Roadways Bus Accident - Sach Kahoon Hindi

Haryana Roadways Bus Accident: एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में टकराई रोडवेज बसें, यात्री घायल
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways Bus Accident: कैथल में रविवार रात हरियाणा रोडवेज की दो बसों के बीच हुई टक्कर में कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार दोनों रोडवेज बसें अंबाला से ही तेज रफ्तार में चल रही थीं। यात्रियों का आरोप है कि दोनों बसों के चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शी ओमप्रकाश निवासी नरवाना ने बताया कि आगे चल रही बस के सामने अचानक एक बाइक आ गई, जिस कारण चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे आ रही बस तेज गति में होने के कारण समय पर नियंत्रित नहीं हो सकी और आगे वाली बस से टकरा गई। हादसे में तीन से चार लोगों को चोटें आई हैं।

हादसे से नाराज कुछ यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन और संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक यात्री ने कहा कि बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि रास्ते भर यात्रियों में डर का माहौल बना रहा। उन्होंने दुर्घटना के लिए चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, आगे चल रही बस के चालक का कहना है कि अचानक सामने आए बाइक चालक को बचाने के लिए ब्रेक लगानी पड़ी, जिससे पीछे आ रही बस उससे टकरा गई।

बाइक चालक का ड्रिंक एंड ड्राइव चालान

हादसे के बाद रोडवेज बस चालक और बाइक चालक को सिविल लाइन थाना लाया गया। बस चालक की शिकायत पर बाइक चालक की लापरवाही और शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान बाइक चालक का ड्रिंक एंड ड्राइव चालान काटते हुए उसकी मोटरसाइकिल को भी इंपाउंड कर दिया।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: पुलिस

सिविल लाइन थाना के एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Kaithal News: हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस

Roadways Bus Accident: जींद के पास पलटी हरियाणा रोडवेज बस, यात्रियों में मचा हड़कंप
जींद (सच कहूँ न्यूज़)। Roadways Bus Accident: हरियाणा में जींद जिले के अंतर्गत एक बस दुर्घटना सामने आई, जहां गांव मांडी कलां से जींद की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस गांव मोहनगढ़-खटकड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में मौजूद सभी यात्रियों की जान सुरक्षित रही, जिससे बड़ी राहत मिली।

घटना के तुरंत बाद बस में सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें लगीं, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु कराया।

बस पलटने के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवाजाही प्रभावित रही। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। यात्रियों का कहना है कि यदि बस की गति अधिक होती, तो नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था।

यह भी पढ़ें:– सूर्य नमस्कार योगासन के प्रति एक लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य – उपायुक्त सुशील सारवान

Roadways Bus Accident: रोडवेज बस की टक्कर से कार चालक की मौत, मामला दर्ज
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Roadways Bus Accident: आईएमटी थाना के अंतर्गत गांव पाकस्मा मोड़ के पास हुए बस की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार जींद जिले के गांव लिजवाना निवासी हिमांशु शनिवार को कार लेकर खरखौदा से वापस आ रहा था तभी सोनीपत रोड पर गांव पाकस्मा मोड के पास रोहतक से खरखौदा की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस के साथ कार की टक्कर हो गई। Rohtak News

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए और घायल हिमांशु को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हिमांशु फाइनेंस का काम करता था और वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:– जांच में मिलने वाली भारी नकदी की जानकारी ईडी व इनकम टैक्स विभाग से सांझा करेगी गुरुग्राम पुलिस

Roadways Bus: बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में तालाब की दीवार पर जा चढ़ी रोड़वेज बस, बड़ा हादसा टला
सभी यात्री सुरक्षित

कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। Roadways Bus Accident: चीका रोड पर गांव पट्टी अफगान के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर तालाब के किनारे दीवार पर लटक गयीं। बस का अगला पहिया तालाब की दीवार पर चढ़ गया। गनीमत रही कि बस तालाब में नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह दुर्घटना सामने से साइकिल पर जा रहे एक बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में हुई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। ड्राइवर ने एकदम से ब्रेक लगा दिए, जिससे यात्री चोटिल होने से बच गए। हालाँकि बस थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बस के कंडक्टर सुशील कुमार ने बताया कि वे पटियाला से कैथल रूट पर बस लेकर गए थे। कैथल वापस आते समय यह हादसा हुआ। किसी यात्री को चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित बच गए। Kaithal News

बस में सवार यात्रियों सुरेश, राहुल संजय ने बताया कि बस शाम को करीब साढ़े चार बजे चीका से कैथल की ओर आ रही थी। वे बस में सवार थे। कैथल के नजदीक पट्टी अफगान के पास में रोड पर दो नंदी आपस में लड़ रहे थे। उनसे बचने के लिए अचानक एक बुजुर्ग बस के सामने आ गया। ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। इससे बस तालाब की दीवार पर चढ़ गई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर की समझदारी से बस पट्टी अफगान के तालाब की दीवार क्रॉस करते हुए रुक गई जिससे बस तो हवा में झूल गई परंतु सवारियां सभी सुरक्षित रही। हादसे में बुजुर्ग को कुछ चोट आई हैं। देखने में यह हादसा बड़ा भयंकर लग रहा था, क्योंकि बस हवा में झूल रही है और नीचे गहरा तालाब है।

यह भी पढ़ें:– जितनी ज्यादा भीड़ होगी उतनी ही ज्यादा सौगात देंगे मुख्यमंत्री- भारद्वाज

कोहरे का कहर: नेशनल हाईवे 152-डी पर टकराए दर्जनों वाहन
रोडवेज बस के 4 यात्री घायल, तीन थानों की पुलिस ने खुलवाया जाम

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। Roadways Bus Accident: क्षेत्र में रविवार को सीजन के पहले घने कोहरे ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह के समय इतना अधिक कोहरा छाया रहा कि दृश्यता घटकर महज 10 मीटर से भी कम रह गई। कोहरे के कारण जुलाना से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 152-डी पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे की तीनों लेन पर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन उसमें फंस गए। सभी वाहन अंबाला से नारनौल की ओर जा रहे थे। Julana News

इस दुर्घटना में हरियाणा रोडवेज की एक बस, चार ट्रक और कई छोटे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में रोडवेज बस में सवार चार यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जाम इतना लंबा था कि दोनों ओर वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक लग गई। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद जाम को धीरे-धीरे खुलवाया जा सका। पुलिस जांच अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे 152-डी पर कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई है। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी, जिसके चलते दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए। हाइड्रा की सहायता से जाम को खुलवाया गया है और पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। Julana News

यह भी पढ़ें:– Roadways Bus Accident: दादरी में रोडवेज व आर्यन स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौत, 18 छात्रायें घायल

Roadways Bus Accident: दादरी में रोडवेज व आर्यन स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौत, 18 छात्रायें घायल
भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज़)। School Bus Accident: चरखी दादरी जिले में रविवार सुबह एक भीषण सडक हादसा हो गया। दादरी-बिरोहड़ रोड पर गांव भागवी के समीप हरियाणा रोडवेज की बस और एक निजी स्कूल बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रोडवेज बस की टक्कर से निजी स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में दादरी शहर के आर्यन स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा इशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा तीन शिक्षक, रोडवेज बस और स्कूल बस के चालक व कंडक्टर सहित दो अन्य सवारियां भी घायल हुई हैं। Charkhi Dadri News

यह भी पढ़ें:– पराली जलाने की शून्य घटनाएं प्रदूषण नियंत्रण में बड़ी सफलता: रेखा गुप्ता

Roadways Bus Accident: रोडवेज बस से टकराई कार हादसे में कार चालक समेत चार घायल
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Haryana Roadways Bus Accident: लेदी बिलासपुर सड़क मार्ग पर खानूवाला के पास एक कार रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठी तीन सवारियों को ही गंभीर चोटें आई हैं। राहगिरो की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उनका प्राथमिक उपचार देकर ट्रामा सेंटर यमुनानगर रेफर कर दिया।

हरियाणा रोडवेज बस कंडक्टर राजिश खान ने जानकारी देते हुए बताया कि छछरौली में सोम नदी के पुल की मरम्मत कार्य के लिए नेशनल हाईवे बंद किया हुआ है। जिसकी वजह से लेदी डारपुर साइड आने वाली बसें बिलासपुर होकर आ रही है। यह डारपुर जाने वाली बस है जो की बिलासपुर से लेदी की तरफ आ रही थी। खानूवाला गांव के पास सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और वह बस से टकरा गई। टक्कर लगते ही बहुत तेज धमाका हुआ। जिसकी वजह से बस में बैठी तीन सवारियों को चोटें आई और तुरंत बस से नीचे उतर कर देखा तो कार चालक भी बुरी तरह से घायल हो रहा था।

सभी घायलों को राहगिरों की मदद से लेदी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। बस में सवार हादसे में घायल सोनिया शर्मा ने बताया कि वह यमुनानगर की रहने वाली है और अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोट गांव में जा रही थी। सोनिया शर्मा ने बताया कि इस हादसे में उनको नाक के पास चोट लगी है और उनके साथ माता जी को सिर में चोट लगी है। एक अन्य सदस्य को भी हल्की खरोचे आई है। सोनीया शर्मा ने बताया कि वह बस में बैठी सामने देख रही थी कार तेज रफ्तार से थी जो चालक से कंट्रोल नहीं हुई और बस से टकरा गई। Chhachhrauli News

घायल कार चालक के पिता कलेसर निवासी सुक्कड ने बताया कि उसका लड़का बिलासपुर में कार रिपेयर का कार्य करता है और यह गांव के ही एक व्यक्ति की कार है। जिसको वह सर्विस करने के लिए बिलासपुर लेकर जा रहा था और खानूवाला गांव के पास हादसा हो गया। इससे पहले 4 महीने पहले इसके छोटे भाई की भी एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसने बताया कि परिवार पर पहले ही दुखो का पहाड़ टूटा हुआ है और अब इस हादसे ने परिवार को बुरी तरह से झंकझोर दिया है।

यह भी पढ़ें:– DDU-GKY: ये खबर उत्तराखंड के नौजवानों के लिए, सरकार देने जा रही ये नौकरी

Roadways Bus Accident: हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को कुचला
एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

गुस्साएं ग्रामीणों ने जींद-सफीदों मार्ग को किया जाम

ग्रामीणों ने गांव के बस अड्डे पर ब्रेकर व बसों के ठहराव की उठाई मांग

सफीदों (सच कहूँ/देविन्द्र कुमार)। Haryana Roadways Bus Accident: जींद रोड स्थित गांव बहादुरगढ़ के बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक चालक को कुचल दिया जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव बहादुरगढ़ निवासी रघवीर (40) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान गांव मुआना निवासी विजय के रूप में हुई। घटना को अंजाम देकर बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दोनों बाईक सवारों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया।

जहां पर डाक्टरों ने रघबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विजय को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण बस अड्डे पर एकत्रित हो गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने सफीदों- जींद हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि गांव के बस अड्डे पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए और यहां पर बसों का ठहराव सुनिश्चित करवाया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि 4 महीने पहले उन्होंने हरियाणा रोडवेज के जीएम को पत्र लिखा था। Safidon News

जिस पर जीएम ने यहां पर बसों को रोकने की इजाजत दे दी थी लेकिन उन आदेशों के बावजूद भी रोडवेज बस चालक यहां पर बस नहीं रोकते और अधिक स्पीड से यहां से निकल जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब रघुवीर गांव मुआना निवासी विजय के साथ बाइक पर सवार होकर गांव की सड़क से जींद रोड पर चढ़ने लगे तो एक रोडवेज बस चालक ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर दे मेरी और उन्हें कुचलते व घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इस दौरान बस भी सड़क किनारे खाई में जा घुसी।

गांव के सरपंच शमशेर सिंह ने कहा कि 4 महीने पहले हरियाणा रोडवेज के जीएम द्वारा गांव बहादुरगढ़ के बस अड्डे पर बसे रुकने का भी पत्र दिया गया था, लेकिन उच्च अधिकारियों के आदेशों को अनदेखा करते हुए रोडवेज चालक बसों को यहां से निकालकर ले जाते हैं। जिस कारण गांव के यात्रियों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की बात सुनकर प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को तत्काल ब्रेकर बनवाने व बसों के रूकने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए और करीब एक घंटे से लगे जाम को खोल दिया। वहीं प्रशासन द्वारा मौके पर तत्काल ब्रेकर बनवा दिया गया।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया | Safidon News

मृतक रघवीर अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़कर गया है। रघवीर ही परिवार में कमाने वाला था। वह खेती-बड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। त्यौहार के दिनों में परिवार पर यह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना को लेकर ग्रामीण भी काफी गमजदा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें:– पीसीआर डायल-112 व पुलिसकर्मियों को दिया गया बेसिक फर्स्ट एड सीपीआर का प्रशिक्षण

Roadways Bus Accident: ऐलनाबाद-हनुमानगढ़ रोड पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर, 2 की मौत, 7 घायल
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Roadways Bus Accident: ऐलनाबाद-हनुमानगढ़ रोड पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान ऐलनाबाद निवासी विमला और कृष्णा के रूप में हुई है। घायलों में सरोज, रोशनी, बिमला, राजबाला, शारदा देवी, सुनीता और सुभाष शामिल हैं। Sirsa News

सभी घायलों को उपचार के लिए सरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा ऐलनाबाद में हनुमानगढ़ रोड पर बाजीगरी की ढाणी के समीप हुआ। सरसा से हनुमानगढ़ की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ने तेज रफ्तार में आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली में ममेरा रोड की ढाणी से नरमा चुगाई के लिए जा रहे मजदूर सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिससे उसमें सवार महिलाएं और अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल सविता ने बताया कि ट्रैक्टर चालक अपनी साइड पर सही तरीके से चल रहा था, लेकिन पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्राली को टक्कर मार दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही ऐलनाबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल सरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तफ्तीश जारी है।

सरसा रोडवेज डिपो के ड्यूटी इंचार्ज नंदलाल ने बताया कि बस में ड्राइवर हरफूल और कंडक्टर पीयूष कुमार की ड्यूटी थी। सुबह 6:50 बजे सरसा बस स्टैंड से राजस्थान के अनुपगढ़ के लिए रवाना हुई। बस जब ऐलनाबाद शहर से निकलकर बाजीगरों की ढाणी के पास पहुंची तो ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रॉस करते समय हादसा हो गया। बस में सवार सभी यात्री और कर्मचारी सुरक्षित बताए गए हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोगों को चोटें आईं। मामले की जांच जारी है।

हादसे पर मंत्री विज ने लिया संज्ञान, मामले की जांच हेतु कमेटी का गठन का आदेश

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि हरियाणा रोडवेज की बसों के एक्सीडेंट होने के मामलों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा और इस कमेटी में तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के जांच अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा। विज ने आज सिरसा में हरियाणा रोडवेज की बस से ट्रैक्टर-ट्राली के टकराने के कारण दो औरतों की मृत्यु होने पर कडा संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को जांच करने के आदेश दिए। Sirsa News

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि रोडवेज बसों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में जांच करने की भविष्य में प्रैक्टिस सेट कर दी जाए, ताकि जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी इस प्रकार की दुर्घटनाएं हरियाणा रोडवेज की बस के साथ होगी तो उसकी जांच जरूर की जाएगी। इन दुर्घटनाओं के बारे में एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिनमें तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के जांच अधिकारी भी शामिल किए जाएगें ताकि यह पता चल सकें कि सड़क दुर्घटनाओं में गलत कौन था यदि हमारे रोडवेज के ड्राइवर गलत ड्राइविंग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरांपुर में हिन्दी दिवस पर कविता पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

PRTC Bus Accident जालंधर में भीषण सड़क हादसा: बस-टेम्पो की टक्कर में तीन लोगों की मौत
गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। PRTC Bus Accident: पंजाब के जालंधर में मंगलवार सुबह कपूरथला रोड पर मंड गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बस और टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राकेश (पुत्र मोहत, निवासी दीप नगर कॉलोनी, कपूरथला), मुकेश कुमार (पुत्र सुधीर सिंह, निवासी नई सब्जी मंडी, कपूरथला) और ईश्वर बिंद (पुत्र महेंद्र बिंद, निवासी नई सब्जी मंडी, कपूरथला) के रूप में हुई है। तीनों मृतक सब्जी विक्रेता थे और प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह भी जालंधर की बड़ी मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे थे। मंड गांव के पास सामने से आ रही बस ने उनके टेम्पो को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। Jalandhar News

दुर्घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कपूरथला-जालंधर रोड पर धरना देकर सड़क जाम कर दी और प्रशासन से दोषी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

थाना मकसूदां के प्रभारी (एसएचओ) बिक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया गया। पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को सिविल अस्पताल जालंधर भेजने की तैयारी थी, लेकिन परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– कैराना में यमुना के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की गिरावट, राहत

Roadways Bus Accident: अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलटी, चालक व सवारियां घायल
रानियां/सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways Bus Accident: करीवाला गांव के समीप रविवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस असंतुलित होकर सड़क से नीचे खेत में जा पलटी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि बस चालक सहित कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की यह बस गांव बणी से सरसा जा रही थी। करीवाला के पास अचानक ब्रेक फेल हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

उस समय बस में 14 से 15 सवारियां मौजूद थीं। इनमें से दो-तीन लोगों को मामूली चोटें आई। जबकि ड्राइवर को अधिक चोट लगी। घायलों को तुरंत रानियां के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सहायता की और प्रशासन को सूचना दी। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– उच्च शिक्षा से ही है कौम की तरक्की संभव: तहसीन असारवी

Roadways Bus Accident: रोडवेज बस पलटी, एक छात्र की मौत, कई छात्राएं घायल
हिसार जिले के राजली गांव के पास रोडवेज बस पलटी

हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। Haryana Roadways Bus Accident: हिसार जिले के गांव राजली से हिसार जा रही हरियाणा रोडवेज की बस अज्ञात परिस्थितियों में पलट गई। बस के पलटने से बस में सवार स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र घायल हो गए। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक हिसार से सवा 8 बजे हरियाणा रोड़वेज की बस गांव राजली आती है। इस बस में स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के साथ साथ राजली गांव सहित अन्य गांव के ग्रामीण भी अपने कार्यो से हिसार जाते हैं। Hisar News

हर रोज की तरह ये बस सोमवार को राजली गांव से हिसार के लिए रवाना हुई थी कि कुछ ही दूरी पर चलने के बाद बस कीकर के पेड़ के टूटी टहनियों से बचाने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में राजली गांव निवासी छात्र खुशी मोहम्मद (20) की मौत हो गई। वह कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था। उसके पिता फूलदीन सीआरपीएफ में है। वह अभी दिल्ली में तैनात हैं। वह सोमवार सुबह ही ड्यूटी पर गए थे। उसकी मां रेनू आंगनबाड़ी वर्कर है। एक बहन है। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता वापस लौट आए हैं। Hisar News

बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय बस छात्रों और यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बस के पलटते ही बस में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बस में फंसे छात्रों व यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली तो मौके पर जेसीबी की सहायता से बस के नीचे फंसे यात्रियों और छात्रों को बाहर निकाला। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हिसार लेकर जाया गया Hisar News

यह भी पढ़ें:– निजी कंपनी करोड़ों लेकर फरार, मजदूरों ने किया प्रदर्शन