Palghar News - Sach Kahoon Hindi

Rubber Company: रबर कंपनी में स्टोर रूम की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत
पालघर (एजेंसी)। Palghar Wall Collapse Accident: महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार को एक रबर कंपनी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाडा थाना क्षेत्र के विक्रमगढ़ रोड स्थित टीना रबर कंपनी में यह हादसा हुआ। फिलहाल,पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मजदूर नाश्ता कर रहे थे। तभी पास स्थित स्टोर रूम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने के प्रयास किए। हालांकि, मलबे में दबने से तीन की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान विक्रमगढ़ के मोहा गांव निवासी केशव वालकु गुनगुणा, विक्रमगढ़ की वसूरी निवासी मीरा जानू गवली और वाडा की कोंब पोशेरी निवासी रंजना दिलीप कोंब के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।

इससे पहले, महाराष्ट्र के पनवेल सीमा क्षेत्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। बस में कुल 14 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस में शिफ्ट कर आगे रवाना कर दिया गया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे लेन में किलोमीटर 16 के पास बस में आग लगी। समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया। साथ ही, पुलिस और दमकल विभाग को बस में आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पनवेल महानगरपालिका और खोपोली नगर परिषद की दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Maharashtra Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, कई घायल
पालघर (एजेंसी)। Maharashtra Firecracker Factory Blast: महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना वाडा तालुका के अंतर्गत कोणसई गांव में मंगलवार दोपहर को घटी। जानकारी के अनुसार यहां एक अवैध रूप से संचालित सुतली बम निर्माण इकाई में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा। हादसे में मरने वाले दोनों लोग मजदूर बताए जा रहे हैं और पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे। जबकि 4 से 5 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Palghar News

जिला पालघर आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि यह विस्फोट लगभग दोपहर 12:00 बजे एक पुराने फार्महाउस में बनाए गए टीन शेड के अंदर हुआ, जहां सुतली बम तैयार किए जा रहे थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना में घायल मजदूरों को तुरंत वाडा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से 3 घायलों को अस्पताल, वाडा में भर्ती किया गया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को भिवंडी ग्रामीण अस्पताल में रेफर किया गया है। घटनास्थल पर अग्निशमन दल, तहसीलदार, मुख्याधिकारी तथा पुलिस प्रशासन की टीम पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि उक्त यूनिट 10 अप्रैल 2026 को नरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी यादव द्वारा शुरू की गई थी। यहां पटाखे बनाने के लिए कच्चा माल मंगवाया जा रहा था और मजदूरों को रोजंदारी के आधार पर काम पर रखा गया था। स्थानीय स्तर पर इस यूनिट का संचालन और निगरानी योगेश दत्तात्रय मोकाशी द्वारा की जा रही थी। जामघर, कोणसई, पालसई और अलमान गांवों से मजदूरों को अस्थायी रूप से लाकर उन्हें काम सिखाया जा रहा था। यूनिट में प्रतिदिन करीब 32 मजदूर काम करते थे। फिलहाल एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि यूनिट वैध थी या अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। Palghar News

यह भी पढ़ें:– Bank Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती शुरू, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

Indian Railways: यह रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, हैल्पलाइन नंबर जारी
Indian Railways: पालघर, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र राज्य के पालघर यार्ड में मंगलवार की शाम एक मालगाड़ी के छह वैगन पटरी से उतर गए जिससे 20 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई या यूं कहें कि ‘शॉर्ट-टर्मिनेट’ कर दी गईं। इस घटना की वजह से मुंबई-सूरत लाइन का एक हिस्सा भी प्रभावित रहा। लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में अभी तक कोई जान-माल की हानि होने की कोई सूचना नहीं मिली है। Palghar News

पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शाम 5:08 बजे पालघर यार्ड में पॉइंट नंबर 117/118 पर एक मालगाड़ी के 6 वैगन पटरी से उतर गए जिससे मुंबई-सूरत सेक्शन की अप लाइन प्रभावित हुई, 6 अप और 5 डाउन दहानू लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। पुनर्स्थापना का काम जारी है।’’

रेलवे ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘पालघर यार्ड में मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतर जाने के कारण मुंबई सूरत सेक्शन की अप लाइन प्रभावित हुई है।’’ Palghar News

बुधवार को रद्द की गई ट्रेनें | Palghar News

1. ट्रेन नंबर 09083 (विरार-वलसाड)

2. ट्रेन नंबर: 09084 (वलसाड-बोरीवली)

3. ट्रेन नंबर 09085 (बोरीवली-वलसाड)

4. ट्रेन नंबर 09159 (बीडीटीएस-वीएपीआई) बीडीटीएस-यूबीआर के बीच रद्द, यूबीआर-वापी के बीच चलेगी।

5. ट्रेन नंबर 09055 (बीडीटीएस-उधना) बीडीटीएस-बीएलडी के बीच रद्द, बीएलडी-यूडीएन के बीच चलेगी।

6. ट्रेन नंबर 12935 (बीडीटीएस-सूरत) बीडीटीएस-वापी के बीच रद्द, वापी से सूरत तक चलेगी।

7. ट्रेन नंबर 19417 (बोरीवली-अहमदाबाद) बोरीवली-वलसाड के बीच रद्द, वलसाड से अहमदाबाद तक चलेगी।

8. ट्रेन संख्या 19101 (विरार-भरूच) विरार-उधना के बीच रद्द रहेगी और उधना-भरूच से चलेगी।

9. ट्रेन संख्या 09090 (संजान-विरार)

रेलवे ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ‘‘इस व्यवधान के कारण हुई किसी भी असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। कृपया संशोधित आगमन और प्रस्थान समय सहित नवीनतम ट्रेन जानकारी के लिए स्टेशन डिस्प्ले या पूछताछ काउंटर देखें।’’

हेल्पलाइन नंबर जारी | Palghar News

डीआरएम-मुंबई सेंट्रल ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। वापी के लिए हेल्पलाइन नंबर 02267649545 है और सूरत के लिए 02267641204 और 02612401797 है। अन्य हेल्पलाइन नंबर यहाँ देखें:

वलसाड: 02632241903

उधना: 02267641801

विरार: 02267639025

पालघर: 02267649706

वापी: 02602462341

सूरत: 02612401797

रेलवे ने कहा, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे किसी भी सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें।’’ इसमें कहा गया है कि सूरत, वलसाड, वापी, उधना जंक्शन, पालघर और बोईसर स्टेशनों पर हेल्प डेस्क उपलब्ध कराई गई है। Palghar News