Khizrabad - Sach Kahoon Hindi
सिंचाई विभाग के कामों के लिए नेशनल पार्क सेंचुरी एरिया के समीप पंचायती जमीन से नहीं होने दिया जाएगा पत्थर का अवैध खनन, पंचायत ने डाला प्रस्ताव
सेंसटिव एरिया से पत्थर का अवैध खनन कर करवा दिए जाते थे काम, मगर पंचायत ने इस बार कसी कमर
खिजराबाद (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Khizrabad: कलेसर नेशनल पार्क व वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया के साथ लगती यमुना नदी व उसके आस-पास सिंचाई विभाग के बाढ़ से बचाव कार्य किए जाने है। वहीं से पत्थर व रेत न उठाने न देने को लेकर कलेसर पंचायत ने कमर कस ली है। पंचायत ने 5 मई 2025 को एक प्रस्ताव डाल कर डीसी, खनन भिजवाया है, जिसमें नेशनल पार्क व सेंचुरी एरिया व पंचायत की जमीन से खनन सामग्री न उठाने को कहा गया है। इससे पहले आज तक यहां पर सिंचाई विभाग जो भी काम कराता है उसकी वजह से इस एरिया में लगातार अवैध खनन हो रहा था, मगर इस बार पंचायत ने यहां पर अवैध खनन न होने देने के लिए कमर कस ली है। Khizrabad
वैसे भी नेशनल पार्क व सेंचुरी एरिया की बाउंड्री से एक किलोमीटर के दायरे में कोई खनन कार्य नहीं किया जा सकता है। वहीं मंगलवार तक सिंचाई विभाग ने इस एरिया में कोई काम भी नहीं शुरु किया था, यानी जो काम 30 जून तक पूरे किए जाने है वह 6 मई को भी शुरु नहीं हो पाए थे। कलेसर नेशनल पार्क व सेंचुरी एरिया के साथ लगती यमुना नदी व उसके आस-पास सिंचाई विभाग हर साल बाढ़ बचाव के टेंडर कराता है। मगर यहां पर जो भी एजेंसी टेंडर लेती है वह यही यमुना व साथ लगती सूकरो नदी से अवैध खनन कर अपना काम पूरा करती है। इसकी वजह से इस पूरे एरिया में पर्यावरण को नुकसान पहुंचता था। हालांकि अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी खनन विभाग की है वह कोई कार्रवाई नहीं करता है। इसके साथ वन व वन्य प्राणी विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं देता है। Khizrabad
मगर इस बार ग्राम पंचायत कलेसर ने इस सेंसटिव एरिया में अवैध खनन न होने देने की ठानी है। पंचायत ने एक प्रस्ताव डालकर पहले ही बीडीपीओ को भेज दिया है जिसमें कहा गया है कि इस एरिया में सिंचाई विभाग द्वारा 4 क्रेट वायर लगाए जाने प्रस्तावित हैं। जो कि पत्थर के लगाए जाने हैं। आमतौर पर यहां पर काम करने के लिए ठेकेदार पत्थर व अन्य सामग्री बाहर से लाने की बजाय पंचायती भूमि व यमुना नदी से उठाते हैं। जबकि विभाग उनको पेमेंट बाहर से पत्थर खरीद की करता है।
यह पूरा एरिया नेशनल पार्क व सेंचुरी एरिया में पड़ता है। इसलिए पंचायत चाहती है कि इन कार्यों के लिए पत्थर बाहर से लाया जाए ओर यहां पर पंचायती भूमि व अन्य जगह से अवैध खनन न हो। पंचायत ने पत्थर के अवैध खनन के मामले में स्थानीय पुलिस को भी कई बार सूचित किया है।
बिना अनुमति लगा दिया गया मिक्सिंग प्लांट | Khizrabad
नेशनल पार्क व सेंचुरी एरिया इको सेंसटिव जोन में कुछ महीने पहले बिना वाइल्ड लाइफ विभाग की अनुमति से मिक्सिंग प्लांट लगा दिया गया जो आज तक वहीं पर है जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि बिना अनुमति किसी तरह की कर्मिशयल या खासतौर पर माइनिंग एक्टिविटी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पंचायत का कहना है कि जो भी काम नियमों की उल्लंघना कर किए जा रहे है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
एक किलोमीटर के दायरे में कोई खनन कार्य नहीं हो सकता
नेशनल पार्क व सेंचुरी एरिया के एक किलोमीटर के दायरे में किसी प्रकार का खनन कार्य नहीं किया जा सकता है। जबकि इस एरिया में लगातार बोल्डर यानी पत्थर का अवैध खनन हो रहा है। इस सबंध में पिछले दिनों एक शिकायत पर स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो ने एक मामला दर्ज किया था। कुछ माह पहले एनफोर्समेंट ब्यूरो ने अवैध खनन करते ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा था।
स्टाफ से पता करवा करेंगी कार्रवाई: डीएफओ
इस मामले में डीएफओ सुखपाल कौर ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले ही यमुनानगर में ज्वायन किया है। अगर इस एरिया में किसी प्रकार का अवैध खनन हो रहा है तो वह स्टाफ से पता करवा कर उस पर कार्रवाई करेंगी। नेशनल पार्क व सेंचुरी एरिया में ऐसी किसी प्रकार की गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। Khizrabad
खनन विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ता चाहे कहीं पर हो अवैध खनन
यमुनानगर के खनन विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ता, चाहे इको सेंसटिव जोन में खनन हो या कहीं ओर । इस विभाग को अवैध खनन को रोकने में कोई रुचि ही नहीं है। थोड़ी बहुत जो कार्रवाई होती है वह स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो ही करता है। इस एरिया में लगातार अवैध खनन की शिकायतें होती है। मगर न तो अधिकारी अवैध खनन पर कारवाई करते हैं न ही सरकार इस विभाग के अधिकारियों पर। इसकी वजह से अवैध खनन से हालात खराब होते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– Job Fair: राजकीय आई.टी.आई. छछरौली में 9 मई को लगेगा रोजगार मेला- रामकुमार धीमान प्रिंसिपल
विद्यार्थियों ने खुलकर अपने करियर से जुड़ी जिज्ञासाएँ साझा कीं, अध्यापकों ने दिए जवाब
खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेंद्र कुमार। पढ़ो लिखो बढ़ो चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षा केंद्र फैजपुर में आज करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 8वीं से 12वीं तक के दर्जनों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के शैक्षिक और व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी देना तथा उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था। ट्रस्ट की ओर से वालंटियर नितिका राणा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विभिन्न क्षेत्रों जैसे विज्ञान, वाणिज्य, मानविकी, प्रतियोगी परीक्षाएँ व स्किल डवलपमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि सही समय पर लिया गया निर्णय ही सफलता की नींव रखता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपने करियर से जुड़ी जिज्ञासाएँ साझा कीं। ट्रस्ट की यह पहल न केवल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की ओर संकेत करती है। कार्यक्रम में अध्यापिका रीना धीमान के साथ-साथ निशांत, राबिया, आफिया, सना, रविसता, नसरीन व अन्य साथी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उनके सवालों के उत्तर देकर उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया।
राष्ट्रवाद, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से ओतप्रोत भारतीय जनता पार्टी: मेयर सुमन बहमनी
खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार । भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार संजय विहार स्थित अपने निवास पर नगर निगम यमुनानगर जगाधरी की मेयर सुमन बहमनी ने परिवार के साथ पार्टी का ध्वज लगाकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ हमारी यह यात्रा राष्ट्र निर्माण और जन सेवा को समर्पित है और हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
सुमन बहमनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को लेकर जो यात्रा शुरू की थी, वह आज एक मजबूत और समर्पित संगठन के रूप में देश और जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है।सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर पार्टी ने न सिर्फ देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है।बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य भी किया है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है। चाहे गरीब कल्याण योजनाएं हों, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्वच्छ भारत मिशन या इनफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन और हर नीति आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित हुई है।
मेयर ने कहा कि हम गौरव महसूस करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है जो राष्ट्रवाद, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से ओतप्रोत है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और भाजपा के सिद्धांतों के मार्गदर्शन में भारत आज एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।
76वां गणतंत्र दिवस पर इस गांव की सरपंच ने कह दी ये बड़ी बात
खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में ग्राम किशनपुरा की सरपंच बुलबुल वालिया ने शिरकत की। सबसे पहले मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद मुख्याध्यापिका पुष्पा रानी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत भाषण के माध्यम से स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच बुलबुल वालिया ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए गणतंत्र दिवस के मौके पर अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने बोलते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को आज के दिन अपने अधिकारों के साथ साथ देश के प्रति अपने मौलिक कर्तव्यों को भी स्मरण करना चाहिए। अंत मे विद्यालय अध्यापक संजीव चनालिया और शशिबाला ने आये हुए अतिथि गणों का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ बंसी लाल,दिनेश शर्मा,बबली रानी,दीपा, एस एम सी सदस्य ममतेश, शमशीदा आदि उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम किया प्रस्तुत
खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। उत्थान संस्थान की कोशिश इकाई में दिव्यांग बच्चो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।जिसमें बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।उत्थान संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अंजू बाजपई जी ने सभी दिव्यांग बच्चो को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की समाज मे विकास के हर स्तर पर दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं में दिव्यांग व्यक्तियों की स्थिति के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है।साथ ही उन्होंने बताया की इस पूरे महीने में हम इन बच्चो के साथ समावेशी माह कार्यक्रम मनाने जा रहे हैं। जिसमे इन बच्चो को सभी सामाजिक स्थानों जैसे बस स्टैंड ,स्कूल,कॉलेज ,ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स ,रेलवे स्टेशन,धार्मिक स्थलों इत्यादि मे कार्यक्रम कर बच्चो को समाज की मुख्य धारा मे जोड़ने के लिए समावेशी कार्यक्रम किए जाएंगे। आगे उन्होंने समाज के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी सामाजिक व्यक्ति इस समावेशी माह के यज्ञ रूपी कार्यक्रम में अपनी आहुति डालना चाहता है उन सभी का स्वागत है।
वे सभी इस समावेशी कार्यक्रम में अपना योगदान कर सकते है।सी.जे.एम कीर्ति वशिष्ठ जी ने सभी बच्चो का कार्यक्रम देखकर उनकी प्रशंसा की व उन्हें कोर्ट में विजिट के लिए भी आमंत्रित किया। सभी बच्चो को दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा की डब्ल्यूएचओ हर साल इस दिन को मनाने में संयुक्त राष्ट्र के साथ शामिल होता है, जो दिव्यांग लोगों के अधिकारों को सुरक्षित करने के महत्व को मजबूत करता है, ताकि वे दूसरों के साथ समाज में पूर्ण, समान और प्रभावी ढंग से भाग ले सकें और अपने जीवन के सभी पहलुओं में उन्हें किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। महान शिक्षाविद डॉक्टर पी के बाजपई जी ने कहा की लोग दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति दिखाने तथा मानवीय व्यवहार करने की बजाय उन पर व्यंग्य कसते हैं।इस तरह का दृष्टिकोण दिव्यांगों के लिए अभिशाप बन जाता है। हमारा यह कर्तव्य है कि हम दिव्यांगों के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलें। उनके प्रति मानवीयता का भाव रखें। उनमें निहित हीन भावना को दूर कर उनमें आत्मविश्वास जगाएँ।
उनके पुनर्वास के लिए प्रयत्नशील रहें। उन्हें यह अनुभव कराया जाए कि वे भी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। वे भी राष्ट्र के निर्माण में सहायक बन सकते हैं। आगे संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्रा जी ने सभी दिव्यांग जनों को बधाई देते हुए कहा की दिव्यांग का अर्थ ऐसे व्यक्ति से है, जो किसी अंग के न होने अथवा उसके अक्षम हो जाने पर एक सामान्य व्यक्ति के समान काम नहीं कर सकता। इस प्रकार के दिव्यांगों के लिए विशेष शिक्षा तथा पुनर्वास की आवश्यकता होती है। भारत सरकार भी दिव्यांगों की दशा सुधारने के लिए प्रयत्नशील है। हम सबका यह परम कर्तव्य है कि दिव्यांगों की दशा सुधारने के लिए आगे आए व उनको समाज की मुख्य धारा मे जोड़ने के लिए सहयोगी बने।इस अवसर पर बच्चो का उत्साह बढ़ाने हेतु एक सोच नई सोच संस्था से शशी गुप्ता,पैनल एडवोकेट अमिता कुमारी ,उत्थान संस्थान से स्वाति ठाकुर ,हनी तोमर,सुमित सोनी मौजूद रहे।
भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान के माध्यम से जगाधरी विधानसभा में भाजपा को मजबूत कर रहे हैं: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर
खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार।  पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत उन्होंने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों पर शक्ति केंद्र प्रमुखों व बूथ प्रमुखो साथ लगातार संपर्क कर भाजपा के सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान कर रहे हैं।  पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्र सेवा एवं जनकल्याण के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 के लिए आप सभी भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र उत्थान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करें या नमो ऐप के रेफरल लिंक के माध्यम से जुड़कर भाजपा परिवार का सदस्य बनें।  भाजपा सदस्यता अभियान के जिला पर्यवेक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जिला यमुनानगर में भाजपा सदस्यता अभियान पूरे जोरों से चल रहा है ।  जिला यमुनानगर की चारों विधानसभा सीटों पर हजारों भाजपा सदस्य बनाए जा चुके हैं व आगे भी भाजपा प्राथमिक सदस्य बनाने का सिलसिला जारी रहेगा।
खिजराबाद सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। इस वर्ष भी ‘पढ़ो लिखो बढ़ो’ संस्था ने दिवाली का पावन पर्व उन परिवारों के साथ मनाया, जिनके घरों में रौशनी और खुशियों की कमी है। संस्था ने सामूहिक भोज का आयोजन कर सैकड़ों लोगों को भोजन कराया, जिससे उनके जीवन में कुछ पल के लिए ही सही, परंतु खुशियों की रौशनी बिखेरने का प्रयास किया।
Haryana Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम, अगर कहीं घूमने का है प्रोग्राम तो मौसम विभाग की ये खबर जरूर पढ़ लें…
सचिव राजीव हुसैन ने बताया कि संस्था की ओर से जरूरतमंद परिवारों को भोजन, मिठाइयाँ और फल वितरित किए गए, जिससे त्यौहार का उल्लास उनके चेहरों पर झलकता दिखा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में ऐसे परिवारों को साथ लेकर चलना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और त्यौहार की खुशियों से वंचित रहते हैं।
Haryana में काउंटिंग के बाद भी कैसे फुल थी ईवीएम की बैटरी? चुनाव आयोग ने दिया जवाब
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुमेर वालिया का मानना है कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने से ही खुशियों का सही मायने में प्रसार होता है। ‘पढ़ो लिखो बढ़ो’ संस्था आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों के लिए कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध है। संस्था के इस प्रयास की सराहना स्थानीय लोगों द्वारा भी गई। कार्यक्रम माही गुज्जर, सोनी बंसल, सौरभ गुज्जर, मौलाना अजमत अली, रमन, अजायब सिंह, सरदार सिमरजीत सिद्धू, सदफ खान, अब्दुल आहद, आजम खान, रिजवान अली, मुकुंद भारती, सरदार हरबंस सिंह, दीपांशु बंसल आदि मौजूद रहे।
1 जुलाई से 15 सितंबर तक यमुना में खनन पर रोक, फिर भी किनारों पर दिन रात चल रहा है अवैध खनन
खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। 1 जुलाई से लेकर 15 सिंतबर तक यमुना नदी से खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध होने के बावजूद यमुना के सबसे संवेदनशील क्षेत्र ताजेवाला के समीप यमुना नदी अवैध खनन से न केवल हर रोज सैकड़ों ट्रालियां पत्थर निकल रहा है, बल्कि यमुना नदी के किनारे बनाई गई पटरी के साथ से ही रेत भी निकाला जा रहा है। अवैध रुप से निकाला गया यह खनिज पटरी के रास्ते से ही ताजेवाला गांव से होता हुआ निकलता है। जबकि जिस जगह पर यह अवैध खनन हो रहा है उससे कुछ दूरी पर ही सिंचाई विभाग का कार्यालय है। यहां पर अगर खनन विभाग भी रेड डालना चाहे तो चाहे जब मर्जी अवैध खनन कर रहे वाहनों को पकड़ सकता है, क्योंकि यमुना से वाहनों को भगाना इतना आसान नहीं है, मगर इतना सब कुछ बिना मिलीभगत के हो रहा है ऐसा संभव ही नहीं है।
Benefits Of Turmeric Milk: औषधीय गुणों से भरपूर होता है ये गोल्डन मसाला, दूध को कर देता है और पॉवरफुल, शुगर पेसेंट के लिए है फायदेमंद
ताजेवाला हथिनीकुंड बैराज के समीप यमुना का सबसे संवेदनशील क्षेत्र है, हथिनीकुंड बैराज से ही दिल्ली समेत अन्य राज्यों को पानी का ड्रिस्टीब्यूशन होता है। यह पूरा क्षेत्र इको सेंसटिव जोन होने की वजह से यहां पर एक बार खनन घाट की नीलामी भी नहीं हो पाई थी। मगर बिना नीलामी के लिए हर रोज कई लाख का पत्थर यहां से चोरी हो रहा है। इसके साथ ही रेत-बजरी भी खुलेआम दिन के समय निकाली जा रही है। ताजेवाला में यमुना की जो पटरी बनाई गई है, बिल्कुल उसके नीचे ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से रेत-बजरी निकाला जा रहा है। यहां से कुछ दूरी पर ही सिंचाई विभाग का कार्यालय है जिसके सामने ही यह यमुना नदी का हिस्सा है जहां पर धड़ल्ले से अवैध रुप से खनिज सामग्री निकाली जा रही है। सच कहूं की टीम जब दोपहर के समय मौके पर पहुंची तो देखा कि मौके पर दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां बिना किसी डर के यमुना नदी से पत्थर व रेत आदि निकाल रही थी। यमुना के हरियाणा की ओर पटरी के किनारे के अलावा रिवर बेड से पानी के बीच से रेत झ्रबजरी व पत्थर निकाला जा रहा था।
जबकि मिनिस्ट्री आफ एनवायरमेंट एंड फारेस्ट व एनजीटी के आदेशों के मुताबिक यमुना के बीच से माइनिंग 1 जुलाई से 15 सितंबर तक पूरी तरह से प्रतिबंधित है उसके बावजूद सिंचाई विभाग न ही खनन विभाग इसको रोक रहा है। यानी यमुनानगर में केंद्र या एनजीटी के आदेशों की पालना को लेकर किसी को चिंता नहीं है। सिंचाई विभाग कार्यकारी अभियंता विजय गर्ग से जब फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया जब अधिकारियों का रवैया इस प्रकार का रहेगा तो यमुना में अवैध खनन होता रहेगा ।
हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल ने भाजपा नए अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को लेकर दिया बड़ा बयान
खिजराबाद,सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर और अधिक आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा की बागडोर हमेशा मजबूत हाथों में सौंपी है। उन्होंने राई के विधायक मोहन लाल बडौली को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने ऐसे अनुभवी एवं ईमानदारी छवि एवं महान व्यक्तिव के धनी मोहन लाल बडौली को प्रदेश की बागडोर को सौंपी हैं, इससे प्रदेश में भाजपा को अवश्य बहुत फायदा होगा। केन्द्रीय नेतृत्व का यह बहुत ही सराहनीय फैसला है।
Haryana Free Bijli Yojana 2024: हरियाणा फ्री बिजली घर योजना शुरू, जानें कैसे करें आवेदन और क्या मिलेगा लाभ
उन्होंने ने कहा कि मोहन लाल बडौली बहुत ही निष्ठद्दावान व्यक्तित्व के धनी है और उन्हें जिस भी कार्य की जिम्मेवारी सौंपी जाती है वे उस कार्य को पूरी लग्र व ईमानदारी से करने में विश्वास रखते हैं। इनके ऊजार्वान नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से भाजपा जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूरी निष्ठद्दा और मेहनत से सभी कार्यकतार्ओं को साथ लेकर पार्टी व संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे और उनके नेतृत्व में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
Tips To Get rid of Cockroach: बारिश में घर में एंट्री लेने लगे है कॉकरोच, तो इस तरह कॉकरोच को कहें गुड़बाये
पूरा देश नरेंद्र मोदी को प्यार करता है: कंवरपाल
खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। देश की तरक्की और खुशहाली के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की सफलता के लिए जगाधरी विधानसभा के प्रताप नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया इस महायज्ञ में हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल ने भाग लिया और उन्होंने इस महायज्ञ में विश्व कल्याण तथा देश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां डाली गई तथा वैदिक, गायत्री मंत्र और महामृत्युंज मंत्र का जाप किया गया।
हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हमारा आर्य समाज बहुत पुराना और धार्मिक नीतियों में विश्वास रखने वाला समाज है और यह हम सभी देशवासियों के लिए खुशी की बात है कि ईमानदारी सूझबूझ रखने वाले नरेंद्र मोदी आज अपने तीसरे कार्यकाल के लिए देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे’ पूरा देश नरेंद्र मोदी को प्यार करता है और देश की जनता यह बखूबी जानती है कि जब तक देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है तब तक हमारा हमेशा आगे बढ़ेगा और कोई भी दुश्मन देश हमारे देश की ओर बुरी नजर नहीं देख सकेगा’ उन्होंने कहा कि देश की जनता के साथ-साथ हम सभी की यही इच्छा है कि नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री के रूप में तीसरी बार देश का नेतृत्व करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से 2024 तक के अपने कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास नीति पर चलकर पूरे देश में समान रूप से विकास कार्य करवाए। इसीलिए हमारी मनोकामना है नरेंद्र मोदी इसी तरह तीसरी बार प्रधान मंत्री देश का नेतृत्व करें और विकसित भारत का जो संकल्प उन्होंने लिया है वह अवश्य पूरा हो।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में देश की दशा व दिशा पूर्ण रूप से बदली है और देश ने उन्नति के शिखर को छुआ है’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण आज विश्व में भारत का नाम विश्व के विकसित देशों में चमका है। जिस रफ्तार के साथ देश के विकास को तेज गति और एक नई दिशा मिली है उन्नति के पथ पर देश अग्रसर हो रहा है ’ पुरोहित पवन गुप्ता ने बताया की तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनने की खुशियां तो चारो और दिखाई दे ही रही हैं, लेकिन इन खुशियों के बीच किसी भी प्रकार की कोई अड़चन ना आए इसीलिए आर्य समाज मंदिर प्रताप नगर में हवन यज्ञ किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सनातन धर्म को गौरवान्वित करने का जो कार्य किया है वह अपने आप में एक महान कार्य है। इस महायज्ञ में महिपाल रोहिल्ला,पवन गुप्ता,अशोक वालिया,रमेश आर्य,विजय सिंगला, बिंदर मुजाफत,ओम कार देवधर,आर्य समाज मंदिर प्रताप नगर कमेटी के सदस्यों और प्रताप नगर के लोगों ने भाग लेकर महायज्ञ में आहुतियां डाली और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सफलता कामना की।
ज्योति अभियान के बारे में संदीप गुप्ता ने किया जागरूक
खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा के प्रांगण में क्षेत्र की जानी- मानी संस्था जनकल्याण समिति प्रताप नगर द्वारा अपने मासिक नेत्र ज्योति अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति अमन सिंगला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्ष की भूमिका में गांव के सरपंच सचिन वालिया ने शिरकत की। सबसे पहले समिति चेयरमैन तथा मुख्य अध्यापक संदीप गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्था के ज्योति अभियान के बारे में विस्तार से बताया।
Haryana: हरियाणा में 10वीं पास बच्चों के लिए खुशखबरी, हरियाणा बोर्ड ने किया ये ऐलान!
उन्होंने बताया की आज संस्था द्वारा 6 जरूरतमंद लोगों की आंखों में लेंस डलवाने हेतु संस्था की एंबुलेंस के माध्यम इन व्यक्तियों को यमुनानगर भेजा जा रहा है। मौके पर मुख्य अतिथि अमन सिंगला ने बोलते हुए समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। समिति द्वारा आज आज उर्मिला देवी लेदी से, कृष्ण लाल प्रताप नगर से, मुन्नी देवी बहादुरपुर से ,गयासु राम बापा से, तथा रामदास किशनपुरा से की आंखों में लेंस डलवाने के लिए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर यमुनानगर भेजा गया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में सुमेर वालिया, संजीव वालिया, रामेंद्र वालिया,सुनीता गुप्ता, कुलविंदर सिंह, कंवरपाल दलमीरगढ़ ,करमजीत सिंह,राजीव गर्ग ने संस्था द्वारा कराये जा रहे समाज कल्याण के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर संस्था पदाधिकारी प्रबंधक मधुकर चौहान,प्रधान राजेश कश्यप कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, महासचिव संजीव चनालिया, सचिव गगन ग्रोवर, सह सचिव असलम खान तथा पुष्पा वर्मा, शशि बाला ,दिनेश शर्मा, बबली देवी ,रमनदीप कौर, दीपा वालिया आदि उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनावों में अंबाला लोकसभा में बीएसपी को लगा करारा झटका
खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, भाजपा पार्टी लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के लिए मेहनत कर रही हैं, इसी कड़ी के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में आयोजित कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व अंबाला लोकसभा प्रभारी रहे अमित सिंह अपने सैंकड़ों समर्थको जिसमें पुरूषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ।हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अमित सिंह व उनके साथियों को भाजपा पार्टी का पटका पहनकर भाजपा में शामिल किया,कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलते हुए गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही हैभाजपा की नीतियों से हर वर्ग प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहा है।
केन्द्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है,विपक्ष कहीं नहीं है,सभी ओर से एक ही आवाज आ रही है कि फिर से लगातार तीसरी बार मोदी सरकार,बहुजन समाज पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए अमित सिंह ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार ने किया है, अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए जितना कार्य प्रधानमंत्री मोदी भाजपा सरकार ने किया है आज तक किसी भी विपक्षी सरकार ने नहीं किया है, कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी केवल लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं ,अनुसूचित जाति वर्ग और आरक्षण को सही मायने में बचाकर रखने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार ने किया है।
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी व राष्ट्रीय हित की सोच से प्रभावित होकर आज वह बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सैंकड़ों युवा साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए हैं और अंबाला लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को जीतने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग को सही मायने में पूरा मान सम्मान देने का कार्य किया है, युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानता है, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा नेता अमित ,भाजयुमो प्रदेश सचिव हरीश आगम चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी सहित भाजपा में शामिल हुए सैंकड़ों लोग साथ रहे।