंसी पहले किसी उच्च रैंकिंग अधिकारी के सामने आरोपी का कबूलनामा दर्ज करेगी जो चल रही जांच का हिस्सा नहीं है और बाद में इसे मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा,‘इकबालिया बयान सबूत का हिस्सा होगा और इसका इस्तेमाल उसके साथ-साथ आरोपों का सामना कर रहे अन्य आरोपियों के खिलाफ भी किया जाएगा। सोमवार को मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि चौथे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। Salman Khan News

विशेष मकोका न्यायाधीश एएम पाटिल ने 24 वर्षीय विक्की गुप्ता, 21 वर्षीय सागर पाल और 32 वर्षीय अनुज थापन को पुलिस हिरासत में भेज दिया और 37 वर्षीय सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को चिकित्सा आधार पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों पर पहले भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा गोलीबारी के बाद पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की थी। बिहार निवासी गुप्ता और पाल को 16 अप्रैल को पड़ोसी राज्य गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया था जबकि सोनू बिश्नोई तथा थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से पकड़ा गया था। अनमोल बिश्नोई, जो कनाडा में रहता है और अमेरिका की यात्रा करता रहता है, ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, हालांकि पुलिस के अनुसार इसका आईपी पता पुर्तगाल का पाया गया था। आरोपी कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित हैं जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। Salman Khan News

यह भी पढ़ें:– नशीली टेबलेट तस्करी के दोषियों को 12-12 साल का कठोर कारावास