Paddy Crop - Sach Kahoon Hindi

तौल में गड़बड़ी का आरोप, सात फर्मों पर ठोका जुर्माना
बोर्ड ने एक आढ़ती का लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित किया

किसानों के शोषण पर मंडी बोर्ड सख्त, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा

नाभा (सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा)। Nabha News: धान के सीजन में किसानों के शोषण की घटनाओं की जानकारी मिलते ही मंडी बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करते हुए नाभा के आठ आढ़तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। इन पर किसानों की फसल की तौल में गड़बड़ी के आरोप सिद्ध होने पर सात फर्मों पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाया है, जबकि एक आढ़ती का लाइसेंस सीमित अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला नाभा के अधीन आने वाले गुरदित्तपुरा और छीटांवाला गांवों के खरीद केंद्रों से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भारतीय किसान यूनियन के उप-प्रधान ने आरोप लगाया कि गुरदित्तपुरा केंद्र पर दो आढ़तियों की फर्मों ने किसानों की फसल को सरकारी मानकों से अधिक तौला। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मंडी में रात को तौली गई फसल की जांच की, तो लगभग हर कट्टे में 500 से 700 ग्राम तक अधिक तौल पाई गई। Nabha News

किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि मंडियों में किसानों के शोषण की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर, आरोपित फर्मों के मालिकों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिए बयान में अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन यह भी कहा कि घटना के समय वे स्वयं मौजूद नहीं थे और यह सब मजदूरों की गलती से हुआ। उनका कहना था कि भरा हुआ माल सीधे सेलर के पास चला जाता है, जिससे उन्हें कोई सीधा लाभ नहीं होता।

मंडी बोर्ड ने की त्वरित कार्रवाई | Nabha News

जैसे ही मंडी बोर्ड को दोनों खरीद केंद्रों पर हो रही अनियमितताओं की जानकारी मिली, वह तुरंत हरकत में आया और संबंधित आढ़तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। मंडी समिति नाभा के सचिव अमित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि गुरदित्तपुरा और छीटांवाला केंद्रों के आठ आढ़तियों की फर्मों पर कुल 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि एक फर्म का लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। सचिव अमित कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पंजाब सरकार के निदेर्शों के अनुसार मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या संस्था किसानों की मुश्किलें बढ़ाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– कैराना के मोहल्ला इकबालपुरा में बन रहा था ‘मौत का सामान’

धान का सीजन पकड़ रहा जोर, अभी तक नहीं हुआ गेहूँ का उठान
अतिरिक्त अनाज मंडी से वेयर हाउस एजेंसी ने नहीं उठाया गेंहू

मंडी सचिव ने गेंहू उठान को लेकर एसडीएम से की बात

एजेंसी ने कहा: सप्ताह के अंत तक मंडी से हो जाएगा गेंहू का उठान

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: शहर की अनाज मंडियों में धान की आवक दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 1509 के बाद अब पीआर धान की आवक भी अच्छी मात्रा में होनी शुरू हो गई है। हालाँकि सरकारी खरीद शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन कैथल की मंडी में अभी तक कोई धान की ढेरी सरकारी रेट पर नहीं बिकी है। वहीं शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी में वेयर हाउस एजेंसी का गेंहू अभी तक पड़ी है। जिसके उठान को लेकर आढ़ती और मार्किट कमेटी अधिकारियो की ओर से कई बार एजेंसी को बोला जा चुका है, लेकिन इसका उठान अभी तक नहीं हुआ। मंडी के आढ़तियों ने बताया कि गेंहू के सीजन को खत्म हुए 5 महीने के करीब हो चुके हैं। लेकिन अभी भी एजेंसी की करीब 15 हजार बोरिया अनाज मंडी में ही पड़ी है। Kaithal News

धान का सीजन रोजाना तेजी पकड़ रहा है। आने वाले दिनों में इस मंडी में भी धान की आवक जोर पकड़ेगी। अगर ये गेंहू इसी तरह पड़ा रहा तो आने वाले दिनों में समस्या होगी, इसको लेकर कई बार एजेंसी को बोला जा चुका है।

आढ़तियों ने बताया कि अब इस गेंहू में सुरसुरी हो रही है जो पूरी मंडी में फैल रही है।

उनकी मांग है जल्द से जल्द इसका उठान करवाया जाए। मंडी सचिव की तरफ से भी कई बार गेंहू उठान के लिए कहा जा चुका है, उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बुधवार को मंडी सचिव नरेंद्र ढुल ने गेंहू उठान को लेकर एसडीएम से भी बात की। वहीं एजेंसी की तरफ से जल्द ही स्पेशल ट्रेन आने की बात की जा रही है, जिसके बाद उठान हो जायेगा। अब देखना होगा कि ये जल्द उठान कब तक हो पायेगा, क्योंकि देखा जाता है कि सीजन में कैथल की अनाज मंडियां धान से भरी नजर आती हैं। Kaithal News

नई अनाज मंडी के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने कहा कि गेंहू का सीजन खत्म हुए काफी समय बीत चुका है। धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन वेयर हाउस एजेंसी ने अभी तक भी कैथल की अतिरिक्त अनाज मंडी से गेंहू का उठान नहीं किया है। अनाज मंडी में पड़े गेंहू में अब सुरसुरी हो चुकी है। अगर जल्द गेंहू का उठान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मार्किट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि गेंहू उठान को लेकर कई बार एजेंसी को बोला जा चुका है। सीजन से पहले ही उठान करने को कहा गया था। आज इस मामले एसडीएम से भी बात हुई है। उन्होंने वेयर हाउस डीएम से बात की है। उम्मीद है जल्द ही गेंहू का उठान हो जाएगा।

वेयर हाउस एजेंसी की तरफ से दिलबाग सिंह ने बताया कि इस सप्ताह में दो स्पेशल ट्रेन आनी है, जिनमें ये गेंहू बाहर भेजा जाएगा। इस सप्ताह के अंत तक अनाज मंडी से गेंहू का उठान हो जायेगा। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– UP New Highway: दिवाली से पहले यूपी वालों को मिली खुशखबरी, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण

Nayab Singh Saini: सीएम सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसानों और अधिकारियों को दी बधाई

लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। Purchase of Paddy: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए फसल खरीद कार्य को 1 अक्टूबर की बजाए 22 सितंबर से शुरू करने का काम किया है। इस धान के सीजन में किसानों की धान की फसल के खरीद का कार्य का शुभारंभ लाडवा अनाज मंडी से किया गया है। इस सरकार की तरफ से किसानों की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को लाडवा अनाज मंडी में धान के खरीद कार्य का शुभारंभ करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाजमंडी में धान की खरीद कार्य को शुरू करवाया और किसानों तथा व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों के अनुरोध पर पहली बार धान खरीद कार्य को निर्धारित समय से पहले शुरू करवाया गया है। Ladwa News

इतना ही नहीं किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए गत दिवस हिसार कृषि मेले में किसानों ने बीज पर सब्सिडी देने की मांग रखी थी। इस मांग को चंडीगढ़ जाते ही पूरा किया गया और बीज पर सब्सिडी देने की अधिसूचना को जारी करवाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसान अमित कुमार व चरण सिंह की लगभग 100 क्विंटल पीआर धान खरीद की गई। मुख्यमंत्री ने किसानों और अधिकारियों को बधाई दी। पिछले वर्ष पीआर धान की कुल आवक 12 लाख क्विंटल हुई थी। हालांकि इस सीजन में अनाज मंडी में पीआर धान की कुल 5 हजार क्विंटल की आवक हो चुकी है।

सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है: सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में धान की फसल का खरीद कार्य आज से शुरू हो गया है, ताकि किसानों को उनकी फसल बेचने में आसानी हो और उन्हें फसल का उचित मूल्य मिल सके। सरकार किसानों को फसल बेचने के निर्धारित समय अवधि के अंदर उनके खाते में पैसे देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए 1200 रुपए की मदद दे रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से जीएसटी की दरों में जो सुधार किया है उससे आम व्यक्ति को राहत मिलेगी और व्यापारियों को भी फायदा होगा। इस योजना को प्रदेश के हर घर हर व्यापारी तक पहुंचाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और नेता पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने लाडवा अनाज मंडी में पल्लेदारों से भी बातचीत की और उनकी बात को सुना। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट चोरी नहीं हुए अपितु कांग्रेस का सफाया हो गया है।

ये रहे मौजूद | Ladwa News

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, उपमंडल अधिकारी पंकज सेठिया, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, भाजपा नेता डॉ. गणेश दत्त मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Sportking India Limited: स्पोर्टकिंग इंडिया लिमिटेड ने भारत विकास परिषद अबोहर को 5500 कपड़े भेंट किए

Kisan News: सरकार ने किसानों को दी राहत, धान पर बढ़ाई एमएसपी, इस दिन से शुरू होगी धान की खरीद
हिसार (सच कहूँ/डॉ. संदीप सिंहमार)। Kisan News Update: धान किसानों के इंतजार के बादल छंटते नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार के नए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ऐलान के बाद जहां समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों को राहत मिली है, वहीं अब 23 सितंबर से हरियाणा में धान की खरीद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष खरीफ विपणन सीजन के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए और ग्रेड-ए धान का 2389 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। यह पिछले साल की दर से 69 रुपए अधिक है। इससे राज्य के किसानों को अपनी मेहनत का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।

खरीद में देरी से किसानों में नाराजगी | MSP

हालांकि खरीद प्रक्रिया में देरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। करनाल और कैथल जैसे प्रमुख मंडियों में किसान धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब फसल मंडियों में पहुंचने लगी है तो खरीद समय से शुरू होनी चाहिए। खेत से मंडी तक पहुंची फसल रखने की दिक्कत और बढ़ते खर्च से किसान परेशान हैं।

सीएम की दिल्ली बैठक से उम्मीद

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीन दिन पहले दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बैठक में खरीद प्रक्रिया के सुचारू संचालन, परिवहन व्यवस्था और एफसीआई से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद अब यह संभावना मजबूत हो गई है कि 23 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी।

84 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड आवक का अनुमान

प्रदेश सरकार इस साल धान की रिकॉर्ड आवक मानकर चल रही है। अनुमान है कि करीब 84 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचेगा। इसके सुचारू उठान और भंडारण के लिए सरकार ने नई रणनीति बनाई है।

नई मिलिंग पॉलिसी लागू

खरीद सीजन से पहले राज्य सरकार 2025-26 की नई मिलिंग पॉलिसी को मंजूरी दे चुकी है। इसके तहत अब राइस मिलरों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य मंडियों से धान के शीघ्र उठान और मिलों तक पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि किसानों को भुगतान और धान निकासी में दिक्कत न हो।

किसानों की नजर 23 सितंबर पर | MSP

किसानों का कहना है कि अगर सरकार तय तिथि से खरीद शुरू कर देती है तो इससे उनकी बड़ी राहत होगी। फिलहाल उनकी चिंता मंडियों में पड़े धान और उसके संरक्षण को लेकर है। सरकार के लिए चुनौती यह होगी कि खरीफ सीजन की भारी आवक के बीच न सिर्फ खरीद तेजी से हो, बल्कि भुगतान भी समय पर किसानों तक पहुंचे।

धान खरीद सीजन 2025-26 को लेकर हरियाणा सरकार ने नई मिलिंग पॉलिसी लागू कर दी है। यह नीति न सिर्फ किसानों के लिए राहतकारी कदम मानी जा रही है, बल्कि सरकार की खरीद और भंडारण व्यवस्था की बड़ी परीक्षा भी होगी।

नई नीति की मुख्य बातें

समय सीमा

धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक प्रस्तावित है। हालांकि राज्य सरकार ने केंद्र से पूर्व अनुमति मांगी थी और अब 22 या 23 सितंबर से खरीद शुरू होने की संभावना है।

मिलिंग व्यवस्था

यदि ठेकेदार समय पर धान का उठान नहीं करता है, तो राइस मिलर सीधे मंडियों से धान उठा सकेंगे।

खर्च वहन करेगी सरकार

इस स्थिति में जो भी अतिरिक्त खर्च आएगा, उसका भुगतान हरियाणा सरकार करेगी।

CMR मूल्य

कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की कीमतें अभी तय नहीं हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि यह दरें केंद्र सरकार से मिलने के बाद घोषित की जाएंगी।

अनुमानित आवक और खरीद का ब्योरा | MSP

इस बार हरियाणा की मंडियों में करीब 84 लाख मीट्रिक टन धान आने का अनुमान है।

इसमें से 54 लाख मीट्रिक टन सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदा जाएगा।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य खरीद एजेंसियां केंद्रीय पूल में लगभग 36 लाख मीट्रिक टन CMR का योगदान देंगी।

किसानों और मंडियों पर असर

किसानों के लिए राहत की बात यह है कि उठान में देरी होने पर जिम्मेदारी अब सीधे मिलरों पर भी डाली जाएगी, जिससे मंडियों में धान अटकने की स्थिति कम हो सकती है।

राज्य सरकार द्वारा खर्च वहन करने की घोषणा से खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी और मंडियों का दबाव घटेगा।

हालांकि CMR कीमतें तय न होने से मिलरों और खरीद एजेंसियों के बीच अनिश्चितता बनी हुई है।

चुनौतियां और सवाल

समय पर खरीद और उठान सुनिश्चित करना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि धान की आवक करीब 84 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है।

भंडारण और परिवहन की जटिल समस्या से निपटने में किस हद तक नई नीति कारगर होगी, यह देखना बाकी है।

CMR की कीमतें तय न होने से मिलरों की भागीदारी प्रभावित हो सकती है।

किसानों के लिए सबसे अहम सवाल यही है कि 22-23 सितंबर से वाकई खरीद शुरू होती है या उन्हें अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद: रेलवे ने शुरू की कटरा-बनिहाल के बीच स्पेशल ट्रेन

बठिंडा में धान की सरकारी खरीद कल से
किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा: डीसी

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: जिले में भले ही झोने की कटाई अभी शुरू नहीं हुई हो, लेकिन सरकारी तौर पर कल 16 सितंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने सोमवार को इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले के किसानों से जोरदार अपील की कि वे मंडियों में सुखा धान ही लाएं, ताकि उनकी फसल समय पर खरीदी जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि किसानों की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। Bathinda News

उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी किसानों को मंडियों में धान की खरीद, भुगतान और अदायगी से संबंधित कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मंडियों में पीने वाले पानी, छाया, साफ-सफाई के साथ-साथ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला मंडी अधिकारी को दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि समूह खरीद एजेंसियों के जिला मैनेजरों को निर्देशित किया जा चुका है कि मंडियों में बारदाना समय पर उपलब्ध कराया जाए और खरीदे गए धान की लिफ्टिंग व अदायगी समय पर सुनिश्चित की जाए।

किसानों से विशेष अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मंडियों में सुखा धान लाएं। साथ ही 17 फीसदी से अधिक नमी वाले धान को मंडियों में नहीं उतरवाया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के कम्बाइन मालिकों को भी निर्देश दिए कि धान की कटाई सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ही की जाए। निर्धारित समय के बाद यदि किसी भी कम्बाइन को चलते हुए पाया गया तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

189 खरीद केन्द्र मंजूर: राजेश धीमान

डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि इस साल जिले में 189 खरीद केन्द्र मंजूर किए गए हैं। इन खरीद केन्द्रों में लगभग 14 लाख एम.टी. धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि धान की खरीद के लिए समूह खरीद एजेंसियों को मंडियां अलॉट की जा चुकी हैं। धान की भराई के लिए एजेंसियों के पास आवश्यक बारदाना भी उपलब्ध हो चुका है। Bathinda News

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के कम्बाइन मालिकों को भी निर्देश दिए कि धान की कटाई सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ही की जाए। निर्धारित समय के बाद यदि किसी भी कम्बाइन को चलते हुए पाया गया तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:– केंद्रीय राज्य मंत्री व परनीत कौर ने बाढ़ प्रभावित पटियाला का किया दौरा

धान की किस्म पूसा 44 पर रहेगी पूरी सख्ती, बीज डीलरों की होगी चैकिंग
धान के अनधिकृत और हाइब्रिड किस्मों के बीज भी नहीं होंगे स्वीकृत

पीआर 126 सहित कम समय वाली धान की किस्मों को प्राथमिकता दें किसान | Patiala News

राइस मिलर्स एसोसिएशन ने कहा, पीआर 126 किस्म से कोई परेशानी नहीं

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Patiala News: पंजाब सरकार की ओर से अधिक समय लेने वाली धान की किस्म पूसा 44 पर पूरी सख्ती की जाएगी, जबकि किसानों को कम समय में पकने वाली धान की किस्मों को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि विभाग ने धान के अनधिकृत और हाइब्रिड बीजों से बचने की सलाह दी है। इधर, बीज बेचने वाले डीलरों पर भी सरकार की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस बार पंजाब में धान की बुआई का समय 1 जून से शुरू किया जा रहा है, जो पंजाब में चार चरणों में पूरा होगा।

मालवा के कई जिलों में किसानों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि 1 जून को अगेता बीज पूसा 44 का ही समय है, इसलिए इस बीज पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पूसा 44 सबसे अधिक समय लेने वाली और पानी को खत्म करने वाली किस्म है, जो पंजाब के लिए पहले ही घातक साबित हो चुकी है।

विभिन्न टीमों का किया गठन: डॉ. जसविंदर

मुख्य कृषि अधिकारी पटियाला डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में लगाए जाने वाले विभिन्न शिविरों के माध्यम से प्रमाणित किस्मों के बीजों के बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है और अनधिकृत किस्मों के बीजों की बिक्री को रोकने के संबंध में ब्लॉक स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। बीज डीलरों को निर्देश दिया गया है कि सीड एक्ट 1966 के तहत कोई भी बीज प्राप्त होने पर संबंधित बीज निरीक्षक को सूचना दी जाए। यदि किसी बीज डीलर द्वारा किसानों को अधिक दर पर या कालाबाजारी के जरिए बीज दिया जाता है, तो उसके खिलाफ सीड एक्ट 1966 के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई | Patiala News

इन किस्मों की बुआई करें किसान

कृषि विभाग द्वारा भी कम समय में पकने वाली और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना तथा कृषि विभाग द्वारा स्वीकृत पीआर 126, 127, 128, 129, 130, 131 और 132 किस्मों की बुआई के लिए जागरूक किया जा रहा है। पीआर किस्में पानी की बचत के लिए अधिक कारगर हैं, क्योंकि मालवा के कई क्षेत्र पानी की कमी के मामले में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके हैं।

सरकार की पाबंदी बिल्कुल सही

राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरसेम सैनी का कहना है कि सरकार ने हाइब्रिड बीजों पर प्रतिबंध लगाकर अच्छा काम किया है, क्योंकि इसका चावल बहुत टूटता है, जिससे काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि पीआर 126 धान की किस्म से सेलर मालिकों को कोई परेशानी नहीं है।

पूसा-44 किस्म पर पाबंदी, पीआर किस्में बोएं किसान: डायरेक्टर

पंजाब कृषि विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि पूसा 44 धान की किस्म पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है और इस बार भी इस किस्म की बुआई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कृषि अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि पूसा 44 सहित हाइब्रिड बीजों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि कल होशियारपुर में बीज डीलरों की जांच की गई, जबकि लुधियाना में बीज डीलर एसोसिएशन के साथ बैठक कर हाइब्रिड और पूसा 44 के बीजों पर प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पीआर 126 सहित कम समय वाली किस्मों के बीज ही किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे और बीज डीलरों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। Patiala News

यह भी पढ़ें:– जालंधर में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 2 काबू

न केवल यूपी व हिमाचल प्रदेश बल्कि उतराखंड का भी धान आ रहा है मंडियों में, फर्जीवाड़े के चलते स्थानीय किसानों को फसल बेचनी पड़ती है औने-पौने दामों पर
पोर्टल पर फर्जी रजिस्ट्रेशन के सहारे चल रहा है य फर्जीवाड़ा, मंडी अधिकारी जानबूझकर आंख मूंदे हुए | Yamunanagar News

पोर्टल पर हो रहे खेल की वजह से पंचायती जमीन के पटटेदार भी नहीं बेच पा रहे फसल

खिजराबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जितने व्यापक पैमाने पर जमीनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर गडबड़ी हो रही है। शायद इससे बड़ा भ्रष्टाचार का मामला कोई हो नहीं सकता। फसल खरीद के नाम पर प्रदेश की जमीनों की फसल दिखाई जा रही है जबकि प्रतापनगर, छछरौली, खारवन व अन्य बार्डर एरिया से सटी मंडियों में खुलेआम बाहरी राज्यों का फसल बेच दी जाती है। लगातार इधर-उधर की जमीनों को पोर्टल पर फसल के नाम रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है उसके बाद बाहरी राज्यों का धान या गेहूं यहां पर खरीदी जाती है जिससे कमीशन एजेंटस की चांदी हो रही है इसके साथ ही अफसरशाही की खूब मौज हो रही है। पोर्टल पर हो रहे फर्जीवाड़े से स्थानीय किसानों के अलावा पंचायती जमीन के पटटेदार भी मंडी में फसल नहीं बेच पा रहे। Yamunanagar News

बार्डर एरिया से सटी मंडियां पूरी तरह से फसल की फर्जी खरीद का केंद्र बन चुकी है। यूपी, हिमाचलप्रदेश व उतराखंड तक की फसल इन मंडियों में बिकने आ रही है। करनाल से लेकर यमुनानगर तक पोर्टल पर कई बार फर्जी रजिस्ट्रेशन के मामले सामने आ चुके है इसके साथ ही कई बार एफआई आर तक दर्ज हो चुकी है मगर भ्रष्टाचार का पूरा खेल खुलेआम चल रहा है।

दूसरे राज्यों से सैकड़ों की संख्या में हर रोज टैंपो व ट्रालियां धान की फसल लेकर आ रहे हैं

प्रतापनगर की मंडी में दूसरे राज्यों से सैकड़ों की संख्या में हर रोज टैंपो व ट्रालियां धान की फसल लेकर आ रही है मगर न तो मार्किट कमेटी न ही खाधय व आपूर्ति विभाग इसकी ओर ध्यान देता है। जब माल बाहरी राज्यों से आ रह है तो आखिर गेट पास कैसे जारी हो जाता है। जबकि गेट पास प्रदेश की जमीनों पर उगी फसल का जारी हो सकता है।इसका सीधा सा मतलब है कि कमीशन एजेंटस, मार्किट कमेटी व अन्य विभागों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है।

बताया जाता है कि बाहरी राज्यों से आने वाले किसानों को कम रेट दिया जाता है जबकि सरकार से पूरा रेट वसूला जाता है इसके अलावा जो कमीशन सरकार से मिलना है वह तो मिल ही रहा है। इसकी वजह से बाहरी राज्यों की फसल को खरीदने में उत्सुकता दिखाई जाती है। Yamunanagar News

पोर्टल पर फर्जी रजिस्ट्रेशन के मामले से अब पंचायतें भी दुखी

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंचायतों की जमीनों के नंबर भी फर्जी तरीके से चढ़ा दिए जाते है जिससे पंचायतों द्वारा जिन किसानों को पटटे पर जमीन दी जाती है उसमें उगी फसल बिक नहीं पाती है। इससे किसानों व पंचायतों के बीच पटटे की राशि तक मामला फंस जाता है। पंचायतें कई बार इस बारे मे अपने आला अधिकारियों?को प्रस्ताव के माध्यम से यह शिकायत दे चुकी है मगर कोई समाधान नहीं होता है।

छछरौली खंड की पंचायत बरौली माजरा व चैली की पंचायतों ने कई बार इस संबंध में प्रस्ताव के माध्यम से षिकायत दी है मगर कोई सुनवाई नहीं होती है। पटटेदारों को अपनी फसल मंडी में नहीं बिक पाती व उनको औने पौने दामों पर अपनी फसल बेचनी पड़ती है। इसकी वजह से पंचायतों की जमीनों को पटटे पर देना मुष्किल हो गया है। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– Grenade Attack: श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड हमला, कई लोग घायल

1121 धान की आवक शुरू, 4000 से ऊपर मिल रहे भाव
लगभग 8 लाख एमटी धान की हो चुकी खरीद, उठान जारी

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिले की अनाज मंडियों में अब 1121 किस्म के धान की आवक शुरू हो चुकी है। कलायत अनाज मंडी में हाथ की कटाई वाली धान के 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले हैं। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार भाव कम है। इस बार 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव कम है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। Kaithal News

किसानों ने बताया कि पिछले साल हर किस्म के भाव में तेजी थी, लेकिन इस बार 1509 धान के तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल से भी कम भाव किसानों को धान के मिल रहे हैं, इस कारण किसानों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को मंडियों में मुच्छल धान के भाव 3200 रुपये प्रति क्विंटल कंबाइन की कटाई वाले व हाथ की कटाई वाले 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले। 1718 के भाव कंबाइन से कटाई वाले धान के भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल तो हाथ की कटवाई वाले धान के भाव 3600 से 3800 रुपए तक भाव मिले। 1509 के अधिकतम भाव 2900 रुपए तक रहे Kaithal News

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि मंडियों में बारीक धान की आवक हो रही है। 1121 किस्म का धान भी आने लगा है। 1509 धान के भाव में कुछ तेजी आई है। वहीं जिले की अनाज मंडियों में लगभग 8 लाख एमटी धान की खरीद हो चुकी है। वहीं धान का उठान भी लगातार जारी है।

जिले में गत दिवस तक हुई 7 लाख 99 हजार 41 मीट्रिक टन धान की खरीद

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने कहा कि गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजैंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 7 लाख 99 हजार 41 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 4 लाख 19 हजार 910 एमटी, हैफेड द्वारा 2 लाख 2 हजार 712 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 1 लाख 75 हजार 464 एमटी खरीदी गई है। इसके साथ ही 7 लाख 39 हजार 787 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है।

अनाज मंडी धान खरीद | Kaithal News

अरनोली मंडी 10200 एमटी

बाबा लदाना मंडी 4075 एमटी

भागल मंडी 3800 एमटी

ढांड 130087 एमटी

पुरानी मंडी कैथल 10422 एमटी

नई अनाज मंडी 83385 एमटी

अतिरिक्त नई अनाज मंडी 79960 एमटी

कलायत मंडी 13377 एमटी

कौल 10974 एमटी

पाई मंडी 12242 एमटी

पूंडरी 73371 एमटी

राजौंद 11860 एमटी

रामथली 34913 एमटी

सीवन मंडी 26498 एमटी

गुहला चीका 293937 एमटी

यह भी पढ़ें:– Legal Aid Toll Free Number: कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी

अनाज मंडियों में चारो तरफ धान ही धान, मंडियों के रास्ते हुए जाम, उठान में आ रही दिक्कते
जिला की मंडियों में गत दिवस तक हुई 1 लाख 26 हजार 682 मीट्रिक टन धान की खरीद | Kaithal News

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिले की सभी अनाज मंडियों में इन दिनों पीआर धान के ढेर लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते रास्ते जाम हुए पड़े हैं। मार्केट कमेटी की तरफ से इसको लेकर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। शहर की तीनों अनाज मंडियों में लाखों क्विंटल धान आया हुआ है | शहर की नई अनाज मंडी में तो गोशाला रोड व माडल टाउन रोड तक धान आ गया है। अतिरिक्त अनाज मंडी प्रधान सोहन ढुल ने डीसी को भी शिकायत दी है। Kaithal News

गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1 लाख 26 हजार 682 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 70 हजार 323 एमटी, हैफेड द्वारा 18063 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 38296 एमटी खरीदी गई है।

आंकड़े 8 अक्तूबर तक

अनाज मंडी धान खरीद

अरनोली मंडी 2125 एमटी

बाबा लदाना मंडी 209 एमटी

भागल मंडी 665 एमटी

ढांड 3815 एमटी

पुरानी मंडी कैथल 2163 एमटी

नई अनाज मंडी 16528 एमटी

अतिरिक्त नई अनाज मंडी 22030 एमटी

कलायत मंडी 608 एमटी

पाई मंडी 272 एमटी

पूंडरी 4683 एमटी

राजौंद 701 एमटी

रामथमी 4671 एमटी

सीवन मंडी 6894 एमटी

ट्रांसपोर्ट नगर कैथल मंडी 971 एमटी

गुहला चीका 60147 एमटी

डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।

लगातार मिलर्स की संख्या बढ़ रही है। खरीद भी हो रही है। उठान को लेकर ठेकेदारों को सख्त निर्देश हैं कि तुरंत प्रभाव से गाड़ियां उपलब्ध कराए। इसको लेकर लगातार काम भी हो रहा है। मंडियों में रास्ते खुलते ही एकदम से उठान में तेजी आएगी।                                                                                – निशांत राठी, डीएफएससी कैथल।

यह भी पढ़ें:– उधार दिए रुपए मांगे तो लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से लैस होकर किया हमला

अनाज मंडी में सस्ते भाव पीट रहा किसान का सोना
1509 धान के भाव 200 रूपये घटकर 2700 पर पहुंचे | Kaithal News

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Paddy Crop: रविवार को 1509 किस्म के धान का भाव फिर से घटा है। इसके साथ ही रविवार को पीआर किस्म के धान की निजी खरीद भी महज 1800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से हो पाई है। रविवार को 1509 किस्म के धान का भाव 2965 रुपये प्रति क्विंटल से 2700 रुपये पर पहुंच गया है। ऐसे में किसानों को 1509 किस्म के धान में 700 तो पीआर किस्म के धान में 500 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है।

किसानों के अनुसार पिछले साल पीआर किस्म का सरकारी भाव 2350 और 1509 का 3500 रुपये प्रति क्विंटल रहा था। बता दें कि सरकारी खरीद शुरू न होने के चलते इस समय धान की निजी खरीद ही हो पा रही है। वहीं, शुरूआत में इस किस्म के धान का भाव 3115 रुपये प्रति क्विंटल मिला था, लेकिन अब लगातार इस भाव गिर रहा है। जिससे नई अनाज मंडी में आने वाले किसानों को मायूस होना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है आचार संहिता के बीच संबंधित विभाग के अधिकारी जान बूझकर देरी कर रहे हैं।

किसान हो रहा हताश व परेशान | Kaithal News

नई अनाज मंडी में 1509 व पीआर किस्म का धान बेचने आए राजा, रामदिया , रिसाल सिंह , दीवाना ने बताया कि वह रविवार को अनाज मंडी में धान बेचने के लिए आए थे, लेकिन यहां पर भाव काफी कम मिल रहे है। किसानों को इस बार धान के भाव में 700 से 1200 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समय चुनाव है तो इसका मतलब यह नहीं की सरकारी प्रक्रिया में ही बदलाव किया जाए। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। संबंधित विभाग को जल्द ही धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया को शुरू करना चाहिए। नहीं तो किसान एक बड़ा निर्णय लेने के लिए मजबूर होंगे।

यह बोले किसान नेता

धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग पर दो दिन पहले ही डीसी को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा था। उम्मीद थी कि संबंधित विभाग 23 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। ऐसे में किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि सरकार ने अपने फैसले को जल्द ही नहीं बदला तो अगले दो से तीन दिन में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। हड़ताल पर जाना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे।

– सतपाल दिल्लोवाली, किसान नेता, भारतीय किसान यूनियन, टिकैत गुट, कैथल।

यह भी पढ़ें:–  Supreme Court: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री अपने पास रखना दंडनीय अपराध, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा….

एक अक्तूबर से शुरू होगी अब धान की सरकारी खरीद, पहले 23 से होनी थी
सभी एसडीएम, मंडी सचिव व नोडल अधिकारी धान खरीद की तैयारियां पूरी करने के निर्देशडीसी डॉ. विवेक भारती ने ली धान खरीद के प्रबंधों को लेकर सरकारी खरीद एजेंसियों, मंडी सचिवों, आढ़तियों की बैठक-दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Purchase of Paddy Crop: धान की सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे किसानो को अभी और इंतजार करना पड़ेगा,  क्योंकि जो सरकारी खरीद पहले 23 सितंबर से होनी थी वो अब 1 अक्टूबर से होगी। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि अब एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होगी। जिला की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी रखें। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। सभी एसडीएम व मंडी नोडल अधिकारी मंडियों का दौरा करके वहां पर बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालेमल से कार्य करें। Kaithal News

डीसी डॉ. विवेक भारती लघु सचिवालय स्थित सभागार में धान खरीद प्रक्रिया के संदर्भ में खरीद एजेंसियों, मंडी सचिवों, आढ़तियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए धान की खरीद के लिए नियम व शर्तों के सूचना बोर्ड भी मंडियों में अवश्य लगवाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि खरीद एजेंसियों द्वारा धान खरीद से संबंधित श्रम व ढुलाई तथा परिवहन कार्यों की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मंडी वाईज नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके अलावा एडीसी को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। इस मौके पर उन्होंने राईस मिलरों व आढ़तियों की समस्या भी सुनी। Kaithal News

इस मौके पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान, गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएफएससी निशांत राठी, डीएमईओ अभिनव वालिया, कार्यकारी अभियंता सतपाल के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद। Kaithal News

सामान्य धान 2300 तो ग्रेड ए 2320 बिकेगा।उन्होंने कहा कि  इस वर्ष सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए का मूल्य 2320 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी खरीद एजेंसी निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार धान की खरीद का कार्य करें। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए और समय पर किसानों के खाते में पेमेंट भिजवाना सुनिश्चित करें। जिला में इस वर्ष करीब 9.5 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है। मंडी में समय पर खरीद हो और उसका समय पर उठान किया जाए, ताकि मंडी में जगह की समस्या पैदा नहीं हो।

1509 के भाव लुढ़केशुक्रवार को 1509 धान के भाव में भी गिरावट आ गई। गए हैं।  कल 1509 धान के भाव 2965 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले। जबकि सप्ताह की शुरुआत में 3100 रुपये प्रति क्विंटल को पार कर गए थे। किसानों ने बताया कि धान की आवक तो बढ़ रही है, लेकिन भाव कम मिलने से किसान मायूस हैं। मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान ने बताया कि 1509 धान लेकर आया हूं, 2840 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले हैं। सामान्य भाव 2700 से 2900 तक रहे। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Bribe: 25 हजार रु. रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी गिरफ्तार

पीआर की आवक हुई शुरू, 3015 रुपए तक बिका 1509 धान
शेड का निर्माण सीजन शुरू होते ही पूरा, मंडी की सड़को पर पड़ी मिट्टी से फैली हुई है अव्यवस्था | Kaithal News

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Paddy Crop: जिले की अनाज मंडियों में 1509 धान के साथ पीआर की भी आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे हैं। सरकारी एजेंसियों की तरफ से अभी तक पीआर धान की खरीद शुरू नहीं है, ऐसे में प्राइवेट खरीदार मंडियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन कम भाव मिलने के कारण किसान प्राइवेट खरीदारों को धान नहीं बेच रहे हैं। वहीं 1509 धान की आवक तेज हो गई है। Kaithal News

सोमवार को भाव 3115 रुपए तक चले गए थे लेकिन उसके बाद भाव कम हो गए। वीरवार 1509 के भाव को 3015 रुपए तक रहा। जो बुधवार 2990 रुपए से कुछ ज्यादा था। किसान राजेश, काला, भान ने बताया कि 1509 धान की खरीद तो मंडियों में हो रही है, लेकिन पीआर धान की खरीद अभी नहीं हुई है। पीआर धान की सरकारी खरीद जल्द से जल्द शुरू की जाए, ताकि किसानों को अच्छे भाव मिल सके। राजेश ने बताया कि 1509 धान लेकर मंडी में आया था। 2900 रुपये तक ही भाव मिले, जबकि दो तीन दिन पहले 3100 रुपये तक भाव थे। Kaithal News

पिछले साल इन दिनों भाव 3500 रुपए से ऊपर रहे थे। कम भाव मिलने से किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि पहले ही वर्षा कम होने के कारण इस बार उत्पादन पर असर पड़ा है। अब भाव गिरने से परेशान हैं।

बता दें कि जिले में एक लाख 65 हजार हेक्टेयर में धान की खेती किसानों ने की हुई है। सीवन, गुहला चीका, कलायत व कैथल क्षेत्र में मोटा वान की खेती किसान करते हैं। अब 1509 व पीआर धान की आवक तेज होने के बाद शहर के साथ-साथ कस्बा की मंडीयों में भी धान पहुंचने लगा है।

शेड निर्माण पूरा लेकिन तोड़ी गई सड़को पर पड़ी ईंट मिट्टी से अब भी फैली है अव्यवस्था | Kaithal News

अनाज मंडी में लग रहे शेड का निर्माण पिछले दिनों पूरा हो गया है। इससे किसानो और आढ़तियों ने राह की सांस ली है। पिछले काफी समय से शेड का निर्माण चला हुआ था जोकि अब सीजन शुरू होते ही पूरा हो गया है । लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज की पाइप लाइन डालने के लिए अनाज मंडी में जो सड़कें तोड़ गई थी उनसे अब भी मंडी में अव्यवस्था फैली हुई है। जगह जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए है। छोटी ईंटे,मिट्टी इधर उधर बिखरी पड़ी है जिससे मंडी में आने वाले किसानो को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यदि जल्द इसमें सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में मंडी में पहुंचने वाले किसानो को और दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– प्रदेश में परमिटों के गलत इस्तेमाल के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश