Delhi Bomb Threat - Sach Kahoon Hindi

Delhi Bomb Threat: बजट से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी
Delhi Budget 2026: नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मंगलवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि विधानसभा और पास के मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाया जाएगा। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और पूरे परिसर की गहनता से जांच शुरू कर दी। सबसे पहले विधानसभा के ऑफिसियल ईमेल पर सुबह 7:28 बजे धमकी भरा मेल आया। Delhi Bomb Threat

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ईमेल पर धमकी मिली

इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ईमेल पर 7:49 बजे एक और धमकी मिली। दोनों ईमेल में कई नाम शामिल किए गए थे, जिनमें एलजी तरनजीत सिंह संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके की गहनता से जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विस्तार से जांच की।

पुलिस ने आसपास के मेट्रो स्टेशन की भी जांच तेज कर दी, ताकि अगर किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज हो तो पकड़ी जा सके। सुरक्षा कारणों से विधानसभा की कार्यवाही को 11:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे, इसके लिए पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता मंगलवार को विधानसभा में बजट 2026 पेश करने वाली हैं। इसी बीच विधानसभा को बम उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने लगभग जांच पूरी कर ली है। अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। ऐसे में सीएम रेखा गुप्ता विधानसभा में पहुंच गई हैं और बजट पेश कर रही हैं। Delhi Bomb Threat

Bomb Threat: अब इन अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जारी है सर्च अभियान!
Bomb Threat : नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के चार मशहूर अस्पताल दीप चंद बंधु, जीटीबी, दादा देव और हेडगेवार को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली फायर सर्विस का सर्च अभियान जारी है। Delhi News

वर्णनीय है कि रविवार को, दिल्ली के कम से कम 20 अस्पतालों, आईजीआई हवाई अड्डे और उत्तरी रेलवे के सीपीआरओ कार्यालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिनमें मुख्य रूप से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3, बुराड़ी अस्पताल, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, बारा हिंदू राव अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय, डाबड़ी के दादा देव अस्पताल, गुरु नानक देव आई हॉस्पिटल से बम की धमकी के ईमेल मिली थी। इनमें अस्पतालों में नजफगढ़ में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण संस्थान, वसंत कुंज में आईएलबीएस और सिविल लाइंस में अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल भी शामिल थे।

”इस नरसंहार के पीछे ‘कोर्ट’ नाम का समूह है।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये धमकियां यूरोप स्थित मेलिंग सेवा कंपनी ‘बीबल डॉट कॉम’ से मिली थीं। ईमेल्स में लिखा था, ‘‘मैंने आपकी इमारत के अंदर विस्फोटक उपकरण रखे हैं। वे अगले एक घंटे में विस्फोट कर देंगे। यह कोई खतरा नहीं है, आपके पास बम को निष्क्रिय करने के लिए कुछ घंटे हैं अन्यथा अंदर निर्दोष लोगों का खून बह जाएगा।’’ भवन आपके हाथ में होगा। इसमें कहा गया, ”इस नरसंहार के पीछे ‘कोर्ट’ नाम का समूह है।”

दिल्ली पुलिस को संदेह है कि ईमेल वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) या प्रॉक्सी सर्वर की मदद से भेजा गया था ताकि आईपी एड्रेस का पता न लगाया जा सके। कल भी बेंगलुरु के छह निजी अस्पतालों को ईमेल के जरिए जो बम की धमकी मिली थी वो अफवाह निकली। Delhi News

Income Tax Filing Avoid Mistakes: यदि आप भी भरते हैं इनकम टैक्स तो ना करें ये गलतियाँ!

Delhi Bomb Threat: दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की खबर, मचा हड़कंप
Delhi Bomb Threat: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई स्कूलों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अधिकांश स्कूलों को खाली करा लिया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की द्वारका और वसंत कुंज शाखा, पूर्वी मयूर विहार में मदर मैरी स्कूल, चाणक्यपुरी में संस्कृति स्कूल, पुष्प विहार में एमिटी स्कूल और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में डीएवी स्कूल शुरूआती 11 स्कूलों में से हैं। बम से उड़ाने की धमकी मिली है. डीपीएस नोएडा को भी इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और द्वारका के पुलिस उपायुक्तों ने मीडिया को बताया कि धमकी भरे मेल सुबह करीब 4.30 बजे भेजे गए थे। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को खाली करा लिया एवं स्कूल बंद कर दिए गए हैं और छात्रों को घर वापस भेज दिया गया है। स्कूलों ने बच्चों के अभिभावकों को सुबह करीब 6.30 बजे सूचित कर दिया।

पुलिस ने कहा, “सभी स्कूलों में जांच चल रही है और हमारी तकनीकी शाखा ईमेल की जांच कर रही है।” पुलिस ने कहा, “बम खोजी टीमें, बम निरोधक दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों को के9 टीमों के साथ स्कूलों में भेजा गया है और तलाशी अभियान चल रहा है।” पुलिस ने कहा, “कई स्कूलों को इसी तरह के बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। हम हर स्कूल की जांच कर रहे हैं और स्कूल प्रशासन के संपर्क में हैं।” दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा: “आज सुबह कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूलों को खाली करा लिया गया है और दिल्ली पुलिस उन परिसरों की तलाशी ले रही है। अभी तक किसी स्कूलों में कुछ नहीं मिला है।” “हम पुलिस और स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में हैं। माता-पिता और नागरिकों से अनुरोध करेंगे कि वे घबराएं नहीं। स्कूल अधिकारी जहां भी जरूरत होगी, माता-पिता के संपर्क में रहेंगे।”