Jeevan Pramaan Patra - Sach Kahoon Hindi

Pensioners News: जल्दी जमा करा दें ये जरूरी डोक्यूमेंट, नहीं तो पेंशन हो जाएगी बंद!
Pensioners Life Certificate: नई दिल्ली (एजेंसी)। आप भी यदि केंद्र सरकार के पेंशनभोगी हैं या राज्य सरकार के पेंशन भोगी हैं तो पेंशन जारी रखने हेतु अपना जीवन प्रमाण पत्र नवंबर में जमा कराना अनिवार्य होगा, जोकि हर साल नवंबर के अंत तक जमा कराना अनिवार्य होता है। अब जैसा कि प्रौद्योगिकी का आगमन हो गया है और इसी के साथ ही जीवन प्रमाण पत्र जमा करना भी आसान हो गया है। पेंशनभोगियों के पास इसे जमा करने के 3 विकल्प विद्यमान हैं: व्यक्तिगत रूप से, आॅनलाइन या डोरस्टेप बैंकिंग के माध्यम से। Pensioners News

जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आवश्यकताएं

-पीपीओ नंबर

-आधार नंबर

-बैंक खाते का विवरण

-आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर

अंतिम तिथि | Pensioners News

80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनभोगी 1 अक्तूबर, 2024 से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना शुरू कर सकते हैं, जबकि अन्य के लिए, जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू होगी।

आम तौर पर, जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर होती है, जब तक कि सरकार द्वारा इसे आगे न बढ़ाया जाए।

समयसीमा चूक जाने पर क्या होगा?

अगर आपका जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक जमा नहीं किया जाता है तो आपकी पेंशन समाप्त हो सकती है। केंद्रीय पेंशन प्रसंस्करण केंद्रों (सीपीपीसी) में प्रमाण पत्र पहुंचने के बाद ही पैसा जारी किया जाएगा।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सेवानिवृत्त लोगों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए देशव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 3.0 की शुरूआत की।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जिसे जीवन प्रमाण के नाम से भी जाना जाता है, की घोषणा सबसे पहले 2014 में की गई थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवानिवृत्त लोगों के डिजिटल सशक्तिकरण का विजन है। 2021 में, फेस आॅथेंटिकेशन को जोड़ा गया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीएलसी अभियान 3.0 1 से 30 नवंबर, 2024 तक 800 भारतीय शहरों और कस्बों में आयोजित किया जाएगा, जिसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है, जिसमें कहा गया है कि सभी सेवानिवृत्त लोग आसानी से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पेंशन संवितरण बैंकों या अपने घरों से आराम से अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

MCX Gold Price: शादी के सीजन से पहले सोना खरीदने का सुनहरी मौका, कीमतों में भारी गिरावट!

Pensioners Fair: सेवानिवृत्त पेंशनर्स को जीवन प्रमाण-पत्र जारी! आपको मिले क्या?
Life Certificate issued to pensioners: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। सेवानिवृत राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति, श्रीगंगानगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय पेंशनर्स मेला रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष इंजि. अर्जुन वधवा ने बताया कि सेवानिवृत्त पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र प्रमाणीकरण के लिए लगाए गए शिविर में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पेंशनर्स उमड़े। Pensioners Fair

द्वितीय दिवस रविवार को 377 पेंशनर्स को जीवन प्रमाण-पत्र (Life Certificate ) जारी किए गए तथा प्रथम दिवस शनिवार को 237 प्रमाण-पत्र जारी हुए थे। इस प्रकार दो दिवसीय मेले से 614 सेवानिवृत्त पेंशनर्स लाभान्वित हुए। सर्वप्रथम अध्यक्ष इंजि. अर्जुन वधवा, जेपी शर्मा व डॉ. अशोक शर्मा ने सबका स्वागत किया। बैठक व्यवस्था स. हरपाल सिंह द्वारा सम्भाली गई। Jeevan Pramaan Patra

सेवानिवृत्त पेंशनर्स का जीवन प्रमाण-पत्र प्रमाणीकरण के लिए पंजीयन राधेश्याम दयाल व ओम बंसीवाल ने किया। फॉर्म वितरण काउंटर पर सुशील बिश्नोई व आरके चलाना, फॉर्म भरवाने के काउंटर पर सुशील खुराना व बी.एन. भाटिया, आईडी जांच काउंटर पर प्रवीण गखड़ व वेद प्रकाश आर्य, प्रमाणित फॉर्म एटीओ तक पहुंचाने के काउंटर पर जगमोहन परनामी, एटीओ सहयोग काउंटर पर सीएम छाबड़ा द्वारा सेवाएं दी गई।

जलपान व्यवस्था में केके गांधी व फोटोग्राफी में सुरेन्द्र शर्मा का सहयोग रहा। पर्यवेक्षक डॉ. राजेन्द्र सारडीवाल ने अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया तथा सुचारू व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. दौलतराम सैन तथा डॉ. अशोक कुमार अरोड़ा का शिविर संचालन में विशेष सहयोग रहा। Pensioners Fair

Rajasthan Weather: भारी कोहरा व ओस की बूंदे संकेत हैं! जल्द ही बढ़ने वाली कड़कड़ाती ठंड

Pension: घर बैठे आसानी से देख सकेंगे पेंशन की सभी डिटेल
जीवन प्रमाण पत्र और फॉर्म 16 भी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे

Jeevan Pramaan Patra: केंद्र सरकार ने सरकारी पेंशनभोगियों की मदद के लिए ऑनलाइन पोर्टल भविष्य लॉन्च किया है। इसकी मदद से पेंशनभोगी घर बैठे ही अपनी मासिक पेंशन स्लिप देख सकते हैं और बकाये का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। जीवन प्रमाण पत्र का स्टेटस जांच सकते हैं और फॉर्म-16 भी जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– Shocking News: गर्मी के मौसम में वरदान से कम नहीं है ये रेगिस्तानी फल, शरीर को देता हैं काजू-बादाम से भी ज्यादा ताकत, वजन कम करने के साथ-साथ दूर होती हैं काफी बीमारी

सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने बैंक आॅफ इंडिया के साथ मिलकर इस पोर्टल को लॉन्च किया है। इसके साथ पांच बैंकों को भी जोड़ा गया है। अब बैंक आॅफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और केनरा बैंक के जरिए पेंशन प्राप्त कर रहे केंद्र सरकार के पेंशनभोगी इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार की योजना भविष्य में सभी पेंशन वितरित करने वाले बैंकों को इस पोर्टल से जोड़ने की है।

सभी काम होंगे ऑनलाइन | Jeevan Pramaan Patra

भविष्य पोर्टल की मदद से पेंशन शुरू करने की प्रक्रिया और भुगतान भी पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा। पेंशन भुगतान आदेश अब कागज पर नहीं बल्कि डिजिटल रूप में जारी किए जाएंगे और इन्हें डिजिलॉकर में सुरक्षित रखा जाएगा। इस पोर्टल पर पेंशनभोगी अपने सारे जरूरी दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी आॅनलाइन जमा कर सकते हैं। पेंशन स्वीकृति की प्रगति के बारे में रिटायर्ड कर्मचारियों को सीधे उनके मोबाइल या ईमेल पर जानकारी मिल जाएगी।

क्या है भविष्य पोर्टल का मकसद

भविष्य पोर्टल का मकसद पेंशन से जुड़े सभी कामकाज का डिजिटलाइजेशन करना है। इससे पेंशन शुरू करने से लेकर पेमेंट तक का सारा प्रोसेस डिजिटल हो जाएगा। भविष्य पोर्टल पर पेंशनभोगी अपने सभी जरूरी दस्तावेज आॅनलाइन जमा कर सकते हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों को मोबाइल या ईमेल के मध्यम से यह जानकारी भी मिल जाएगी कि उनकी पेंशन का क्या स्टेटस है।

ये फायदे होंगे | Jeevan Pramaan Patra

पेंशन कोष की शेष राशि की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकेगी।

सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन से जुड़े सभी दस्तावेज इस पोर्टल पर मौजूद रहेंगे।

पेंशन वितरण से जुड़ी समस्त जानकारी भी इसके जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।

पेंशनभोगी एक बैंक और शाखा का चयन कर आॅनलाइन पेंशन खाता खोल सकते हैं।

मासिक पेंशन स्लिप, फॉर्म-16, जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति आदि जांच सकते हैं।

भविष्य के माध्यम से पेंशन देने वाले बैंक को भी बदल सकते हैं

ये दस्तावेज आवश्यक:

ल्ल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर।

ऐसे करें पंजीकरण | Jeevan Pramaan Patra

सबसे पहले भविष्य पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा।

इस पर क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा, जिस कर क्लिक करना होगा।

इससे रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करें। । जैसे- अपना नाम, जन्मतिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि, मंत्रालय, विभाग इत्यादि।

फिर आॅफिस विवरण, राज्य, जिला, शहर, पिनकोड, फोन नंबर और ईमेल पता दर्ज करना होगा।

अंत में आपको सिक्योरिटी कार्ड दिखाई देगा, जिसे दर्ज करना होगा। सभी जानकारियां भरने के बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

इस प्रकार भविष्य पोर्टल के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।