Villagers Protest - Sach Kahoon Hindi

Villagers Protest: अमरपुरा थेड़ी में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Villagers Protest: हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत अमरपुरा थेड़ी में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या से आक्रोशित वार्ड 5 और 6 के ग्रामीणों ने बुधवार को वाटर वर्क्स परिसर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्राम पंचायत प्रशासक व ग्राम विकास अधिकारी के नेतृत्व में जलदाय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। Hanumangarh News

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बनी बड़ी पानी की टंकी का लाभ सभी वार्डांे को नहीं मिल रहा, जिससे कई क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है। विजेंद्र जिनागल ने बताया कि वाटर वर्क्स परिसर में बने वाटर हेड टैंक के निर्माण को करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक वार्ड 5 और 6 को इससे नहीं जोड़ा गया है। कुछ वार्डों में ही टंकी से जलापूर्ति की जा रही है, जबकि कई मोहल्लों में आज भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है।

वर्तमान में गांव में बोरवेल के पानी की सप्लाई की जा रही है, जबकि उनकी मांग है कि नहर का पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही गौशाला रोड, गौशाला क्षेत्र और वार्ड 4 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र तक भी पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ छोटे बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना था कि कई मोहल्लों में दो-दो दिन तक पानी की आपूर्ति नहीं होती, जिसके कारण लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। Hanumangarh News

स्थिति को गंभीर देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासक रोहित स्वामी ने तत्काल जलदाय विभाग को सूचना देकर अधिकारियों को मौके पर बुलाया। सूचना पर विभाग की जेईएन और सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का जायजा लिया। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि 5 जून तक गांव की सभी पेयजल समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा तथा जिन क्षेत्रों में कनेक्शन नहीं हैं, वहां आवश्यक कार्य करवाए जाएंगे।

हालांकि ग्रामीणों ने विभाग के आश्वासन पर फिलहाल सहमति जताई, लेकिन चेतावनी दी कि यदि 5 जून तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश, धर्मंेद्र जिनागल, भगवानराम पंवार, वीरेंद्र गांधी, अजय गांधी, संदीप सिंह, आदराम, मांगीलाल सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। Hanumangarh News

Villagers Protest : ग्रामीणों का बिजली विभाग को अल्टीमेटम, बिजली बहाल नहीं हुई तो निगम कार्यालय की होगी तालाबंदी!
Villagers Protest : आधा दर्जन गांवों में चार दिन से बिजली गुल

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पिछले दिनों हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान की। वहीं बरसात के साथ आए तुफान की वजह से कई गांवों में बिजली के पोल गिर गए, जिससे शहर के आस-पास के आधा दर्जन से अधिक गांवों व खेतों की बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Sirsa News

बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर बिजली निगम की ओर से कोई ठोस कदम ना उठाए जाने से रोषित गांव झोरडनाली, ढाणी-400, ढाणी ख्योवाली, ढाणी जम्मू, ढाणी लिंबा,चामल सहित अन्य गांवों के ग्रामीण बिजली निगम कार्यालय पहुंचे और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बिजली निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक उनके गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होती है तो सभी गांवों के ग्रामीण व महिलाएं बिजली निगम कार्यालय में पड़ाव डालेंगे। इसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन व बिजली निगम की होगी। Electricity Cut

मरम्मत में लगे 4-5 कर्मचारी, जरूरत 30 की

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली निगम की ओर से चार-पांच कर्मचारियों को ही रिपेयर पर लगाया गया है। जबकि जरूरत 30 से अधिक कर्मचारियों की है। उन्होंने कहा कि जिस गति से रिपेयर कार्य चल रहा है उस हिसाब से तो आने-वाले 10 दिन तक बिजली आपूर्ति बहाल होना मुश्किल है। इसलिए सभी ग्रामीण बिजली निगम कार्यालय पहुंचे है और निगम को चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। निगम कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

चार दिन पहले तूफान से टूटे थे बिजली पोल | Sirsa News

बिजली निगम कार्यालय पहुंचे जिला परिषद के वाइस चैयरमेन सुनील कबीरा, ब्लॉक समिति मैंबर दर्शन, रवि, कर्णवीर, धर्मवीर, सोनू नढ़ा, अशोक, रविंद्र व सुरेंद्र छिंदा ने बताया कि 31 जुलाई को बारिश के साथ आए तूफान के कारण उनके एरिया के 15 से 20 बिजली के पोल टूट गए है। इसके अलावा 5 से 7 ट्रांसफार्मर भी गिर गए है। जिस कारण उनके गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले चार दिनों से बिजली बाधित होने के कारण उन्हें पेयजल सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा खेतों की बिजली भी गुल होने के कारण उनकी फसलें सूखने लगी है। Sirsa News

Agra Lucknow Expressway Accident: यूपी में दर्दनाक हादसा: 7 की मौत

Roadways Bus Accident: लोक परिवहन बस ने कुचला किसान, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी
Rajasthan Roadways Bus Accident: हनुमानगढ़। सूरतगढ़ फोरलेन पर स्थित गांव मक्कासर में शुक्रवार को तेज रफ्तार से जा रही राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस (Rajasthan Public Transport Service Bus) ने साइकिल सवार किसान को कुचल दिया। इससे किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई और धू-धू कर जलने लगी। हादसे की सूचना देने के बाद पुलिस के देरी से पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। Roadways Bus Accident

उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने सहित दो मांगें रखीं। जानकारी के अनुसार गांव मक्कासर निवासी किसान बलकार सिंह (55) पुत्र सुखदेव सिंह शुक्रवार सुबह करीब दस बजे साइकिल पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। जब वह गांव मक्कासर में गली नम्बर पांच के पास डिवाइडर में बने कट से निकलने लगा तो हनुमानगढ़ से सूरतगढ़ की तरफ तेज गति से जा रही राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस नम्बर आरजे 13 पीए 5637 ने साइकिल सवार बलकार सिंह को कुचल दिया।

पुलिस के देरी से पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन पर लगाया जाम

हादसे में गंभीर चोटें लगने से किसान ने मौके पर दम तोड़ दिया। बस का चालक वाहन को मौके पर रोककर भाग गया तथा बस में सवार सभी यात्री नीचे उतर गए। मौके पर एकत्रित हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बस को आग लगा दी। सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौके पर पहुंचे। हादसे के करीब एक घंटे तक भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव को सडक़ पर रखकर जाम लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। Roadways Bus Accident

उन्होंने मृतक बलकार सिंह के परिजनों को मुआवजा देने, सूरतगढ़ मार्ग पर राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बसों का संचालन तुरंत प्रभाव से बंद करने, रोडवेज बस के स्टॉपेज शुरू करने व बेरिकेड्स रखवाने की मांग की। इसके बाद प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। समझाइश के बाद ग्रामीण जाम खोलने को तैयार हुए।

Summer Vacations Cancelled: रिकॉर्डतोड़ तापमान के बावजूद इन नन्हें बच्चों की नहीं हुई छुट्टी!

उधर, आग लगने से बस पूरी तरह से जल गई। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा ने कहा कि राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस परलोक में ले जाने का काम कर रही है। उक्त बस भी तेज गति से जा रही थी। इसके नीचे कुचले जाने से उनके गांव के किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। अपने पूरे परिवार का लालन-पालन करने वाला किसान बलकार सिंह की था। उन्होंने बताया कि करीब छह-सात माह पहले भी उनके गांव के बाइक सवार पिता-पुत्री की भी बस की टक्कर लगने से मौके पर मौत हो गई थी। Roadways Bus Accident

अन्य लोगों के लिए यह सडक़ सुविधा देने का काम कर रही है लेकिन उनके गांव के लिए यह सडक़ कलंक बनकर रह गई है। मनीष गोदारा ने आरोप लगाया कि यहां का प्रशासन भी यह चाहता है कि दोबारा इस तरह की घटनाओं की पुनर्रावृत्ति हो। क्योंकि उन्होंने हादसा होते ही दस बजे जंक्शन पुलिस थाना में सूचना दी कि तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा जाए, गुस्साई भीड़ उग्र हो सकती है। लेकिन पुलिस 11 बजे मौके पर पहुंची। इसका नतीजा यह रहा कि गुस्साए युवाओं ने बस को आग के हवाले कर दिया। Rajasthan Roadways Bus Fire

उन्होंने चेतावनी दी कि आज से वे गांव मक्कासर से राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बसों को नहीं निकलने देंगे। साथ ही कहा कि प्रशासनिक अधिकारी उनके बीच आकर वार्ता करें। इस संबंध में मृतक बलकार सिंह के भतीजे मलकीत सिंह पुत्र जगरूप सिंह जटसिख निवासी मक्कासर ने राजस्थान लोक परिवहन सेवा के बस चालक के खिलाफ जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। Roadways Bus Accident

Cyclone Remal: भयानक हो सकता है चक्रवाती तूफान, आईएमडी ने किया अलर्ट!