Rajasthan Roadways Bus - Sach Kahoon Hindi

Bus Tyre Burst: रोडवेज बस का टायर फटा, 2 यात्री घायल
सवारियां उतारते समय हुआ हादसा, तेज धमाके की आवाज से मची अफरा-तफरी

हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। Roadways Bus Tyre Burst: जंक्शन के अम्बेडकर चौक के पास मंगलवार को रोडवेज बस का टायर फटने से बस में सवार दो महिला यात्री घायल हो गर्इं। हादसे के समय बस से सवारियां उतर रही थीं कि अचानक टायर फट गया और बस के अन्दर की जगह क्षतिग्रस्त होने से एक लड़की और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। टायर फटने से हुए तेज धमाके से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को श्रीगंगानगर से चलकर हनुमानगढ़ पहुंची राजस्थान परिवहन निगम की 2020 मॉडल की बस से अम्बेडकर चौक के पास सवारियां उतर रही थीं। तभी अचानक तेज धमाके के साथ बस का परिचालक की तरफ का पीछे वाला अन्दर का टायर फट गया। Hanumangarh News

टायर फटने से बस के अन्दर की जगह क्षतिग्रस्त हो गई और सीट पर बैठी आंचल (18) नाम की लड़की और एक बुजुर्ग महिला के पैर में चोट लगी। दोनों को कैनाल कॉलोनी के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बस के अन्दर मौजूद अन्य सवारियों में भी भय फैल गया। लोगों ने रोडवेज बस की मेंटनेंस पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि आखिर समय रहते चालक और परिचालक ने बस के टायरों की चैकिंग क्यों नहीं की। अगर समय रहते बस के टूल्स चैक किए होते तो शायद यह हादसा न होता।

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई: मुख्य प्रबंधक

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक हामिद अली ने कहा कि इस तरह का हादसा होना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। अमूमन बस को वर्कशॉप से निकालने से पहले जांच होती है। यह सभी के जीवन की सुरक्षा की बात है। जो टायर फटा है वह नया है। फिर भी गहनता से जांच करवा ली जाएगी। बकायदा रिपोर्ट बनेगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी। साथ ही निगम की तरफ से घायलों की हरसंभव मदद की जाएगी। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– सरकार ने परिवहन विभाग के संविदा कर्मियों की मांगों पर जताई सहमति, हड़ताल समाप्त

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 172 नई बसें शामिल
सीएम भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शनिवार से 172 नई बसें और शामिल हो गई हैं। अमर जवान ज्योति पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। बसों में 160 ब्ल्यू लाईन (ब्ल्यू लाईन 3७2) एक्सप्रेस बस और 12 नवीन सुपर लग्जरी बस शामिल हैं। आप को बता दें की हाल ही में राजस्थान सरकार ने रोडवेज को 300 बसें स्वीकृत की हैं।

आज 172 बसों को हरी झंड़ी दिखाई गई है। हालांकि रोडवेज के बेड़े में शामिल 2 हजार बसें खराब हो चुकी हैं। बसों के अभाव में रोडवेज इन खराब बसों का उपयोग रूट पर कर रहा है। अब नई बसों से यात्रियों को सुविधा होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा क्रय की गई इन नवीन बसों का विधिवत रूप से पूजन किया। साथ ही उन्होंने बसों का अवलोकन करते हुए सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। Rajasthan Roadways

दिल्ली के लिए लग्जरी बसों का संचालन: रोडवेज के बेड़े में जो 12 सुपर लग्जरी बसों को शामिल किया गया है। वह बीएस-6 कैटेगरी की हैं। इससे पहले इस तरह की बसें नहीं होने कारण दिल्ली-जयपुर के बीच सुपर लग्जरी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। नई 12 बसें आने से आवागम सुगम हो जाएगा। साथ ही जयपुर दिल्ली चलने वाले यात्रियों को अच्छी बसें मिलेगी। प्रदेश के 12 बस डिपो को 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें वैशालीनगर, विद्याधरनगर, शाहपुरा, जयपुर, हिंडोन, दौसा, अजमेर, अजयमेरू, कोटपुतली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा शामिल है।

मुख्यमंत्री ने जयपुर से काठगोदाम (उत्तराखण्ड) के लिए बस सेवा की सौगात दी। इससे बाबा नीम करौली धाम (कैंचीधाम) जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को आसान धार्मिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए गत वर्ष से अयोध्या, गोवर्धन, सालासर बालाजी, रामदेवरा, श्रीनाथजी, श्रीकरणी माता एवं कैलादेवी जैसे धार्मिक स्थानों के लिए बस सुविधा प्रदान की जा रही है।

विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने कहा कि आने वाले समय में 800 और नई बस बेड़े में शामिल की जाएंगी। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा, राज. राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह, शासन सचिव परिवहन विभाग शुचि त्यागी, आरएसआरटीसी प्रबध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा उपस्थित रहे। Rajasthan Roadways

यह भी पढ़ें:– टोंकी में रोजी-रोटी का संकट, अधिकतर खेत-खलिहान डूबे, सालभर की मेहनत पर फिरा पानी

Rajasthan Roadways : हनुमानगढ़-गोलूवाला मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग
मासिक पासधारी युवाओं ने किया रोडवेज डिपो में प्रदर्शन

Rajasthan Roadways : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हनुमानगढ़ से गोलूवाला मार्ग पर पूर्व की भांति शाम 7.10 बजे रोडवेज बस (Rajasthan Roadways Bus) शुरू करने की मांग के संबंध में पक्कासारणा, बनवाला, पक्काभादवां, अयालकी, गोलूवाला, सुभानवाला, 34 चक के युवाओं ने सोमवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यालय (रोडवेज डिपो) पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद रोडवेज अधिकारियों को ज्ञापन सौंप मांग न माने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। Hanumangarh News

डीवाईएफआई के राजेश नोखवाल ने बताया कि पूर्व में शाम 7.10 बजे हनुमानगढ़ से पक्कासारणा, बनवाला, पक्काभादवां, अयालकी, गोलूवाला, सुभानवाला, 34 चक व आसपास के गांवों के रूट पर रोडवेज बस का संचालन होता था। इन गांवों के पासधारी युवा रोजाना काम के लिए रोडवेज बस के जरिए हनुमानगढ़ आते-जाते हैं। यह सभी 20-22 वर्षांे से रोडवेज की मासिक पास योजना से जुड़े हुए हैं। लेकिन शाम 5.40 बजे के बाद से लेकर 8 बजे के बीच में इस मार्ग पर रोडवेज की कोई बस नहीं चलती। यानि दो घंटे से अधिक समय तक इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्री बस स्टैंड में खड़े रहकर परेशान होते हैं। Hanumangarh News

रोजाना सफर करने वाले मासिक पासधारी को अधिक परेशानी होती है

विशेषकर रोजाना सफर करने वाले मासिक पासधारी को अधिक परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि पूर्व में शाम 7.10 बजे इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन होता था। उसे बंद कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूर्व की भांति शाम 7.10 बजे चलने वाली बस को सुचारू रूप से शुरू नहीं किया गया तो एक अगस्त के बाद रोडवेज डिपो के समक्ष बेमियादी पड़ाव डाला जाएगा। उधर, रोडवेज के मुख्य प्रबंधक अंकित शर्मा ने बताया कि अनुबंधित 30 गाडिय़ों की समय सीमा समाप्त होने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। रोडवेज की नई बसें मिलने के गोलूवाला रूट पर बस शुरू की जाएगी। Hanumangarh News

गला काट पत्नी की हत्या कर थाने पहुंच पुलिस को बताया यह बड़ा कारण!

रोक के बावजूद गांव से गुजर रही लोक परिवहन सेवा की बस रोकी, पहुंचे डीटीओ व पुलिस
ग्रामीण बोले, समझौता न होने तक गांव से नहीं गुजरने देंगे लोक परिवहन बसें

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान लोक परिवहन सेवा (Rajasthan Public Transport Service) की बस तले कुचले जाने से गांव मक्कासर के किसान की दर्दनाक मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने वार्ता में हुई सहमति के बावजूद सोमवार को गांव से गुजर रही लोक परिवहन बस को रोक लिया। बस को रोककर ग्रामीणों ने साइड में खड़ी करवा प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी व जंक्शन पुलिस थाना से एएसआई जयसिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लोक परिवहन सेवा के संचालकों से बात कर समझौता न होने तक इय रुट पर बसों का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे। Hanumangarh News

जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा ने बताया कि तीन दिन पहले गांव मक्कासर में फोरलेन पर राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस तले कुचले जाने से गांव के किसान बलकार सिंह की मौत हो गई थी। उस दिन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में इस बात पर सहमति बनी थी कि गांव मक्कासर से लोक परिवहन बस नहीं निकलेगी। अभी किसान बलकार सिंह की राख ठंडी नहीं हुई कि सोमवार को पुन: गांव मक्कासर से लोक परिवहन बसें निकलने शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने बस को रोककर अपना विरोध दर्ज करवाया। साथ ही सूचना पर पहुंचे प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को सख्त संदेश दिया कि लोक परिवहन बसों का गांव से संचालन बंद किया जाए।

हमति के बावजूद लोक परिवहन बसें फिर से इस रूट पर शुरू हो गई हैं

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन चाहता है कि तीन दिन पहले हुई घटना की पुनर्रावृत्ति न हो। लेकिन ग्रामीण ऐसा नहीं होने देंगे। ग्रामीण चाहते हैं कि शांति व्यवस्था बनी रहे। मनीष गोदारा ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले जिस बस से हादसा हुआ उस बस के चालक ने गांव के चार जनों के खिलाफ नामजद व अन्य के खिलाफ बस को आग लगाने व जातिसूचक गालियां निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवा दिया। जबकि इन चारों ग्रामीणों का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं था। पुलिस प्रशासन के देरी से आने की वजह से बस को आग लगाने की घटना घटित हुई थी। वार्ता में यह भी कहा गया था कि गांव के किसी ग्रामीण पर मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए लेकिन उसके बावजूद गांव के चार निर्दोष ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। Hanumangarh News

ग्रामीणों को डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वे मुकदमों व धमकियों से डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक उक्त मुकदमा वापस नहीं लिया जाता और राजस्थान लोक परिवहन सेवा के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में किसी प्रकार की सहमति नहीं बनती तब तक गांव मक्कासर से लोक परिवहन बसों को नहीं निकलने दिया जाएगा। आज ग्रामीणों ने लोक परिवहन की बस रोकी है। भविष्य में यहां से लोक परिवहन बस निकलने के दौरान होने वाली घटना का जिम्मेदार प्रशासन ही होगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले हुए हादसे के बाद हुई वार्ता में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी उसके तहत गांव में स्पीड ब्रेकर बन चुके हैं। लेकिन वार्ता में हुई सहमति के बावजूद लोक परिवहन बसें फिर से इस रूट पर शुरू हो गई हैं।

इस मौके पर सरपंच बलदेव सिंह, भाखड़ा प्रोजेक्ट चेयरमैन मनप्रीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने बताया कि इस संबंध में लोक परिवहन बस संचालकों से बैठक कर कहा गया है कि जब तक लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति तक एक बार लोक परिवहन बसों का संचालन गांव मक्कासर से न किया जाए। अब दोबारा उनसे बात की जाएगी। जल्द ही इंटरसेप्टर गाड़ी भी लगाई जाएगी। Hanumangarh News

Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल ने मांगे 7 दिन और!