Modi 3.0 - Sach Kahoon Hindi

Modi 3.0: अनुभव एवं नवीनता का मिश्रण होगी मोदी की तीसरी मंत्रिपरिषद
Modi 3.0:  नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीसरी मंत्रिपरिषद में गठबंधन के सहयोगी दलों के 20 से अधिक नये चेहरे नवीनता का तत्व लायेंगे, वहीं महत्वपूर्ण मंत्रालयों में पुराने अनुभवी चेहरे सरकार के संचालन की रफ्तार को सुचारु रूप से बढ़ा रहे होंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार मोदी एवं उनकी मंत्रिपरिषद के 40 से अधिक सदस्य रविवार को शाम करीब सवा सात बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। उनके साथ संसद में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के 20 से अधिक सदस्य भी मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। रिपोर्टों के अनुसार राजग के सबसे बड़े घटक तेलुगू देशम पार्टी को मंत्रिमंडल में तीन स्थान एवं जनता दल यूनाइटेड को दो स्थान मिल सकते हैं। बाकी दलों को एक-एक स्थान दिये जाने की चर्चा है। ऐसी स्थिति में अनुभव एवं नवीनता दोनों का सामन्जस्य मोदी के मंत्रिमंडल में दिखायी देने की संभावना है। भाजपा के नये चेहरों में मध्य प्रदेश, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के कुछ पुराने अनुभवी चेहरे भी होंगे।

गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, रेलवे, सड़क परिवहन, सूचना एवं प्रसारण, नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालय भारतीय जनता पार्टी के पुराने बड़े चेहरों के पास ही रहने की संभावना है, जबकि सूचना प्रौद्योगिकी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता, कृषि, ग्रामीण विकास, भारी उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य आदि में भाजपा एवं सहयोगी दलों के नये चेहरे दिखेंगे। यह भी संभव है कि बड़े मंत्रालयों में पुराने कैबिनेट मंत्रियों के साथ सहयोगी दलों के राज्य मंत्री भी दिखायी दें।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने कल ही इस बात का संकेत दिया था। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रधानमंत्री नियुक्त किये जाने के बाद उन्होंने कहा था कि 10 वर्ष तक सरकार चलाने का उनका और उनकी टीम के अनुभव का अब देश को अगले पांच वर्ष तक पूरा लाभ मिलेगा और सरकार तेजी से काम करेगी। उन्होंने कहा, ‘2014 में मैं नया था, अब अनुभव मिला है। भारत की जो वैश्विक छवि बनी है, उसका अधिकतम लाभ अब शुरू होगा। मोदी ने कहा, ‘यह पांच वर्ष वैश्विक परिवेश में भी महत्वपूर्ण होंगे। दुनिया संकट से गुजर रही है, ऐसी विकट परिस्थिति दुनिया ने लंबे अरसे के बाद देखी है । हर देश चुनौती का डरते हुये सामना कर रहा है । हम इतने संकट के बावजूद सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में उभरे हैं। अब एक स्थायी सरकार और परिपक्व नेतृत्व मिलने के कारण युवा पीढ़ी तथा राज्यों को लाभ मिलेगा और वैश्विक भागीदारी का माहौल बनने वाला है।

उन्होंने कहा कि अठारहवीं लोकसभा आजादी के अमृत महोत्सव के बाद की पहली लोकसभा है और यह एक प्रकार से युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली लोकसभा होने जा रही है। उन्होंने देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को तीसरी बार देश की सेवा करने का आदेश और अवसर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देशवासियों को आश्वस्त करते हैं कि पिछले दो कार्यकाल में देश तेज गति से आगे बढ़ा है और समाज के हर वर्ग में परिवर्तन नजर आ रहा है। इस कार्यकाल में भी सरकार उसी तेजी के साथ उतने ही समर्पण भाव से देश की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं रखेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देश के सामान्य जन के सपनों को पूरा करने का प्रयास करेगी और लक्ष्यों को समय सीमा में हासिल करने के लिये ऊर्जा तथा व्यापक विजन के साथ काम करेगी।

Modi 3.0: मोदी 3.0 कैबिनेट में यूपी से ये नए चेहरे बन सकते है मंत्री, दलित और ओबीसी को भी होगी साधने की कोशिश
Modi 3.0: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई हैं, BJP की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में मंत्रिमंडल कैसा होगा इस पर सबकी नजरें धमी हुई हैं। वहीं नजरें इस पर भी है कि उत्तर प्रदेश में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी,एनडीए कोर्ट से किन लोगों को मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी और किनकी छुट्टी होगी। नई कैबिनेट गठम में ब्राह्मण, दलित, ओबीसी को साधने की भी कोशिश होगी, तो आइए जानते हैं कि मोदी 3.0 कैबिनेट में यूपी से कौन से चेहरे मंत्री बन सकते हैं…

बता दें कि 2019 में सहयोगी दलों के साथ मिलकर बीजेपी ने यूपी से 64 लोकसभी सीटें जीती थी, इसी वजह से केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देते हुए प्रधानमंत्री समेत 14 मंत्री बनाए गए थे, जबकि इस बार ये आंकड़ 36 पर ही सिमट गया हैं, ऐसे में ये तय माना जा रहा हैं कि यूपी से मंत्रियों की संख्यां कम होगी।

Haryana News: हरियाणा के इन शहरों की किस्मत बदल देंगे ये 6 नेशनल हाईवे, उद्योगपति भी सोचेंगे अपना उद्योग स्थापित करना

2024 में ये चेहरे बन सकते हैं मंत्री | Modi 3.0

इस समय मौजूद हालतों को देखते हुए अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल का तीसरी बार मंत्री बनना तय हैं, जबकि आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी यूपी के कोटे और सहयोगी दल के मुखिया होने के नाते केंद्र में मंत्री बन सकते हैं, इसके अलावा एनडीए का कोई अन्य सहयोगी ओपी राजभर-संयज निषाद एक भी सीट नहीं जीत सका हैं, इसलिए बीजेपी को अपने कोर्ट से उन्हें मंत्री पद देना पड़ सकता हैं,वहीं जातीय समीकरण बनाने के लिए पुराने मंत्रियों की जगह उनकी ही जाति के नए चेहरों को जगह दी जा सकती है।

ब्राह्मण चेहरे के तौर पर है इनके नाम

बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में महेंद्रनाथ पांडे, अजय मिश्रा टेनी ब्राह्मण चेहरे थे। ऐसे में उनकी जगह कम से कम एक ब्राहाण मंत्री यूपी से जरूर होगा, संभावना है कि योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को केंद्र में मौका मिल जाए, जितिन ने पीलीभीत से चुनाव जीता हैं।

इसके अलावा राज्यसभी सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा या पूर्व मंत्री महेश शर्मा को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैं, यूपी के सीनियर बीजेपी लीडर लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता हैं।

दलित समुदाय से कौन बनेगा मंत्री? Modi 3.0

उत्तर प्रदेश से कम से कम दो दलित समाज के मंत्री बनाए जा सकते हैं, आगरा से चुनाव जीते एसपी सिंह बघेल के अनुभव को देखते हुए उनको मोदी कैबिनट में मौका मिल सकता हैं, तो वहीं हाथरस से चुनाव जीते अनूप वाल्मीकि को भी जगह मिल सकती हैं।

OBC फैक्टर को साधने की कोशिश

ओबीसी फैक्टर का ध्यान भी मोदी 3.0 सरकार बनाते समय रखना होगा, लिहाजा बुलंदशहर से चुनाव जीते भोला सिंह, महराजगंज से चुनाव जीते पंकज चौधरी और बरेली से चुनाव जीते छत्रपाल गंगवार में से किसी को मंत्री बनाया जा सकता हैं।

वहीं पिछली सरकार में महिला मंत्रियों मे स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति और अपना दल की अनुप्रिया पटेल थी, लेकिन इस बार सिर्फ 2 महिलाएं यूपी से चुनकर संसद पहुंची हैं, अनुप्रिया पटेल और हेमा मालिनी, इसलिए अनुप्रिया पटेल का मंत्री बनना तय माना जा रहा हैं, जबकि युवा चेहरे के तौर पर शाहजहांपुर से चुनाव जीतकर आए अरुण सागर को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

Modi 3.0: सरकार बनने से पहले अग्निवीर योजना और यूसीसी पर जेडीयू ने दिया बड़ा बयान
Modi 3.0: नई दिल्ली। भाजपा की सहयोगी जेडीयू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड पर हमारा रुख आज भी पहले जैसा ही है। जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि हमने तब भी कहा था कि इस मामले पर सभी राज्य होल्डर को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। केसी त्यागी ने कहा, ‘हमने तब भी कहा था कि इस मामले पर सभी राज्य होल्डर को साथ लेकर उनके विचारों को समझने की जरूरत है। यूसीसी पर नीतीश कुमार ने विधि आयोग के अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी थी और कहा था कि हम इसके खिलाफ नहीं हैं लेकिन इसमें व्यापक विचार विमर्श की आवश्यकता है।

अग्निवीर योजना पर फिर से विचार करने की जरूरत

अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए केसी त्यागी ने कहा, ‘अग्निवीर योजना को लेकर के बहुत विरोध हुआ था और चुनाव में भी उसका असर देखने को मिला है। इस पर दोबारा से विचार करने की जरूरत है। अग्निवीर योजना को नए तरीके से सोचने की आवश्यकता है। जो सुरक्षाकर्मी थे सेना में तैनात थे और जब भी अग्निवीर योजना आई तो बड़े तबके में असंतोष थ. मेरा ऐसा मानना है कि उनके परिवार जनों ने भी चुनाव में विरोध जारी किया इसलिए आज इसमें नए तरीके से विचार विमर्श की जरूरत है।