CM Naib Singh Saini - Sach Kahoon Hindi

CM Nayab Singh Saini : जुलाई में तीसरी बार सरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दे दी ये सौगात!
CM Nayab Singh Saini : सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) बुधवार को एक बार फिर सरसा पहुंचे और यहां अनेक धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री सैनी का जुलाई महीने में यह तीसरा कार्यक्रम है। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री तारा बाबा कुटिया पहुंचे और इसके पश्चात एतिहासिक गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में आकर शीश नवाया। तदुपरांत डेरा बाबा भूमणशाह संगर सरिस्ता में शिरोमणि शहीद उधम सिंह के 84वें शहीदी महासम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। Sirsa News

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में माथा टेक कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को 77 कनाल 7 मरला भूमि की रजिस्ट्री भी सौंपी। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान बाबा जगतार सिंह, कार सेवा वाले बाबा गुरमीत सिंह, बाबा नरेंद्र सिंह, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक सरदार हरपाल सिंह गिल, सरदार मजिंद्र सिंह सरसा, जसबीर सिंह रियाड़, लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, गुरुनानक मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह वैदवाला मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समापन अवसर पर सरसा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब को यह जमीन देने की घोषणा की थी, जिसके बाद कैबिनेट में बिल पास करके गुरुओं की इस भूमि को श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के नाम कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सिख धर्म के लिए अनेक घोषणाएं की

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सिख धर्म के लिए अनेक घोषणाएं की हैं, जिसके तहत लंगर पदार्थों पर जीएसटी माफ की गई है तथा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अलावा करतारपुर कॉरिडोर का भी निर्माण प्रधानमंत्री द्वारा करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने इस भूमि पर तपस्या की और लोगों का मार्गदर्शन किया था।

श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी पावन शिक्षाओं व वाणी से समस्त जगत को नेकी के रास्ते पर चलने की राह दिखाई है। हमें अपने जीवन में उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, सरसा के विधायक गोपाल कांडा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य जगदीश चोपड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल कंबोज, पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर व पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कांडा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, उपायुक्त आर.के. सिंह, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण मौजूद रहे। Sirsa News

Sirsa Weather Update : सरसा में तेज हवाओं से मौसम हुआ खुशगवार, इस दिन हो सकती है तेज बारिश!

Haryana CM Disburses Compensation: हरियाणा सरकार की किसानों को बड़ी राहत! खातों में पहुँचाया 135 करोड़
Haryana CM Disburses Compensation: भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश दुहन)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं को सशक्त व मजबूत करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। Haryana News

ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया जारी

मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित समारोह में ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल (E-Crop Compensation Portal) के माध्यम से रबी-2024 में क्षतिग्रस्त फसलों की 135 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि सीधे प्रदेशभर के 54,000 से ज्यादा किसानों के खातों में भेजी। साथ ही, उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत भी 3529 पात्र लाभपात्रों के खातों में 131.24 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि जारी की। 10 वर्षों के अंदर कांग्रेस की सरकार ने हरियाणा के किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के रूप में मात्र 1100 करोड़ रुपये की राशि ही दी गई थी। जबकि पिछले साढ़े 9 वर्ष के कार्यकाल में हमारी डबल इंजन की सरकार ने 12,500 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है।

पूर्व की सरकार किसानों के साथ मजाक करती थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से दुष्प्रचार किया गया कि ये सरकार किसान विरोधी है, एमएसपी को खत्म कर देंगे। परन्तु अभी 2 दिन पहले ही केंद्र सरकार ने फसलों का एमएसपी बढ़ाकर किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार किसानों के साथ मजाक करती थी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जब मुख्यमंत्री रहे, तो उस समय किसानों को मुआवजे के नाम पर 2-2 रुपये और 5-5 रुपये के चैक भेजकर किसानों के साथ भद्दा मजाक करते थे। जबकि आज हमारी डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई फसल के लिए किसानों को 30, 40 और 50 हजार रुपये तक के चैक जाते हैं। इस अवसर पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, किरण चौधरी, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। Haryana News

शाह सतनाम जी पुरा ग्राम पंचायत को मिला ये बड़ा सम्मान, एसपी ने किया सम्मानित

Van Mitra Scheme: वन-मित्र स्कीम के तहत सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान!
Van Mitra Scheme: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Naib Singh Saini) ने बताया कि जल्द ही वन-मित्र स्कीम के तहत वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी, जिन्हें पौधों की देखभाल करने के लिए मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन विभाग द्वारा वन-क्षेत्र में पहले से लगे हुए तथा हर वर्ष पौधारोपण अभियान के तहत लगाए जाने वाले पौधों की ड्रोन से नियमित मैपिंग की जाए। वन भूमि पर आग लगने पर बुझाने में देरी होने पर फोरेस्ट-गॉर्ड से लेकर उच्चाधिकारी तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ में वन एवं वन्य जीव विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। Haryana News

-‘‘प्राण वायु देवता स्कीम’’ का ब्रॉशर भी लॉन्च

इस अवसर पर उन्होंने ‘‘प्राण वायु देवता स्कीम’’ (‘Pran Vayu Devta Scheme’) का ब्रॉशर का विमोचन भी किया। बैठक में पर्यावरण , वन एवं वन्य जीव राज्यमंत्री संजय सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वन -क्षेत्र से अवैध कटाई को कतई सहन नहीं किया जाएगा , अगर इसमें किसी कर्मचारी की सहभागिता पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

जंगलों में आग पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जंगलों में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से जीव जंतु तो मरते ही हैं, करोड़ों रुपए की लकड़ी का नुकसान होता है और प्रदूषण भी फैलता है। उन्होंने कहा कि अगर आगजनी की घटना होने पर आग बुझाने में अनावश्यक देरी हुई तो वन विभाग के फारेस्ट गॉर्ड से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी नपेंगे।

नहरों या ट्यूब्वेल से पानी पहुँचाने के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलेसर, सुल्तानपुर जैसे नेशनल पार्क और अन्य गहरे जंगलों में नहरों या ट्यूबवैलों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए ताकि ज्यादा गर्मी में वन्य जीवों के लिए यह पानी पीने के काम आ सके और इससे आगजनी की घटना होने पर आग बुझाने में सहयोग मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि इस वर्ष 2024 -25 में 150 करोड़ रुपए का बजट पौधारोपण के लिए आवंटित किया गया है जबकि हर्बल पार्क के लिए 10 करोड़ खर्च किये जाएंगे। मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि 75 वर्ष से अधिक उम्र के स्वस्थ पेड़ों की देखभाल करने वालों को राज्य सरकार द्वारा ‘प्राण वायु देवता’ स्कीम के तहत 2750 रुपए प्रति वर्ष पेंशन देने की योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत अभी तक 3819 पौधों की पहचान की गई है।

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती के अलावा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। Haryana News

Lok Sabha Speaker Post: यदि चंद्रबाबू नायडू को लोकसभा अध्यक्ष का पद नहीं मिला तो…!

Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर किया ये बड़ा दावा
Haryana:  हिसार (सिंहमार)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि देश व प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। जनता ने अच्छी तरह से जान लिया है कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। ऐसे में जनता ने अब भाजपा को ही एकमात्र विकल्प मान लिया है। नायब सिंह सैनी मंगलवार को अर्बन एस्टेट में वरिष्ठ पार्टी नेता डॉ. योगेश बिदानी व पार्टी नेता रवि सैनी सहित शहर में अनेक स्थानों पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों के दौरान पार्टीजनों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शहर में अनेक स्थानों पर तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और पार्टी उम्मीदवार रणजीत सिंह के लिए जबरदस्त समर्थन जुटाया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी पार्टी नेता महाबीर जांगड़ा, सीमा गैबीपुर, रवि सैनी, प्रो. छतरपाल सिंह, शकुंतला राजलीवाला, बलराज चौहान, रणधीर पनिहार, हरिकिशन शर्मा, गगन शर्मा के आवास पर भी पहुंचे और समर्थकों से बातचीत करते हुए भाजपा उम्मीदवार चौ. रणजीत सिंह को विजयी बनाने की अपील की। Haryana

Golgappa Recipe: अब आप नहीं कहोगे गोलगप्पे फूलते नहीं, सूजी हो या आटा इस तरीके से हर एक पानीपुरी एक दम परफेक्ट बनेगी

घमंडिया गठबंधन और कांग्रेस घोटालों व अपने भ्रष्ट परिवार को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा 50 साल शासन के बाद भी कांग्रेस को गारंटी देनी पड़ रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस का नकाब जनता के सामने उतर चुका है। घमंडिया गठबंधन और कांग्रेस घोटालों और अपने भ्रष्ट परिवार को बचाने के लिए झूठ बोल कर सत्ता में आना चाहती है। कांग्रेस ने देश का भला नहीं किया है। उन्होनें कहा कि पूरे देश में बीजेपी की लहर है। हरियाणा की दस लोकसभा सीट बीजेपी को जा रही हैं यहां की जनता ग्यारह कमल के फूल खिला कर प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहर में अनेक जलपान कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह, डॉ. योगेश बिदानी, डॉ. वैभव बिदानी सहित अन्य प्रशंसकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डॉ. जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया व रणधीर धीरू, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा सहित अनेक पार्टीजन भी थे।