Bhadaur News - Sach Kahoon Hindi

पक्खो कलां को मिला नए बस स्टैैंड का तोहफा, ग्रामीणों में खुशी
भदौड़ (सच कहूँ/रमनीक बत्ता)। Pakho Kalan Bus Stand: गांव पक्खो कलां के स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक और नए बस स्टैंड का निर्माण किया गया है, जिससे गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों के अनुसार इस बस स्टैंड से गांव के विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग भी पूरी हो गई है। हल्का विधायक लाभ सिंह उगोके ने विशेष रूप से पहुंचकर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और कहा कि वे अपने हलके के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं, ताकि हर गांव को बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।

Pakho Kalan Bus Stand: गांव पक्खो कलां में नवनिर्मित बस स्टैंड का दृश्य।

Electricity Bill: गरीब लोगों को आए 20 हजार से 85 हजार रुपये तक के बिजली बिल
बिल न भरने पर उखाड़े जा रहे बिजली मीटर

भदौड़/बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Barnala News: पंजाब सरकार मुफ्त बिजली योजना चला रही है, इसके बावजूद गरीब लोगों को बिजली के भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। बिल जमा न करने की स्थिति में बिजली विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामला जिला बरनाला के कस्बा भदौड़ का है, जहाँ गरीब परिवारों के घरों में 20 हजार से लेकर 85 हजार रुपये तक के बिजली बिल आए हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा बिल न भरने के कारण घरों के बिजली मीटर उखाड़े जा रहे हैं। पीड़ित लोग सरकार से बिजली बिल माफ करने की मांग कर रहे हैं। Bhadaur News

एकत्रित हुई गरीब परिवारों की महिलाओं ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उन्हें हजारों रुपये के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहाँ पंजाब सरकार द्वारा गरीब परिवारों के बिजली बिल माफ किए जाने का दावा किया जा रहा है, वहीं बिजली विभाग द्वारा उन्हें 20 हजार से 85 हजार रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं, जिन्हें भरना उनके लिए असंभव है। पिछले तीन दिनों से बिल जमा न होने के कारण उनके घरों के मीटर भी हटाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

कांग्रेस नेता मलकीत कौर सहोता ने कहा कि एक ओर जहाँ पंजाब सरकार गरीब परिवारों के बिजली बिल माफ करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग द्वारा गरीब परिवारों को हजारों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवारों के घरों में इतनी बिजली खपत होती ही नहीं। कई परिवार कच्चे मकानों में रहते हैं और कई के पास केवल एक-दो कमरे हैं, फिर भी उन्हें भारी भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि गरीब परिवारों पर भेजे गए 85 हजार रुपये तक के बिजली बिल तुरंत माफ किए जाएं और बिजली मीटर उखाड़ने की कार्रवाई रोकी जाए। Bhadaur News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: रेत से भरा ट्रक व तुड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटे

Strong Storm: तेज तूफान ने मचाई तबाही, सैकड़ों पेड़ धराशायी
बिजली व्यवस्था चरमराई, ट्रांसफार्मर और तारों को भारी नुकसान

50 साल पुराने वृक्ष भी उखड़े, कच्चे मकानों की छतें तक उड़ी | Barnala News

भदौड़ (सच कहूँ/रमनीक बत्ता)। Bhadaur News: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बीते दिन चली धूल भरी आंधी-तूफान ने तबाही मचाई। कई वर्षों पुराने विशालकाय पेड़ जड़ों से उखड़ गए, वहीं बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। कई गांवों में कच्चे मकानों की छतें तक उड़ गईं जिससे गरीब परिवार प्रभावित हुए हैं। Barnala News

भदौड़ कस्बे के बरनाला-बाजाखाना रोड पर स्थित करीब 50 वर्ष पुराने छायादार पेड़, जो क्षेत्र की शोभा माने जाते थे, भी इस तूफान के आगे टिक न सके और धराशायी हो गए। तूफान के बाद सुबह होते ही कुछ स्थानीय लोग अपने ठेले व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और गिरे हुए वृक्षों को उठाकर ले जाने लगे। जिन वृक्षों की देखरेख वन विभाग के अधीन थी, उन पर भी लोगों ने निजी कब्जा करना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वन विभाग की बरनाला रेंज को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ही नहीं थी। Barnala News

पता लगाकर कार्रवाई करूंगा: ब्लॉक अधिकारी

जब इस विषय पर बरनाला वन रेंज के ब्लॉक अधिकारी बहादुर सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया, मैं अन्य सड़कों से पेड़ हटवा रहा हूँ। स्टाफ की कमी के चलते भदौड़ क्षेत्र की जानकारी मुझे नहीं थी, लेकिन जल्द ही इस सड़क पर गिरे पेड़ों का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करूंगा।

मरम्मत कार्य है जारी: जेई

बिजली बोर्ड के जेई नवदीप सिंह ने कहा कि भदौड़ शहर का मुख्य फीडर तो हमने रात 11:30 बजे ही चालू कर दिया था, लेकिन गांवों के फीडरों को बहाल करने के लिए अब भी गिरे हुए पेड़ों को हटाया जा रहा है। जिन खंभों को नुकसान पहुँचा है, उन्हें दोबारा स्थापित किया जा रहा है। Barnala News

यह भी पढ़ें:– 3.40 करोड़ की लागत से दिड़बां में नहरी पानी प्रोजेक्ट शुरू

नशा करने से रोकने पर ‘आप’ के युवा सरपंच की हत्या, हथियारों सहित रात को घर में घुसे कई लोग
ग्रामीण बोले, आरोपी सरपंची चुनावों को लेकर रंजिश रखते थे

विधायक उगोके ने मौके पर जाकर परिवार के साथ दुख साझा किया | Barnala News

भदौड़ (सच कहूँ/रमनीक बत्ता)। Bhadaur News: पंजाब के बरनाला जिले के गांव छन्ना गुलाब सिंह वाला के मौजूदा सरपंच सुखजीत सिंह (26)की रविवार देर रात गांव के ही कुछ लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। Barnala News

बरनाला के सरकारी अस्पताल में पहुंचे मृतक सरपंच सुखजीत सिंह के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने गांव के ही व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंची चुनावों को लेकर गांव के व्यक्ति उनके साथ रंजिश रखते थे। रविवार शाम को जब गांव के कुछ व्यक्ति गांव में चिट्टे का नशा कर रहे थे, तो उन्हें रोकने के कुछ समय बाद ही वे नशा तस्कर अपने कई साथियों समेत सरपंच के घर हथियार लेकर आ गए। इसके बाद मौजूदा सरपंच और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के दौरान मौजूदा सरपंच सुखजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले पादोल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल बरनाला भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही सरपंच सुखजीत सिंह की मौत हो गई। सरपंच सुखजीत सिंह के पिता अमरजीत सिंह समेत तीन अन्य व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं। Barnala News

गौरतलब है कि मृतक सरपंच सुखजीत सिंह गांव का सरपंच होने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी का भी पुराना समर्थक भी था। इस दुखद घटना को लेकर विधानसभा हलका भदौड़ के विधायक लाभ सिंह उगोके ने मौके पर जाकर परिवार के साथ दुख साझा किया और सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन को आदेश दिए। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जिला बरनाला में सबसे कम उम्र का सरपंच सुखजीत सिंह था। उसकी उम्र सिर्फ 26 साल थी और वह अविवाहित था। Barnala News

यह भी पढ़ें:– लघु सचिवालय बिलासपुर के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन

Smart Meter: स्मार्ट मीटर लगाने आई पावरकॉम की टीम बैरंग लौटी
भदौड़ (सच कहूँ/रमनीक बत्ता)। Bhadaur News: भदौड़ में रविवार को स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब पावरकॉम की टीम कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाने आई तो लोगों ने काउंसलर सुखचरण सिंह पम्मा और पूर्व काउंसलर परमजीत सिंह सेखों की अगुवाई में टीम का विरोध किया। Barnala News

स्थिति की निजाकत को देखते हुए टीम ने बिना काम किए लौटने में अपनी भलाई समझी। लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी की। काउंसलर परमजीत सिंह सेखों, काउंसलर सुखचरण सिंह पम्मा और धन्ना सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर नहीं लगने देंगे। Barnala News

पावरकॉम के कर्मचारी गुरप्रीत सिंह हेयर ने बताया कि विभाग की हिदायतों के आधार पर हम स्मार्ट मीटर लगाने आए थे, लेकिन लोगों के विरोध के कारण फिलहाल हमने काम रोक दिया है और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार अगला एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे जिन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें:– Nagar Nigam Chunav: नगर निगम चुनावों की घोषणा, 21 दिसंबर को होगी वोटिंग

त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, संदिग्ध वाहनों की चैकिंग
भदौड़ (सच कहूँ/रमनीक बत्ता)। Bhadaur News: त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए भदौड़ पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है और संदिग्ध वाहनों की चैकिंग बड़े स्तर पर की जा रही है। इस मौके भदौड़ पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर नाके लगाकर संदिग्ध वाहनोंं व अधूरे कागजात वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है और अधूरे कागजात वाले वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं और जिसके पास कोई भी कागज नहीं है, उन वाहनों को इम्पाऊंड (बन्द) भी किया जा रहा है। Barnala News

इस मौके थाना भदौड़ के प्रमुख एसएचओ यादविन्दर सिंह ने बताया कि दिवाली व अन्य त्यौहारों के मद्देनजर पंजाब पुलिस संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही है और अधूरे कागजात वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि आपको भी अगर कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है या कोई संदिग्ध वाहन नजर आता है तो तुरंत पुलिस को सुचित किया जाए ताकि त्यौहारों के चलते कोई भी असुखद घटना को घटने रोका जा सके। इस समय उनके साथ सहायक थानेदार गुरमेल सिंह व हवलदार कुलवंत सिंह मौजूद थे। Barnala News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: पुलिया से टकराई बस , 11 लोगों की मौत, 33 घायल

कबाड़ की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
किसान के खेत में आग लगाने के बाद स्क्रैप स्टोर तक फैली आग

पीड़ित व्यक्ति ने किसान पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की | Barnala News

लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग में दी सूचना, तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू

भदौड़ (सच कहूँ/रमनीक बत्ता)। Bhadaur News: भदौड़ में बाजाखाना रोड पर मीरी-पीरी कॉलेज के पास एक कबाड़ की दुकान में भयंकर आग लग गई। जानकारी के अनुसार बाजाखाना रोड़ पर चमकौर स्क्रैप स्टोर के नाम से एक दुकान है। स्टोर मालिक चमकौर सिंह ने बताया कि उसके पड़ोस के एक किसान ने गेहूँ कटाई के बाद खेत में आग लगा दी, जिसकी चिंगारी उनके स्क्रैप स्टोर तक पहुंच गई। जिसके बाद पूरे कबाड़ स्टोर से आग की लपटें निकलने लगी। Barnala News

मौके पर उपस्थित लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग में सूचना दी, जिसके बाद तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्टोर मालिक के अनुसार उसका 50-55 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों से किसान को आग लगाने से मना भी किया था लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी और आग लगा दी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उसे मुआवजा दिलवाया जाए और आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

कहने के बावजूद नहीं माना किसान | Barnala News

कबाड़ी मालिक को जगह किराये पर देने वाले हरप्रीत सिंह ने कहा कि आज मैं चमकौर कबाड़ी दुकान के मालिक से अपनी जगह का किराया लेने आया था। उसने देखा कि एक महेन्द्र खान नाम किसान खेत में मौजूद था, जोकि टांगर को आग लगा रहा था। कहने के बावजूद भी उसने आग लगाना बंद नहीं किया।

हमें कोई जानकारी नहीं थी: खेत मालिक

जब इस संबंधी खेत के मालिक से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मैंने महिंदर खान को जमीन पट्टे पर दी है और यदि आग महेंद्र खान ने लगाई है तो यह उसकी गलती है। न ही आग लगाते समय हमें कोई जानकारी थी। Barnala News

यह भी पढ़ें:– Aam Aadmi Party: सुखपाल खैहरा की बढ़ी मुश्किलें, दलबीर गोल्डी ‘आप’ में शामिल