Bhubaneswar - Sach Kahoon Hindi

ओलंपियन अनु रानी ने जीता जैवलिन खिताब
भुवनेश्वर (सच कहूँ/एजेंसी)। Bhubaneswar: ओलंपियन अनु रानी ने इंडियन ओपन 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स ब्रॉन्ज लेवल कॉन्टिनेंटल टूर में अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए महिला भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीता। इस सप्ताह की शुरूआत में इंटरनेशनल विस्लाव मैनियाक मेमोरियल में जैवलिन थ्रो खिताब जीतने वाली अनु रानी ने रविवार को हुई स्पर्धा में 62.01 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। श्रीलंका की एन डी.एल. हटारबाग लेखा (56.27 मीटर) और दीपिका (54.20 मीटर) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। Bhubaneswar

पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में श्रीलंका के रुमेश पथिरंगे ने 86.50 मीटर के थ्रो के साथ जीत हासिल की। रुमेश पथिरंगे ने पिछले महीने बेंगलुरु में एनसी क्लासिक में कांस्य पदक जीता था। शिवम लोहकरे 80.73 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सुमेदा जे रानासिंघे 80.65 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सचिन यादव (79.80 मीटर) और यशवीर सिंह (78.53 मीटर) क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहे। Bhubaneswar

पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में अनिमेष कुजूर ने 20.77 सेकेंड का समय दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अनिमेष कुजूर के नाम पुरुष 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है। दक्षिण कोरिया के सेंगह्वान को (20.95) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रगुल कुमार (21.17) तीसरे स्थान पर रहे। महिला 200 मीटर दौड़ में एंजल सिल्विया ने 23.95 सेकेंड का समय दर्ज करते हुए जीत हासिल की। नित्या गांधे, जो पहले 100 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रही थीं, उन्होंने 24.11 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि उन्नति अय्यप्पा 24.56 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रही।

इस बीच, एशियन चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता विशाल टीके ने 45.72 सेकेंड का समय दर्ज करते हुए पुरुष 400 मीटर स्पर्धा जीती।अमोज जैकब 45.86 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे और संतोष कुमार टी 46.89 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता मोहम्मद अफसल पी ने पुरुष 800 मीटर दौड़ में 1:46.60 का समय दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रकाश गड्डे (1:47.14) और कृष्ण कुमार (1:48:00)

क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला 1500 मीटर दौड़ में, एशियन चैंपियनशिप की पदक विजेता पूजा (4:15.13) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लिली दास (4:17.66) दूसरे और अमनदीप कौर (4:27.14) तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, मुरली श्रीशंकर ने अपने अंतिम प्रयास में 8.13 मीटर की सीजन की सर्वश्रेष्ठ जंप के साथ पुरुष लांग जंप खिताब जीता। चोट के बाद वापसी करते हुए मुरली श्रीशंकर ने पिछले सप्ताह कोसानोव मेमोरियल 2025 एथलेटिक्स मीट में भी जीत हासिल की थी। Bhubaneswar

यह भी पढ़ें:– पढ़ो लिखो बढ़ो चैरिटेबल ट्रस्ट ने जोश और जज़्बे से भरपूर मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया

सुभाशीष बोस, सौम्या गुगुलोथ ने भारत के शीर्ष फुटबॉल सम्मान से नवाजे गये
भुवनेश्वर (एजेंसी)। सुभाशीष बोस और सौम्या गुगुलोथ को एआईएफएफ पुरस्कार दिवस के अवसर पर वर्ष 2024-25 के एआईएफएफ सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया। पुरस्कार समारोह कलिंगा सुपर कप 2025 के फाइनल की पूर्व संध्या पर ओडिशा की राजधानी में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे के साथ ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और ओडिशा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष टंकधर त्रिपाठी मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा, ‘एआईएफएफ पुरस्कारों के इस महान अवसर पर यहां उपस्थित होना सम्मान की बात है। मुझे याद है कि 2002 में जब प्रिय रंजन दासमुंशी एआईएफएफ के अध्यक्ष थे, तब हमने कलिंग फुटबॉल कप को पुनर्जीवित किया था, जिसे स्वर्गीय बीजू पटनायक ने शुरू किया था। कल्याण के साथ मेरी चर्चा के दौरान, हम इस बात पर सहमत हुए कि हम इस बारे में कुछ करेंगे, और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि कलिंगा सुपर कप के साथ जो किया गया है, वह न केवल ओडिशा राज्य के लिए, बल्कि फुटबॉल के खेल के लिए भी एक बड़ी सेवा है।

चौबे ने कहा, मैं कलिंगा सुपर कप 2025 को बहुत ही सफल तरीके से आयोजित करने के लिए ओडिशा सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। ओडिशा एक ऐसा राज्य है, जिसके पास सबसे अच्छा फुटबॉल बुनियादी ढांचा है और हमेशा विभिन्न तरीकों से खेल को बढ़ावा देता है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि ओडिशा में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल है। पिछले साल हमने नई दिल्ली में पुरस्कार समारोह आयोजित किया था, लेकिन इस साल हम कह सकते हैं कि यह बहुत बड़ा और बेहतर है, और हमें उम्मीद है कि आप सभी के समर्थन से हम आने वाले वर्षों में इसे और भी बड़ा बना सकेंगे।

बोस और गुगुलोथ के अलावा, अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता खालिद जमील (सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच), सुजाता कर (सर्वश्रेष्ठ महिला कोच), विशाल कैथ (सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर), एलंगबाम पंथोई चानू (सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर), ब्रिसन फर्नांडीस (होनहार पुरुष खिलाड़ी), तोइजाम थोइबिसाना चानू (होनहार महिला खिलाड़ी), वेंकटेश आर (सर्वश्रेष्ठ पुरुष रेफरी), टेकचम रंजीता देवी (सर्वश्रेष्ठ महिला रेफरी), वैरामुथु पी (सर्वश्रेष्ठ पुरुष सहायक रेफरी), और रिओहलंग धर (सर्वश्रेष्ठ महिला सहायक रेफरी) थे। सुभाषिश बोस संदेश झिंगन (2021), सैयद रहीम नबी के बाद एआईएफएफ पुरुष खिलाड़ी आॅफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाले केवल सातवें डिफेंडर बने हैं। सौम्या गुगुलोथ एआईएफएफ महिला प्लेयर आॅफ द ईयर अवार्ड जीतने वाली तेलंगाना की पहली खिलाड़ी बनीं। मोहन बागान सुपर जायंटस के लिए स्टिक के बीच ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ने वाले अभियान के बाद विशाल कैथ को सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर चुना गया।

School Holiday: 17 सितंबर को इस महानगर के सभी स्कूल, कॉलेजों की रहेगी छुट्टी! सरकार ने की घोषणा
School Holiday: ओडिशा (एजेंसी)। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दौरे के लिए ओडिशा सरकार ने मंगलवार को भुवनेश्वर (Bhubaneswar) महानगर क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है, सरकार ने यह घोषणा प्रधानमंत्री के 17 सितंबर को भुवनेश्वर में सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) के कार्यक्रम को देखते हुए की है। प्रधानमंत्री इस दिन योजना का शुभारंभ करेंगे। School Holiday

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘भुवनेश्वर में योजना के शुभारंभ को लेकर एक विशाल जनसभा होगी, जिसे देखते हुए, राज्य सरकार ने फैसला किया है कि उस दिन भुवनेश्वर के सभी स्कूल और कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे और सरकारी कार्यालय दिन के पहले आधे भाग के लिए बंद रहेंगे।’’

एक भव्य आयोजन बनाने की योजना | School Holiday

रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने एक आदेश जारी कर ओडिशा प्रशासनिक सेवा के कम से कम 50 अधिकारियों को महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा है। उनका काम 17 सितंबर को भुवनेश्वर के जनता मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भीड़ का प्रबंधन करना है। सत्तारूढ़ भाजपा ‘सुभद्रा’ योजना के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओडिशा यात्रा को एक भव्य आयोजन बनाने की योजना बना रही है। सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘17 सितंबर को भुवनेश्वर के जनता मैदान में ‘सुभद्रा’ योजना के मेगा लॉन्चिंग के लिए प्रधानमंत्री की ओडिशा यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन आदि के लिए वरिष्ठ ओएएस अधिकारियों की सेवाएं डब्ल्यूएंडसीडी विभाग को सौंपी गई हैं।’’

एक अधिकारी ने कहा कि पीएम के कार्यक्रमों के लिए एसपीजी के जवान पहले ही ओडिशा की राजधानी पहुंच चुके हैं। जनता मैदान को ‘नो फ्लाइंग जोन’ और ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित किया गया। राज्य सरकार ने मोदी की यात्रा के मद्देनजर भुवनेश्वर के जनता मैदान को ‘नो फ्लाइंग जोन’ और ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित किया है। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच जनता मैदान में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘‘ओडिशा पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।’’ प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्य सचिव मनोज आहूजा की अध्यक्षता में यहां एक उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें डीजीपी और आईजीपी भी मौजूद थे। School Holiday

जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के पांच की हत्या

इस राज्य में भीषण गर्मी से 10 लोगों की मौत
भुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा के पश्चिमी हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से को सुंदरगढ़ जिले के इस्पात शहर राउरकेला में दस लोगों की मौत हो गयी। राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) की प्रभारी निदेशक डॉ सुधारानी प्रधान ने कहा, ‘मौतें गुरुवार को दोपहर दो बजे से छह घंटे के भीतर हुईं। आरजीएच निदेशक ने कहा कि अस्पताल ने आठ लोगों की मौत की सूचना दी थी और दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरजीएच पहुंचने के समय तक जो लोग जीवित थे उनके शरीर का तापमान 103-104 डिग्री से बहुत अधिक था। यह मौसम की स्थिति को देखते हुए बहुत अधिक है। निदेशक ने कहा कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद चल सकेगा। इस्पात नगरी के कुछ और लोग अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज करा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना व्यक्त की है और लोगों को 1100 बजे से 1500 बजे के बीच अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।