Honey Benefits - Sach Kahoon Hindi
Honey Benefits: शहद के स्वाद का कहना ही क्या। आज तक कोई भी ऐसी तरल वस्तु नहीं बनी जो शहद से ज्यादा मीठी व शुद्ध हो। शहद का पूजा पाठ में भी इस्तेमाल आवश्यक माना जाता है। अपने गुणों के कारण ही शहद हमारे जीवन में औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में सबसे अधिक महत्त्व शहद को दिया जाता है। इसकी शुुद्धता के कारण ही नवजात शिशु को सर्वप्रथम शहद ही चटाया जाता है। शहद हमारी सुंदरता निखारने में भी सहायक है। इसके इस्तेमाल से हम रसायनिक पदार्थों के दुष्प्रभाव से बच सकते हैं।
शहद को पानी में मिलाकर कुल्ले करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
दांत के दर्द को दूर करने में भी शहद मदद करता है। रूई के फाहे को शहद में भिगोकर दर्द वाली जगह पर रखें।
चेहरे को झुर्रियों से बचाने के लिए शहद में कच्ची हल्दी पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियां दूर हो जाएंगी।
गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने से मोटापा कम होता है व दूध में शहद डालकर पीने से दुबलापन मिटता है।
अदरक को पीस कर, उसमें शहद मिलाकर खाने से खांसी में आराम मिलता है।
शहद में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर चोट वाले स्थान पर लगाएं। घाव जल्दी भर जाएगा। Honey Benefits
दो चम्मच शहद, दो चम्मच दही, एक चम्मच टेलकम पाउडर व कुछ बूंदें नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे, हाथों व गर्दन पर लगाकर 15-2 मिनट बाद धो लें। इससे रंग में निखार आता है व त्वचा चमकदार होती है। ध्यान रहे, इसके बाद किसी भी साबुन का इस्तेमाल न करें।
नींबू का रस व शहद मिलाकर चेहरे व गर्दन पर प्रतिदिन लगाएं। झुर्रियां दूर होंगी व त्वचा खिली-खिली सी नजर आएगी।
सर्दियों में आमतौर पर त्वचा खुरदुरी व रूखी हो जाती है इसलिए इस मौसम में त्वचा की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। शहद और मलाई को बराबर मात्रा में मिला लें व चेहरे व गर्दन व हाथों पर मलें। थोड़ी देर बाद धो दें, त्वचा एक दम मुलायम होगी।
शहद, मोम व ग्लिसरीन बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें। सोने से पहले चेहरे पर इस मिश्रण से मालिश करें और सुबह उठकर चेहरा धो लें। चेहरा कांतिमय हो जाएगा।
बालों में चमक लाने में भी शहद का प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपके बाल रूखे, दो मुंह वाले हैं तो एक कप शहद में आधा कप जैतून का तेल व दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाकर किसी शीशी में भर कर दो तीन दिन के लिए रख दें। इसके पश्चात बालों की जड़ों में इस मिश्रण की मालिश करें। मालिश करने के बाद गर्म रूमाल या कोई कपड़ा सिर पर रख लें व आधे घंटे के बाद शैम्पू से धो लें। आप अपने बालों में नया ही निखार पाएंगी।
चने की भीगी हुई दाल व शहद सुबह खाने से मोटापा कम हो जाता है।
शहद, मुल्तानी मिट्टी व नींबू का रस तीनों मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा का रूखापन दूर होता है।
शहद को नित्य चेहरे व गर्दन पर लगाएं। सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा में कसाव बना रहता है।
अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।  सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Onsumption of Pure Honey: शुद्ध शहद का सेवन, स्वस्थ निरोगी जीवन : डॉ. बलराज सिंह
Onsumption of Pure Honey: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. बलराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भी मीठी क्रांति के माध्यम से मधुमक्खी पालन के क्षेत्र को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में आंकड़ों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 2.5 लाख मधुमक्खी पालक हैं तथा 35 लाख बी बॉक्स हैं। इस साल देश में रिकॉर्ड शहद उत्पादन 1 लाख 35 हजार मेट्रिक टन रहा। Benefits of Honey
उन्होंने कहा की राजस्थान तिलहन उत्पादन का कटोरा होने के कारण मधुमक्खी पालन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मधुमक्खी से 20-25% उपज में बढ़ोतरी होती है तथा तिलहन में 1-1.5% तेल की मात्रा बढ़ती है। प्याज़ व कद्दूवर्गीय फसलों में परागण में मधुमक्खी का महत्त्वपूर्ण योगदान है। साथ ही बीज उत्पादन में भी महत्वपूर्ण योगदान है। परागण में 70-75% योगदान मधुमक्खी का होता है। देश में एपिस मेलीफेरा व एपीस इंडिका प्रजातियों का पालन किया जाता है। मधुमक्खी पालन की सहायता से बालोतरा क्षेत्र अनार उत्पादन का कटोरा बन गया है।
शहद में 80-85% कार्बोहाइड्रेट, 15-17% पानी, विटामिन भी सूक्ष्म मात्रा में मौजूद
उन्होंने शहद के संघटन के बारे में बताते हुए कहा कि आमतौर पर शहद में 80-85% कार्बोहाइड्रेट, 15-17% पानी, 0.3% प्रोटीन, 0.2% राख और अमीनो-एसिड, फिनोल, पिगमेंट और विटामिन भी सूक्ष्म मात्रा में मौजूद होते हैं। कुलपति ने कहा की मधुमक्खी से हमें शहद प्राप्त होता है जो औषधि के रूप में भी प्रयोग होता है एवं शहद को सुपर फूड की संज्ञा दी गई है। बलराज सिंह ने बताया कि शुद्ध शहद का सेवन,स्वस्थ निरोगी जीवन में सहायक है। मधुमक्खी से हमें मधुमोम भी मिलता है जो सौन्दर्य प्रसाधनों आदि में प्रयुक्त होता है तथा मधुमक्खी से प्राप्त होने वाला वेनम भी उपयोगी है। रॉयल जैली व एपी ट्रॉपी भी महत्वपूर्ण उत्पाद हैं। Benefits of Honey
डॉ. बलराज सिंह ने मधुमक्खियों के बारे में बताया की इसके वंश एपिस में 7 जातियां एवं 44 उपजातियां हैं। मधुमक्खी वेगल नृत्य के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों की पहचान करती हैं। सिंह ने बताया की आईएआरआई में शहद परीक्षण की तीसरी सबसे बड़ी प्रयोगशाला शुरू की गई है। अधिष्ठाता व संकाय अध्यक्ष डॉ. एमआर चौधरी ने बताया कि सर्वप्रथम मधुमक्खी दिवस स्लोवेनिया गणराज्य की पहल पर 2018 में मनाया गया। कीट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अख्तर हुसैन ने मधुमक्खी पालन की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शंकर लाल शर्मा ने भी मधुमक्खीपालन से भविष्य में होने वाले लाभ व आवश्यक प्रबंध के बारे में बताया। कार्यक्रम में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। Benefits of Honey
Income Tax Raid: आगरा में मिला नोटों का जखीरा! गिनते गिनते थक गए अधिकारी!