Ismailbad News - Sach Kahoon Hindi

झांसा–कुरुक्षेत्र रोड पर विकास की नई राह: पंडित जय भगवान शर्मा ने किया प्रीमिक्स कारपेटिंग कार्य का शुभारंभ
पिहोवा/इस्माईलाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: झांसा–कुरुक्षेत्र मार्ग पर आज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक दिन रहा। लंबे समय से क्षेत्र की जनता की लंबित मांग को पूरा करते हुए झांसा से कुरुक्षेत्र रोड पर Final Premix Carpeting कार्य की भव्य शुरुआत की गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने सड़क निर्माण की इस पहल का जोरदार स्वागत किया। सड़क के शुभारंभ अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने नारियल फोड़कर कार्य का औपचारिक श्रीगणेश किया। ग्राम वासिओं ने फूल मालाएं पहनाकर पंडित जय भगवान शर्मा का गर्म जोशी से व उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर पंडित जय भगवान शर्मा ने कहा कि यह सड़क पिहोवा से कुरुक्षेत्र तक की यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाएगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी मजबूत करेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सड़क कार्य के लिए मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। पंडित जय भगवान शर्मा ने लोगों को 25 नवंबर को ज्योतिसर में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होने वाले भव्य संत समागम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया, जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। सड़क निर्माण की यह शुरुआत पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत और ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। Pehowa News

यह भी पढ़ें:– Punjab New Highway: पंजाब को इस तारीख को मिलेगा नया हाईस्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, इन जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

Haryana Nikay Chunav Result 2025: होली से पहले धर्मनगरी में खिला कमल
भाजपा की माफी ढांडा ने 32577 वोट के अंतर से दर्ज की जीत

थानेसर नगर परिषद के 32 वार्डों में से 25 पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ, देवीलाल बारना)। Nikay Chunav Result: होली का पर्व से पूर्व नगर निकाय चुनाव में थानेसर नगर परिषद् में फिर से कमल खिल गया है। यहां चेयरमैन पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी माफी ढांडा ने बडे मार्जन के साथ जीत दर्ज की व आजाद प्रत्याशी सुनीता नेहरा को शिकस्त दी। चेयरमैन पद के लिए पांच महिलाएं चुनावी रण में थीं। माफी ढांडा ने कुल 47828 वोट प्राप्त की। Kurukshetra News

आजाद प्रत्याशी सुनीता नेहरा ने 15251 मत हासिल किए। आम आदमी पार्टी की रूकमणि वाल्मिकी को 2466 मत मिले। आजाद प्रत्याशी राजबाला को 1840 मत, रतन कौर को 655 मत मिले जबकि नोटा को 908 मत मिले। ऐसे मे भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा ने आजादी प्रत्याशी सुनीता नेहरा को 32577 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। नगर परिषद थानेसर चुनाव मे 69350 वोट पोल हुए थे।

32 वार्डों में से 25 पर भाजपा का कब्जा | Kurukshetra News

नगर परिषद् थानेसर मे कुल 32 वार्ड हैं, जिसमें से 25 वार्डों से भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने कब्जा किया है। हालांकि वार्ड नंबर 7 व वार्ड 30 से पहले ही भाजपा के निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। वहीं 30 वार्डों में हुए चुनाव में से 23 पार्षद भाजपा के चुने गए हैं। वहीं 7 कांग्रेस समर्थित आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करवाई है। कई वार्डों में बड़ेनेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। जिसमें से एक वार्ड 21 भी हॉट वार्ड बना हुआ था। वार्ड 21 से आजाद प्रत्याशी नेहा गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी एकता सिकरी को हराया है।

जीत दर्ज कर निकाला रोड शो

भाजपा की माफी ढांडा की जैसे ही जीत की अनाऊंसमैंट हुई तो भाजपा कार्यकतार्ओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अग्रसेन स्कूल के बाहर भाजपा कार्यकर्ता जमकर नाचे व गुलाल उड़ाए। इसके बाद माफी ढांडा ने सर्टिफिकेट प्राप्त कर शहर मे रोड शो निकाला। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

किस वार्ड के कौन बना विजेता | Kurukshetra News

वार्ड 1 से भाजपा के गौरव कुमार भट्ट, वार्ड 2 से भाजपा के परवीन रानी, वार्ड 3 से भाजपा की सिमरन, वार्ड 4 से भाजपा के कमल किशोर, वार्ड 5 से भाजपा के संदीप कोहली, वार्ड 6 से भाजपा के ज्योति जांगड़ा, वार्ड 7 से भाजपा (निर्विरोध) के निशा मदान, वार्ड 8 से भाजपा के सतीश गर्ग, वार्ड 9 से भाजपा के मानक सिंह, वार्ड 10 से भाजपा के पंकज खन्ना, वार्ड 11 से भाजपा के सुषमा मेहता, वार्ड 12 से निर्दलीय राजेन्द्र कुमार, वार्ड 13 से भाजपा के दुष्यंत, वार्ड 14 से से भाजपा के बख्शीश कौर, वार्ड 15 से भाजपा के मोहन लाल अरोड़ा, वार्ड 16 से निर्दलीय गुरप्रीत कौर,

वार्ड 17 से भाजपा के प्रेम नारायण अवस्थी, वार्ड 18 से निर्दलीय अनिरुद्ध कौशिक, वार्ड 19 से भाजपा के मुकुंद लाल, वार्ड 20 से भाजपा के मनिंद्र छिंदा, वार्ड 21 से निर्दलीय नेहा गुप्ता, वार्ड 22 से भाजपा के चेतन अटकन, वार्ड 23 से निर्दलीय परमवीर सिंह प्रिंस, वार्ड 24 से भाजपा के पूजा यादव, वार्ड 25 से भाजपा के आशु बाला, वार्ड 26 से भाजपा के प्रिया रानी, वार्ड 27 से भाजपा के धनराज, वार्ड 28 से भाजपा की रेखा, वार्ड 29 से निर्दलीय मनु जैन, वार्ड 30 से निर्दलीय नरेंद्र कुमार, वार्ड 31 से भाजपा के कवि बजाज और वार्ड 32 से भाजपा (निर्विरोध) के सुधीर चुघ चुने गए हैं।

फोटो परिचय

कुरुक्षेत्र। जीत का सर्टिफिकेट प्राप्त करतीं माफी ढांडा। 12केयूके01

कुरुक्षेत्र। शहर मे माफी ढांडा की जीत की खुशी मे रोड शो निकालते हुए, साथ मे जीप मे सवार पूर्व राज्यमँत्री सुभाष सुधा। 12केयूके02

भाजपा की मेघा बंसल बनी नगर पालिका इस्माईलाबाद की चेयरपर्सन

कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। Ismailbad News: निकाय चुनाव मे इस्माईलाबाद चेयरमैन पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा की मेघा बंसल ने जीत दर्ज की है। मेघा बंसल ने कुल 2766 मत प्राप्त किए हैं जबकि उनकी प्रतिद्वंदी आजाद प्रत्याशी दीपशिखा ने 2455 मत हासिल किए। ऐसे में मेघा बंसल ने 311 मतों से जीत दर्ज की है। उपचुनाव में पांच उम्मीदवार चुनावी रण मे थे। जिसमे भाजपा की मेघा बंसल, आजाद प्रत्याशी दीपशिखा, एकता, निशा रानी, हरजीत घोतरा शामिल थे। यहां कुल 6841 वोट पोल हुए थे जिसमे से 142 वोट नोटा को मिले हैं। वहीं आजाद प्रत्याशी एकता को कुल 136 मत प्राप्त हुए, निशा को 432 व हरजीत घोतरा को 910 मत प्राप्त हुए। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– Army Agniveer Bharti 2025: खुशखबरी, हरियाणा में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Bus Accident: दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में पलटी बस, दो घायल
इस्माईलाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Ismailbad News: रविवार को क्षेत्र के गांव ठोल के निकट हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक निजी बस गड्ढे में उतर गई और पलट गई। हादसे में बस में सवार दो लोगों को चोटें आई है। हाईवे 152 पर सामने से आ रही गाड़ी को बचाने की कोशिश में बस सड़क किनारे बने नीचले हिस्से में उतर गई। सुबह के समय कोहरा होने के कारण गढ्ढा दिखाई नहीं दिया और बस पलट गई। बस में छह यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दो सवारियों को चोटैं आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई7 बस अंबाला से पिहोवा जा रही थी। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– किसानों की समस्याओं की अनदेखी न करें अधिकारी: अशोक भाटी

आँखो की जाँच के लिए नि:शुल्क शिविर रविवार को लगेगा
पिहोवा/इस्माईलाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वामी संदीप ओंकार की ओर से आज इस्माईलाबाद स्थित कार्यालय में खेडी शहीदां, ठसका, रोहटी, झांसा, जलबेडा, नैसी, दुनियामाजरा, मेघा माजरा, अजमतपुर, खंजरपुर, समैलपुर, थांदड़ा, तंगोली, जखवाला, मढ़ाडो, शेरगढ, टबरा के लोगो के लिए आँखो की जाँच के लिए नि:शुल्क शिविर रविवार प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जा रहा है। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए आँखों की दवाईया, तथा चश्मे निशुल्क दिए जाएंगे इसके साथ-साथ मोतिया बिंद के ऑपरेशन भी निशुल्क होंगे। Kurukshetra News

जानकारी देते हुए स्वामी संदीप ओंकार ने कहा कि अधिकतर बुजुर्ग आर्थिक तंगी के चलते आंखों का समय पर ईलाज नही करवा पाते है। इस शिविर का उददेश्य ऐसे लोगो को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। राजनीति में सेवाभाव का होना अति आवश्यक है ताकि निस्वार्थ भाव से हलके के लोगो की सेवा की जा सके। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– ईवीएम पर उठे सवालों का जवाब दे आयोग: कांग्रेस

पिता दो वर्ष से बीमार, परिवार ने लगाई मदद की गुहार तो डेरा श्रद्धालुओं ने ही कर दी बेटी की शादी
इस्माईलाबाद के डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में की आर्थिक मदद

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Ismailbad News: मेरे पति का दो वर्ष पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था, जो आज तक भी मजदूरी का कार्य कर पाने मे सक्षम नही है। बेटी की शादी 2 जून को रखी है लेकिन शादी कैसे करूं, शादी का खर्च उठा पाने में सक्षम नही हूँ…। बेटी की माँ के मुख से ये शब्द निकले ही थे कि जरूरतमंद लोगों के लिए फरिश्ता बन रहे डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने तुरंत मदद को हाथ उठा लिए और कहा कि बहन बेटी की शादी का जिम्मा अब हमारे उपर छोड़ दो। यह वाक्या कुरुक्षेत्र जिला के इस्माईलाबाद ब्लॉक में देखने को मिला। जब इस्माईलाबाद निवासी बाला देवी डेरा सच्चा सौदा के इस्माईलाबाद स्थित एमएसजी मानवता भलाई केंद्र में पहुंची और अपना सारी गाथा सुनाई। Kurukshetra News

बाला देवी ने बताया कि उसका पति कर्मचंद जोकि पहले दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था लेकिन दो वर्ष पूर्व उनका पेट का ऑपरेशन हुआ था। जिस कारण वे आज तक भी दिहाडी मजदूरी का कार्य नही कर सकते हैं। उसकी बेटी ब्याहने लायक हो रही है और दो जून को शादी की तारीख फिक्स की है। लेकिन उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इस पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने बाला देवी को भरोसा दिलाया कि वे बिल्कुल भी चिंता न करें। शादी से पहले ही सारा सामान डेरा सच्चा सौदा की साध संगत की ओर उसके घर पहुंचा दिया जाएगा और इसके अलावा भी तो मदद हो सकेगी वे जरूर करेंगें।

शादी वाले घर में जाकर भेंट किया सामान | Kurukshetra News

साध संगत की तरफ से बेटी की शादी में दीवान डबल बैड, गद्दे, ड्रेसिंग टेबल, सिलाई मशीन के अलावा बैड शीट, लडकी के 9 सूट, बिस्तर, कंबल, लडके के शूट के अलावा अन्य सामान भेंट किया है। सामान पाकर बाला देवी व पूरे परिवार ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी का बार बार धन्यवाद किया जिनकी पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रेमी सेवक राकेश इन्सां, 85 मैंबर सुमन, ममता, 15 मैंबर बलजीत, प्रेमी सेवक शहर नरेंद्र जैन, सतीश, ओमप्रकाश के अलावा अनिता, कुसुम, समसी सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर अमल कर रही साध संगत

इस्माईलाबाद के ब्लॉक प्रेमी सेवक राकेश इन्सां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए लगातार इन्सानियत के कार्य कर रहे हैं। पूज्य गुरु जी के वचनों के अनुसार जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सामान भेंट करते हैं। इसी कड़ी में इस्माईलाबाद की साध संगत ने बेटी की शादी में आर्थिक मदद की है। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– तपती हुई गर्मी में डेरा श्रद्धालुओं ने राहगीरो को पानी पिलाकर बुझाई प्यास