Anti Drugs Campaign - Sach Kahoon Hindi

नशा तस्करी से अर्जित 70 लाख रुपए कीमत का रिहायशी मकान फ्रीज
हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव गुड़िया में नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति के रूप में चिन्हित किए गए करीब 70 लाख रुपए कीमत के रिहायशी मकान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत फ्रीज किया गया है।

यह कार्रवाई नशा तस्करी से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर पुलिस की कार्रवाई की कड़ी में की गई। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि जिले में मादक पदार्थांे की तस्करी पर अंकुश लगाने, नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा नशा तस्करी से जुड़े वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार फ्रीज एवं जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। एसपी के अनुसार, गांव गुड़िया के वार्ड नंबर 5 निवासी राजकुमार उर्फ राजू (38) पुत्र दर्शनसिंह के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के छह मामलों सहित कुल 11 प्रकरण विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं। आरोपी अव्वल दर्जे का नशा तस्कर है।

पुलिस कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ अरविन्द बिश्नोई के निकटतम पर्यवेक्षण तथा संगरिया वृताधिकारी शंकर लाल छाबा के नेतृत्व में टिब्बी थाना प्रभारी राकेश सांखला मय पुलिस टीम की ओर से की गई। पुलिस के अनुसार, 2 जून 2025 को टिब्बी थाना के तत्कालीन प्रभारी हंसराज मय टीम ने गश्त के दौरान रोही गुड़िया क्षेत्र से राजकुमार उर्फ राजू को 7.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था।

इस संबंध में टिब्बी पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान आरोपी की वित्तीय जांच में पुलिस के सामने आया कि उसके पास नशा तस्करी के अलावा आय का कोई वैध स्रोत नहीं था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नशे के कारोबार से अर्जित धन से गांव गुड़िया में रिहायशी मकान का निर्माण करवाया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी गई।

अवैध संपत्तियों पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत फ्रीज और जब्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार, इसी रणनीति के तहत नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने और नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

राजस्थान में 1205 करोड़ नशीले पदार्थ जब्त
12 जिलों में 40 करोड़ रुपए नकद बरामद

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में 1205 करोड़ रूपए की कीमत से अधिक की जब्तियां की हैं। Jaipur News

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से संदिग्ध वस्तुओं और धन के अवैध उपयोग पर अलग-अलग एजेंसियां कड़ी निगरानी कर रही हैं। 1 मार्च से अब तक प्रदेश में 1205 करोड़ रूपए से अधिक की जब्ती की गयी है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन विभाग के निर्देश पर 16 मार्च से अब तक एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई वस्तुओं की कीमत 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 1 मार्च से अब तक राजस्थान में 12 जिलों में 40-40 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की संदिग्ध वस्तुएं और नकदी आदि जब्त की गई है।

जिला वार जब्ती (राशि करोड़ रुपये में): Jaipur News

सिरोही : 70.80

जयपुर : 68.59

झुंझुनूं : 58.37

भीलवाड़ा : 56.81

गंगानगर : 54.79

जोधपुर : 54.67

चूरू : 53.79

बाड़मेर : 44.47

चित्तौड़गढ़ 46.65

जालोर 45.33

पाली 43.86

डूंगरपुर 40.33

गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग एजेंसियों की ओर से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, इस वर्ष 1 मार्च से अब तक लगभग 43 करोड़ रुपये नकद, 257.35 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स, 49.36 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की शराब और लगभग 75.70 करोड़ रुपये मूल्य की सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती की गई है। साथ ही, 779.32 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की अन्य सामग्री तथा लगभग 90 लाख रुपये मूल्य की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) भी जब्त की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध वस्तुओं के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने वाली कार्यकारी एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख हैं। इन जांच एवं निगरानी एजेंसियों और विभागों द्वारा प्रदेश भर में आचार संहिता की अवधि के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। Jaipur News

भीषण गर्मी के प्रति राज्य सरकार सजग, मुख्यमंत्री ने सेंट्रल पार्क में की मॉर्निंग वॉक