West Bengal - Sach Kahoon Hindi
Pension Hike: बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये
Pension Hike: पश्चिम बंगाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बीजेपी सरकार ने बड़ा फैसला लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार, 7 सितंबर से बढ़ी हुई दर पर वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के वितरण की औपचारिक शुरुआत की। नबान्न से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में अब हर महीने 1,500 रुपये की राशि भेजी जाएगी। पहले इन योजनाओं के तहत 1,000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे। सरकार के इस फैसले से करीब 60 लाख लाभार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में कुल लाभार्थियों की संख्या करीब 62 लाख बताई गई है। भुगतान सीधे DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए बैंक खातों में किया जा रहा है।
1000 से बढ़ाकर 1500 रुपये हुई पेंशन
पश्चिम बंगाल सरकार ने वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की मासिक राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। यानी जिन पात्र लोगों को अब तक 1,000 रुपये प्रति माह मिलते थे, उन्हें अब 1,500 रुपये मिलेंगे। सरकार के मुताबिक इस बढ़ोतरी का मकसद बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांग नागरिकों को महंगाई के दौर में अतिरिक्त आर्थिक सहायता देना और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है।
करीब 60 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
इस योजना के दायरे में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को शामिल किया गया है। उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 20 लाख लाभार्थी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत केंद्र से मिलने वाली सहायता से जुड़े हैं, जबकि करीब 40 लाख लाभार्थियों का भुगतान राज्य सरकार अपने संसाधनों से करेगी। इस तरह सरकार का दावा है कि पेंशन में बढ़ोतरी से राज्य के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी।
NSAP के तहत भी 1500 रुपये की मदद
सरकार ने नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम (NSAP) के तहत आने वाली विभिन्न पेंशन योजनाओं में भी राशि बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी है। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना शामिल हैं। इन योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि भेजी जा रही है।
पुरानी वेटिंग लिस्ट को किया गया रद्द
पेंशन बढ़ाने के साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुरानी सरकार के समय तैयार की गई वेटिंग लिस्ट को रद्द करने का भी ऐलान किया है। सरकार का कहना है कि अब पात्र लाभार्थियों की नए सिरे से पहचान और सत्यापन किया जाएगा। नई व्यवस्था में जनकल्याण शिविरों और अन्य सरकारी माध्यमों से आवेदन करने वाले पात्र लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। सरकार का दावा है कि इससे फर्जी या अपात्र लोगों को लाभ मिलने की संभावना कम होगी।
लोकतंत्र सेनानी सम्मान योजना में भी पेंशन
इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन करने वाले लोगों के लिए 'वेस्ट बंगाल लोकतंत्र सेनानी ऑनर स्कीम' शुरू करने का फैसला किया था। इसके तहत पात्र लोकतंत्र सेनानियों को 10,000 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की गई थी। सरकार के इन फैसलों को सामाजिक सुरक्षा और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण वर्गों के लिए बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
पेंशन बढ़ोतरी से कमजोर वर्गों को राहत
पश्चिम बंगाल सरकार का कहना है कि पेंशन की राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी से बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांग नागरिकों को रोजमर्रा के खर्चों में कुछ राहत मिलेगी। खासतौर पर ऐसे परिवारों के लिए यह राशि महत्वपूर्ण हो सकती है, जिनकी नियमित आय का कोई मजबूत साधन नहीं है। 7 सितंबर से शुरू हुआ यह भुगतान आने वाले दिनों में पात्र लाभार्थियों के खातों तक पहुंचाया जाएगा। ऐसे में पेंशन पर निर्भर लाखों लोगों के लिए यह फैसला सीधे आर्थिक राहत देने वाला साबित हो सकता है।
Pension Hike: बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये
Tarapith Hotel Fire: सुबह सुबह होटल में मची चीख-पुकार, भीषण आग से हड़कंप
Tarapith Hotel Fire: तारापीठ (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ से सोमवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। तारापीठ थाने के नजदीक तालाब के किनारे स्थित विदेशिनी होटल में सुबह करीब 4:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने होटल के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि कई अन्य लोग झुलस गए। West Bengal News
जानकारी के अनुसार, जब होटल में आग लगी, उस समय अधिकांश लोग सो रहे थे। आग और धुएं के कारण होटल के अंदर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। बचाव दल ने होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में घायल लोगों को तत्काल रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बीरभूम के एएसपी नीलेश श्रीकांत गाइकर ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। उनके मुताबिक, करीब 11 से 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। West Bengal News
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
फिलहाल होटल में आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। प्रारंभिक तौर पर दमकल विभाग ने बिजली के शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। तारापीठ और रामपुरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आग लगने के समय होटल में कितने लोग मौजूद थे और सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी।
सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल के तारापीठ में होटल आग की घटना के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार के लखीसराय में भी बड़ा हादसा हुआ। वहां मंदिर के बाहर भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। लगातार सामने आई इन घटनाओं ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। West Bengal News
Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का कार्यालय में मिला शव, पुलिस ने की जांच शुरू
Ashish Banerjee Death: रामपुरहाट। पश्चिम बंगाल की राजनीति से रविवार को दुखद खबर सामने आई। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित उनके आवासीय कार्यालय से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। West Bengal News
पुलिस के अनुसार, आशीष बनर्जी की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। आशीष बनर्जी के निधन की खबर फैलते ही उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उनके कार्यालय के बाहर एकत्र हो गई। घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पांच बार रामपुरहाट से रहे विधायक | West Bengal News
आशीष बनर्जी पश्चिम बंगाल की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे। वह रामपुरहाट विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने स्कूल शिक्षा, कृषि और आयुष जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। बाद में उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी मिली। वर्ष 2026 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आशीष बनर्जी को रामपुरहाट सीट पर भाजपा उम्मीदवार ध्रुव साहा से कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
चुनावी हार के बावजूद वह अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे और स्थानीय लोगों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के संपर्क में बने रहे। उनके निधन की खबर के बाद रामपुरहाट में शोक की लहर है। समर्थक और स्थानीय लोग उनके आवास के बाहर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। West Bengal News
Pakistani Spy arrested: पश्चिम बंगाल से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, बांग्लादेश भागने की फिराक में था; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
Pakistani Spy arrested: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा से गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक वहाब आलम को लेकर जांच एजेंसियों की पड़ताल में कई अहम जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है। पूछताछ में कथित तौर पर पता चला है कि वह कुछ समय के लिए बांग्लादेश जाने की योजना बना रहा था। जांच के अनुसार, उसका उद्देश्य वहां कुछ समय ठहरने के बाद नई पहचान और नए काम के साथ पश्चिम बंगाल लौटना था। मामले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को पूछताछ के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संपर्क और पूर्वी भारत में संवेदनशील सूचनाएं जुटाने से जुड़े सुराग मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, जांच एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। West Bengal News
सेना और रेलवे से जुड़ी जानकारी जुटाने का आरोप
सूत्रों के अनुसार, जांच में वहाब आलम पर भारतीय सेना, नौसेना और रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्र करने का आरोप सामने आया है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने अब तक कौन-कौन सी जानकारियां जुटाईं और इन्हें कथित तौर पर किस तक पहुंचाया गया। पूछताछ के दौरान बांग्लादेश कनेक्शन की जानकारी भी सामने आने की बात कही गई है। एसटीएफ ने उसके नेटबुक की जांच में बांग्लादेश में सक्रिय बताए जा रहे एक कथित आईएसआई एजेंट से संबंधित जानकारी हासिल की है।
जांच सूत्रों के मुताबिक, वहाब आलम को बांग्लादेश पहुंचने के बाद पवेल नाम के एक व्यक्ति से संपर्क करना था। बताया जा रहा है कि पवेल बांग्लादेश के जेसोर इलाके में सक्रिय था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि बांग्लादेश पहुंचने के बाद वहाब आलम के लिए अस्थायी ठिकाने की व्यवस्था की जानी थी। इसके बाद उसे पश्चिम बंगाल में नए काम और पहचान से संबंधित निर्देश दिए जाने थे। हालांकि, इस पूरे नेटवर्क की वास्तविक भूमिका और अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है। West Bengal News
पूछताछ में कथित तौर पर यह भी सामने आया कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान उसका नाम मतदाता सूची से हट गया था। इसके बाद उसके कथित संपर्कों ने उसे कोलकाता के टॉपसिया इलाके से हटकर किसी सीमावर्ती जिले में जाने की सलाह दी। जांच के अनुसार, योजना थी कि वह भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक कुछ समय तक छिपा रहे और अनुकूल मौका मिलने पर बांग्लादेश चला जाए। इसी कथित योजना के तहत वह उत्तर 24 परगना के हाबरा पहुंचा, जहां
एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहाब आलम से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने टॉपसिया में उसके कथित स्थानीय सहयोगी मोहम्मद इजाज को भी गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आलम टॉपसिया में इजाज के घर किराये पर रह रहा था। आरोप है कि इजाज ने उसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और बाद में मतदाता पहचान पत्र जैसे भारतीय दस्तावेज तैयार कराने में मदद की।
जांच एजेंसियों के अनुसार, वहाब आलम वर्ष 2012 में भारत-नेपाल सीमा के रास्ते देश में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने बदलकर रहने लगा। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि भारत में रहने के दौरान उसने किन लोगों से संपर्क किया, किन स्थानों पर रहा और कथित तौर पर किस नेटवर्क के साथ काम करता रहा। साथ ही उसके बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े संपर्कों की भी जांच की जा रही है। वहाब आलम की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा अब उसके कथित नेटवर्क तक बढ़ गया है। एजेंसियां उसके डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और संपर्कों की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि भारत में उसकी गतिविधियां कितने व्यापक स्तर तक फैली थीं। West Bengal News
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में पुलिस को मिले व्यापक अधिकार, 'गुंडा दमन कानून' लागू
Anti-Goonda Act in West Bengal: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, असामाजिक और उपद्रवी गतिविधियों को रोकने के लिए बनाया गया कानून 'पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण अधिनियम, 2026' सोमवार आधी रात से लागू हो गया है। पश्चिम बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026 को 29 जून को विधानसभा में पेश किया गया था। यह बिल पास हुआ और गवर्नर आर. एन. रवि की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन गया है। West Bengal News
यह कानून राज्य में भ्रष्टाचार, असामाजिक और उपद्रवी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और सामान्य प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने की ज्यादा शक्ति देता है, क्योंकि इस कानून में अपराधियों के लिए सख्त सजा और जुर्माने के प्रावधान हैं। इस कानून के लागू होने के बाद अब अगर किसी व्यक्ति को जनता की सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है, तो उसे एक साल तक के लिए प्रिवेंटिव डिटेंशन (एहतियाती हिरासत) में रखने की अनुमति रहेगी।
वहीं, इस कानून के लागू हो जाने से राज्य सरकार को यह शक्ति मिल गई है कि वह बीएनएस के उचित प्रावधानों का इस्तेमाल करके ऐसे अपराध में शामिल व्यक्ति की संपत्ति जब्त कर सके। नए कानून के तहत पुलिस को यह अधिकार भी मिलेगा कि अगर उन्हें शक हो कि कोई व्यक्ति अशांति फैला सकता है, तो वे उसे किसी खास इलाके से बाहर निकाल सकते हैं या वहां आने से रोक सकते हैं। साथ ही, इस कानून को लागू करने में शामिल पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षा भी दी जाएगी। West Bengal News
इसको लेकर विपक्षी दलों और समाज के एक वर्ग ने इस प्रावधान को कठोर बताया है और तर्क दिया है कि इससे पुलिस को अपनी 'मर्जी' से किसी को भी हिरासत में लेने की खुली छूट मिल जाएगी और इस तरह यह विपक्ष या आलोचना करने वाली आवाजों को दबाने में प्रभावी हो सकता है। भाजपा की ओर से इसके जवाब में तर्क दिया गया कि प्रिवेंटिव डिटेंशन तभी प्रभावी होगा जब उचित और विस्तृत प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। इस प्रिवेंटिव डिटेंशन प्रावधान को लागू करने के लिए एक सलाहकार बोर्ड बनाया जाएगा जो यह तय करेगा कि किसी खास व्यक्ति के मामले में ऐसी हिरासत उचित है या नहीं।
सलाहकार बोर्ड प्रिवेंटिव डिटेंशन की उचितता का आकलन करेगा। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को बोर्ड के सामने अपना बचाव करने के लिए एक प्रतिनिधि नियुक्त करने का अधिकार होगा। बोर्ड की अध्यक्षता कलकत्ता हाई कोर्ट के मौजूदा या पूर्व जज करेंगे। इसमें दो अन्य सदस्य भी होंगे जो हाई कोर्ट के जज बनने की योग्यता रखते हों।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खुद प्रिवेंटिव डिटेंशन को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को दूर किया और कहा कि यह प्रावधान 'सज्जन लोगों' के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए है जिनका आपराधिक इतिहास रहा हो। नए कानून में 'एक्सटर्नमेंट ऑर्डर' (इलाके से बाहर निकालने का आदेश) का भी प्रावधान है। अगर कोई डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट या सुपरिटेंडेंट या उससे ऊंचे पद का पुलिस अधिकारी यह तय करता है कि कोई (व्यक्ति, खासकर कोई जाना-माना अपराधी या उपद्रवी) किसी खास जगह पर अशांति फैला सकता है, तो उन्हें उस व्यक्ति को उस इलाके या पूरे जिले से एक साल तक के लिए बाहर निकालने का आदेश देने का अधिकार होगा। West Bengal News
West Bengal Bus Accident: हुगली में बस खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 30 घायल
कोलकाता (एजेंसी)। Hooghly Bus Accident: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के अरामबाग क्षेत्र में मंगलवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही यह बस पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान शहर से हुगली जिले के तारकेश्वर जा रही थी। अरामबाग के आदमबांध इलाके में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस पलटकर खाई में जा गिरी।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, हादसे में दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय लक्ष्मी मुर्मू और 35 वर्षीय शर्मिला सोरेन के रूप में हुई है। दोनों पूर्व बर्दवान जिले के धादन क्षेत्र की रहने वाली थीं और तारकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
हादसे में घायल यात्रियों को बचाकर अरामबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के लिए सड़क की खराब स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि सड़क मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। एंबुलेंस के देर से पहुंचने को लेकर भी लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।
गौरतलब है कि हाल ही में जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम की एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। उस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
मानसून ने पश्चिम बंगाल एवं बिहार के कुछ अन्य हिस्सों में दस्तक दी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Weather News: दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों सहित ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में पूरी तरह दाखिल हो चुका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के पास बने चक्रवाती दबाव के कारण 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। 12 और 13 जून को पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के अनुमान हैं।
विभाग ने मानसून की उत्तरी सीमा की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह रेखा वर्तमान में हरनाई, सोलापुर (महाराष्ट्र), हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम (तेलंगाना), कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश), पारादीप, बारीपदा (ओडिशा), पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), धनबाद (झारखंड) और मुजफ्फरपुर (बिहार) तक पहुंच चुकी है। आगामी दो-से-तीन दिनों के भीतर मौसम की परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद है जिससे मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र और कर्नाटक और तेलंगाना के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के अनुमान हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में भी जल्द ही मानसून के कदम आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुयी हैं।
पिछले 24 घंटों में देश के कयी हिस्सों में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां केरल के कुछ हिस्सों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गयी, वहीं दूसरी तरफ विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहा। पिछले 24 घंटों में देश में सबसे अधिक तापमान राजस्थान के जैसलमेर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए आम जनता को खराब मौसम में घरों के अंदर रहने, बिजली के उपकरणों से दूर रहने और पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी है। भारी बारिश वाले इलाकों में लोगों को जलभराव से बचने और मछुआरों को 17 जून तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। वहीं, जिन राज्यों में तेज लू चल रही है, वहां के लोगों को धूप से बचने और पानी, छाछ या लस्सी पीकर खुद को सुरक्षित रखने को कहा गया है।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और फलों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं या तिरपाल से ढक दें। जिन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है, वहां खेतों और धान की नर्सरी से पानी निकालने के लिए तुरंत नाली की व्यवस्था करें। इसके साथ ही, पशुपालकों को ओलों और तेज बारिश के दौरान अपने मवेशियों को खुले में बांधने के बजाय शेड के नीचे रखने और गर्म इलाकों में पशुओं के लिए साफ एवं ठंडे पानी का प्रबंध करने का सुझाव दिया गया है।
TMC Leader Jahangir Khan Arrested: नेपाल बॉर्डर से फरार टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार
TMC Leader Jahangir Khan Arrested: कोलकाता। पुलिस ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के फाल्टा इलाके के इस तृणमूल नेता को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। West Bengal News
पुलिस के मुताबिक, उन्हें गिरफ्तार कर कोलकाता लाया जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि जहांगीर नेपाल बॉर्डर के रास्ते बंगाल से भागने की कोशिश कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ के अधिकारी वहां पहुंचे। फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के हारे हुए उम्मीदवार को भी गिरफ्तार किया गया।
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को दोबारा चुनाव हुआ था। जहांगीर ने चुनाव से 48 घंटे पहले चुनावी मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था, "मेरा सपना एक 'सुनहरे फाल्टा' का था। हमारे मुख्यमंत्री (सुवेंदु अधिकारी) फाल्टा के विकास के लिए एक विशेष पैकेज दे रहे है। इसी वजह से मैंने 21 मई को हुए दोबारा चुनाव के मुकाबले से खुद को अलग कर लिया था।" West Bengal News
हालांकि उन्होंने चुनाव से 48 घंटे पहले मुकाबले से नाम वापस ले लिया था, लेकिन ईवीएम पर तृणमूल के चुनाव चिह्न के बगल में जहांगीर का नाम मौजूद था। जब 24 मई को चुनाव के नतीजे घोषित हुए, तो पता चला कि भाजपा 1.09 लाख से अधिक वोटों से जीती। सीपीआई(एम) 40,000 से अधिक वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जहांगीर 7,783 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही वे लगभग गायब थे। वे न तो घर पर और न ही पार्टी कार्यालय में दिखाई दिए।
जहांगीर के खिलाफ 2019 में एक मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में फाल्टा के इस तृणमूल नेता को, जिन्हें तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है, हाई कोर्ट से अपने खिलाफ किसी भी सख्त कार्रवाई से सुरक्षा मिली हुई थी। इसके अलावा, फाल्टा विधानसभा में दोबारा चुनाव से पहले तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर को हाई कोर्ट से एक और सुरक्षा मिली थी। लेकिन 26 मई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने उन्हें दी गई सभी सुरक्षा वापस ले ली। इसके बाद पुलिस के लिए उन्हें गिरफ्तार करने में कोई कानूनी बाधा नहीं रही।
राज्य में विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण 29 अप्रैल को हुआ था। उस दिन फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। आयोग को ईवीएम पर परफ्यूम, स्याही और टेप के इस्तेमाल की शिकायतें मिली थीं। सुवेंदु अधिकारी ने स्वयं दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी। विपक्ष के तत्कालीन नेता अधिकारी ने कहा था कि घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद उन्हें लगा कि आयोग को उस निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान कराना चाहिए। इसके बाद आयोग ने दोबारा चुनाव कराने का फैसला किया। फिर 4 मई को बाकी 293 सीटों के नतीजे घोषित किए गए। भाजपा पहली बार भारी बहुमत के साथ राज्य में सत्ता में आई।
जहांगीर के ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज़' के 'झुकेगा नहीं' मशहूर डॉयलॉग को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई थी। उपचुनाव से पहले केंद्रीय बलों और पुलिस ने जहांगीर के घर पर छापा मारा था। इस कार्रवाई का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पश्चिम बंगाल में पुलिस पर्यवेक्षकों में से एक अजय पाल शर्मा ने किया था। इस घटना के बाद तृणमूल ने पुलिस पर्यवेक्षक के अधिकार पर सवाल उठाए थे। जहांगीर ने कहा था कि यदि वह पुलिस अधिकारी 'शेर' है, तो वह भी 'पुष्पा' है। वे चुनाव आयोग के कथित पक्षपाती व्यवहार के आगे नहीं झुकेंगे। West Bengal News
West Bengal Exit Poll 2026: किसके सिर सजेगा ताज? सर्वे में BJP–TMC के बीच कांटे की टक्कर
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अब तक 91.62% प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है। अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में कहीं बीजेपी को स्पष्ट बढ़त दिखाई गई है, तो कहीं टीएमसी की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। कुल मिलाकर तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है।
P-MARQ का सर्वे: बीजेपी को बढ़त
P-MARQ के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े से ऊपर है। वहीं टीएमसी को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
Poll Diary: बीजेपी आगे, टीएमसी पीछे
Poll Diary के सर्वे में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। इसमें बीजेपी को 142 से 171 सीटें, टीएमसी को 99 से 127 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 3 से 5 और अन्य को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं।
Praja Poll: बीजेपी को बंपर जीत का दावा
Praja Poll के मुताबिक, बीजेपी को 178 से 208 सीटें मिल सकती हैं, जो एक बड़ी जीत का संकेत है। वहीं टीएमसी 85 से 110 सीटों पर सिमट सकती है और अन्य को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
MATRIZE का अनुमान: बीजेपी सरकार संभव
MATRIZE के एग्जिट पोल में बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक राज्य में बीजेपी की सरकार बन सकती है।
Peoples Pulse: टीएमसी की वापसी के संकेत
दूसरी ओर Peoples Pulse के सर्वे में टीएमसी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। इसमें टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 95 से 110 सीटों के साथ पीछे रह सकती है। कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलने की संभावना है।
Jhalmuri: पश्चिम बंगाल की मशहूर स्ट्रीट फूड डिश झालमुड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हाल ही में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सड़क किनारे रुककर इसका स्वाद चखा, जिसके बाद यह डिश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके साथ ही लोगों की दिलचस्पी इसके स्वाद और रेसिपी को लेकर भी बढ़ गई है।
क्या है झालमुड़ी?
झालमुड़ी बंगाल, खासकर Kolkata की गलियों में मिलने वाला एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। यह एक हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला स्नैक है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं।
इसमें मुरमुरे (puffed rice), मसाले, सरसों का तेल और ताजी सब्जियों का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है, जो इसे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी बनाता है।
झालमुड़ी की खासियत | Jhalmuri
झालमुड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है।
हल्की और पौष्टिक कम समय में तैयार
हर उम्र के लोगों की पसंद
घर पर आसानी से बनने वाली
यह एक ऐसा स्नैक है जिसे आप कभी भी बनाकर परिवार या दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
स्वाद में क्यों है खास?
झालमुड़ी का स्वाद इसे बाकी स्नैक्स से अलग बनाता है। इसमें आपको एक साथ कई फ्लेवर मिलते हैं:
तीखापन (मसालों से)
खट्टापन (नींबू या इमली से)
चटपटा स्वाद (सरसों के तेल और मसालों से)
सरसों के तेल की खुशबू और मसालों का संतुलन इसे एक यूनिक फ्लेवर देता है, जो इसे खास बनाता है।
घर पर कैसे बनाएं झालमुड़ी?
झालमुड़ी को घर पर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको चाहिए:
मुरमुरे
बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च
मूंगफली
नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला
सरसों का तेल
नींबू का रस
बनाने की विधि | Jhalmuri
एक बड़े बर्तन में मुरमुरे लें, उसमें सभी कटी हुई सब्जियां और मसाले डालें। ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। बस आपकी स्वादिष्ट झालमुड़ी तैयार है।
झालमुड़ी सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि बंगाल की संस्कृति और स्वाद का हिस्सा है। इसकी सादगी, स्वाद और हेल्दी कॉम्बिनेशन इसे हर किसी का फेवरेट बनाता है। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है, तो एक बार जरूर बनाकर देखें — यकीन मानिए, इसका चटपटा स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा।
यह भी पढ़ें:– Punjab News: खुशखबरी, पंजाब के इन 1.43 लाख से अधिक लोगों को मिलेगे 728.48 करोड!
Droupadi Murmu West Bengal Insult: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति मुर्मू के अनादर को लेकर किरेन रिजिजू का आया बड़ा बयान
‘राष्ट्रपति का पद राजनीति से परे’
Droupadi Murmu West Bengal Insult: नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने द्रौपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर उत्पन्न विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति का पद किसी भी प्रकार की राजनीतिक सीमाओं से ऊपर होता है और यह देश की सर्वोच्च संवैधानिक गरिमा का प्रतीक है। ऐसे में राष्ट्रपति के साथ जुड़ी परिस्थितियों पर उठे सवाल पूरे राष्ट्र के लिए चिंता का विषय हैं। Droupadi Murmu News
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मु का सम्मान पूरे भारत की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। उनके अनुसार, जिस प्रकार की पीड़ा राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में व्यक्त की, वह न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को दर्शाती है।
राष्ट्रपति मुर्मु पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची थीं
दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मु हाल ही में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। कार्यक्रम के आयोजन स्थल को अंतिम समय में बदले जाने और कुछ प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजिजू ने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद की गरिमा का सम्मान सभी के लिए सर्वोपरि होना चाहिए।
राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संबोधन में बताया कि सम्मेलन के लिए चुना गया स्थान अपेक्षाकृत छोटा था, जबकि क्षेत्र में अधिक बड़ी जगह उपलब्ध थी जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम स्थल दूर होने के कारण अनेक लोग सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए, जिससे उन्हें खेद हुआ। राष्ट्रपति ने यह भी उल्लेख किया कि जब कोई राष्ट्रपति किसी राज्य में जाता है, तो परंपरागत रूप से राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों का स्वागत के लिए उपस्थित रहना अपेक्षित होता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी बंगाल की बेटी हैं और राज्य के लोगों से उनका विशेष भावनात्मक संबंध है। इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं और विभिन्न दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति पद की गरिमा बनाए रखने पर बल दिया है। Droupadi Murmu News
PM Modi Taherpur Rally: घना कोहरा बना PM मोदी के हेलीकॉप्टर के बीच में रोड़ा, जानें बड़ी खबर
PM Modi Taherpur Rally: नई दिल्ली। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने खराब मौसम के चलते रानाघाट के ताहिरपुर नेताजी पार्क में आयोजित जनसभा को प्रत्यक्ष रूप से संबोधित करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों से संवाद किया। दृश्यता कम होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर ताहिरपुर हेलीपैड पर उतर नहीं सका, जिसके चलते उसे कोलकाता हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा। West Bengal News
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल संबोधन के दौरान नदिया ज़िले की जनता से संवाद करते हुए कहा कि मौसम प्रतिकूल होने के कारण वे कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके, इसके लिए वे खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने जनता के प्रति आभार जताते हुए अपना संदेश दूरस्थ माध्यम से साझा किया। West Bengal News