Summer Vacations 2024 - Sach Kahoon Hindi

Summer Vacations Cancelled: रिकॉर्डतोड़ तापमान के बावजूद इन नन्हें बच्चों की नहीं हुई छुट्टी!
Summer Vacations: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरजीत सिंह)। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो चुके हैं लेकिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तीन से छह साल तक के मासूम बच्चों को बुलाया जा रहा है। वह भी तब जब अधिकतम तापमान अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। ऐसे में बच्चों के बीमार होने का खतरा मंडरा रहा है। प्रचण्ड गर्मी के बावजूद आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिए पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। एक कमरे में चल रहे कई आंगनबाड़ी केन्द्रों के हालात तो यह हैं कि बच्चों को गर्म व गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इस कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र पर भेजने से कतरा रहे हैं।

अभिभावकों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से मांग की है कि भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों की भी छुट्टियां की जाएं। ग्राम पंचायत मक्कासर के एक केएनजी के आंगनबाड़ी केन्द्र बी की सहायिका गीता ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। निजी-सरकारी विद्यालयों में तो ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं लेकिन आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों की छुट्टियां नहीं की गईं। हालांकि गर्मी के मौसम में आंगनबाड़ी के बच्चों का समय साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे कर दिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र में न तो पानी की सुविधा है और न ही शौचालय की। किसी के घर से पानी भरकर लाना पड़ता है। बच्चों को गर्म पानी पीना पड़ता है। एक पंखे के नीचे बच्चे बैठे रहते हैं। बच्चों के बीमार होने का खतरा रहता है।

आंगनबाड़ी केन्द्र में 3 से 6 वर्ष के बच्चे आ रहे हैं

उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों की भी छुट्टी की जाए। अभिभावकों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद आंगनबाड़ी केन्द्र पर कोई सुविधा नहीं है। इससे बच्चों के बीमार होने का डर रहता है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने की मांग की। आंगनबाड़ी केन्द्र ए की सहायिका ममता ने बताया कि उन्हें भी पड़ोस से पानी लेकर आना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र पर लगा हुआ पंखा धीरे चलता है। टाउन शहर की बरकत कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र 35 ए की कार्यकर्ता सीमा भाटी ने बताया कि स्कूल के बच्चों की छुट्टियां हो चुकी हैं। उनके आंगनबाड़ी केन्द्र में 3 से 6 वर्ष के बच्चे आ रहे हैं। इन बच्चों की भी छुट्टियां जरूरी हैं।

समय अवश्य बदला गया है लेकिन उन्हें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आंगनबाड़ी केन्द्र पर बैठना होता है। जिस समय तक बच्चों के सोने का समय होता है उस समय आंगनबाड़ी केन्द्र का समय है। सहायिका बुलाने जाती है तो बच्चे सो रहे होते हैं। गर्मी में पानी की सुविधा नहीं है। बच्चे बीमार हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि स्कूल के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों की छुट्टियां भी की जाएं। वे अपना कार्य पूर्व की भांति करती रहेंगी। पोषाहार बच्चों के घर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। टीकाकरण भी बच्चों को बुलाकर कर दिया जाएगा।

जयपुर स्तर पर किया आग्रह | Summer Vacations

महिला बाल विकास उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी ने बताया कि वर्तमान में हीट वेव की स्थिति चल रही है। इसके चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय दो घंटे कम किया गया है। हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जयपुर स्तर पर भी निवेदन किया गया है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले 3 से 6 साल के बच्चों की छुट्टियां की जाएं। निदेशालय स्तर से ही इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर पानी व शौचालय की व्यवस्था जिला परिषद के सहयोग से करवाई जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। पानी के कनेक्शन की व्यवस्था करवाई जा रही है। कोई भी आंगनबाड़ी केन्द्र खुले में नहीं चल रहा। Summer Vacations

Weather Update : हरियाणा में वोटिंग के दिन भी तांडव मचाएगी आग!

Summer Vacations Cancelled: इन बच्चों की गर्मी की छुट्टियां हुई कैंसल! सरकार का फैसला!
Summer Vacations: त्रिपुरा (एजेंसी)। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के फैसले के बाद, त्रिपुरा सरकार ने डिग्री कॉलेजों, पेशेवर कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों के लिए 26 दिन की गर्मी की छुट्टियां रद्द कर दी हैं ताकि वे सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम को पूरा कर सकें।

सेमेस्टर परीक्षाओं के पाठ्यक्रम को कवर करने हेतु छुट्टियां रद्द

सोमवार को जारी एक अधिसूचना में, उच्च शिक्षा निदेशक नृपेंद्र चंद्र शर्मा ने कहा, “छात्रों के हित में, उच्च शिक्षा विभाग, त्रिपुरा के नियंत्रण में सामान्य डिग्री कॉलेजों / व्यावसायिक कॉलेजों / तकनीकी संस्थानों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 9 मई से 3 जून, 2024 (26 दिन) निर्धारित है। जोकि एतद्द्वारा वापस लिया जाता है।”

अधिसूचना केवल वर्तमान शैक्षणिक वर्ष पर लागू होती है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए “पाठ्यक्रम पूरा करने” के लिए कॉलेज खुले रहेंगे। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया कि कॉलेज तय समय के भीतर पाठ्यक्रम को पूरा क्यों नहीं कर पाए।

अधिसूचना में कहा गया है, “कॉलेजों में काम करने वाले संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को 26 (छब्बीस) दिनों की अर्जित छुट्टी मिलेगी क्योंकि कॉलेज खुले रहेंगे और ऊपर बताए अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि के दौरान कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।”

इस बीच, बारिश के बाद पिछले सप्ताह तक जारी भीषण तापमान से राहत मिलने के बाद स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं। 24 अप्रैल को, प्रचंड गर्मी का सामना करते हुए, सरकार ने सभी स्कूलों के लिए चार दिन की छुट्टियों की घोषणा की। बाद में स्कूल की छुट्टियों को तीन और दिनों के लिए 1 मई तक बढ़ा दिया, जिसके बाद स्कूल फिर से खुल गए। Summer Vacations

मां ने 3 साल के बेटे से कहा, बेटा! पापा को ‘अलविदा’ कह दो और गोली मार दी

School Holidays: यूपी समेत इन राज्यों में महीना भर बंद रहेंगे स्कूल, छात्रों की होगी मौज
May 2024 School Holidays: 2024 के अप्रैल महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी हैं, इस महीने चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवा ने लोगों को बहुत परेशान किया हैं, भयंकर गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी हैं, और इसी समस्या के कारण मई की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में समर वेकेशन की घोषणा की गई हैं, भारतीय मौसम विभाग द्वारा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं ऐसे मौसम में बच्चों को स्कूलों में बुलाना उनकी सेहत से खिलवाड़ करने जैसा होगा, इसी को देखते हुई कई राज्यों में स्कूल टाइमंग में भी बदलाव किया गया हैं और कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा भी कर दी गई हैं। School Holidays

Whatsapp Update: वाट्सऐप यूजर्स के लिए ‘मुसीबत’ बन सकता है वाट्सऐप का नया फीचर!

इन राज्यों में सितम ढा रही हैं गर्मी | School Holidays

बता दें कि अप्रैल महीने की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी सितम ढा रही हैं, इस वजह से स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया था। इससे बच्चों को स्कूल जाते समय में थोड़ी राहत मिल रही थी, वहीं आमतौर पर मई महीने के पहले या दूसरे सप्ताह से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कर दी जाती है, इस साल भी ऐसा ही देखने को मिलेगा, तो आइये जानते हैं मई में कब से कब तक स्कूल बंद रहेंगे।

मई महीने में छात्रों की है मौज

जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल महीने से ही देश के अधिकांश राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा हैं, बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई हैं, वहीं अगर बात देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यहां 13 या 15 मई से कम से कम 1 महीने के लिए स्कूल बंद कर दिए जाएंगे, गर्मी की स्थिति को देखते हुए गर्मी की छुट्टी को कम या ज्यादा भी किया जा सकता हैं।

बता दे कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में 17 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएगी, जयपुर में 17 मई से लेकर 23 जून तक सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे, इस अवकाश की घोषणा वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर में भी की गई हैं, वहीं राजधानी दिल्ली में भी पिछले महीने से ही तापमान 40 डिग्री व उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा हैं, यहां के ज्यादातर स्कूलों में आज यानी 1 मई को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई थी, आने वाले दिनों में यहां भी समर वेकेशन की घोषणा कर दी जाएगी।

हरियाणा के सभी स्कूलों में इस दिन से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग हरियाणा व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का शेड्यूल जारी किया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में जारी किए गए अपने नए पाठ्यक्रम शेड्यूल में 1 जून से 30 जून तक अवकाश का शेड्यूल डाला है। बोर्ड ने यह भी कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में प्रोजेक्ट संबंधी कार्य व गृहकार्य बल दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के किसी भी निजी या सरकारी स्कूल को किसी भी प्रकार का कैंप लगाने की कोई इजाजत नहीं होगी। ध्यान रहे कि अप्रैल माह में ही दो दिन पहले हरियाणा प्रदेश का तापमान 40 डिग्री तक पहुँच चुका है। हालांकि बीते दिन हरियाणा में अधिकतम तापमन 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गए है लेकिन भरत मौसम विभाग का कहना है आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान होने की उम्मीद है।