CSK vs PBKS - Sach Kahoon Hindi

CSK vs PBKS IPL 2025: श्रेयस अय्यर को इस अपराध के लिए भुगतने पड़ेंगे 12 लाख!
धीमी ओवर गति के चलते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना

CSK vs PBKS IPL 2025: चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से मात दी। हालांकि इस जीत के बावजूद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। CSK vs PBKS

Shreyas Iyer fined: आईपीएल की आचार संहिता के अनुसार, यह पंजाब किंग्स का इस सत्र में पहला ओवर-रेट उल्लंघन है। नियमों के तहत, निर्धारित समय सीमा में ओवर पूरे न कर पाने पर पंजाब को 19वें ओवर की शुरुआत से पहले क्षेत्ररक्षण प्रतिबंध के अंतर्गत सर्कल के भीतर एक अतिरिक्त खिलाड़ी लाने के लिए विवश होना पड़ा। इस मुकाबले में पंजाब की जीत के नायक रहे युजवेंद्र चहल, जिन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 4 विकेट झटके। चहल ने इस सीज़न की पहली हैट्रिक भी अपने नाम की, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया गया। सीएसके की पूरी टीम 190 रनों पर सिमट गई।

पंजाब किंग्स ने 10 में से 6 मैचों में जीत हासिल कर ली

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने 10 में से 6 मैचों में जीत हासिल कर ली है और 13 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने 12 अंकों पर खड़ी तीन अन्य टीमों को पीछे छोड़ते हुए मज़बूत स्थिति बना ली है।दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की हालत लगातार खराब होती जा रही है। 10 मैचों में केवल दो जीत के साथ वे अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई हैं और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई हैं।

गौरतलब है कि सीजन की शुरुआत में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ करने वाली सीएसके, अब लगातार घरेलू मैदान चेपॉक में हार का सामना कर रही है। एक समय चेपॉक को अपना गढ़ कहने वाली टीम, इस बार अपने ही मैदान पर जूझती नजर आ रही है। इससे पहले भी इस सत्र में धीमी ओवर गति के चलते कई कप्तानों पर जुर्माना लग चुका है, जिनमें ऋषभ पंत (लखनऊ), शुभमन गिल (गुजरात), अक्षर पटेल (दिल्ली), संजू सैमसन और रियान पराग (राजस्थान), रजत पाटीदार (बेंगलुरु) तथा हार्दिक पांड्या (मुंबई) शामिल हैं। CSK vs PBKS

Labour Day 2025: “ये मज़दूर का हाथ है, कातिया… लोहा पिघलाकर उसका रूप बदल देता है”

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल में कर दिया कमाल, धोनी की टीम को दी ऐसे मात
CSK vs PBKS: चेन्नई (एजेंसी)। जॉनी बेयरस्टो (46), राइली रुसो (43) की दमदार पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया है। पंजाब किंग्स की यह चौथी जीत और चेन्नई सुपर किंग्स की पांचवीं हार है। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोका और उसके बाद जॉनी बेयरस्टो और राइली रुसो शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। जॉनी बेयरस्टो ने 30गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से (46) रन बनाये। वहीं राइली रुसो ने 23 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (43) रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुये। शशांक सिंह 27 और सैम करन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन और शिवम दूबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Weather Today: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग से आई अच्छी खबर, फिर से होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में लू का अलर्ट

इससे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (62) और अजिंक्य रहाणे (29) की शानदार पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था। आज यहां एम ए चिदंबरम स्‍टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट लिये 64 रन जोड़े। हालांकि इस जोड़ी के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी। नौवें ओवर में हरप्रीत बराड़ ने पहले अजिंक्य रहाणे 24 गेंदों में (29) और इसी ओवर में शिवम दूबे (शून्य) पर आउटकर पंजाब को दोहरी सफलता दिलाई। इसके बाद रवींद्र जडेजा (2) और समीर रिजवी (21) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। मोईन अली (15), एमएस धोनी(14) रन बनाकर आउट हुये। ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुये सर्वाधिक (62) रन बनाये। डैरिल मिचेल एक रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिये। कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह एक-एक विकेट मिला।