BJP Government - Sach Kahoon Hindi

Lok Sabha Election Result 2024 Update : एनडीए बहुमत के पार लेकिन भाजपा कैसे बनाएगी सरकार!
Lok Sabha Election Result 2024 Update : नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा 2024 चुनावों की अंतिम गिनती समाप्त होने के साथ ही भारत के चुनाव आयोग ने सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित किए। भाजपा ने 543 सीटों में से 240 सीटों पर फतेह हासिल की। वहीं कांग्रेस 99 सीटें हासिल करने में कामयाब रही। लोकसभा में 543 सदस्य होने के बावजूद, भाजपा के सूरत उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुन लिया गया और बाद में 542 सीटों के लिए मतगणना की गई।

सरकार बनाने को लेकर रणनीति आज होगी तय, नीतिश बैठक में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के समर्थन से लगातार तीसरी बार सरकार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, जिसने लोकसभा में बहुमत से जयादा सीेटें प्राप्त की हंै। हालाँकि भाजपा अकेले दम पर 272-बहुमत के निशान से दूर रह गई, लेकिन अब वह सरकार बनाने के लिए एनडीए सहयोगियों पर निर्भर रहेगी। इससे पहले एग्जिट पोल द्वारा जो चुनाव परिणाम भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए द्वारा अपेक्षित या संकेतित भारी जीत दिखा रहे रहे थे, उसके अनुसार वहीं नहीं हो पाया।

आज 11:30 बजे नई सरकार बनाने के लिए कैबिनेट की बैठक

सरकार बनाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। वह सुबह 10:45 बजे राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी आज एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। वह सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बुधवार को 11:30 बजे मौजूदा सरकार को भंग करने और नई सरकार बनाने के लिए कैबिनेट की बैठक करेगी।

वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्य भी दिल्ली में बैठक करेंगे, जिसमें कथित तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। दिल्ली में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की, जिससे आप-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदें धराशायी हो गईं। दिल्ली में भाजपा के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज, हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदोलिया क्रमश: 1,24,333, 89,325 वोट, 78,000, 93,663, 1,38,778 लाख, 1,99,013 लाख और 2,90,849 वोटों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। उत्तर प्रदेश में भाजपा को समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जिसने 37 सीटें जीतीं। समाजवादी पार्टी ने 2019 में भाजपा की सीटों की संख्या 62 से घटाकर 35 कर दी।

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने 29 सीटें, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने 22 सीटें और तेलुगु देशम पार्टी ने 16 सीटें हासिल कीं।

यदि टीडीपी और जदयू एनडीए से निकलते भी हैं तो तो एनडीए की 28 सीटें कम होती हैं फिर एनडीए को 7 उम्मीदवारों की जरूरत पड़ेगी जोकि भाजपा अन्य जो 17 जीते हैं उनसे 7 उम्मीदवार भाजपा में शामिल कर सकती है, जिससे एनडीए की सरकार बनना आसान हो जाएगा।

हरियाणा की 10 में से कांग्रेस व भाजपा को फिफ्टी फिफ्टी सीटें