Bribery Arrested - Sach Kahoon Hindi

Bribery Arrested: पटवारी व बिजली कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत की कार्रवाई

पटवारी व बिजली कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

नया मीटर लगाने के लिए मांगी थी रिश्वत

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शुक्रवार को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कार्यालय, ग्राम बढ़िंग, जालंधर छावनी में तैनात शिकायत निवारण शाखा (सीएचबी) के सहायक चरनजीत सिंह को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। Amritsar News

सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को राकेश कुमार, निवासी सैनिक विहार, ग्राम ढिल्लवां, जिला जालंधर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने जालंधर की रोज कॉलोनी, ग्राम बढ़िंग स्थित उसके रिश्तेदार के घर की घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए नया मीटर लगाने के बदले संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरजीत सिंह के लिए 5000 रुपये और अपने लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपी सीएचबी ने 31 जनवरी 2025 को घर में बिजली मीटर लगाने के दौरान पहले ही 3500 रुपये ले लिए और बाकी राशि बाद में देने के लिए कहा। अब उक्त आरोपी शिकायतकर्ता और उपभोक्ता से बाकी 2000 रुपये की मांग कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि राशि नहीं दी गई तो मीटर हटा दिया जाएगा। Amritsar News

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद सतर्कता ब्यूरो जालंधर रेंज की टीम ने जाल बिछाया, जिसके तहत आरोपी सीएचबी सहायक को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सतर्कता ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच के दौरान संबंधित जेई की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

कर्ज की राशि को सही करने के बदले मांगें थे 20 हजार | Amritsar News

अमृतसर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत अमृतसर शहर के माल विभाग के कोट खालसा में तैनात पटवारी रवि प्रकाश को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई अमृतसर के न्यू मोहनी पार्क निवासी परमजीत सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पटवारी रवि प्रकाश ने उसके कर्ज की राशि को सही करने के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के अनुसार, माल रिकॉर्ड में उसके असली कर्ज 9 लाख रुपए के बजाय गलती से 90 लाख रुपए दर्ज कर दिया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद अमृतसर रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मामले की आगे जांच जारी है। Amritsar News

यह भी पढ़ें:– पंजाब सरकार की खेतों को नहरी पानी पहुंचाने की बड़ी पहल

Bribe: रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, एएसआई फरार
श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सी.आई.ए. स्टाफ मलोट, जिला मुक्तसर के ए.एस.आई. बलजिंदर सिंह और वरिष्ठ कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में गुरप्रीत सिंह गोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। Muktsar News

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि शिकायतकर्ता बलवीर सिंह उर्फ बीरा, निवासी गांव सेरावाला, जिला श्री मुक्तसर साहिब ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके खिलाफ नशीली गोलियां और हेरोइन की बड़ी बरामदगी का डर दिखाकर झूठा मामला दर्ज न करने के एवज में 2,50,000 रुपए की रिश्वत मांगी गई और बाद में 60,000 रुपए रिश्वत लेने के लिए सहमति व्यक्त की गयी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत की गई रिकॉर्डिंग में सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी द्वारा पहले 2,50,000 रुपए मांगने और बाद में 60,000 रुपए की मांग करने और ए.एस.आई. बलजिंदर सिंह द्वारा स्पष्ट रुप से रिश्वत लेने की सहमति व्यक्त करने से इन उक्त दोनों आरोपियों द्वारा मिलीभुगत करके रिश्वत की मांग करना साबित हुआ है। Muktsar News

इस जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह सी.आई.ए. स्टाफ मलोट को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। दूसरे आरोपी बलजिंदर सिंह की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– केजरीवाल की सरपंचों को अपील: विकास कार्यों के लिए ग्राम सभाएं आयोजित करें

Bribery Arrested: बहरोड़ सदर थानाधिकारी एवं कांस्टेबल रिश्वत के रूप में आईफोन लेते गिरफ्तार
Bribery Arrested: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। ए.सी.बी. की जयपुर ग्रामीण इकाई ने कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना बहरोड़ सदर के थानाधिकारी व कांस्टेबल को परिवादी से रिश्वत के रूप में आईफोन गिफ्ट लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक थानाधिकारी एसआई राजेश कुमार एवं कांस्टेबल अजीत सिंह गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के डीजी डा. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि पुलिस थाना सदर बहरोड़ में दर्ज प्रकरण में मदद करने एवं मुलजिम नहीं बनाने की धमकी देकर राजेश कुमार उपनिरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी एक आई-फोन दिलवाने एवं अजीत सिंह कानिस्टेबल 15 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहे हैं। Jaipur News

इस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर उप अधीक्षक पुलिस नीरज भारद्वाज ने दोनों को एक आईफोन का पैकेट रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी अजीत सिंह ने परिवादी से रिश्वत राशि के रूप में मांगे गये 15 हजार रुपये बाद में लेने के लिये कहा, इसलिये रिश्वत राशि का आदान-प्रदान नहीं हो सका। Jaipur News

कर्जा चुकाने परिवादी ने ही रची थी लूट की झूठी कहानी, गिरफ्तार