RBSE Result 2024 - Sach Kahoon Hindi

RBSE 10th 12th Result 2024 Update: उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच करवा सकेंगे 10वीं-12वीं के विद्यार्थी
RBSE 10th 12th Result 2024 Update: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा इस सप्ताह बुधवार को 10वीं तथा विगत सप्ताह सोमवार को 12वीं कला, विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के साथ साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के रिजल्ट भी घोषित हो चुके हैं। RBSE 10th 12th Result 2024

गौरतलब है कि बोर्ड ने अपने इस साल के पहले परिणाम के रूप में कला,विज्ञान व वाणिज्य व कृषि संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। जबकि दुसरे परिणाम के रुप में 10वीं का रिजल्ट घोषित किया है। बोर्ड द्वारा परिणाम जारी करने के साथ ही विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की संवीक्षा तथा संवीक्षा उत्तर पुस्तिका की प्रति ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए दस दिन का समय दिया है। जिसके लिए परीक्षार्थी तय समय सीमा तक निर्धारित शुल्क अदा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं जबकि इसके बाद 5 दिन तक विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।

यह रहेगी पंजीकरण की प्रक्रिया | RBSE 10th 12th Result 2024

बोर्ड वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए विद्यार्थी को अपने रोल नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के साथ-साथ बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड की भी सूचना दर्ज करनी होगी। साथ ही पहचान पत्र की प्रति भी अपलोड करनी अनिवार्य है। बता दें कि इस बार जहां एक और विज्ञान और कला संकाय के रिजल्ट में बढ़ोतरी हुई है वहीं वाणिज्य के रिजल्ट में गिरावट का सामना करना पड़ा है।

26 रुपए ई-मित्र सेवा शुल्क अलग से | RBSE 10th 12th Result 2024

इस साल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी 300 रुपए सामान्य शुल्क व उसके पांच दिन बाद तक 600 रुपए शुल्क के साथ उत्तर पुस्तिका की संवीक्षा या प्रति प्राप्त करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर स्व प्रमाणित आईडी से आवेदन अपलोड कर सकेंगे। जबकि प्रति आवेदन 26 रुपए ई-मित्र सेवा के लिए अलग से शुल्क देना होगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड तथा ई-मित्र के जरिए जमा करवाया जा सकता है। जबकि उत्तर पुस्तिका के अवलोकन करने में कोई आपत्ति हो तो वह निधारित 100 रुपए शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

एसएमएस से मिलेगी चेंज अथवा नो चेंज की सूचना

बोर्ड स्तर पर वांछित कार्यवाही उपरान्त आवेदन पत्र का निस्तारण होने के बाद संवीक्षा परिणाम जैसी चेंज अथवा नो चेंज की सूचना मय उत्तर-पुस्तिका स्कैन कॉपी के साथ बोर्ड वेबसाईट पर अपलोड होगी। साथ ही इसकी सूचना परीक्षार्थी को एसएमएस और ईमेल पर भी दी जायेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

10वीं बिना शुल्क अंतिम तिथि=8, जून

10वीं विलंब शुल्क सहित तिथि= 13, जून

12वीं विलंब शुल्क सहित अंतिम तिथि= 4, जून

टॉपिक एक्सपर्ट

“अजमेर बोर्ड में उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच का प्रावधान नहीं है। संवीक्षा प्रदत्त अंकों के मिसमैच, लेखन में भिन्नता,अंक छूटना आदि त्रुटियों के निवारण हेतु की जाती है। माध्यमिक कक्षाओं के परीक्षार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in के होम पेज पर उपलब्ध स्क्रुटनी- 2024 लिंक से निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।” RBSE 10th 12th Result 2024

भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र,श्रीगंगानगर

Google Doodle Celebrates: गूगल डूडल भी मना रहा लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का जश्न!

RBSE 12th Result 2024 Declared: साइंस में 97.73, कॉमर्स में 98.95 और आट्‌र्स में 96.88% स्टूडेंट पास
RBSE 12th Result 2024 Declared: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर की 12वीं साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स का रिजल्ट सोमवार को बोर्ड प्रशासक महेंशचंद्र शर्मा ने जारी किया। इस बार साइंस में 97.73, कॉमर्स में 98.95 और आट्‌र्स में 96.88% स्टूडेंट पास हुए हैं। तीनों संकाय में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया- संभागीय आयुक्त (बोर्ड प्रशासक) महेश चन्द्र शर्मा ने परिणाम की घोषणा की। RBSE 12th Result

इस बार आट्‌र्स, साइंस और कॉमर्स तीनों का रिजल्ट एक साथ आया। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था। पिछले साल की तुलना में इस बार का रिजल्ट ज्यादा रहा है। उन्होंने बताया कि तीनों संकाय (साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स) के परिणाम में लड़कियां आगे रहीं। साइंस में लड़कों का परिणाम 97.08 और लड़कियों का 98.90 प्रतिशत रहा।

इसी तरह कॉमर्स में छात्रों का परिणाम 98.66 प्रतिशत और छात्राओं का 99.51 प्रतिशत रहा। आट्‌र्स में लड़कों का रिजल्ट 91.55 प्रतिशत और लड़कियों का 96.24 प्रतिशत रहा। 12वीं में तीनों विषयों को मिलाकर 8 लाख 66 हजार 270 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार होगा जब तीनों विषयों का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी हुआ। इसमें वरिष्ठ उपाध्याय के 3671 और प्रवेशिका के 7063 विद्यार्थी शामिल थे। RBSE 12th Result

जयपुर के स्टूडेंट्स का रिजल्ट बेहतर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में अबकी बार जयपुर के स्टूडेंट्स का रिजल्ट अच्छा रहा है। जयपुर में आट्‌र्स का रिजल्ट 94.47%, कॉमर्स का 98.71% और साइंस का 97.41% रहा। जयपुर में तीनों की स्ट्रीम में पिछले साल से अच्छा रिजल्ट रहा। तीनों में ही लड़कियां आगे रहीं। जयपुर में पिछले साल साइंस का रिजल्ट 95.62% और कॉमर्स का 97.05% रहा था। आट्‌र्स का रिजल्ट 92.15% रहा था। जयपुर में साइंस के कुल 15625 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, इनमें से 15539 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी।

परीक्षा देने वाले 9728 छात्रों में से 9418 छात्र पास हुए। इनमें 7843 फर्स्ट डिवीजन, 1333 सेकेंड डिवीजन, 4 थर्ड डिवीजन और 238 छात्र सिर्फ पास हुए। छात्रों का कुल परीक्षा परिणाम 96.81 प्रतिशत रहा। इसी तरह परीक्षा देने वाली 5811 छात्राओं में से 5719 छात्राएं पास हुईं। इनमें 5364 फर्स्ट डिवीजन, 328 सेकेंड डिवीजन, 27 थर्ड डिवीजन पास हुईं। छात्राओं का कुल परीक्षा परिणाम 98.42 प्रतिशत रहा।

जयपुर में कॉमर्स में कुल 6557 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, इनमें से 6510 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वाले 4038 छात्रों में से 3966 छात्र पास हुए। इनमें 2923 फर्स्ट डिवीजन, 962 सेकेंड डिवीजन, 80 थर्ड डिवीजन और 1 छात्र सिर्फ पास हुआ। छात्रों का कुल परीक्षा परिणाम 98.22 प्रतिशत रहा। इसी तरह परीक्षा देने वाली 2472 में से 2460 छात्राएं पास हुईं। इनमें 2155 फर्स्ट डिवीजन, 293 सेकेंड डिवीजन, 12 थर्ड डिवीजन पास हुई। छात्राओं का कुल परीक्षा परिणाम 99.51 प्रतिशत रहा। RBSE 12th Result

जयपुर में आट्‌र्स में कुल 19430 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इनमें से 19151 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वाले 9064 छात्र में से 8347 पास हुए। इनमें 5000 फर्स्ट डिवीजन, 3062 सेकेंड डिवीजन और 285 थर्ड डिवीजन से पास हुए। छात्रों का कुल परीक्षा परिणाम 92.09 प्रतिशत रहा। इसी तरह परीक्षा देने वाली 10087 छात्राओं में से 9744 पास हुईं। इनमें 7480 फर्स्ट डिवीजन, 2128 सेकेंड डिवीजन, 135 थर्ड डिवीजन और 1 छात्रा सिर्फ पास हुई। छात्राओं का कुल परीक्षा परिणाम 96.60 प्रतिशत रहा।

आपको बता दें 12वीं की बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक प्रदेश में आयोजित की गई थी। पिछले साल बोर्ड ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया था।

आट्‌र्स के रिजल्ट में पीछे रहा जयपुर | RBSE 12th Result

पूरे राजस्थान से तुलना करें तो आट्‌र्स में जयपुर का नंबर 50 जिलों में से 49वें नंबर पर रहा। जयपुर से पीछे सिर्फ प्रतापगढ़ रहा। इसका रिजल्ट 92.61% रहा। कॉमर्स में जयपुर 34वें और साइंस में 28वें नंबर पर रहा।

Onsumption of Pure Honey: शुद्ध शहद का सेवन, स्वस्थ निरोगी जीवन : डॉ. बलराज सिंह