Passenger - Sach Kahoon Hindi

विमान में दिल का दौरा पड़ने से यात्री की मौत
चेन्नई (एजेंसी)। दुबई से चेन्नई आ रहे एक यात्री की बुधवार सुबह यहां अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने से पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हवाई अड्डा अधिकारियोें ने बताया कि दुबई एयरलाइंस की फ्लाइट 117 यात्रियों को लेकर चेन्नई आ रही थी, तभी नागापट्टिनम जिले के मूल निवासी मदर शाह बशीर (47) को दिल का दौरा पड़ गया। विमान चालक दल के सदस्यों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। पायलट ने तुरंत चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क किया और आपात स्थिति के बारे में बताया, जिसके बाद एक मेडिकल टीम को तैयार रखा गया। हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के तुरंत बाद डॉक्टरों ने विमान के अंदर जाकर यात्री की जांच की, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्या है मामला

एयरपोर्ट पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिवार के सदस्यों को मौत की सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि विमान को सुबह 5.30 बजे दुबई के लिए प्रस्थान करना था, लेकिन यात्री की मौत के कारण इसे 90 मिनट की देरी के बाद सुबह 07.00 बजे दुबई के लिए रवाना किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मेट्रो ट्रैक पर कूदा यात्री, ब्लू लाइन प्रभावित
करोल बाग क्षेत्र में हुआ हादसा |  Metro Track

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली मेट्रो के करोल बाग स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ट्रैक (Metro Track) पर कूद गया। इससे द्वारका सेक्टर 21 और राजीव चौक के बीच चलने वाली ब्लू लाइन सेवा आधे घंटे तक प्रभावित रही। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। पिछले एक सप्ताह में इस तरह की घटना का यह दूसरा मामला है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के ट्रैक पर कूद जाने के बाद रेल सेवाएं बाधित हुई है। डीएमआरसी ने कुछ देर बाद एक अन्य ट्वीट में कहा कि सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। यात्रियों ने हालांकि उसके बाद भी मेट्रो के काफी रुक-रुक कर चलने का आरोप लगाया। मेट्रो सेवाओं के विलंब होने पर कड़ी नाराजगी भी जताई है।

गौरतलब है कि मेट्रो ट्रैक पर यात्रियों के कूदने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।

इससे पहले गुरुवार को द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री ट्रैक पर कूद गया था।

ब्लू लाइन सेवाएं करीब एक घंटे तक प्रभावित रही थी।

यात्रियों ने डीएमआरसी से सभी मेट्रो स्टेशन पर स्वचालित दरवाजे लगाने की अपील की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पैसेंजर्स को फलाईट से उतारने के लिए तेज कर दिया AC, प्लेन में भर गया धुआं
यात्रियों से किसी तरह की बदसलूकी से अधिकारियों ने किया इनकार

नेशनल डेस्क।

प्राइवेट एयरलाइन कंपनी एयर एशिया की एक फ्लाइट के पैसेंजर्स ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्लेन से जबरदस्ती नीचे उतारने के लिए AC को जानबूझकर तेज कर दिया गया। इससे पूरे प्लेन में धुआं भर गया। कंपनी अधिकारियों ने फ्लाइट में तकनीकी खामी की बात तो मानी है, लेकिन यात्रियों से किसी तरह की बदसलूकी से इनकार किया है। एयर एशिया की यह फ्लाइट कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी।

लेकिन यह कोलकाता एयरपोर्ट पर साढ़े चार घंटे लेट हो गई। इस दौरान पैसेंजर्स का आरोप है कि फ्लाइट लेट होने पर पहले उन्हें डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा गया। इसके बाद जबरदस्ती उतारने के लिए एसी को इतना तेज कर दिया गया कि फ्लाइट में धुआं छा गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक पैसेंजर ने फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया है जिसमें धुएं में यात्री परेशान होते हुए दिख रहे हैं।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

ट्रेन कैप्टन दूर करेगा रेल यात्रा के दौरान आई समस्या
भारतीय रेल में सर्वप्रथम जयपुर और बीकानेर मण्डल में कार्य प्रारम्भ

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)।

भारतीय रेल द्वारा यात्रियों को ट्रेन में यात्रा के दौरान सेवाओं से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिये अलग-अलग व्यक्तियों से सम्पर्क करने के स्थान पर एक ही जिम्मेदार व्यक्ति से सम्पर्क करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। लम्बी दूरी की मेल/एक्सप्रेस रेल सेवाओं में ट्रेन कैप्टन की अवधारणा को लागू किया जा रहा है। यात्रा के दौरान यात्रियों को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा उनको होने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये ट्रेन में नामित ट्रेन कैप्टन जिम्मेदार होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम बीकानेर मण्डल पर ट्रेनों में ट्रेन कैप्टन नामित करने का कार्य शुरू हो गया है। बीकानेर मण्डल पर गाडी सं 12556, हिसार-गोरखपुर एक्सप्रेस, गाडी स. 14888, बाडमेर-कालका एक्सप्रेस, गाडी सं 22982, श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस तथा गाडी स. 14724, भिवानी-कानपुर एक्सप्रेस में ट्रेन कैप्टन नामित कर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

इसके साथ ही जयपुर मण्डल पर गाडी सं 12976/12955 में जयपुर-कोटा-जयपुर के मध्य, गाडी सं. 12985/86, जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर, गाडी सं 12956/19714 में जयपुर-कोटा-जयपुर के मध्य, गाडी सं.12215/16, में जयपुर-अहमदाबाद-जयपुर के मध्य तथा गाडी सं. 12413/14 में जयपुर-दिल्ली-जयपुर के मध्य कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

बैडरोल, पानी, एसी, सुरक्षा, खाना म्बन्धित शिकायत का उसी समय होगा निराकरण

ट्रेन कैप्टन यात्रा के दौरान होने वाली सभी समस्याओं जैसे बैडरोल, पानी, एसी, सुरक्षा, खाना इत्यादि के लिये ट्रेन में सम्बंधित कार्यरत कर्मचारियों से समन्वय का कार्य करेगा तथा सम्बन्धित शिकायत का उसी समय निराकरण के लिये कार्य करेगा। ट्रेन कैप्टन के पास गार्ड, टीटीई, पैन्ट्रीकार के कर्मचारी, सफाई कर्मियों सभी के नम्बर होगें जिससे वह उनसे तुरन्त समन्वय कर यात्रियों की शिकायत को तुरंत दूर करने का कार्य करेगा।

शताब्दी, राजधानी व दुरन्तों तथा ऐसी ट्रेन में जहॉ ट्रेन सुपरवाइजर है उनमें उन्हें ट्रेन कैप्टन के रूप में नामित किया जायेगा तथा अन्य ट्रेन में सबसे वरिष्ठतम टिकट निरीक्षक को ट्रेन कैप्टन के रूप में नामित किया जायेगा तथा यात्रियों से सम्पर्क के लिये आरक्षण चार्ट पर ट्रेन कैप्टन के नम्बर अंकित रहेंगे तथा ट्रेन कैप्टन को यूनिफार्म के साथ ट्रेन कैप्टन का बेंच होगा, जिससे यात्रा उसको आसानी से पहचान सकें और अपनी किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत करवा सकें।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

हाई वोल्टेज तारों से टकराई बस, दो यात्री झुलसे
30 सवारियों को भी लगा करंट का झटका

पठानकोट: रविवारसुबह पठानकोट-सिहोड़ा रोड पर गांव चकराल में हाई वोल्टेज तारों से एक प्राइवेट बस का ऊपरी हिस्सा टकराने पर दरवाजे के पास खड़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने से दो और सवारियां झुलस गई। उन्हें सिविल और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार 30 सवारियों को भी करंट का झटका लगा।

शनिवार शाम को भोआ हलके के गांव रमकालवां से 8 युवक बुंगल-बधानी रोड पर एक रिसोर्ट में काम करने गए थे। काम खत्म कर वे रविवार सुबह पठानकोट बस स्टेंड पर पहुंचे। वहां से 3 युवकों ने बस स्टेंड से 11.15 बजे पठानकोट से बमियाल जाने वाली बस में बैठ गए।

जबकि 5 युवक मोबाइल खरीदने के लिए सिटी में रुक गए। सुंदरचक्क-कीडिया रोड पर पिछले 5 दिनों से पड़े गड्ढों को भरने का काम चल रहा था। जिसके चलते सुंदरचक्क से पहले बमियाल जाने वाले रास्ते को डाइवर्ट किया हुआ है। जिस बस के साथ हादसा हुआ वह पठानकोट से बमियाल जा रही थी।

जवान बेटे का शव देखकर बिलख कर रो पड़े पिता

हादसेमें जवान बेटे सचिन की मौत की खबर सुनकर पिता दर्शन और उसके बेटे परिवार वाले अस्पताल में पहुंचे। जहां सचिन को मृत देख पिता और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं करंट लगने से सचिन की हुई मौत को लेकर उसके दोस्त बेसुध हो गए। सचिन ने प्लस-टू की गई थी और पार्ट टाइम काम करता था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रशासन कर रहा लापरवाही, आमजन भुगत रहा खामियाजा
समस्या: हांसी का बस स्टैंड अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू

बरसाती पानी की नहीं हुई निकासी, राहगीर हो रहे परेशान

हांसी(सच कहूँ न्यूज)। हांसी में रविवार को दूसरे दिन भी बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई। इसके चलते नगर के विभिन्न क्षेत्रों मेंं रविवार को जलभराव की स्थिति रही।

हांसी शहर की इस बदहाली को लेकर नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग तो लापरवाही बरत ही रहा है। वहीं हांसी का बस स्टैंड भी पीडलब्यूडी विभाग की लापरवाही की के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बस स्टैंड के अधिकारियों का कहना है कि करीब 4 वर्ष पूर्व बस स्टैंड के रिनोवेशन के लिए करीब 70 लाख की राशि आई थी।

लेकिन आज तक उसे प्रयोग में नहीं लाया गया है। इस सम्बंध में कई बार पीडब्लयूडी विभाग से जवाब मांगा गया, उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। बारिश व तेज अंधड़ के चलते बस स्टैंड परिसर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बस स्टैंड के अधिकारियों के अनुसार स्टैंड परिसर में पिछले कई वर्षों से पेंट तक नहीं किया गया। दीवारे क्षतिग्रस्त हो गई है।

ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल

सबसे बड़ी समस्या, दूसरे दिन भी बस स्टैंड पानी से लबालब नजर आया। जब भी हांसी शहर में बारिश आती है, तो बस स्टैंड परिसर पूरी तरह पानी में डूब जाता है। इसके चलते यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना पड़ा।

उधर जीटी रोड़ पर पानी खड़ा होने के चलते दूसरे दिन भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल रही। इसके चलते ट्रैफिक कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं नगर के एसडी कॉलेज रोड़, बजरंग आश्रम, मंडी सैनियान, जींद चौक, यति नगर आदि क्षेत्रों मे दूसरे दिन भी पानी की निकासी नहीं हो पाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।