Heatwave Alert - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का पारा 55 पार! 24 लोग गंवा चुके जान!
Rajasthan Weather: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी से चार दिन में अब तक 24 लोग जान गंवा चुके हैं। रविवार को जैसलमेर से सटे भारत-पाक बॉर्डर पर तापमान 55.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बीएसएफ द्वारा रिकॉर्ड किए गए इस तापमान पर मौसम विभाग ने कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया है। मौसम विभाग राजस्थान के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया- सेना या बीएसएफ की तरफ से तापमान नापने का क्या स्टैंडर्ड अपनाया जाता है, उस पर हम कोई कमेंट नहीं कर सकते। हमारे यहां तापमान नापने का स्टैंडर्ड विश्व मौसम संगठन द्वारा बनाए गए अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार है। अंतर्राष्ट्रीय मापदंड के अनुसार तापमान हमेशा हवा का नापा जाता है। Rajasthan Weather Update

नौतपा के दूसरे दिन प्रदेश में अचानक से मौसम बदला

इधर, नौतपा के दूसरे दिन प्रदेश के पाली, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में अचानक से मौसम बदला। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश से गर्मी से हल्की राहत मिली। गर्मी का असर जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है। उदयपुर में तीन दिन में करीब 300 चमगादड़ों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 23 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 29-30 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बावजूद इसके गर्मी तेज ही रहेगी। बढ़ती गर्मी के साथ हीटवेव की चपेट में आ रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रदेश में इस सीजन में अब तक 2243 रोगी हीट स्ट्रोक के आ चुके हैं।

विभाग का दावा है कि इनमें से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। हेल्थ डिपार्टमेंट की एसीएस शुभ्रा सिंह ने बताया- इस सीजन में प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड में 82 हजार से ज्यादा मरीज आए हैं, जिनमें से 2243 रोगी हीट स्ट्रोक के थे। नागौर के गच्छीपुरा में तैनात ट्रैकमैन धर्माराम धायल की रविवार को तेज धूप में काम करते समय तबीयत बिगड़ गई। गैंगमैन कैलाश प्रजापत ने बताया कि उन्हें वहां के सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। Rajasthan Weather Update

भीषण गर्मी के प्रति राज्य सरकार सजग, मुख्यमंत्री ने सेंट्रल पार्क में की मॉर्निंग वॉक

Heatwave Alert : तापमान बढ़ा, बढ़ी अस्पतालों में मरीजों की संख्या, बढ़े नींबू के दाम!
Heatwave Alert : कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। सूरज की तपिश झुलसा रही है। गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। भारत मौसम विभाग द्वारा दर्ज किये गए तापमान में कैथल शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ, जिससे दोपहर को अपने काम से निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। दिन के समय अधिकतर सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल दिखाई दिया। ट्रैफिक भी दोपहर के समय कम ही नजर आया। गर्मी के चलते लोग अपने सिर पर कपड़ा डाले दिखे, वहीं युवतियां भी छाता और दुपट्टे से सिर ढांपे हुए नजर आईं। Kaithal News

बदले समय अनुसार लगे स्कूल | Heatwave Alert

लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते अस्पतालों में मरीजो की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। सिविल अस्पताल की ओपीडी संख्या में भी बढ़ोतरी इस बात का सबूत है कि गर्मी का प्रकोप आमजन को बीमार कर रहा है। जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, डी-हाईड्रेशन, पेट के इंफेक्शन के मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। कारण यह है कि पिछले एक सप्ताह में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे कम इम्युनिटी वाले लोग या फिर धूप में ज्यादा समय रहने वाले लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी ज्यादा होने के कारण अक्सर लोग एकदम घर से बाहर या फिर एसी व कूलर के आगे से उठकर तेज धूप में चले जाते हैं या फिर ठंडे पदाथों का सेवन करते हैं, जिससे गले व नाक के इंफेक्शन बढ़ जाते हैं।

गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी | Kaithal News

डीसी प्रशांत पंवार ने आमजन से आह्वान किया कि वे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और लू से बचे रहें। उन्होंने बताया कि लू से बचाव के लिए गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। Heatwave Alert

एकाएक बढ़ी ओपीडी पर मरीजों की संख्या | Kaithal News

सिविल अस्पताल कैथल में 1 से 18 मई तक 23 हजार 462 ओपीडी हुई, जिनमे से पिछले एक सप्ताह में 9 हजार 952 मरीज अस्पताल में पहुंचे। वहीं बात करें अगर गर्मी से सम्बन्धित रोगों के मरीजों की, तो अब तक मई महीने में 6000 मरीज आये हैं, जिनमें से10 से लेकर 17 मई तक 2650 मरीज आए। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी का असर किस तरह लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है।

गर्मी के मौसम में बढ़े निम्बू के दाम, 120 से 150 रुपए तक बिका | Kaithal News

पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सब्जियों पर भी पड़ने लगा है। सब्जी मंडी से रेहड़ियों पर आने वाली सब्जियों के रेटों में उतार चढ़ाव चल रहा है। हालांकि लोकल सब्जियां घीया, टमाटर, खीरा व तोरी आदि की आवक होने से भाव सस्ते होने लगे हैं। सबसे महंगा इस समय निम्बू देखने को मिल रहा है, जो 120 से लेकर 150 रुपए किलो तक पहुंच गया है। निम्बू को गर्मियों में सबसे कारगर पेय पदार्थ माना जाता है। तरबूज 20 रुपए किलो बिक रहा है।

Akhand Simran Competition: हरियाणा के सिरसा का यह ब्लॉक रहा प्रथम!

Heatwave Alert: इस बार खूब होगा गर्मी का तांडव, बरसेगी आग, जलेगी दुनिया! जानें महत्वपूर्ण कारण!
Heatwave Alert: हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। बेशक इस वर्ष अल-नीनो का प्रभाव खत्म होने जा रहा हो, लेकिन महासागरों की सतह का तापमान अधिक गर्म होने की वजह से इसका असर पूरी दुनिया में दिखाई देगा। दुनिया भर में सामान्य से अधिक तापमान रहेगा, जिसकी वजह से इस बार गर्मी भारत सहित सभी गर्म देशों को खूब सताएगी। इसकी संभावना विश्व मौसम विभाग ने अपने ताजा मौसम अपडेट में जताई है। विश्व मौसम संगठन ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि मौजूदा अल-नीनो का प्रभाव मई माह के अंत तक जारी रह सकता है।

भारत सहित दुनियाभर में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

इस दौरान दुनिया के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है। डब्ल्यूएमओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि महासागरों में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। यही वजह है कि आगामी महीने में वैश्विक तापमान में सामान्य से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के मुताबिक वर्ष 2023-24 में अल-नीनो का मौजूदा दौर अब तक के पांच सबसे मजबूत दौरों में से एक था। यह ला-नीना के सबसे लंबे और सबसे मजबूत चरणों के बाद आया था, जो 2020 और 2022 के बीच तीन वर्षों तक बढ़ता रहा।

अल-नीनो के साथ ग्रीन हाउस उत्सर्जन बने वजह | Heatwave Alert

यह अल-नीनो का प्रभाव ही था कि जून 2023 के बाद विश्व भर में हर महीने अधिकतम तापमान का एक रिकॉर्ड बना। 2023 अब तक का सबसे गर्म वर्ष रिकॉर्ड किया जा चुका है। डब्लूएमओ के महासचिव सेलेस्टे सौलो ने कहा कि अल-नीनो की वजह से ही तापमान में वृद्धि रही। लेकिन गर्मी को रोकने वाली ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन भी इसके लिए जिम्मेदार है, जिसका दोषी मनुष्य खुद है। यहां बता दें कि भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में महासागर की सतह का तापमान अल-नीनो के प्रभाव को दर्शाता है। परन्तु दुनिया के अन्य हिस्सों में समुद्र की सतह का तापमान पिछले 11 महीनों से लगातार और असामान्य रूप से अधिक बना हुआ है। विश्व मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस बार जनवरी 2024 में भी समुद्र की स्थिति का तापमान अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक दर्ज किया गया।

क्या होता है अल नीनो? | Heatwave Alert

अल नीनो और ला नीना पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान के दो चरण हैं। जिसमें पानी असामान्य रूप से गर्म या ठंडा हो जाता है। ऐसा होने से दुनियाभर में वैश्विक मौसम प्रभावित हो जाता हैं। अल-नीनो के प्रभाव से भारत में वर्षा कम या अनियमित होती है। ला-नीना के दौरान इसके विपरीत प्रभाव प्रभाव पड़ता है।

Antique Gold Coins Found: शख्स कर रहा था घर में खुदाई, अचानक कुछ देखकर चमक गई उसकी आंखें!

Heatwave Alert: DOE ने जारी किए स्कूलों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Delhi Heatwave Guidelines: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित शिक्षा निदेशालय (DOE) ने पूरे उत्तर भारत में बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप के कारण छात्रों और कर्मचारियों के हित के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन दिशा-निर्देशों की सूची में डीओई ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को शामिल किया है जोकि हीट वेव दिशा-निदेर्शो में आते हैं। ये दिशा-निर्देश इसलिए जारी किए गए हैं ताकि छात्रों को तीव्र गर्मी के जोखिम से बचाया जा सके। Heatwave Alert

DOE ने सभी स्कूलों को दिए अपने दिशा-निर्देशों में कहा कि छात्रों को गर्मी के तनाव और हीटस्ट्रोक के खिलाफ निवारक उपायों के बारे में शिक्षित करने वाले पोस्टर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं।

स्कूलों से दोपहर के समय असेंबली स्थगित करने का आग्रह किया गया है

दिशा-निदेर्शों के अनुसार, स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि जब लू की घोषणा की जाए तो वे खुली हवा में कक्षाएं आयोजित न करें या बाहरी गतिविधियों की योजना न बनाएं। Heatwave Alert

साथ ही अधिकारियों ने यह निर्देश दिया कि वे कार्यात्मक आरओ सिस्टम बनाए रखें और गर्मियों के दौरान छात्रों की जलयोजन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, छात्रों को हर समय स्वच्छ पेयजल प्रदान करें।

गर्मी से संबंधित बीमारी के लक्षण दिखाने वाले छात्रों के लिए आपातकालीन गर्मी से संबंधित प्राथमिक चिकित्सा किट और ओआरएस समाधान आसानी से उपलब्ध होने चाहिएं।

DOE ने स्कूलों को गर्मी के तनाव के किसी भी मामले की तुरंत निकटतम स्वास्थ्य सुविधा को रिपोर्ट करने की सलाह दी।

इसके अलावा, सभी शैक्षणिक संस्थानों को स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों के माध्यम से अभिभावकों को भी जागरूक करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्र टोपी पहनें। छात्रों को स्कूल छोड़ते या आते समय धूप के संपर्क में आने पर टोपी, टोपी, तौलिया, छाता या सिर ढकने वाली अन्य वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए।

डीओई ने स्कूलों को चरम मौसम की स्थिति के दौरान कक्षा में पानी के लिए ब्रेक देने का निर्देश दिया।

IMD पहले ही दे चुका है चेतावनी | Heatwave Alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पहले ही मई के लिए चेतावनी दे चुका है कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना रह सकती है। आईएमडी की प्रेस विज्ञप्ति में उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य क्षेत्र और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में काफी अधिक संख्या में हीटवेव वाले दिनों की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के आंकड़ों की मानें तो इस साल अप्रैल में गर्मी की लहरें पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक खराब थीं, जिससे यह रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष बन गया। Heatwave Alert

Covishield Vaccine: कोविशील्ड को लेकर भारत बायोटेक का आया बड़ा बयान!