Punjab Board Result - Sach Kahoon Hindi

12वीं की मेरिट सूची में पटियाला पहले स्थान पर
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Patiala News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पटियाला जिला मेरिट सूची में पहले स्थान पर रहा है। जिले के 59 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। इनमें 37 छात्राएं और 22 छात्र शामिल हैं। विशेष बात यह रही कि प्ले-वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आफरीन अजीम ने पूरे पंजाब में चौथा तथा जिले में पहला स्थान हासिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटियाला जिले से इस बार 17,671 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इनमें से 16,152 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि 1,519 विद्यार्थी असफल हुए। जिले का कुल पास प्रतिशत 91.40 दर्ज किया गया है। मेरिट सूची में जिले के कुल 59 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जिनमें छात्राओं की संख्या अधिक रही।

प्ले-वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाहौरी गेट की छात्रा आफरीन अजीम ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पंजाब में चौथा और जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं जिले में दूसरा स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नवनीत कौर ने प्राप्त किया। उन्होंने 495 अंक हासिल कर राज्य स्तर पर छठा रैंक प्राप्त किया। इसी प्रकार प्ले-वेज स्कूल की छात्रा सैमरिन कोशिस ने भी 495 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के छात्र गैविन शर्मा ने 494 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं मेरिटोरियस स्कूल की छात्रा सपना ने 493 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा जिले के 55 अन्य विद्यार्थियों ने भी मेरिट सूची में स्थान बनाकर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया।

मेरिट सूची में निजी स्कूलों का दबदबा

इस बार मेरिट सूची में निजी स्कूलों का दबदबा देखने को मिला। सरकारी स्कूलों की तुलना में निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अधिक स्थान प्राप्त किए। विशेष रूप से प्ले-वेज स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।

फतेहगढ़ साहिब जिला रहा 12वें स्थान पर

दूसरी ओर मेरिट सूची में फतेहगढ़ साहिब जिला 12वें स्थान पर रहा। जिले के 7 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई, जिनमें 6 छात्राएं और एक छात्र शामिल है। जिले से 5,414 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 4,881 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि 533 विद्यार्थी असफल हुए।

संगरूर की टॉपर गुरमीत कौर बनना चाहती हैं एडवोकेट

पढ़ाई को प्राथमिकता देकर हासिल किया पंजाब में नौवां स्थान
लहरागागा। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परिणामों में संगरूर जिले के गांव लहल कलां स्थित पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गुरमीत कौर ने 492 अंक प्राप्त कर पूरे पंजाब में नौवां तथा जिले में पहला स्थान हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही स्कूल और गांव में खुशी का माहौल बन गया। गुरमीत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन मेहनत, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि वह टीवी, मोबाइल और खेलों से दूरी बनाकर अधिक समय पढ़ाई को देती थीं।

उनका कहना है कि परिवार ने भी उन्हें हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। गुरमीत कौर ने बताया कि उनका सपना एलएलबी कर एक सफल एडवोकेट बनना है। वह भविष्य में सच्चाई का साथ देते हुए लोगों की मदद करना चाहती हैं। उनके पिता बीरबल सिंह, जो राजमिस्त्री का कार्य करते हैं, ने कहा कि बेटी की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग दिया गया और आगे भी देते रहेंगे।

Punjab Board Result: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित
95% छात्र पास, टॉपर्स लिस्ट में फिर लड़कियों का दबदबा, ग्रामीण क्षेत्रों का प्रदर्शन भी शानदार

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Board 10th Result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा के बहुप्रतीक्षित नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस वर्ष कुल 95 प्रतिशत परीक्षार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं, जो शिक्षा क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है। परीक्षा में कुल 2,77,746 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,65,548 ने सफलता हासिल की है। Punjab Board Result

राज्य में टॉप करने वाली तीनों ही लड़कियां हैं। फरीदकोट के कोट सुखियां स्थित संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अक्सनूर कौर ने टॉप किया है। वहीं श्री मुक्तसर साहिब के छत्तियाणा के बाबा फरीद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रतिंदरदीप कौर ने दूसरा और मलेरकोटला के चौंदा के राम सरुप मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अर्शदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। तीनों के 650 में से 650 नंबर हैं।

विशेष रुप से उल्लेखनीय यह है कि राज्य में शीर्ष तीन स्थानों पर लड़कियों ने अपना परचम लहराया है, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और लग्न को दर्शाता है। विस्तृत परीक्षा परिणामों के विश्लेषण से पता चलता है कि छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.85% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.50% दर्ज किया गया। Punjab Board Result

इसके अतिरिक्त, आंकड़ों में एक और महत्वपूर्ण पहलू यह उभर कर आया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्रों के मुकाबले उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शहरी क्षेत्रों में जहां उत्तीर्णता का प्रतिशत 94.71% रहा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के 96.09% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। यह ग्रामीण शिक्षा प्रणाली की मजबूती और वहां के छात्रों की मेहनत को रेखांकित करता है। बोर्ड के अधिकारियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Punjab Board Result

यह भी पढ़ें:– War Against Drugs: केजरीवाल व भगवंत सिंह मान ने लोगों को नशे के विरुद्ध जंग में योद्धा बनने की दिलाई शपथ

Punjab Board Result: 12वीं कक्षा के परिणामों में बेटों ने मारी बाजी, बेटियां रही पीछे
बारहवीं का परिणाम रहा 93.04 फीसदी

चंडीगढ़/मोहाली (सच कहूँ/एम.के. शायना)। Punjab Board Result: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार शाम 4.20 बजे घोषित किया गया। इस बार बेटों ने बाजी मारते पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है। डॉ. प्रेम कुमार वाईस चेयरमैन एजुकेशन बोर्ड पंजाब ने जानकारी देते बताया कि लुधियाना के बीसीएम सीनियर सैकेंडरी स्कूल, जमालपुर , लुधियाना से ही एकमप्रीत पहले स्थान पर रहा है, जिसने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रवीउदय सिंह गर्वमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल गुलाबे वाला, श्री मुक्तसर साहिब, जिसने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं, वहीं तीसरे स्थान पर बठिंडा के सीनियर सैकेंडरी रैजीडैंशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्टूडैंट का अश्वनी रहा है, जिसने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। Punjab Board Result

परिणामों में अमृतसर ने मारी बाजी | Punjab Board Result

वहीं अगर जिला अनुसार बात की जाए तो अमृतसर ने इस बार सबसे अधिक अच्छा प्रदर्शन किया है। अमृतसर में सबसे अधिक 97.27 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके साथ ही गुरदासपुर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। गुरदासपुर में 97.21 फीसद विद्यार्थियों ने परिणाम अपने पक्ष में रखा है। इसके अलावा पठानकोट तीसरा, तरनतारन चौथा व कपूरथला पांचवां व मोहाली ने 6वां स्थान हासिल किया है।

अमृतसर- 97.27 फीसदी

गुरदासपुर – 97.21 फीसदी

पठानकोट- 97.14 फीसदी

तरनतारन- 96.42 फीसदी

कपूरथला – 96.39 फीसदी

मोहाली- 95.50 फीसदी

ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों का परिणाम ज्यादा अच्छा | Punjab Board Result

पंजाब की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले इस बार शहरी क्षेत्रों के अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में परीक्षा देने वाले 121647 बच्चों में 113687 पास हुए। वहीं शहरी क्षेत्रों की पास प्रतिशतता 93.46 रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 162805 बच्चों में 150975 बच्चे पास हुए हैं। यहां की पास प्रतिशतता 92.73 रही है।

बता दें कि इस बार कुल 284452 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 264662 बच्चे पास हुए हैं। इस बार 12वीं का परिणाम 93.04 पास फीसदी रहा है। जिसमें 153424 बेटों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 139210 पास हुए हैं। बेटों की पास फीसद 90.74 है। इस दौरान 131025 बेटियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 125449 बेटियां पास हुई हैं। बेटियों की पास फीसद 95.74 है। इस अनुसार पास फीसद में बेटियां आगे हैं। इस दौरान 3 ट्रांसजैंडर ने परीक्षा दी, जो कि तीनों ही पास हो गए हैं। Punjab Board Result

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए 8वीं व 12वीं के रिजल्ट में टॉपर आए विद्यार्थियों को बधाईयां देते सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 8वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम आज घोषित कि गए। सीएम मान ने सभी अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों को बधाईयां व शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:– जिला फाजिल्का के किसानों के खातों में 1111 करोड़ रूपये का भुगतान