jammu kashmir terrorists Attack - Sach Kahoon Hindi

Jammu and Kashmir: सेना के काफिले पर हमले के बाद एक्शन में आए सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादी किए ढेर
Jammu Kashmir Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर (एजेंसी)। सोमवार को एलओसी के पास आतंकवादियों द्वारा सेना के काफिले पर हमले के बाद मंगलवार की सुबह सुरक्षा बलों ने एक्शन लेते हुए जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के एक गांव के पास जंगल में 27 घंटे तक चली मुठभेड़ में छिपे दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया, जिससे नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मारे गए आतंकवादियों की संख्या 3 हो गई। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से दी गई है। Jammu and Kashmir

बीएमपी-II पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों का इस्तेमाल भी | Jammu and Kashmir

रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमवार की सुबह एलओसी के पास सेना के काफिले में शामिल एक एम्बुलेंस पर आतंकियों द्वारा गोलीबारी कर दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए तीन आतंकवादियों में से एक को शाम तक ढेर कर दिया, जिसमें विशेष बलों और एनएसजी कमांडो की कार्रवाई और बीएमपी-II पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों का इस्तेमाल भी हुआ।

रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा बट्टल-खौर क्षेत्र के जोगवान गांव में असन मंदिर के पास अंतिम हमले के दो घंटे के अंतराल में मंगलवार को अन्य दो आतंकवादी भी ढेर कर दिए गए। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ समाप्त हो गई है, लेकिन मारे गए आतंकवादियों के शवों को बरामद करने के लिए अभियान जारी है। Jammu and Kashmir

Job Fair 2024: 51000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे मोदी

Jammu and Kashmir : राजौरी में सेना पर बड़ा आतंकी हमला, जारी है मुठभेड़!
Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर (एजेंसी)। सोमवार सुबह सुबह ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके के सुदूर गाँव में सेना की चौकी पर आतंकियों ने हमला बोल दिया, इस आतंकवादी हमले की जानकारी पीआरओ डिफेंस जम्मू ने दी। जानकारी के अनुसार फिलहाल गोलीबारी जारी है। Jammu-Kashmir News

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि सोमवार सुबह सवेरे ही एक सुरक्षा चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी, इसके तुरंत बाद सुरक्षा बल एक्शन में आए और उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध आतंकवादियों ने सुबह 4 बजे के करीब राजौरी जिले के गुंधा गांव में एक सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए जवाबी कार्रवाई की।

आतंकी हमले के कुछ देर बाद ही सेना द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में, जम्मू क्षेत्र में आतंकी हमलों में काफी वृद्धि हुई है, जिसमें कठुआ में सेना के काफिले पर आतंकी हमला और डोडा और उधमपुर में मुठभेड़ शामिल हैं। इससे पहले भी वीरवार को भारतीय सेना के जवानों द्वारा जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद गोलीबारी शुरू करनी पड़ी। एक अन्य घटना में, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के कास्तीगढ़ इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। शुरूआती उपचार डोडा के सरकारी अस्पताल में दिया गया और फिर जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए सेना के अस्पताल भेज दिया गया। Jammu-Kashmir News

Guru Purnima : पूरे सरसा में गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु भक्ति और मानवता भलाई कार्यों में रंगी साध-सं…

Terrorist attack in jammu kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों पर पीएम सख्त, कहा-कोई कसर न छोड़ें
Terrorist attack in jammu kashmir : नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में कई आतंकी हमले हुए हैं। आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए हैं, जिसमें नौ तीर्थयात्रियों की मौत और एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया। वहीं सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए। Narendra Modi

वीरवार की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दी गई। उन्हें आतंकवाद विरोधी प्रयासों से भी अवगत कराया गया। बैठक के दौरान, मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों से भारत की आतंकवाद-विरोधी क्षमताओं की पूरी तरह से तैनाती का आग्रह किया। उन्होंने सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की। उल्लेखनीय है कि कठुआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। Narendra Modi

अधिकारियों के अनुसार, सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सुबह डोडा जिले में गंडोह के कोटा टॉप, चट्टागल्ला और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान फिर से शुरू किया, जहां मंगलवार और बुधवार को आतंकवादियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

पुलिस ने संदिग्धों के जारी किए स्केच

पुलिस ने दो हमलों में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। इससे पहले पुलिस ने रविवार को रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए हमले में शामिल एक आतंकवादी पर 20 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था और उसका स्केच भी जारी किया था। इस हमले में नौ लोग मारे गए थे और 41 घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि रियासी और राजौरी जिले में तलाशी अभियान जारी है। Narendra Modi

Haryana News: ‘ बालक ‘ गाँव की बेटी व देश की पहली महिला ने छुई एवरेस्ट की चोटी

Reasi Terror Attack : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की दरिंदगी की हद!
Reasi Terror Attack : जम्मू-कश्मीर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमले में आतंकवादियों की दरिंदगी की हद इस कद्र दिखाई दी कि बस के खाई में गिरने के बाद भी बस पर गोलीबारी करते रहे। इस बात का खुलासा ‘मृत होने का नाटक’ करके अपनी जान बचाने वाले जीवित लोगों ने किया। Jammu And Kashmir

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रियासी हमले में जीवित बचे एक व्यक्ति ने बताया कि कि आतंकवादियों द्वारा बस को खाई में गिराने के बाद भी उस पर गोलीबारी की गई ताकि ‘यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी लोग मारे गए हैं’। जीवित बचे व्यक्ति ने कहा कि कुछ यात्रियों ने जीवित रहने के लिए मृत होने का नाटक किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति ने बताया, ‘‘वे 6 से 7 आतंकवादी थे, जिनके चेहरों पर नकाब थे। शुरू में उन्होंने सड़क के चारों ओर से बस को घेरकर उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। ऐसे में जब बस खाई में गिर गई, तो वे बस की ओर आए और यह सुनिश्चित करने के लिए गोलीबारी करते रहे कि सभी लोग मारे गए।’’ Jammu And Kashmir

20 मिनट तक बस पर गोलीबारी करता रहा आतंकवादी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मीडिया रिपोर्ट में बताया गया, ‘‘मैंने एक आतंकवादी को बस पर गोलीबारी करते देखा। वह बस के खाई में गिरने के बाद भी 20 मिनट तक उस पर गोलीबारी करता रहा। यात्रियों ने आतंकवादियों को यह विश्वास दिलाने के लिए ऐसा नाटक किया कि वे मर चुके हैं। यह घटना शाम 6 बजे शिवखोरी (रियासी) से वैष्णो देवी के लिए बस पकड़ने के 30 मिनट बाद हुई। हम डरे हुए थे और बस अपने घर वापस जाना चाहते थे। बस में बच्चे और महिलाएँ भी थीं और सभी घायल हो गए। इस हमले के 10 से 15 मिनट बाद पुलिस और स्थानीय लोग हमें बचाने के लिए पहुँचे’’।

एक अन्य जीवित बचे व्यक्ति ने बताया, ‘‘मैं शिवखोरी के दर्शन के लिए गया था। लौटते समय, कुछ लोगों ने हमारी बस पर गोलीबारी कर दी। बाद में बस एक खाई में गिर गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। बस के गिरने के बाद भी गोलीबारी बंद नहीं हुई। मुझे लगता है कि वहाँ 2-3 आतंकवादी थे। मेरे बेटे ने देखा कि एक आदमी हमारी बस पर पीछे से गोली चला रहा था’’। Jammu And Kashmir

मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख की घोषणा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी बस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस बात की पुष्टि एक आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा की गई। इसके अलावा, सिन्हा ने हमले में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये की घोषणा की है। Jammu And Kashmir

PM Kisan Yojana: कार्यभार संभालते ही प्रधानमंत्री मोदी ने दिया किसानों को पहला तोहफा!

Jammu-Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला: भाजपा नेता की हत्या
Jammu-Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लोकसभा चुनाव से करीब दो दिन पहले हुए आतंकी हमले में शनिवार को शोपियां और अनंतनाग में दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की मौत हो गई और जयपुर का एक पर्यटक जोड़ा घायल हो गया। शनिवार को पहलगाम के पास एक खुले पर्यटक शिविर पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दंपति फरहा और तबरेज घायल हो गए। इस बीच बीती रात शोपियां के हिरपोरा में आतंकियों ने पूर्व बीजेपी सरपंच ऐजाज शेख की गोली मारकर हत्या कर दी। Jammu and Kashmir

राजस्थान की फरहा और उनके पति तबरेज उस समय घायल हो गए जब आतंकवादियों ने अनंतनाग के यन्नार में एक खुले पर्यटक शिविर पर हमला किया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। आतंकवादियों ने अनंतनाग के यन्नार में जयपुर (राजस्थान में) की रहने वाली महिला फरहा और उसके पति तबरेज पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया। घायल जोड़े को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। Jammu and Kashmir

इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पर्यटकों पर हमले के आधे घंटे के भीतर शोपियां के हिरपोरा में रात करीब 10:30 बजे पूर्व सरपंच ऐजाज शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। -हमले के बाद बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सुरक्षा अधिकारियों ने अपना तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। गौरतलब है कि अनंतनाग और राजौरी में हमले संसदीय चुनावों के प्रचार के बीच हुए हैं। Jammu and Kashmir

Indian Railways: किसान आंदोलन ने रोके इन ट्रेनों के पहिये, दो दिन रहेंगी रद्द!