Fire News - Sach Kahoon Hindi
Crops and Trees Burned: हाईटेंशन तारों की चिंगारी से खेत में आग, साढ़े 3 एकड़ गेहूं की फसल और 1100 पोपलर पेड़ जले
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: तिहमो निवासी किसान के किशनपुरा में स्थित खेत के बीच से निकल रही हाइटेंशन बिजली की तारो में स्पार्किंग होने से पोपलर के पेड़, साढ़े तीन एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड और 112 पुलिस की सूचना दी गई। 112 पुलिस तो मौके पर पहुंच गई लेकिन घटना के 3 घंटे बाद तक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। किसानों और आसपास के लोगों ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। Pratap Nagar News
किसानों करनजीत सिंह, दिलबाग सिंह ने बताया कि उनके किशनपुरा मौजा के अंदर साढ़े 3 एकड़ में गेहूं की बिजाई की हुई थी जिनमें से एक किले में कटी हुई गेहूं जो कि इकट्ठा की हुई थी, एक किले में भूस पड़ा हुआ था और बाकी में गेहूं की फसल खड़ी थी। उसके साथ ही लगभग 1100 पेड़ पॉपुलर के भी खड़े थे जो की उनके खेत से गुजर रहे हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से झुलस गए और खड़ी फसल में भी आग लग गई। किसानों का कहना है कि बिजली के तारों की स्पार्किंग की वजह से उनके लगभग साढ़े 3 एकड़ की फसल जल गई। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो। Pratap Nagar News
यह भी पढ़ें:– मसूरी की केमिकल फैक्ट्री में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मसूरी की केमिकल फैक्ट्री में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
गाजियाबाद (एजेंसी)। Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में ऑक्सीजन टैंक फिलिंग, रेज़िन और पेंट से संबंधित कार्य किया जाता है, जिसके चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 2 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों, जिनमें नोएडा समेत अन्य जनपदों से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। Ghaziabad Fire News
मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद केमिकल और ऑक्सीजन सिलेंडरों के कारण आग तेजी से फैल रही थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रखे रेज़िन के खाली सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली थी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।
स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया था, हालांकि प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल फैक्ट्री परिसर में कूलिंग का कार्य जारी है, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना को रोका जा सके। Ghaziabad Fire News
गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और समन्वय के साथ राहत कार्य चलाया गया। उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह बुझने के बाद इसके कारणों की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Fire News Today: देश के कई हिस्सों में आग की घटनाओं से हड़कंप, हजारों लोग बेघर
नई दिल्ली। गुरुवार को देश के अलग-अलग राज्यों में आग लगने की कई घटनाओं ने लोगों को चिंतित कर दिया। दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु सहित कई स्थानों पर लगी आग से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। हालांकि दमकल विभाग और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से अधिकांश स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इन हादसों ने कई परिवारों को बेघर कर दिया और अनेक लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए गए। Fire News Today
दिल्ली के मटियाला क्षेत्र में देर रात मछली बाजार के पास स्थित झुग्गी बस्ती में भीषण आग (Delhi Slum Fire Incident) लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस घटना में सैकड़ों झुग्गियां जलकर नष्ट हो गईं, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों का सामान और आश्रय दोनों खत्म हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोग अपने घरों से जरूरी सामान तक नहीं निकाल सके।
इसी तरह राजधानी के मंसाराम पार्क इलाके में भी रात के समय अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कई दमकल वाहनों की मदद से आग को नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कई झुग्गियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। Fire News Today
गुजरात के कच्छ जिले के भचाऊ क्षेत्र में भी एक कबाड़ यार्ड में आग
उधर उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। आग के कारण फैक्ट्री परिसर में धुआं भर गया, जिससे कुछ कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी हुई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया।
गुजरात के कच्छ जिले के भचाऊ क्षेत्र में भी एक कबाड़ यार्ड में आग (Gujarat Scrap Yard Fire) लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान चलाया। आग बुझाने के दौरान एक गैस सिलेंडर को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे संभावित बड़े हादसे को टाला जा सका।
इसके अलावा तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले के होसुर के पास स्थित एक गोदाम में भी भीषण आग (Tamil Nadu Warehouse Fire) लगने से भारी नुकसान की खबर है। दमकल विभाग ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस और प्रशासन अब इन घटनाओं के कारणों की जांच कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म मौसम और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कई बार ऐसी घटनाओं को जन्म देती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आग से सुरक्षा के नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें। Fire News Today
Hong Kong Fire: हांगकांग में भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या 128, और भी लोगों के मरने की आशंका
Hong Kong Fire Update: हांगकांग। शहर में हाल के वर्षों की सबसे विनाशकारी आग से हुई तबाही की गंभीरता शुक्रवार को और स्पष्ट हो गई, जब अधिकारियों ने बताया कि लगभग 42 घंटे की निरंतर मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। अब तक कम से कम 128 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 79 से अधिक लोग घायल हैं। प्रशासन का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि अब भी लगभग 200 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। Hong Kong Fire
आग में अब तक इतनी बड़ी क्षति क्यों हुई? | Hong Kong Fire
हांगकांग के सुरक्षा सचिव क्रिस टैंग ने बताया कि मलबा अब भी अस्थिर है और बचाव दल टावर परिसर के भीतर जले हुए फर्शों और कमजोर संरचनाओं के बीच रास्ता बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहचान न हो सकी कई लाशें भी मौजूद हैं, जिससे स्थिति और गंभीर प्रतीत होती है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, आग की शुरुआत एक टावर की निचली मंजिल में लगी सुरक्षा जाली और निर्माण कार्य से जुड़े सामान से हुई और फिर देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। भवन पर चल रहे नवीनीकरण कार्य में प्रयुक्त ज्वलनशील फोम बोर्ड, तथा बड़े पैमाने पर बांस के मचान ने आग को ऊपरी मंजिलों और फिर एक इमारत से दूसरी इमारत तक फैलने का रास्ता दे दिया। यह आग ताई पो जिले के अत्यधिक भीड़भाड़ वाले वांग फुक कोर्ट आवास परिसर में लगी, जहाँ लगभग 4,000 लोग रहते हैं, जिनमें बड़ी संख्या बुज़ुर्ग निवासियों की है।
क्रिस टैंग ने बताया: “तेज़ तापमान और ज्वलनशील सामग्री ने खिड़कियों को तोड़ दिया, जिससे आग भीतर फैलती चली गई और नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया।” जाली और बांस के जलते हिस्से नीचे गिरते रहे और कई स्थानों पर पुनः आग लगने का कारण बने, जिससे दमकल दल को गम्भीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
क्या सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था? | Hong Kong Fire
अधिकारियों का कहना है कि मचान एवं सुरक्षा जाल वर्तमान सुरक्षा मानकों के अनुसार स्वीकृत थे, किन्तु विशेषज्ञ यह जांच कर रहे हैं कि शहरी भीड़भाड़ वाले आवास क्षेत्र के लिए क्या ये मानक पर्याप्त थे, विशेषकर तब जब बड़े निर्माण कार्य जारी थे। प्रभावित भवन के भीतर तापमान 500 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जो लोगों और बचाव कर्मचारियों के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हुआ।
इस घटना की औपचारिक जांच को तीन से चार सप्ताह लगने की संभावना है। फोरेंसिक टीमें यह पता लगाएंगी कि एक इमारत में लगी आग कैसे कई बहुमंज़िला इमारतों तक फैल गई। इस बीच, बचाव दल मलबे में फंसे संभावित जीवित लोगों की तलाश और मृतकों की पहचान का कार्य जारी रखे हुए हैं। परिवारजन अभी भी अपने लापता परिजनों की जानकारी का चिंता भरा इंतज़ार कर रहे हैं। Hong Kong Fire
Jalgaon Fire: जलगांव में केमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव, क्षेत्र में मची अफरातफरी
जलगांव, महाराष्ट्र। जलगांव के एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी रासायनिक इकाई में शुक्रवार की सुबह अचानक भीषण अग्निकांड हो गया। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री प्रचंड लपटों से घिर गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही घना धुआँ आकाश में उठता स्पष्ट दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। Jalgaon Fire
घटना की सूचना मिलते ही जलगांव नगर निगम की दमकल इकाइयों के साथ शहर और आसपास के क्षेत्रों से अनेक फायर टेंडर मौके पर पहुँचे। दमकलकर्मी लगातार मशक्कत कर आग को काबू में करने का प्रयास कर रहे हैं, किन्तु परिसर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील रसायन मौजूद होने से स्थिति को नियंत्रित करना कठिन बना हुआ है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, परंतु अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना से भारी क्षति हो सकती है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी व्यक्ति के भीतर फँसे होने की पुष्टि नहीं हुई है।
प्रशासन ने फैक्ट्री के आसपास के पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग घटनास्थल पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। पिछले कई घंटों से दमकलकर्मी अथक प्रयास कर रहे हैं, परंतु केमिकल की प्रकृति और कारखाने की संरचना आग बुझाने में बाधा उत्पन्न कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्थित रणनीति के तहत आग पर शीघ्र ही पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया जाएगा। घटना से जलगांव और आसपास के निवासियों में चिंता का वातावरण है। प्रशासन ने आग के वास्तविक कारणों की जाँच प्रारंभ कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली जाएगी। Jalgaon Fire
Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में भीषण अग्निकांड, धुएं में धूं-धूं कर घुटी ज़िंदगियाँ, कई मरे
Rituraj hotel fire incident: कोलकाता, पश्चिम बंगाल। कोलकाता के बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने की दुखद घटना घटी, जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह हादसा बड़ा बाजार की मछुआ फल मंडी के समीप स्थित ऋतुराज होटल में घटित हुआ, जहां अचानक आग भड़क उठी। Kolkata Hotel Fire
“एक चिंगारी, कई सपनों का अंत: ऋतुराज होटल में आग का कहर”
आग इतनी तीव्र थी कि कुछ ही क्षणों में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। चारों ओर घना धुआं फैल गया, जिससे कई लोग भीतर ही फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ लोग होटल से बाहर निकलने का प्रयास करते रहे, लेकिन धुएं और लपटों के कारण कई लोग सुरक्षित बाहर नहीं निकल सके। Bada Bazar hotel accident
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य आरंभ किया। फायर ब्रिगेड को होटल की दीवारें तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। काफी प्रयासों के बावजूद 14 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी, हालांकि अनेक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग रात लगभग 9 बजे के आसपास लगी थी। अभी तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, और न ही प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक वक्तव्य जारी हुआ है। Kolkata hotel fire news
इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल के एक प्रमुख नेता ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध निर्माणों के कारण ऐसे हादसे होते हैं, जो आम जनता के जीवन के लिए खतरा बनते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। Kolkata Hotel Fire
Gurugram corruption case: हरियाणा के सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेने पर चार साल कठोर कारावास
रोड़ी में 10 एकड़ में फसल जली, ट्रैक्टर भी आया चपेट में
ओढां (सच कहूँ/राजू)। कस्बा रोड़ी में जटाना रोड पर खेतों में शनिवार दोपहर हुई आगजनी की घटना में 10 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। इस घटना में एक ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आ गया। सूचना के बाद बड़ी संख्या में किसान व पुलिस मौके पर पहुंची। इस आगजनी में किसानों ने तत्परता दिखाते हुए आग को आगे बढ़ने से रोका। आगजनी के गैस एजेंसी का गोदाम भी था, अगर किसान तत्परता न दिखाते तो आग गैस एजेंसी की तरफ बढ़ सकती थी। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। इस आगजनी में किसान बूटा सिंह, गमदूर सिंह व मंदर सिंह आदि की करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई तो वहीं खेत में खड़ा करनेल सिंह का ट्रैक्टर भी आग की भेट चढ गया। Sirsa News
Delhi: मुस्तफाबाद हादसे पर मोहन बिष्ट ने किया बड़ा खुलासा!
Lucknow Hospital Fire:लखनऊ के एक अस्पताल में आग का तांडव, हर तरफ मची चीख-पुकार
200 मरीज व‍िभ‍िन्‍न अस्पतालों में शिफ्ट
Lucknow Hospital Fire: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में सोमवार रात्रि लोकबंधु अस्पताल में आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी बढ़ती चली गई। आग सेकंड फ्लोर पर थी। इससे पहले कि मरीज कुछ समझ पाते तब तक आग काफी बढ़ती चली गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। Lucknow News
घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और उन्होंने 200 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि मरीजों को केजीएमयू, बलरामपुर और सिविल में भर्ती कराया गया है। जो गंभीर रुप से जख्मी थे, उन्हें केजीएमयू के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। शेष को सिविल और बलरामपुर में भर्ती किया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। आग बुझाने का काम फायर बिग्रेड कर रही है।
आग लगने के कारण बिजली को काट दिया गया है। जनरेटर के माध्यम से आग बुझाने का काम और रोशनी की गई है। अधिकारी भी मौके पर हैं। दो सौ मरीज को शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। सभी मरीजों के परिजनों से बात कर रहे हैं। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि थाना कृष्णा नगर को सूचना मिली कि लोकबंधु अस्पताल में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और सिविल पुलिस पर्याप्त मात्रा में पहुंची है। आग पर काबू पा लिया गया है।
अस्‍पताल में भर्ती लोगों को सुरक्षित निकाला गया
अस्‍पताल में भर्ती लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और उन्हें अस्पतालों में इलाज लिए भेजा गया है। आग के कारण का पता लगाया जा रहा है। अस्पताल कर्मचारियों ने सीएमएस व अन्य अधिकारियों को आग की सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड लो बुलाया गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई। डॉक्टर, नर्स, अस्पताल कर्मी व तीमारदार जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।
लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि आग सोमवार रात करीब 10 बजे लगी थी। अभी तक की छानबीन में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक कोई हताहत नहीं है। सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने बताया कि लोक बंधु अस्पताल में लगी आग का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान ल‍िया और फ़ोन पर अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। Lucknow News
Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के इस गांव में लगी भयंकर आग
Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के इस गांव में लगी भयंकर आग
Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गांव में आग ने ऐसा तांडव मचाया कि लाखों की फसल जलकर राख हो गई। वर्णनीय है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ती आग की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। जैसे-जैसे उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है, वैसे-वैसे आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आज सोमवार को भी ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दादूपुर गांव में एक बड़ी घटना सामने आई। Greater Noida News
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया | Greater Noida News
सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास स्थित जंगलों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के चलते आग आसपास के खेतों तक फैल गई। इस भीषण आग की चपेट में आकर करीब 6 किसानों की लगभग 5 बीघा गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, बाल्टी और पाइप की मदद से पानी फेंका गया, लेकिन आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पाया। समय पर आग पर नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
ग्रामीणों का कहना है कि आग के कारण नष्ट हुई फसल की कीमत लाखों रुपए में है और यह उनकी साल भर की कमाई थी। अचानक लगी इस आग ने न केवल उनकी फसल छीन ली, बल्कि उनके भविष्य की उम्मीदों को भी खत्म कर डाला। दूसरी तरफ, इस घटना के प्रभावित किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थल का मुआयना किया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मी के मौसम में आग लगने की आशंका पहले से रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। यदि समय रहते दमकल विभाग को सक्रिय किया गया होता, तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। Greater Noida News
Cracker Factory Fire: आंध्र प्रदेश में हुआ बड़ा विस्फोट! आठ ने तोड़ा मौके पर ही दम
Fire News: अब नाथूसरी चौपटा व गोरीवाला में आगजनी की दुर्घटनाओं पर पाया जा सकेगा काबू
अग्निशमन विभाग ने 12 कर्मचारियों के साथ तैनात की दो गाडिय़ां
Fire News: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में फसली सीजन के दौरान होने वाली आगजनी की दुर्घटनाओं से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों के आधार पर अग्निशमन विभाग (Sirsa Fire Department) निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिला के नाथूसरी चौपटा व गोरीवाला क्षेत्र में विभाग ने अस्थाई तौर पर दमकल की दो गाडिय़ां कर्मचारियों के साथ तैनात की है। जिससे आग लगने की सूचना मिलने के साथ ही वहां खड़ी गाडिय़ों से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके। Sirsa News
Farmers News: ना टेंडर ना ही उठान, किसानों को नहीं हो पा रहा भुगतान!
वहीं दूसरी ओर डिंग मंडी क्षेत्र में तैनात करने के लिए गाड़ी की मरम्मत करवाई जा रही है जिसे दुरूस्त कर वहां रूकवाया जाएगा। आमतौर पर इन क्षेत्रों में आग लगने की सूचना मिलने पर सरसा स्थित मुख्य कार्यालय से ही गाडिय़ां भेजनी पड़ती है जिसके कारण काफी समय लगने से नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। फसली सीजन में कंबाइन से फसल कटाई के दौरान अथवा बिजली की तारों से निकली चिंगारी के कारण आग की घटनाओं में बढ़ोतरी आती है। इसके लिए अस्थाई तौर पर सीजन के दौरान विभाग ने यह व्यवस्था की है।
तीन वाहनों के साथ 18 कर्मचारी रहेंगे 24 घंटे तैनात | Sirsa News
दमकल प्रभारी प्रकाश चंद्र के अनुसार नाथूसरी चौपटा में अग्निशामक वाहन को बस स्टैंड पर तैनात किया गया है। जबकि गोरीवाला के पंचायत भवन में वाहन खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त डिंग मंडी क्षैत्र में डिंग रोड पर बने शिव मंदिर परिसर में दमकल वाहन को खड़ा कर यहां प्रत्येक गाड़ी पर शिफ्ट में कार्य के अनुसार छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
कर्मचारियों और वाहनों से कमी से जूझ रहा विभाग
सरसा अग्निशमन विभाग में कर्मचारियों की कमी के साथ ही दमकल गाडिय़ों की भी किल्लत है। ज्यादातर गाडिय़ों के टायर व अन्य सामान पुराना होने के कारण क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। आपातकालीन स्थिति में दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। जिला में फसली सीजन के दौरान आगजनी की घटनाएं भी ज्यादा रहती है। गेहूं व सरसों की फसल कटाई के दौरान जिला में आग लगने के मामलों में सामान्य दिनों की तुलना में मामले बढ़ जाते हैं। प्रति वर्ष सीजन के दौरान तीन सौ से ज्यादा मामले रिपोर्ट होते हैं। ऐसे में स्थानीय दमकल विभाग में उपलब्ध वाहनों की टंकियों में पानी भर रखा जाता है जैसे ही आग लगने की सूचना मिलती है, वैसे ही तैयार वाहन को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया जाता है।
नाथूसरी चौपटा व गोरीवाला क्षेत्र के लिए अग्निशमन वाहनों के साथ 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है जिससे समय रहते आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके। वहीं डिंग मंडी के लिए भी गाड़ी को दुरूस्त कर सोमवार तक अस्थाई सेंटर पर तैनात किया जाएगा। Sirsa News
– प्रकाश चंद्र, कार्यवाहक फायर सुरक्षा अधिकारी सरसा।
रानियां में निजी गोदाम की दीवार ढहने से चार मजदूर मलबे में दबे
Maharashtra: मुंबई के अंधेरी में चिंचन बिल्डिंग में लगी आग, मचा हड़कंप!
मुंबई (एजेंसी)। बुधवार को मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र में स्थित चिंचन बिल्डिंग की छठी मंजिल पर आग लगने का समाचार प्रकाश में आया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बृहन्मुंबई नगर निगम के हवाले से बताया गया कि मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में चिंचन बिल्डिंग में आग लग गई, आग लगने का कारणों को फिलहाल पता नहीं चल पाया है, अब स्थिति नियंत्रण में है, तथा इस आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना जारी नहीं की गई है। Maharashtra Fire News
Dabwali: सावधान! ऐसे भी उड़ जाते हैं खाते से रुपये!
अपना शहर छोड़कर सैकड़ों किलोमीटर दूर आकर जली युवती!
Girl Burnt: रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर के मंदिर हंसौद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवती जलती हुई आ पहुंची, जिससे पूरे स्टेशन पर कोहराम मच गया। युवती को जलता देख वहां मौजूद आरपीएफ जवानों ने तुरंत युवती का रेस्क्यू किया और उसे इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती 60 प्रतिशत तक जल चुकी है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में हंसौद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। Raipur News
मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से झुलसी युवती की उम्र 21 साल हैं, जो कि बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली है। युवती तीन दिन पहले बिनी किसी को बताए अपने घर से निकली थी, जिसके बाद परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई। जांच के बाद ही युवती के आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे के कारणों का पता स्पष्ट हो सकेगा। Raipur News
Imd Alert: आईएमडी का रेड अलर्ट जारी! इस राज्य में असना चक्रवात मचा सकता है ‘तबाही’