Fennel Cultivation - Sach Kahoon Hindi

सौंफ की खुश्बू से महक रहा सरसा का गांव जोड़कियां
आधुनिक खेती से लाखों कमा रहा किसान | Sirsa News

सिरसा (सच कहूँ/भगत सिंह/राजेश)। Saunf ki Kheti: एक समय था जब किसान गेहूं, कपास, बाजरा व धान के अलावा और कोई खेती में रूचि नहीं दिखाते थे। लेकिन समय के साथ-साथ खेतीबाड़ी के तौर-तरीके भी बदलते जा रहे हैं। ऐसा भी एक किसान भी हैं, जो आर्गेनिक सौंफ की खेती करके लाखों रुपए कमा रहा है। किसान सतबीर देहडू, सरसा जिले में एक मात्र ऐसा किसान है जो यह खेती कर रहा है। दरअसल, सरसा (हरि.) जिले के गांव जोड़कियां में किसान सतबीर देहड़ू ने पहली बार सौंफ की खेती करने का मन बनाया। Sirsa News

सतबीर को यह आइडिया यूट्यूब पर वीडियो देखकर आया। इस खेती के बारे में जब उसने सर्च किया तो खेती की आमदन से वह बहुत प्रभावित हुआ। आखिरकार अक्टूबर 2023 में सतबीर ने सौंफ की खेती शुरू कर दी। सर्वप्रथम वह जोधपुर से सौंफ का बीज लेकर आया। सतबीर ने बताया कि एक एकड़ में लगभग 800 ग्राम बीज की आवश्यता होती है। इस फसल को पककर तैयार होने में लगभग 150-180 दिन का समय लगता है। बीए पास कर चुके किसान सतबीर ने बताया कि बाजार में सौंफ की अच्छी खासी डिमांड है। एक एकड़ में लगभग 8 से 10 क्विंटल तक फसल हो जाती है और इसका बाजार भाव 18 से 20 हजार रूपए प्रति क्विंटल आमतौर पर रहता है। सतबीर का कहना है कि उसने एक एकड़ से 2 लाख रुपए की फसल का उत्पादन लिया है।

सरसा जिले में सौंफ की खेती करने वाले इस इकलौते किसान ने बताया कि सौंफ की खेती बहुत ही ज्यादा मुनाफा देने वाली है, लेकिन इसके बारे में किसानों को ज्यादातर जानकारी नहीं होती, इसलिए किसान पारम्परिक खेती पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने बताया कि सौंफ की खेती के लिए मीेठे पानी की आवश्यकता होती है, जिसके लिए किसान सतबीर ने खेत में पानी की डिग्गी का निर्माण करवाया। किसान ने बताया कि सौंफ की फसल तीन सिंचाई में पककर तैयार हो जाती है। इसकी कटाई लगभग अप्रैल माह में हो जाती है।

सरकार भी सुनें इनकी बात | Sirsa News

किसान सतबीर ने बताया कि सौंफ की पैदावार तो अच्छी हो जाती है, लेकिन मंडी नजदीक नहीं होने के कारण हमें फसल को जोधपुर लेकर जाना पड़ता है। जिससे फसल मंडी तक लेकर जाने में अधिक व्यय करना पड़ता है। किसान ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों परम्परागत खेती छोड़ आधुनिक खेती की ओर अग्रसर करने के लिए अनुुदान देना चाहिए।

ऐसे होती है तैयार

किसान सतबीर ने बताया कि सौंफ की खेती आर्गेनिक तरीके से होती है। इसमें किसी प्रकार की खाद व स्पे्र की जरूरत नहीं होती। आर्गेनिक तरीके से तैयार सौंफ लोगों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है, इसी कारण ज्यादा लोग आर्गेनिक खाद्य पदार्थों की तरफ आकर्षित रहा है।

यह भी पढ़ें:– खुशखबरी: साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर स्थापित हुआ पहला ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन