UP Lok Sabha Election - Sach Kahoon Hindi

UP Lok Sabha Election: यूपी की 14 सीटों पर मतदान शुरू, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह
UP Lok Sabha Election: लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश में 15 जिलों की 14 लोकसभा सीटों और गैंसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के लिये मतदान शनिवार सुबह सात बजे कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा और इसके बाद भी कतार में लगे मतदाताओं को वोट डालने का अधिकार मिलेगा। चुनाव के इस चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सांसद मेनका गांधी और दिनेश लाल निरहुआ के अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के धर्मेंद्र यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत तय होगी। इस चरण में सुल्तानपुर,प्रतापगढ़,फूलपुर,इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर,बस्ती, श्रावस्ती, डुमरियागंज,सन्त कबीर नगर,लालगंज(सु),आजमगढ़, जौनपुर,मछलीशहर (सु), भदोही के अलावा गैसड़ी विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया जा रहा है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणदीप रिनवा ने बताया कि सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज,अम्बेडकरनगर,अयोध्या,बलरामपुर,श्रावस्ती,सिद्धार्थनगर,बस्ती,गोरखपुर, सन्तकबीरनगर,आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी तथा भदोही जिलों में फैली 14 लोकसभा क्षेत्रों के अलावा बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के लिये मतदान हो रहा है। उन्होने बताया कि छठवें चरण में दो करोड़ 70 लाख 69 हजार 874 मतदाता 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उम्मीदवारों में 16 महिलायें शामिल हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सबसे अधिक मतदाता संतकबीरनगर तथा सबसे कम मतदाता इलाहाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

छठवें चरण में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रतापगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा सबसे कम छह छह प्रत्याशी डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। छठवें चरण के चुनाव में कुल 28,171 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं, जिसमें से 3978 क्रिटिकल हैं। 17 हजार 113 मतदान केन्द्र हैं। गैंसड़ी विधानसभा उप चुनाव में कुल तीन लाख 63 हजार 234 मतदाता हैं, जिसमें एक लाख 93 हजार 822 पुरूष तथा एक लाख 69 हजार 393 महिला मतदाता है।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए तीन विशेष प्रेक्षक, 14 सामान्य प्रेक्षक, 08 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। इसके अलावा 2,192 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 282 जोनल मजिस्ट्रेट, 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2833 माइक्रो आॅब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। मतदान के लिए 34145 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 36986 बैलट यूनिट तथा 36385 वीवी पैट तैयार किये गये हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गयी है।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 14 सीटों में से भाजपा ने दस पर कब्जा किया था जिनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बस्ती, इलाहाबाद, डुमरियागंज, संत कबीर नगर, आजमगढ़, भदोही और मछलीशहर शामिल हैं। सुल्तानपुर में भाजपा की मौजूदा सांसद मेनका गांधी का मुकाबला सपा के भीम निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदय राज वर्मा से है वहीं प्रतापगढ़ में मौजूदा भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता का मुकाबला सपा के शिव पाल सिंह पटेल से है। इलाहाबाद की प्रतिष्ठित सीट पर वरिष्ठ भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी और वरिष्ठ सपा नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रेवती रमण सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।

मौजूदा चुनाव से पहले उज्जवल ने सपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गये थे। अंबेडकर नगर में भाजपा के मौजूदा सांसद रितेश पांडे का मुकाबला सपा के लालजी वर्मा से है। पांडे ने 2019 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के रूप में सीट जीती थी। डुमरियागंज में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल का सपा के भीष्म शंकर तिवारी और बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन से कड़ा मुकाबला है। गौरतलब है कि भीष्म शंकर उर्फ ​​कौशल तिवारी पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता हरि शंकर तिवारी के बेटे हैं। जौनपुर में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को सपा के बाबू सिंह कुशवाहा और बसपा के श्याम सिंह यादव से चुनौती मिल रही है। बाबू सिंह कुशवाहा पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप हैं और उनकी उम्मीदवारी का स्थानीय सपा नेता विरोध कर रहे हैं। भदोही में भाजपा के मौजूदा सांसद विनोद कुमार बिंद का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी से है। त्रिपाठी यूपी के पूर्व सीएम कमला पति त्रिपाठी के पोते हैं।