Deputy CM Diya Kumari - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan News: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का बड़ा फैसला! सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
जयपुर। राज्य में सड़क निर्माण परियोजनाओं को गति देने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब बिटूमिन (डामर) का प्रावधिक मूल्य मासिक आधार पर जारी किया जाएगा, जिससे सड़क निर्माण कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। इसके साथ ही पश्चिम एशिया संकट के कारण प्रभावित सड़क परियोजनाओं को बिना लिक्विडेटेड डैमेज (एलडी) लगाए दो माह का अतिरिक्त समय देने का भी निर्णय लिया गया है। Rajasthan News

इस कदम से संवेदकों को राहत मिलेगी और रुकी हुई परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।  हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के संवेदकों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी एवं वित्त विभाग के अधिकारियों को सड़क परियोजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के इस कदम का संवेदकों ने स्वागत करते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस फैसले से सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और विकास परियोजनाओं को नया संबल मिलेगा। Rajasthan News

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन डेस्टिनेशन बनाने के लिए अधिकारियों को संकल्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समयबद्धता के साथ सभी पर्यटन परियोजनाओं को पूरा किया जाए, ताकि राजस्थान पर्यटन विश्व पर्यटन का सिरमौर बन सके।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता तथा राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पर्यटन सचिव शुचि त्यागी, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, पवन जैन, संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा  तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को पर्यटन भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उप मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की ओर से चल रही प्रमुख परियोजनाओं यथा पुष्कर कॉरिडोर, महाराणा प्रताप सर्किट, वॉर म्यूज़ियम झुन्झुनूं , आमेर मास्टर प्लान, आदि सहित मीडिया प्लान की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने तथा तय समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।  उन्होंने पर्यटन विभाग के मीडिया बायिंग पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने घरेलू और विदेशी दोनों ही स्थान पर रोड शो द्वारा राजस्थान पर्यटन के प्रमोशन पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन प्रोत्साहन गतिविधियों के आयोजन और सहभागिता पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान पर्यटन की गहन ब्रांडिंग और मार्केटिंग किए जाने की आवश्यकता जताई और नये ज़माने की गतिविधियों और सोशल मीडिया का उपयोग किये जाने पर भी जोर दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा, "इनोवेशन और समयबद्ध क्रियान्वयन से राजस्थान पर्यटन वैश्विक प्रतिस्पर्धा में नई ऊंचाइयां छुए इस हेतु संकल्पित हो कर, कार्य किये जाने पर जोर दिया। Rajasthan News

मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा उपरांत अन्य नवीन विषयों पर भी निम्नानुसार हुई चर्चा:

बैठक में एस्ट्रो टूरिज्म पर विमर्श  हुआ, जिसमें एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान का स्वच्छ आकाश और न्यूनतम प्रकाश प्रदूषण इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्टारगेजिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं।

जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर को Stargazing Hub बनाने, जहां टेलीस्कोप से तारे और मिल्की वे देख सके।

पश्चिमी राजस्थान के इलाकों को डार्क स्काई रिज़र्व घोषित किये जाने पर चर्चा की गई।

माउंट आबू में ऑब्जरवेटरी टूरिज्म _ शुरू किये जाने पर चर्चा की गई।

इसी प्रकार कार्ययोजना बनाकर  "Visit Rajasthan in Summers" कैम्पेन पर चर्चा हुई। दुबई की तर्ज़ पर पश्चिमी राजस्थान जैसे जैसलमेर के डेजर्ट एडवेंचर टूरिज्म चर्चा की गई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई के समान राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर को वर्ल्ड-क्लास डेजर्ट एडवेंचर हब बने इस हेतु कार्य योजना बनाई जाए।

उप मुख्यमंत्री ने ए आई आधारित टूरिज्म ऐप बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने एस्ट्रो टूरिज्म की सम्भावना पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने मेड़ता स्थित मीरा बाई मंदिर में विकास कार्य पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने उदयपुर में वेडिंग प्रोमोशन इवेंट करवाने और घूमर फेस्टिवल करने पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने 18 नवम्बर 2027 को जयपुर की स्थापना के 300 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को वर्ष पर्यंत उत्सव मनाये जाने पर चर्चा की तथा इस हेतु रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने शेखावाटी हवेलियों और जयपुर वॉल सिटी पर फ्रेस्को पेंटिंग कर सौंदर्यकरण किये जाने पर चर्चा की और निर्देश दिए।

बैठक में राजसमंद, माउंट आबू, उदयपुर, जवाई, कुंभलगढ़ को "पिक योर समर एस्कपे "थीम पर भी चर्चा की गई।

Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप समृद्ध विरासत का संरक्षण अत्यंत आवश्यक: दिया कुमारी
जयपुर (ब्यूरो)। उप मुख्यमंत्री (Deputy CM Diya Kumari)एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पर्यटन (Rajasthan Tourism) लगातार नए माइलस्टोन स्थापित कर रहा है और विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई पहचान बना रहा है। पिछले दो वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में मिली अभूतपूर्व सफलता ने राजस्थान को वैश्विक स्तर पर सशक्त उपस्थिति दिलाई है। दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप राजस्थान को भारत का अग्रणी पर्यटन राज्य बनाने के लिए प्रदेश की समृद्ध विरासत का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। Rajasthan News

इसी क्रम में प्रदेश की ऐतिहासिक बावड़ियों के संरक्षण के लिए पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा एक व्यापक कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में आयोजित पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता, आयुक्त रुक्मणी रियाड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागीय योजनाओं की प्रगति को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जवाहर कला केंद्र, जयपुर स्थित शिल्प ग्राम को लोक कलाओं और लोक कलाकारों के संरक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया। दिया कुमारी ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास यात्रा को साथ लेकर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। Rajasthan News

ब्रिटेन की सड़कों पर दौड़ेगी राजस्थान की ‘धरोहर बसें’
अल्बर्ट हॉल से उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया फ्लैग ऑफ, फ्लिक्सबस के साथ साझेदारी से बढ़ेगा पर्यटन का वैश्विक प्रचार

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: राजस्थान के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम उठाया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से फ्लिक्सबस की विशेष ब्रांडेड बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के साथ राजस्थान की संस्कृति, धरोहर और पर्यटन स्थलों को ब्रिटेन और भारत दोनों में नए तरह से पर्यटकों तक पहुंचाने का रास्ता खुल गया है। Jaipur News

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान सिर्फ महलों और किलों की भूमि नहीं, बल्कि जीवंत परंपराओं और विविध अनुभवों का घर है। राजस्थान की संस्कृति और धरोहर हमारी पहचान की आत्मा है। हम चाहते हैं कि दुनिया का हर यात्री इसे अनुभव करे। फ्लिक्सबस के साथ यह पहल राजस्थान के लिए चलते-फिरते राजदूत का काम करेगी। यह न केवल राज्य की पर्यटन छवि को मज़बूत करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्रिटेन और भारत के यात्रियों के लिए यह पहल राजस्थान की यात्रा को और अधिक आकर्षक बनाएगी और राज्य को विश्व पर्यटन मानचित्र पर और भी प्रभावशाली ढंग से स्थापित करेगी। Jaipur News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत उनकी म्यूनिख यात्रा के दौरान इस कॉन्सैप्ट का आईडिया क्रिएट हुआ और आज यह कॉन्सैप्ट धरातल पर आ चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार अपने पर्यटकों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पर्यटन आयुक्त रुकमणी रियाड़ ने बताया की इस साझेदारी के तहत फ्लिक्सबस की विरासत-थीम वाली विशेष बसें ब्रिटेन के लंदन-कैम्ब्रिज मार्ग और भारत के देहरादून-हरिद्वार-दिल्ली-जयपुर मार्ग पर संचालित होंगी। इन बसों पर राजस्थान के ऐतिहासिक किलों और महलों की झलक दिखाई जाएगी। बसों पर लगाए गए क्यूआर कोड यात्रियों को सीधे राजस्थान पर्यटन की वेबसाइट से जोड़ेंगे, जिससे वे विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। Jaipur News

फ्लिक्सबस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सूर्या खुराना ने कहा कि यह साझेदारी पर्यटन- विरासत व संस्कृति को एक दूसरे से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हम यात्रियों को सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि अनुभव देना चाहते हैं। राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर हमारे लिए प्रेरणा है और हम इसे वैश्विक यात्रियों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस पहल के अंतर्गत प्रचार अवधि के दौरान जयपुर आने वाले 100 फ्लिक्सबस यात्रियों को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही संयुक्त सोशल मीडिया कैम्पेन और यूजर जनरेटेड कंटेंट के जरिये इस साझेदारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। Jaipur News

• यूके में लंदन-कैम्ब्रिज मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान थीम वाली बसें

• भारत में देहरादून-हरिद्वार-दिल्ली-जयपुर मार्ग पर भी होंगी विशेष ब्रांडेड बसें

• बसों पर आकर्षक विरासत ब्रांडिंग और पर्यटन विभाग की वेबसाइट से जुड़े क्यूआर कोड

• प्रचार अवधि में जयपुर आने वाले 100 यात्रियों को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में मुफ्त प्रवेश

• सोशल मीडिया कैम्पेन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार

यह भी पढ़ें:– Punjab Flood: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस ने बढ़ाया मदद का हाथ

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन को मिली निवेश की नई उड़ान..
96,967 करोड़ के एमओयू, 2 लाख से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित

आईफा अवॉर्ड्स जैसे अन्तरराष्ट्रीय समारोह से वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी जयपुर को | Jaipur News

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: राज्य सरकार ने पर्यटन उद्योग को मजबूत करने के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लागू किया है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विजन को साकार करने में राजस्थान पर्यटन विभाग मुस्तैदी से काम कर रहा है। Jaipur News

पर्यटन सचिव रवि जैन के अनुसार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन को निवेश की नई उड़ान मिली है। श्री रवि जैन के अनुसार पर्यटन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है और सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान को भारत और दुनिया के शीर्ष पर्यटन स्थलों में स्थान मिले।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 ने राज्य में पर्यटन उद्योग को एक नई ऊंचाई दी है। Jaipur News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र में निवेशकों ने खासा विश्वास दिखाया है। इस समिट में पर्यटन विभाग ने 96,967.61 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए 1320 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन निवेशों से 2,02,607 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। यह आकंडा दर्शाता है कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग में किए ज रहे नवाचार व क्रियाशीलता पर्यटन क्षेत्र के स्टेकहोल्डर्स को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। विभाग को यह प्रस्ताव विभिन्न ईकाइयों जैसे होटल, रिसॉर्ट, मनोरंजन पार्क, साहसिक पर्यटन, फिल्म सिटी, ईको-टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन, हेरिटेज संरक्षण, वेलनेस रिसॉर्ट और संग्रहालय जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए मिले हैं।

श्री जैन ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर नए साल में जयपुर में विश्व के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल आईफा अवार्ड समारोह का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन इसलिए भी खास है कि दुनिया क विभिन्न देशों में आईफा का आयोजन हो चुका है, जबकि भारत में मुम्बई के बाद जयपुर में यह आयोजन होगा, आईफा का यह सिल्वर जुबली कार्यक्रम जयपुर में होना न केवल प्रदेश में इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म को खासा प्रमोट करने में सहायक साबित होगा। श्री जैन का मानना है कि मार्च- 2025 में जयपुर में आयोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड्स से राज्य की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी। यह आयोजन न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा, बल्कि राज्य की कला-संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर एक अलग आयाम के साथ प्रस्तुत करेगा।

पर्यटन विकास के लिए 5000 करोड़का प्रावधान | Jaipur News

पर्यटन स्थलों के संरक्षण और नई परियोजनाओं को गति देने के लिए राज्य सरकार ने 5000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। पर्यटन सचिव रवि जैन ने कहा कि राजस्थान न केवल एक पर्यटन स्थल है, बल्कि यह संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम है।

महिला पर्यटकों और एकल यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष जोर

पर्यटन सचिव श्री रवि जैन ने कहा कि पर्यटन विभाग ने महिला और एकल पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 15 फरवरी 2024 से एक विशेष अभियान शुरू किया। जिसके तहत पर्यटक सहायता बल ने लपकों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की है।

सांस्कृतिक आयोजनों ने बढ़ाई पहचानः- राज्य के सांस्कृतिक मेलों और त्योहारों ने भी राजस्थान की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है। पुष्कर मेला, ऊंट उत्सव और मरू महोत्सव जैसे आयोजनों ने न केवल पर्यटकों को आकर्षित किया, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर किया। विभाग ने बीते एक साल में 38 मेले, त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। Jaipur News

पर्यटन क्षेत्र में नवाचार और कौशल विकास

मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अगले दो वर्षों में 20,000 युवाओं और लोक कलाकारों को गाइड, हॉस्पिटैलिटी और पारंपरिक कला से संबंधित प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। जवाहर कला केंद्र और अन्य संस्थानों के माध्यम से 261 लोक कलाकारों और 214 हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से बढ़ा गौरव

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक श्री दलीप सिंह राठौड़ ने बताया की राजस्थान को हाल ही में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें ट्रैवल प्लस लीजर द्वारा ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन,’ ट्रैवल लीजर द्वारा ‘बेस्ट डोमेस्टिक स्टेट अवार्ड,’ और कोन्डेनास्ट ट्रैवलर द्वारा ‘फेवरेट रोड ट्रिप्स डेस्टिनेशन’ शामिल हैं। इसके अतिक्त राजस्थान पर्यटन को एक वर्ष के भीतर आईआईटीएम बेंगलुरू में पिलग्रिमेज डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर, ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर पटना में मोस्ट प्रोमिसिंग वेडिंग

डेस्टिनेशन, गुजरात ट्रेवल फेयर एक्सपो के दौरान बेस्ट हैरिटेज डेस्टिनेशन व सवाईमोधोपुर स्थित आरटीडीसी की यूनिट कैसल झूमर बावड़ी को बेस्ट वाइल्डलाइफ होटल अवार्ड मिला साथ ही भोपाल में आईएटीओ का 39 वें वार्षिक अधिवेशन के तहत बेस्ट डिजिटल मार्केटिंग बॉय स्टेट अवार्ड भी प्रदान किया गया। श्री राठौड़ के अनुसार यह अवार्ड राजस्थान पर्यटन की अन्तरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय छवि को और अधिक मजबूती से स्थापित करते हैं। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– HKRN: एचकेआरएन में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी

राजस्थान पर्यटन की व्यापक ब्रांडिंग की जाये- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
बैठक में जयपुर और राज्य के अन्य जिलों में राजस्थान दिवस के आयोजन हेतु भी चर्चा की गई

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन भवन में पर्यटन विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन सचिव पर्यटन विभाग श्री रवि जैन एवं पर्यटन आयुक्त श्री विजयपाल सिंह भी मौजूद थे। Jaipur News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत पर्यटन के क्षेत्र में हुए एमओयू को सौ फीसदी धरातल पर उतारने के लिए पर्यटन विभाग संकल्पित होकर कार्य करें।उपमुख्यमंत्री निर्देश दिए कि इस हेतु प्रगति की शासन सचिव श्री रवि जैन हर सप्ताह समीक्षा करेंगे तथा वे स्वयं प्रत्येक महीने समीक्षा करेंगी। Jaipur News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मेरा मानना है कि राजस्थान को एक समग्र ब्रांड के रूप प्रचारित – प्रसारित किया जाए। हमें पूरे राजस्थान को एक ब्रांड के रूप में विकसित करना है। इसी प्रकार जयपुर तथा राज्य के अन्य जिलों को पर्यटन ब्रांड बनाने के लिए प्रचार- प्रसार किया जाए। उन्होंने एआर वीआर, फिल्म के लिए निर्देश दिए कि ये फिल्म राजस्थान के लिए आकर्षण और कौतुहल जगाने वाली होनी चाहिए। फिल्म ऐसी हो स्मारकों को देखने के लिए जिज्ञासा, कौतुहल जगाए ताकि पर्यटक उस पर्यटन स्मारकों को देखने के लिए लालयित होकर वहां तक पहुंचे। इस हेतु फिल्म निर्माण में बेहतर, सर्वश्रेष्ठ कार्यों का चुनाव होना चाहिए। इसी प्रकार ऐप भी ऐसा विकसित हो जो स्मारकों को देखने के लिए वहां तक पहुंचने के लिए प्रेरित और गाइड करें। Jaipur News

बैठक में सोशल मीडिया पर राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया इन्फेलुन्सर मीट कराने पर चर्चा की गई | Jaipur News

उपमुख्यमंत्री ने 7-9 मार्च, 2025 को जयपुर में आयोजित होने वाले 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह के आयोजन, पर्यटन विभाग की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, नई पर्यटन नीति आदि पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने महाराणा प्रताप पेनोरमा विकास करने, मोनूमेंट्स साइटस पर लाइट एन्ड साउंड शो करवाने, मोनूमेंट्स अडॉप्ट करने आदि विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने राजस्थान राज्य के संग्रहालयों के विकास लिए केंद्रीय योजनाओं में मिल रहें आर्थिक सहयोग प्राप्त करने सहित केंद्र की पर्यटन विकास की योजनाओं का राज्य में बेहतर क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए। Jaipur News

उपमुख्यमंत्री ने जयपुर परकोटा में लाइटिंग, सफाई आदि को सुव्यवस्थित किये जाने, चारदिवारी क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के निस्तारण पर भी चर्चा कर निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि साइनेज सुंदर और सूचनाओं से सुसज्जित हो। बैठक में जयपुर और राज्य के अन्य जिलों में राजस्थान दिवस के आयोजन हेतु भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:– ऋग्वेदा स्कूल शक्कर मंदोरी में वार्षिक उत्सव अंकुरण का आयोजन

खुशहाल-समृद्ध किसान तो विकसित होगा राजस्थान: सीएम
राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन

सीएम ने 70 लाख किसानों को 700 करोड़ का किया सीधा हस्तान्तरण | Jaipur News

अजमेर/जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि हमारा अन्नदाता किसान धरती माता का सच्चा सपूत है। जब किसान खुशहाल समृद्ध होगा तभी विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। हमारी सरकार किसान-पशुपालक के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हमने आज किसान सम्मेलन आयोजित किया है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जब भी किसानों के हित की बात आएगी, राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी मिलेगी। मुख्यमंत्री राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर ‘निभाई जिम्मेदारी-हर घर खुशहाली’ की थीम पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में अजमेर में आयोजित राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। Jaipur News

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ईआरसीपी परियोजना का एमओयू कर इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। शेखावाटी क्षेत्र में भी पानी की कमी को पूरा करने के लिए ताजेवाला से यमुना का पानी लाने के लिए लंबे समय से लंबित एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए हैं। हमारी सरकार अनेक अन्य महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं पर एक साथ काम कर रही है। जिससे राज्य के किसानों की पैदावार बढ़ सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही धौलपुर लिफ्ट परियोजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही, भूजल के रीचार्ज के लिए प्रवासी राजस्थानी के सहयोग से भी एक नए कार्यक्रम ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ की शुरुआत की जा रही है। Jaipur News

राइजिंग समिट के दौरान कृषि क्षेत्र में 58 हजार करोड़ रुपये निवेश के ढाई हजार से अधिक एमओयू किए हैं। हमारी सरकार द्वारा 30 लाख किसानों को 20 हजार करोड़ रूपये का अल्पकालीन फसली ऋण का वितरण, 8 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 26 हजार सोलर संयंत्रों की स्थापना, 31 स्थानों पर फूड पार्क के लिए भूमि आवंटन, 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन, गेहूं, मूंग, मूंगफली तथा सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद, पीएम किसान समृद्धि केन्द्र की स्थापना जैसे निर्णय किए गए हैं। जिससे खुशहाल किसान, समृद्ध किसान के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया आर्थिक संबल | Jaipur News

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त के रूप में 700 करोड़ से अधिक की राशि का सीधा हस्तान्तरण किया। वहीं, 15 हजार 983 किसानों को ड्रिप/फव्वारा संयंत्रों के लिए 29 करोड़ रूपये से अधिक, 14 हजार 200 से अधिक किसानों को फार्म पौण्ड, पाइपलाइन, तारबन्दी, डिग्गी निर्माण, कृषि यंत्र, जैविक खाद सहित विभिन्न कार्यों के लिए 96 करोड़ से अधिक की राशि व 8 हजार सोलर पंप स्थापना संवेदन के 80 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।

भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को 5 रूपए प्रति लीटर के आधार पर 200 करोड़ रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। साथ ही, कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृषि संकाय में अध्ययनरत 10 हजार 500 छात्राओं को 22 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का डीबीटी भी किया गया। उन्होंने केन्द्रीय प्रवर्तित ‘आत्मा’ योजना के तहत खेती में नवाचार कर रहे 10 प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया।

नई योजनाओं का हुआ शुभारंभ | Jaipur News

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन व 100 गौशालाओं में गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने के कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स, 1000 नए डेयरी बूथ को आवंटन पत्र, एक हजार नए दूध संकलन केन्द्रों की शुरूआत तथा गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत 20 हजार गोपालकों को 1 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया। कार्यक्रम में 5 हजार वन मित्रों को सुरक्षा किट भी वितरित की गई।

इस दौरान राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, विधायक अनीता भदेल, शंकर सिंह रावत, शत्रुघ्न गौतम, विरेन्द्र सिंह, रामस्वरूप लाम्बा, जितेन्द्र गोठवाल, लादूलाल पीतलिया, अजय सिंह, रेवंतराम डांगा, लक्ष्मण राम, शासन सचिव पशुपालन समित शर्मा, शासन सचिव कृषि राजन विशाल उपस्थित थे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– RPSC Exam: इस साल सर्दियों की छुट्टियों में ड्यूटी पर रहेंगे शिक्षक, 4 दिन चलेगी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा

Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री ने किया राजस्थान वासियों के लिए बड़ा ऐलान! मिलेगी ये बड़ी सौगात!
राजस्थान में खोलेंगे आयुर्वेद का बड़ा केंद्र : दीया कुमारी

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। अब पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान के अंदर आयुर्वेद का एक बड़ा केंद्र खोला जाएगा । राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से आयोजित संयोजनम 2024 के समापन सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ये घोषणा की। साथ ही कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने आयुर्वेद को लेकर कोई काम नहीं किया, लेकिन मोदी सरकार ने आयुर्वेद मंत्रालय भी खोला और अब युवाओं का रुझान भी आयुर्वेद की तरफ बढ़ रहा है। वहीं, समापन सत्र से पहले संयोजनम कार्यक्रम में एक विश्व कीर्तिमान भी बना। Rajasthan News

यहां 2500 से ज्यादा देशी-विदेशी छात्रों ने एक साथ चरक संहिता के श्लोक का पाठ किया। विश्व आयुर्वेद परिषद, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर और जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से शुरू हुए आयुर्वेद कुंभ संयोजनम 2024 का रविवार को समापन हुआ । समापन कार्यक्रम में पहुंची उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने आयुर्वेद पर ध्यान नहीं दिया, जबकि वर्तमान मोदी सरकार ने आयुर्वेद मंत्रालय का गठन भी किया है। आयुर्वेद से जुड़ी कई ऐसी योजनाएं लाए, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी और लाभ भी मिला।

एलोपैथी दवाइयां से पूरा लाभ भी नहीं मिलता

कोविड काल में भी आयुर्वेद का काढ़ा पीने से लोगों की इम्युनिटी बढ़ी। अब यूथ का भी एलोपैथी से हटकर आयुर्वेद, नेचुरल मेडिसिन, ट्रीटमेंट और योग की तरफ रुझान बढ़ा है। एलोपैथी दवाइयां से पूरा लाभ भी नहीं मिलता और उनके दूरगामी साइड इफेक्ट भी होते हैं, जबकि आयुर्वेद पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी बीमारी का जड़ से इलाज आयुर्वेद में ही संभव है। इस दौरान उन्होंने यहां चरक संहिता के सामूहिक पाठ का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद से जुड़ा एक भी इंटरनेशनल सेंटर नहीं है, जहां बाहर से आने वाले लोग रिसर्च कर सकें और आयुर्वेद विषय को सीख सकें।

ऐसे में राजस्थान में आयुर्वेद का एक बड़ा केंद्र बनाने की प्लानिंग है, जिससे यहां पर्यटक भी आकर आयुर्वेद का लाभ ले सकें और देश-विदेश से लोग आकर आयुर्वेद में रिसर्च करें। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान में भी आयुर्वेद को लेकर 1500 करोड़ का इन्वेस्टमेंट आया है और इसमें जितना निवेश आए उतना कम है, क्योंकि राजस्थान में भौगोलिक दृष्टि से सारी उपलब्धता है। जमीन, सोलर एनर्जी और नेचुरल रिसोर्सेस पर्याप्त हैं तो यदि आयुर्वेद से जुड़े सेंटर यहां पर आएंगे तो अच्छा रिस्पांस भी उन्हें मिलेगा। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय संयोजनम् कार्यक्रम में एक विश्व रिकॉर्ड बना है।

आयुर्वेद का ज्ञान संहिताओं में | Rajasthan News

यहां 1 घंटे का चरक संहिता पाठ किया गया है, जिसमें पूरे देश और कुछ विदेशी छात्रों ने सम्मिलित होकर सामूहिक संहिता पाठ किया । उन्होंने बताया कि आयुर्वेद का ज्ञान संहिताओं में है, ये सभी संहिता संस्कृत में है । एक-एक सूत्र संस्कृत में लिखा गया है, जिस पर कई ग्रंथ की रचना की जा सकती है । उनका जो भाव है उसे समझाना बहुत जरूरी है । इसका उद्देश्य यह भी ही था कि जो युवा छात्र, युवा वैज्ञानिक, आयुवेर्दाग्य संहिता से जुड़ें । मूल आयुर्वेद की भावनाओं से जुड़े और लोकहित में इसका प्रयोग करें।

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के विस्तार को लेकर के बहुत सारी महत्वाकांक्षी योजना भारत और दूसरे राज्यों की सरकार लेकर आई हैं, जहां तक राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की बात है तो ये अब एक परिसर तक सीमित नहीं है । विश्व स्वास्थ्य की कामना में इसे बढ़ावा दिया जा रहा है । राजस्थान में ही 6 केंद्र और काम कर रहे हैं । हरियाणा पंचकूला में एक राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का प्रकल्प शुरू कर चुके हैं और फिलिपींस के साथ एक समझौता हुआ है। इसके तहत वहां भी आयुर्वेद संस्थान शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है । संयोजनम कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आयुर्वेद की एक बुक का भी विमोचन किया । वहीं, प्रदेश के वरिष्ठ आयुवेर्दाचार्यों को सम्मानित भी किया गया। Rajasthan News

Income Tax Slabs for FY 2024-25: आईटीआर भरते समय ये खुलासा नहीं किया तो आपकी संपत्ति होगी ब्लैक मनी …

अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित होगा पुष्कर : दीया कुमारी
Pushkar Dham: अजमेर (सच कहूं न्यूज)। उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर पशु मेला प्रतिवर्ष पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा। केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी होगा। दीया कुमारी ने अन्तर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला-2024 के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि तीर्थराज पुष्कर का पूरे विश्व में विशिष्ट महत्व है। जगतपित ब्रह्मा की नगरी पुष्कर करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है। राज्य सरकार पुष्कर के विकास के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। पुष्कर का विकास अयोध्या एवं काशी की तर्ज पर सुनियोजित तरीके से किया जाएगा। पुष्कर विकास की बड़ी रूपरेखा तैयार कर कार्य किया जाएगा।

देश के प्रत्येक व्यक्ति की भावना पुष्कर से जुड़ी हुई है | Deputy CM Diya Kumari

उन्होंने कहा कि इस साल 6 लाख से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक व श्रद्धालुओं ने मेले में भाग लिया है। वर्ष 2019 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में आए हैं। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से हर साल मेले को पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इस साल 20 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटक भी मेले में आए हैं। देश के प्रत्येक व्यक्ति की भावना पुष्कर से जुड़ी हुई है। मेले और पुष्कर विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं। राजस्थान में पर्यटन विकास के लिए बजट में 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे।

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने कहा कि पुष्कर मेले को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति है। इस बार मेला पूरी तरह सफल रहा है। जगतपिता ब्रह्मा की नगरी तीर्थराज पुष्कर का भव्य विकास किया जाएगा। इससे पूर्व मेले में रस्साकस्सी, मटका दौड़, चम्मच रेस और लोक नृत्यों की शानदान प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत, नगर परिषद सभापति कमल पाठक, जिला कलक्टर लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं ज्योति ककवानी उपस्थित थे। Deputy CM Diya Kumari

ICC Champions Trophy: पाकिस्तान को झटका, चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी का बड़ा फैसला!

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में हुडको से आरटीडीसी ने किया 415 करोड़ का करार
पर्यटन सचिव रवि जैन रहे मौजूद | Jaipur News

जयपुर। उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी (Deputy Chief Minister and Tourism Minister Diya Kumari) तथा शासन सचिव पर्यटन रवि जैन की उपस्थिति में राजस्थान पर्यटन विकास निगम और हुडको HUDCO की ओर से सोमवार को सचिवालय में RTDC की प्रबंध निदेशक सुषमा अरोड़ा एवं हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर के मध्य 415 करोड़ रुपये के ऋण हेतु एमओयू का आदान प्रदान किया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हुडको से 9.12% की ब्याज दर पर 415 करोड़ रुपये के दीर्घकालीन लोन का एमओयू आदान प्रदान किया गया है। राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं पर अभी बहुत काम किया जाना है। उन्होंने कहा कि हुडको के साथ हुए आज के एमओयू से पर्यटन विकास के लिए वित्तीय संबल मिलेगा। राजस्थान में पर्यटन विकास और गति मिलेगी। Jaipur News

दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का विजन विकसित भारत बनाने का है। इसी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) का विकसित राजस्थान बनाने का विजन है। जिसमें पर्यटन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारी डबल इंजन की सरकार है केन्द्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार प्रदेश का विकास करेगी,पर्यटन का विकास करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थलों, स्मारकों, नये डेस्टीनेशन्स को और अच्छा बनाने के लिए कार्य किये जाएंगे। राजस्थान आने वाले पर्यटकों का अनुभव शानदार हो इसके लिए हमारा प्रयास होगा।

राईजिंग राजस्थान हमारे लिए एक बेहतर अवसर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राईजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) हमारे लिए एक बेहतर अवसर है। पर्यटन की दिशा में हम बहुत आगे बढ़ने वाले हैं। राईजिंग राजस्थान से पर्यटन के क्षेत्र में नए निवेश होगा तथा राजस्थान को ​पर्यटन क्षेत्र में नई उचाईयों पर ले जाने के प्रयास सार्थक होंगे।Jaipur News

हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर इस अवसर पर कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यटन विकास के बेहतरीन काम हो रहे हैं। राजस्थान में सड़कों और आधारभूत सुविधाओं के साथ पर्यटन विकास के बहुत अच्छे कार्य हो रहें हैं। उन्होंने ​कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशों पर आगे बढ़ते हुए आज एमओयू हुआ इससे राजस्थान में पर्यटन का तेजी से विकास होगा। आरटीडीसी होटल के नवीनीकरण के कार्य तथा पर्यटक स्थलों और पर्यटन के क्षेत्र में अच्छी सुविधाओं का विकास महत्वपर्ण है। उन्होंने कहा कि ऋण स्थगन अवधि 2 वर्ष की होगी, इसके बाद मूल राशि का पुनर्भुगतान शुरू होगा। इस अवसर पर पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह, आरटीडीसी के कार्यकारी निदेशक वित्त धीरज सिसोदिया, पर्यटन विभाग की वित्तीय सलाहकार गार्गी सिंह, उपनिदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Jaipur News

Uttarakhand: चौखंभा III के पास फंसी 2 विदेशी महिला पर्वतारोही सुरक्षित बचाई

आईफा बढ़ायेगा राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र में निवेश: दिया कुमारी
जयपुर (सच कहूं/गुरजंट सिंह धालीवाल)। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Deputy CM Diya Kumari)एवं शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग रवि जैन की उपस्थिति में आईआईएफए-25 सेलिब्रेशन @जयपुर होस्ट सिटी एग्रीमेंट साइनिंग सेरेमनी में एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। इसके तहत 7 से 9 मार्च-2025 तक जयपुर में आईआईएफए-25 सेलिब्रेशन्स” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अल्बर्ट हॉल (म्यूजियम) में आईआईएफए के वाइस प्रेसिडेन्ट सुरेश अय्यर तथा राजस्थान सरकार के पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। Jaipur News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Deputy CM Diya Kumari) ने बताया कि आईफा अवार्ड्स् से निश्चित ही राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन के दौरान बॉलीवुड के जाने-माने सितारे और फिल्मी जगत की हस्तियां जयपुर में हमारे मेहमान होंगे। हम सिनेमा जगत से जुड़े हुए इन सेलिब्रिटीज का जयपुर में स्वागत करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से राजस्थान की इस अनुठी संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक मंच पर और अधिक मजबूती मिलेगी। दिया कुमारी ने कहा कि आईफा अवार्ड की सिल्वर जुबली पर जयपुर में भारतीय सिनेमा के 25 शानदार वर्षों का जश्न मनाने का समारोह होगा। तीन दिन तक विभिन्न् सेगमेन्टस में आईफा अवार्ड्स् और गतिविधियां होंगी। Jaipur News

शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि 7 से 9 मार्च तक आईआईएफए-25 सेलिब्रेशन्स कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों द्वारा भारतीय सिनेमा में मेगा अचीवर्स और सबसे सफल लोगों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राज्य के लिए वैश्विक ब्रांडिंग और गंतव्य विपणन अवसर भी प्रदान करेंगे।

आईफा के वाईस प्रेसिडेन्ट सुरेश अय्यर ने बताया कि जयपुर में यह यूनिक सिग्नेचर इंवेन्ट होगा। उन्होंने कहा कि आईआईएफए प्रतिवर्ष 14 विभिन्न देशों और 18 अलग-अलग शहरों में किया जाता है।

सुरेश अय्यर ने बताया कि भारत में आखिरी बार आईआईएफए का आयोजन 2020 में मुंबई में हुआ था और अब 2025 में जयपुर में होगा। Jaipur News

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक पर्यटन राकेश शर्मा, अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, निदेशक पुरातत्व विभाग पंकज धरेन्द्र, संयुक्त निदेशक (निवेश) पवन कुमार जैन तथा उपनिदेशक पर्यटन उपेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– ‘दभेड़ी खुर्द में बने सहकारी समिति व को-ऑपरेटिव बैंक शाखा’

जलभराव और बार बार सड़क टूटने की समस्या से मिलेगी निजात : दीया कुमारी
सड़कों के साथ होगी ड्रेनेज की प्लानिंग | Deputy CM Diya Kumari

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है की प्रदेश में सड़को के साथ बेहतरीन ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। इससे जलभराव और बार बार सड़क टूटने की समस्या से निजात मिलेगी। सरकार इसके लिए बेहतरीन प्लान बना कर काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री गुरुवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर पाँच और 12 में उच्च जलाशयों के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी । उप मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर वार्ड 12 बैनाड रोड पवनपुरी में तथा वार्ड 5 पार्षद कार्यालय के सामने बढ़ारणा में उच्च जलाशयों का शिलान्यास किया। Deputy CM Diya Kumari

उप मुख्यमंत्री ने कहा की इन उच्च जलाशयों के बनने से क्षेत्र की जनता को निर्बाध रूप से पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या थी इन जलाशयों के बनने से उस समस्या का समाधान हो जाएगा। गोरतलब है की बीसलपुर योजना के तहत वार्ड नंबर 5 के बढ़ारणा में 7 लाख लीटर और वार्ड 12 में 20 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशयों का निर्माण करवाया जा रहा है । इन उच्च जलाशयों का निर्माण कार्य मार्च 2025 और अगस्त 2025 तक पूरा किया जाना है।

इन कॉलोनियों के लोगों को मिलेगा फायदा | Deputy CM Diya Kumari

उच्च जलाशय से वार्ड नंबर पाँच की जीडीए स्कीम क्वार्टर ,सूर्य नगर विस्तार, गौतम विहार,गंगा विहार ,जीडीए कॉलोनी, कुमावत कॉलोनी, श्रीराम नगर कच्ची बस्ती ,रोड नंबर 17 मैन मार्केट ,श्रीराम विहार विस्तार, ध्वज नगर, गुलाबबाड़ी ,प्रेमनगर एस एवं डी ब्लॉक,देविका नगर, यादव मार्केट, युवराज विहार, विशाल नगर, श्रीराम विहार,उद्योग विहार कॉलोनियों की लगभग 20,000 आबादी को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इसी प्रकार वार्ड 12 की पवनपुरी में बनने वाले उच्च जलाशय से बालाजी नगर,गणेश नगर, महेश नगर, अन्नापरम एंक्लेव, ओलमपुया सिटी कॉलोनी, शंकर विहार कॉलोनी, पवनपुरी, गोपाल वाटिका, राज रेजीडेंसी, उदय नगर, रामेश्वरम, कानोडिया कॉलोनी,बालाजी विहार, गणेश नगर, चमत्कार नगर, तिरुपति नगर, मोहन वाटिका आदि इन कॉलोनियों के लगभग 38,000 लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, चेयरमैन रश्मि सैनी, राजेंद्र सैनी, भँवर सिंह, अर्चना शर्मा, सुनील शर्मा, प्रोजेक्ट सुधीर वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। Deputy CM Diya Kumari

Heavy Rain Alerts: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी! 60 स्थानों पर झमाझम बारिश

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दी राजस्थान वासियों को 54 करोड़ की सौगात!
चार आरयूबी, 4 उच्च स्तरीय पुलों सहित नौ कार्यों की मंजूरी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी 6 ने बजट घोषणा की क्रियान्विति में लगभग 54 करोड़ रुपय की लागत के 9 कार्यों की मंजूरी प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि चूरु के राम नगर तिराहा और ओम कॉलोनी में पाँच- पाँच करोड़ की लागत से तथा मोलीसर-स्टेशन के मध्य 7.25 करोड़ की लागत से आरयूबी निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। Deputy CM Diya Kumari

इसके अतिरिक्त हनुमानगढ़ में 6 करोड़ की लागत के शेरेकन-तलवाडा झील आरयूबी तथा तीन करोड़ की लागत से 20 लेवल क्रासिंग रेल्वे फाटकों पर फिसबलिटी अनुसार डीपीआर तैयार करवाने के कार्य स्वीकृत किए गए है। सांचैर रानीवाड़ा मंदार आबू रोड़ रेवदर पर 5.18 करोड़ की लागत से, छाणी-झांझरी रोड पर दबायचा (खेरवाडा) में 11 करोड़ की लागत से, सोजत सिरयारी-जोजावर देसूरी रोड़ सावरदा नदी पर 10 करोड की लागत उच्च स्तरीय पुल से तथा करौली हिडौन स्टेट हाईवे पर 1.45 करोड की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं करौली में बाईपास निर्माण की डीपीआर हेतु स्वीकति प्रदान की गई है। Deputy CM Diya Kumari

President Award: श्रीगंगानगर के इस छोटे से गांव के सरकारी स्कूल के उप-प्राचार्य डॉ. बलजिंद्र सिंह बर…